CLASS-11-HINDI-CORE-MODEL SET-1

CLASS-11-HINDI-CORE-MODEL SET-1

खंड - 'क' (अपठित बोध)

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 01 से 04 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

तरुणाई है नाम सिंधु की उठती लहरों के गर्जन का,

चट्टानों से टक्कर लेना लक्ष्य बने जिनके जीवन का।

विफल प्रयासों से भी दूना वेग भुजाओं में भर जाता,

जोड़ा करता जिनके गति से नव उत्साह निरंतर नाता।

पर्वत के विशाल शिखरों-सा यौवन उसका ही है अक्षय,

जिसके चरणों पर सागर के होते अनगिन ज्वार सदा लय।

अचल खड़े रहते जो ऊँचा, शीश उठाए तूफानों में,

सहनशीलता, दृढ़ता, हँसती जिनके यौवन प्राणों में |

01. यौवन की तुलना किससे की गई है?

A. झरना से

B. पर्वत के शिखर से

C. नदियों से

D. पेड़

 

02. यौवन की सार्थकता तब मानी जाती है जब-

A. कठिनाइयों से हार न माने

B. संघर्षरत रहें

C. उन्नति के पथ पर अग्रसर रहें

D.उपर्युक्त सभी

 

03. कवि के अनुसार यौवन क्या है?

A. चट्टानों से टक्कर लेना

B. नव उत्साह से नाता जोड़ना

C. विफल प्रयासों से दोगुना वेग भुजाओं में भरना

D. ये सभी

 

04. काव्यांश के अनुसार नवयुवकों में क्या गुण होते हैं?

A. अदम्य दृढ़ता

B. सहनशीलता

C. उत्साह

D. उपर्युक्त सभी

 

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 05 से 08 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

परिश्रम को सफलता की कुंजी माना गया है। जीवन में सफलता पुरुषार्थ से ही प्राप्त होती है। कहा भी है- उद्योगी पुरुष लक्ष्मी का वरण करते हैं। जो भाग्यवादी हैं, उन्हें कुछ नहीं मिलता। वे हाथ-पर-हाथ धरे रह जाते हैं। अवसर उनके सामने से निकल जाता है। भाग्य कठिन परिश्रम का ही दूसरा नाम है। प्रकृति को ही देखिए। सारे जड़-चेतन अपने कार्य में लगे रहते हैं। चींटी को भी पल-भर चैन नहीं। मधुमक्खी जाने कितनी लंबी यात्रा कर बूंद- बूंद मधु जुटाती हैं। मुर्गे को सुबह बाँग लगानी ही है। फिर मनुष्य को बुद्धि मिली है, विवेक मिला है। वह निठल्ला बैठे तो सफलता की कामना करना व्यर्थ है । विश्व में जो देश आगे बढ़े हैं, उनकी सफलता का रहस्य कठिन परिश्रम ही है।

05. किसको कुछ नहीं मिलता है?

A. कर्मवादी को

B. भाग्यवादी को

C. दृढ़संकल्पी को

D. पुरुषार्थी को

 

06. विश्व में जो देश आगे बढ़े हैं, उनकी सफलता का रहस्य क्या है?

A. अत्यधिक संसाधन

B. कठिन परिश्रम

C. भौगोलिक परिस्थिति

D. औद्योगीकरण

 

07. भाग्य का दूसरा नाम है?

A. आलस्य

B. कठिन परिश्रम

C. कायरता

D. भाग्यवादी

 

08. गद्यांश का सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक है?

A. परिश्रम

B. चींटी

C. प्रतिभा

D. भाग्यवादी

 

खंड - 'ख' (अभिव्यक्ति और माध्यम)

09. आलेख एक विधा है-

A. गद्य लेखन की

B. लघु कथा की

C. नाटक की

D. उपन्यास की

 

10. जनसंचार का श्रव्य-माध्यम कौन-सा है?

A. दूरदर्शन

B. समाचार -पत्र

C. रेडियो

D. पत्रिकाएँ

 

11. फीचर के लिए हिंदी में कौन-सा शब्द प्रयुक्त होता है?

A. रूपक

B. विज्ञापन

C. समाचार

D. संपादकीय

 

12. प्रतिवेदन अंग्रेजी के किस शब्द का हिंदी रूपांतरण है?

A. न्यूज़

B. फीचर

C. रिपोर्ट

D. एडिटिंग

 

13. समाचार-पत्र किस जनसंचार माध्यम का एक रूप है?

A. दृश्य-श्रव्य माध्यम

B. प्रिंट माध्यम

C. श्रव्य माध्यम

D. इनमें से कोई नहीं

 

14. उलटा पिरामिड शैली का प्रयोग निम्न में से किस लेखन में होता है?

A. पत्र लेखन में

B. निबंध लेखन में

C. समाचार वाचन में

D. समाचार लेखन में

 

15. हिंदी में पहला समाचार-पत्र का क्या नाम है?

A. अमर उजाला

B. उदंत मार्तड

C. दैनिक जागरण

D. हिंदुस्तान

 

16. समाचार-पत्र में कितने प्रकार के ककारो का प्रयोग किया जाता है?

A. एक

B. दो

C. चार

D. छह

 

17.संचार का सबसे नवीन और लोकप्रिय माध्यम है ?

A. समाचार-पत्र

B. रेडियो

C. इंटरनेट

D. टेलीविजन

 

18. सूचनाओं का संकलन कर संपादक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी किसकी होती है?

