Class 11 Hindi Core आरोह भाग-1 काव्य-खंड पाठ 6. 1. हे भूख ! मत मचल, 2. हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर
Class 11 Hindi Core आरोह भाग-1 काव्य-खंड पाठ 6. 1. हे भूख ! मत मचल, 2. हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 Hindi Core आरोह भाग -1 काव्य-खंड पाठ 6 . 1. हे भूख ! मत मचल, 2. हे मेरे जूही के फूल जैसे ईश्वर -अक्कमहादेवी जीवन-सह-साहित्यिक परिचय कवयित्री - अक्कमहादेवी जन्म- 12वीं सदी जन्म स्थान - कर्नाटक के उडुतरी गाँव जिला शिवमोगा प्रमुख रचनाएं - हिंदी में 'वचन सौरभ' नाम से अंग्रेजी में 'स्पीकिंग ऑफ
शिवा'। वीर शैव्य आंदोलन से जुड़े कवियों में अक्कमहादेवी एक महत्त्वपूर्ण
कवयित्री थी। चन्नमल्लिकार्जुन देव (शिव) इनके आराध्या थे। बसवन्ना और अल्लामा प्रभु
इनके समकालीन कन्नड़ संत कवि थे। कन्नड़ भाषा में अक्क शब्द का अर्थ बहिन होता है। अक्कमहादेवी अपूर्व सुंदरी थी। एक बार वहाँ का स्थानीय राजा
इनके अद्भुत अलौकिक सौंदर्य देखकर मुग्ध हो गया तथा इनसे विवाह हेतु उनके परिवार पर
दबाव डाला। अक्कमहादेवी ने विवाह के लिए राजा के सामने तीन शर्तें रखी। विवाह के पश्चात
राजा शर्तों का पालन नहीं किया इसलिए महादेवी ने उसी क्षण वस्त्राभूषण तथा राज परिवार
को छोड़ दिया। यह त्याग स्त्री केवल शरीर नहीं है इसके गहरे बोध के साथ महावीर आदि
महापुरुषों के…