Class-XI Hindi Antra 9. भारतेंदु हरिश्चंद्र - भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?
Class-XI Hindi Antra 9. भारतेंदु हरिश्चंद्र - भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है? पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि 'इस अभागे आलसी देश में जो
कुछ हो जाए वही बहुत कुछ है' क्यों कहा गया है ? उत्तर
: भारत के लोग आलसी हैं। ये स्वयं कोई कार्य नहीं करते। किसी की प्रेरणा से प्रेरित
होकर ही यहाँ के लोग जागते हैं। ये रेलगाड़ी के डिब्बे हैं जो इंजन के बिना नहीं चलते।
बलिया जैसी छोटी जगह में उत्साह के साथ लोगों ने यह . आयोजन किया है, यह खुशी की बात
है, बनारस के लोग कुछ नहीं करते, वे छोटा-सा कार्य कर दें, यही बड़ी बात है। के लोग
राज-महाराजे, नवाब और हाकिमों की ओर देखते हैं। भारतीयों के आलस्य और अकर्मण्यता देखकर
ही भारतेंद जी ने ऐसा कहा कि इस अभागे आलसी देश में जो कुछ हो जाय वही बहुत कुछ है,
उन्हें भारतीयों के आलसी.होने का दुख है। प्रश्न 2. 'जहाँ रॉबर्ट साहब बहादुर जैसे कलेक्टर हों, वहाँ क्यों न
ऐसा समाज हो' वाक्य में लेखक ने किस प्रकार के समाज की कल्पना की है ? उत्तर
: भारतीय आलसी हैं, इस कारण इनमें कार्य के प्रति उत्साह नहीं है। इनमें हनुमान की
सी शक्ति तो है पर कुशल नेतृत्व की आवश्यकता है, जो इन्हें प्रेरित कर सके। बलिया जै…