History Short Mock Test-6
Full marks-25.
Time:-45 minutes.
Date:-18.12.2023
नोट: सभी प्रश्न का उत्तर अनिवार्य है
प्रश्न संख्या 1 से 16 तक के लिए 1 अंक है
प्रश्न संख्या 17, 18 के लिए दो अंक
प्रश्न संख्या 19 के लिए 5 अंक है
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. बंगाल में स्थाई बंदोबस्त व्यवस्था कब लागू की गई?
a.
1765
b. 1793
c.
1783
d.
1773
2. स्थाई बंदोबस्त व्यवस्था किसने लागू की ?
a.
लार्ड वेलेजली
b.
वारेन हेस्टिंग्स
c. कार्नवालिस
d.
कैनिंग
3. पांचवी रिपोर्ट कब प्रस्तुत की गई?
a.
1815
b.1819
c.
1820
d. 1813
4. बंगाल का सर्वेक्षण किसने किया?
a.
हेजेज
b. बुकानन
c.
क्लिवलेंड
d.
इनमें से कोई नहीं
5. क्लिवलेंड की हत्या किसने की थी?
a.
सिद्धू
b.
कानू
c. तिलकामांझी
d.
जयपाल सिंह
6. संथाल विद्रोह कब शुरू हुआ?
a.
1860
b.1855
c.
1857
d.
1859
7. ब्रिटेन में कपास आपूर्ति संघ की स्थापना कब हुई?
a.
1855
b.1856
c. 1857
d.
1858
8. दक्कन के किसानों ने विद्रोह कब शुरू किया?
a. 1875
b.1857
c.
1867
d.
1865
9. 1857 ईसवी के विद्रोह की शुरुआत कब हुई
a. 10 मई
b.
11 मई
c.
12 मई
d.
13 मई
10. 1857 ई के विद्रोह की शुरुआत कहां से हुई?
a.
बैरकपुर
b.
दिल्ली
c. मेरठ
d.
लखनऊ
11. विलय की नीति किस गवर्नर जनरल द्वारा शुरू किया गया था?
a.
लार्ड कार्नवालिस
b. लॉर्ड डलहौजी
c.
वेलेजिली
d.
विलियम बैंटिक
12. सहायक संधि की शुरुआत किस गवर्नर जनरल द्वारा शुरू किया गया था?
a.
लॉर्ड डलहौजी
b. वेलेजिली
c.
विलियम बैंटिक
d.
वारेन हेस्टिंग्स
13. लॉर्ड डलहौजी ने किसके बारे में कहा था कि ये गिलास फल एक दिन हमारे
ही मुंह में आकर गिरेगा'
a.
लखनऊ
b.
बरेली
c. अवधव
d.
दिल्ली
14. रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 के विद्रोह का नेतृत्व कहां से किया था?
a.
बरेली
b.
लखनऊ
c. झांसी
d.
दिल्ली
15. लॉर्ड विलियम बैंटिक ने सती प्रथा पर प्रतिबंध कब लगाया?
a.
1828
b. 1829
c.
1830
d.
1831
16. बंगाल आर्मी की पौधशाला किसे कहा जाता है?
a.
लखनऊ
b. अवध
c.
दिल्ली
d.
फैजाबाद
लघु उत्तरीय प्रश्न
17. झूम की खेती से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
- झूम कृषि (Slash-and-Burn Farming) एक आदिम प्रकार की कृषि है जिसमें पहले वृक्षों
तथा वनस्पतियों को काटकर उन्हें जला दिया जाता है और साफ की गई भूमि को पुराने उपकरणों
(लकड़ी के हलों आदि) से जुताई करके बीज बो दिये जाते हैं।
18. स्थाई बंदोबस्त से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
- स्थायी बंदोबस्त अथवा इस्तमरारी बंदोबस्त ईस्ट इण्डिया कंपनी और बंगाल के जमींदारों
के बीच कर वसूलने से सम्बंधित एक स्थाई व्यवस्था हेतु सहमति समझौता था जिसे बंगाल में
लार्ड कार्नवालिस द्वारा 22 मार्च, 1793 को लागू किया गया।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
19. 1857 ई० के विद्रोह के कारणों का वर्णन करें?
