12th अंतरा 8. मलिक मुहम्मद जायसी (बारहमासा)

12th अंतरा 8. मलिक मुहम्मद जायसी (बारहमासा)
12th अंतरा 8. मलिक मुहम्मद जायसी (बारहमासा)
बारहमासा प्रश्न 1. अगहन मास की विशेषता बताते हुए विरहिणी (नागमती) की व्यथा-कथा का चित्रण अपने शब्दों में कीजिए। उत्तर : अगहन के महीने में शीत (ठण्ड) बढ़ गई है, नागमती दिन की तरह छोटी (दुर्बल) हो गई और विरह वेदना रात की तरह बड़ी हो गयी है। प्रिय के वियोग में ये रातें काटे नहीं कटतीं। नागमती का रूप-सौन्दर्य तो प्रिंय अपने साथ ले गया। यदि वह अब भी लौट आवे तो उसका रूप-रंग भी वापस आ जाएगा। अपने प्रियं के पास सन्देश भिजवाती हुई वह कौए-भौरे से अनुरोध करती है कि तुम जाकर उनसे कह देना कि तुम्हारी पत्नी तुम्हारे विरह की आग में जलकर मर गई और उसके शरीर से जो धुआँ निकला उसी से हम काले हो गए। प्रश्न 2.'जीयत खाइ मुएँ नहिं छाँड़ा' पंक्ति के सन्दर्भ में नायिका की विरह-दशा का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए। अथवा 'बारहमासा' के आधार पर नागमती की बिरह-व्यथा का चित्रण कीजिए। उत्तर : विरह बाज पक्षी की तरह अपने शिकार को घेरे हुए है; उसी के चारों ओर मँडरा रहा है। जीते जी वह पक्षी उस शिकारी (बाज) के डर से तो सूख ही रहा है जब वह उसे अपना शिकार बनाकर मार डालेगा उसके बाद भी उसकी दुर्दशा करेगा (चीर-फाड़क…