Class 11 Economics अध्याय 6. रोजगार संवृद्धि, अनौपचारीकरण एवं अन्य मुद्दे Question Bank-Cum-Answer Book

प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 अर्थशास्त्र (Economics) 6. रोजगार संवृद्धि, अनौपचारीकरण एवं अन्य मुद्दे पाठ के मुख्य बिन्दु * लोग आजीविका के लिए कार्य करते हैं। * प्रत्येक कार्यरत व्यक्ति राष्ट्रीय आय में अपना योगदान देता है। * श्रमिकों कर्मचारियों मजदूरो के द्वारा संपन्न कार्यकलापों का अध्ययन करने से हमें देश में रोजगार की प्रकृति एवं गुणवत्ता के विषय में जानकारी प्राप्त होती है। * श्रम शक्ति का अध्ययन इसलिए भी जरूरी है ताकि आर्थिक विकास की योजनाएं बनाई जा सके। * किसी देश में एक वर्ष में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक मूल्य सकल घरेलू उत्पाद कहलाता है। * सकल राष्ट्रीय उत्पाद में योगदान देने वाले सभी कार्यकलापों को हम आर्थिक क्रियाएं कहते हैं। * जिनके द्वारा आर्थिक क्रियाएं संपन्न की जाती है उन्हें श्रमिक कहा जाता है। * वर्ष 2017-18 में भारत में कुल श्रम शक्ति का आकार लगभग 471 मिलियन आंका गया है। * श्रम शक्ति का लगभग 70% पुरुष एवं शेष 30% महिलाएं और बाल श्रमिक हैं। * श्रमिक जनसंख्या अनुपात एक ऐसा अनुपात है जो देश की जनसंख्या के उस भाग को दर्श…