A. पत्रकार

B. संपादक

C. लेखक

D. खिलाड़ी

 

खंड - 'ग' (पाठ्यपुस्तक)

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 19 से 22 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई

जाके सिर मोर-मुकुट, मेरो पति सोई

छॉड़ि दयी कुल की कानि, कहा करिहै कोई?

संतन ढिग बैठि-बैठि, लोक-लाज खोयी?

19. प्रस्तुत काव्यांश के रचयिता कौन हैं?

A. कबीर

B. महादेवी वर्मा

C. मीराबाई

D. अक्क महादेवी

 

20. 'गोपाल' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?

A. राम

B. कृष्ण

C. शिव

D. विष्णु

 

21. 'कुल की कानि' का अर्थ क्या है?

A. परिवार की खुशी

B. परिवार का कार्य

C. परिवार की मर्यादा

D. इनमें से कोई नहीं

 

22. मीराबाई ने अपना पति किसे स्वीकार किया है?

A. कृष्ण

B. विष्णु

C. राम

D. शिव

 

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए -

23. कबीरदास ने किसका खंडन किया है?

A. वाह्याडंबर और रूढ़िवाद का

B. शासन पक्ष का

C. मानवीय संवेदनाओं का

D. इनमें से कोई नहीं

 

24. कबीर की भाषा है?

A. अवधी

B. सधुक्कड़ी

C. ब्रजभाषा

D. भोजपुरी

 

25. मीरा को विष का प्याला किसने भेजा?

A. राणा

B. पिता

C. सखी

D. पति

 

26. 'वे आँखें' कविता में किसका चित्रण नहीं किया गया है?

A. पुत्र की मृत्यु

B. ग्रामीण परिवेश

C. पिता की मृत्यु

D. पत्नी की मृत्यु

 

27. 'रो पड़े होंगे बराबर पांचवे का नाम लेकर इस पंक्ति में किसके रो पड़ने का उल्लेख है?

A. भाई के

B. पिता के

C. माता के

D. बहन के

 

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 28 से 31 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

हुआ यह कि हम एक दुपहरी जामा मस्जिद के आड़े पड़े मटियामहल के गढ़या मुहल्ले की ओर निकल गए।एक निहायत मामूली अँधेरी-सी दुकान पर फटाफट आटे का ढेर सनते देख ठिठके। सोचा,सेवइयों की तैयारी होगी, पर पूछने पर मालूम हुआ खानदानी नानबाई मियाँ नसीरुद्दीन की दुकान पर खड़े हैं। मियां मशहूर हैं-छप्पर किस्म की रोटियाँ बनाने के लिए। हमने जो अंदर झाँका तो पाया, मियाँ चारपाई पर बैठे बीड़ी का मजा ले रहे हैं ।

28. 'मियाँ नसीरुद्दीन' पाठ के लेखक कौन हैं?

A. मन्नू भंडारी

B. कृष्णा सोबती

C. शेखर जोशी

D. प्रेमचंद

 

29. मियाँ नसीरुद्दीन कितने प्रकार की रोटियाँ बनाते थे?

A. छप्पन

B. पचास

C. चालीस

D. सत्तर

 

30. चारपाई पर बैठे बीड़ी का मजा कौन ले रहा है?

A. मियाँ कल्लन

C. मियाँ नसीरुद्दीन

B. मियाँ वालिद

D. इनमें से कोई नहीं

 

31. लेखिका जब दुकान के अंदर जाकर देखती है तो क्या हो रहा था?

A. सेवइयाँ बन रही थीं

B. रोटियाँ बन रही थीं

C. आटा सन रहा था

D. ये सभी

 

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए -

32. 'पथेर पांचाली' फिल्म किसके निर्देशन में बनी थी?

A. प्रेमचंद

B. सत्यजित राय

C. मनजीत राय

D. बलवीर सिंह

 

33. लेखक सत्यजित राय किस विभाग में काम करते थे?

A. शिक्षा विभाग

B. विज्ञापन कंपनी

C. मेडिकल विभाग

D. बिजली विभाग

 

34. मियाँ ने पढ़ाई के कितने तरीके बताए हैं?

A. दो

B. तीन

C. चार

D. पाँच

 

35. 'मियाँ नसीरुद्दीन' किस विधा की रचना है?

A. रिपोर्ताज

B. संस्मरण

C. जीवनी

D. आत्मकथा

 

36. 'नमक का दरोगा' कहानी से हमें क्या संदेश मिलता हैं?

A. निर्भय होकर कर्तव्य पालन का

B. समय अनुसार कार्य करने का

C. सूझ-बूझ से कार्य करने का

D. इनमें से कोई नहीं

 

37. 'राजस्थान की रजत बूंदें' के रचनाकार हैं?

A. अनुपम मिश्र

B. अनुज लुगुन

C. अनीता वर्मा

D. अनुकृति शर्मा

 

38. पालर पानी किसे कहते हैं?

A. भूजल

B. बरसात से मिलने वाला पानी

C. खड़िया पट्टी का पानी

D. नल का पानी

 

39. कुंई की चिनाई करने के लिए किस घास का उपयोग किया जाता है?

A. खींप घास

B. दूब घास

C. जूट

D. बेलबेट घास

 

40. कुंई की चिनाई करने वाले को क्या कहते

A. मजदूर

B. मिस्त्री

c. चेलवांजी

D. चेजा

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare