जनसंख्या विशेषताएं (Population Characteristics)
प्रश्न :- भारतीय जनसंख्या की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें? ग्रामीण क्षेत्र से शहरी
क्षेत्र में पलायन की व्याख्या करें? → भारतीय जनसंख्या की
प्रमुख प्रवृत्तियों का वर्णन करें ? उत्तर
:- किसी भी देश का आर्थिक विकास पूर्ण रूप से वहाँ के प्राकृतिक साधनों, जनसंख्या
तथा पूँजी की उपलब्धियों पर निर्भर करता है। देश के आर्थिक विकास में देश की जनता
महत्वपूर्ण भाग अदा करती है, क्योंकि प्राकृतिक साधनों का उपयोग तथा आर्थिक विकास
देश की जनसंख्या पर ही आधारित होती है। प्रो . के. के कुरिहारा ने इस संदर्भ में कहा भी
है, "किसी देश की जनसंख्या उपयोगिता संतुष्टि एवं उपयोगिता सृ जन का कार्य सम्पादित करती है "। विश्व
में भारत आबादी के मामले में दूसरे स्थान पर और क्षेत्रफल में सातवें स्थान पर है। विश्व की जनसंख्या का 16% भाग भारत में रहता है, जबकि
इसका क्षेत्रफल दुनिया के क्षेत्रफल का 2.42% है। भारत
की जनसंख्या की मुख्य विशेषताएँ भारत
की जनसंख्या की मुख्य विशेषताओं अथवा मुख्य प्र वृत्ति के संदर्भ में निम्न
तथ्यों का उल्लेख किया जा सकता है। (1)
जनसंख्या का विशाल आकार :-
1991 की जनगणना के अनुसार भारत की आबाद…