उत्तर
- 1857 का विद्रोह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के अन्यायपूर्ण शासन के खिलाफ भारत में
एक शक्तिशाली विद्रोह था। 1857 का विद्रोह मुख्यतः उत्तरी और मध्य भारत तक ही सीमित
था। वर्षों से भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की विस्तारवादी नीतियों, प्रशासनिक
नवाचारों और आर्थिक शोषण के परिणामस्वरूप भारत के लोगों में असंतोष पैदा हुआ। यही असंतोष
1857 के विद्रोह के कारण के तौर पर माना जाता
है।
1.
राजनीतिक कारण :-
लॉर्ड
डलहौजी की सहायक संधि और डलहौजी की लेफ्ट नीति से भारतीय शासकों में असंतोष फैला हुआ
था जो Revolt of 1857 का एक कारण रहा।
नाना
साहेब की पेंशन बंद होने के कारण वह अंग्रेजों के विरुद्ध हो गए।
जमीदार
तथा सरदार की भूमि छीन लेने के कारण वह भी अंग्रेजों के खिलाफ हो गए।
सातारा
तथा नागपुर की रियासतें अंग्रेजी साम्राज्य में मिला दी गई थी और भारतीय शासक अंग्रेजों
के शत्रु बन गए, जो Revolt of 1857 का एक कारण रहा।
झांसी
की रानी भी अंग्रेजों के विरुद्ध हो गई क्योंकि उन्हें दत्तक पुत्र लेने की आज्ञा अंग्रेजों
द्वारा नहीं दी गई।
2.
आर्थिक कारण:-
इंग्लैंड
में औद्योगिक क्रांति के फलस्वरुप मशीन माल सस्ता हो गया। जिसके कारण अंग्रेजी माल
तो अधिक बिकने लगा परंतु भारतीय माल नहीं बिकने के कारण भारतीय उद्योग बंद हो गए।
अंग्रेजों
की व्यापारिक नीति ने भारत के व्यापार संघ को उनके खिलाफ खड़ा होने पर मजबूर कर दिया।
भारत के माल पर अंग्रेज भारी कर वसूलने लगे जिसके कारण भारतीय माल महंगा हो जाता था
महंगा होने के कारण भारतीय माल को विदेशों में नहीं खरीदा जाता था और भारतीय व्यापार
संघ को भारी नुकसान उठाना पड़ता था।
भारतीय
जनता पर इतना कर लगा दिया गया की परेशान होकर उन्होंने विद्रोह का मार्ग अपनाया जो
अब Revolt of 1857 के नाम से जाना जाता है।
3.
सामाजिक तथा धार्मिक कारण :-
भारतवासियों
को ईसाई पादरी लालच देकर ईसाई बना रहे थे। जिसके कारण भारतीय जनता अंग्रेजों के विरुद्ध
हो गई।
अंग्रेजी
शिक्षा के प्रचार-प्रसार के कारण भारतवासियों में असंतोष उत्पन्न हो गया।
अंग्रेजों
का अत्याचार ईसाई बनाने तक ही सीमित नहीं था वह अपने धर्म का प्रचार प्रसार करने के
साथ-साथ हिंदू धर्म के ग्रंथों की घोर निंदा करते थे जिससे भारतीय लोग क्रोधित हो उठे।
4.
सैनिक कारण :-
1856
ई. में अंग्रेजों द्वारा एक सैनिक कानून बनाया गया जिसमें हिंदू सैनिक को समुद्र पार
जाना था और भारतीय जनता इसे अपने धर्म के विरुद्ध समझती थी।
परेड
के समय अभद्र व्यवहार।
भारतीय
सैनिकों को बहुत कम वेतन।
भारतीय
सभ्यता और संस्कृति का उपहास।
5.
तत्कालिक कारण :-
सैनिकों
को 1856 ई. में ऐसे कारतूस दिए गए जिन्हें मुंह से काटना पड़ता था और इन पर गाय तथा
सूअर की चर्बी लगी होती थी। बैरकपुर छावनी के कुछ सैनिकों ने इसका प्रयोग करने से इंकार
कर दिया। मंगल पांडे नामक सैनिक जिनका नाम आज भी लिया जाता है उन्होंने क्रोध में आकर
एक अंग्रेज अधिकारी की हत्या कर दी इसलिए उन्हें फांसी से लटका दिया गया। इससे सैनिकों
के मन में विद्रोह की भावना फैल गई। यह घटना Revolt of 1857 का तात्कालिक कारण बनी।