Class 10 Science (विज्ञान) Set 1
Sumudran Model Sample Question Papers with Answers
JCERT द्वारा जारी
सामान्य
निर्देश :
1.
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें। पुस्तिका में 33 मुद्रित पृष्ठ
है।
2.
इस प्रश्न पत्र में चार खण्ड-A, B, C एवं D है। कुल प्रश्नों की संख्या 52 है।
3.
खण्ड A में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं,
इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 1 अंक निर्धारित है।
4.
खण्ड B में प्रश्न संख्या 31-38 अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं छह प्रश्नों
के उत्तर दीजिए।
5.
खण्ड C में प्रश्न 39-46 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं छह प्रश्नों के
उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित है।
6.
खण्ड D में प्रश्न संख्या 47-52 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं चार प्रश्नों
के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित है।
खंड - A
खण्ड.A
में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं,
इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 1 अंक निर्धारित है।
1. गोलीय दर्पण के ज्यामिति केन्द्र को कहते
हैं?
(1) फोकस
(2) ध्रुव
(3) वक्रता केन्द्र
(4) इनमें कोई नहीं
2. लेंस की क्षमता का S. 1. मात्रक है :
(1) मीटर
(2) मीटर / सेकेन्ड
(3) मीटर
(4) डाइऑप्टर
3. मोटर गाड़ी के हेडलाइट में किस दर्पण का
उपयोग होता है :
(1) समतल का
(2) उत्तल का
(3) अवतल का
(4) इनमें कोई नहीं
4. द्विफोकसी लेंस द्वारा किस दृष्टि दोष को
दूर किया जाता है :
(1) निकट दृष्टिदोष
(2) दूर दृष्टि दोष
(3) जरादृष्टि दोष
(4) अविन्दुकता
5. आँख के रंगीन भाग को कहते हैं:
(1) कॉर्निया
(2) परितारिका (आइरिस)
(3) रेटिना
(4) इनमें से कोई नहीं
6. अंतरिक्ष यात्री को आकाश का रंग कैसा दिखाई
देता है?
(1) नीला
(2) सफेद
(3) पीला
(4) काला
7. आवेश का S.I मात्रक है:
(1) ओम
(2) कूलॉम
(3) ऐम्पियर
(4) वॉट
8. निम्न में प्रतिरोध किस पर निर्भर करता
है:
(1) तार की लम्बाई पर
(2) तार के ताप पर
(3) तार की मुटाई पर
(4) इनमें सभी पर
9. निम्न में कौन-सही है:
(1) V = RI
(2) P = V X I
(3) W = V X Q
(4) इनमें सभी
10. गर्म करने पर चुम्बक का चुम्बकत्व हो जाता
है:
(1) नष्ट
(2) अधिक
(3) बहुत अधिक
(4) इनमें से सभी
11. अभिक्रिया CuSO4 + Fe →
FeSO4 + Cu किस प्रकार की अभिक्रिया है?
(1) विस्थापन
(2) द्वि-विस्थापन
(3) वियोजन
(4) संयोजन
12. शाक-सब्जियों का विघटित होकर कम्पोस्ट
बनना किस अभिक्रिया का उदाहरण है:
(1) उष्माशोषी
(2) उष्माक्षेपी
(3) संयोजन
(4) विस्थापन
13. समीकरण 2Cu + O2 → 2CuO में किसका उपचयन होता है ?
(1) Cu
(2) O2
(3) CuO
(4) इनमें कोई नहीं
14. धोने का सोडा का सूत्र है:
(1) NaHCO3.10H2O
(2) Na2CO3.10H2O
(3) CuSO4.5 H2O
(4) FeSO4.7H2O
15. सिरका में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?
(1) HCI
(2) CH3COOH
(3) ΗΝΟ3
(4) H2SO4
16. काँसा मिश्रधातु है:
(1) Cu + Sn
(2) Cu + Zn
(3) Cu + Ag
(4) Fe + Cu
17. ऐल्केन का सामान्य सूत्र होता है-
(1) CnH2n+2
(2) CnH22n
(3) CnH2n-2
(4) इनमें से कोई नहीं
18. मिथेन का आण्विक सूत्र CH4
हैं। इसमें कितने सहसंयोजक आबंध हैं -
(1) 6
(2) 4
(3) 8
(4) 9
19. पेन्टेन के कितने समावयवी होते हैं?
(1) 1
(2) 2
(3) 3
(4) 4
20. ऐल्कोहॉल का प्रकार्यात्मक समूह है :
(1)-OH
(2)-CHO
(3) =CO
(4)-COOH
21. पित्त का रंग होता है :
(1) नीला
(2) लाल
(3) पीला
(4) इनमें कोई नहीं
22. पौधों में जल तथा खनिज लवण का संवहन किसके
द्वारा होता है?
(1) जाइलम
(2) पलोएम
(3) क्लोरोप्लास्ट
(4) रंध्र
23. पौधों में श्वसन होता है :
(1) जाइलम द्वारा
(2) फ्लोएम द्वारा
(3) स्टोमाटा द्वारा
(4) क्लोरोफिल द्वारा
24. प्रकाश की ओर प्ररोह की गति कहलाती है
-
(1) गुरुत्वानुवर्तन
(2) जलानुवर्तन
(3) रसायनानुवर्तन
(4) प्रकाशानुवर्तन
25. एक पादप हॉर्मोन जो वृद्धि को बढ़ाता है, है:
(1) ऑक्सीन
(2)
जिबरेलिन
(3)
साइटोकाइनिन
(4)
इनमें कोई नहीं
26. मधुमेह किस हॉर्मोन की कमी के कारण होता है?
(1)
थाइराक्सिन
(2) इन्सुलीन
(3)
एसट्रोजन
(4)
इनमें कोई नहीं
27. मेंडल ने अपने प्रयोगों के लिए किस पौधे को चुना?
(1)
आम
(2)
गुलाब
(3)
गेहूँ
(4) मटर
28. निम्न में से किसे आनुवंशिकी का पिता कहा जाता है?
(1)
चार्ल्स डार्विन
(2) ग्रेगर जॉन मेंडल
(3)
लामार्क
(4)
वाइसमान
29. कौन यौन संचारित रोग है:
(1)
सिफलिस
(2)
एड्स
(3)
गोनोरिया
(4) सभी
30. निम्न में कौन एक जलीय आहार श्रृंखला है:
(1)
घास बकरी शेर
(2) शैवाल जलीय कीट मछली
(3)
घास जलीय कीट मछली मनुष्य
(4)
इनमें कोई नहीं
खण्ड-B
खण्ड
B में प्रश्न संख्या 31-38 अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्ही छह प्रश्नों
के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।
प्रश्न 31. उत्तल लेंस में बनते हुए प्रतिबिम्ब का किरण आरेख खीचिए
जब वस्तु 2F1 से परे हो।
उत्तर
:
प्रश्न 32. व्याख्या करें कि तारों की तरह ग्रह क्यों नहीं टिमटिमाते?
उत्तर
: ग्रह, तारों की अपेक्षा पृथ्वी से बहुत पास हैं। ग्रहों से निकलकर हमारी आँखों तक
पहुँचने वाले प्रकाश की मात्रा में कुल परिवर्तन का औसत मान शून्य होता है। इस कारण
ग्रह टिमटिमाते हुए नहीं दिखाई पड़ते हैं।
प्रश्न 33. फ्यूज क्या है? इसे विद्युत परिपथ में किस तार द्वारा और
किस क्रम में जोड़ा जाता है?
उत्तर
: फ्यूज कम गलनांक के पदार्थ का एक छोटा तार होता है जो किसी अचालक पदार्थ में व्यवस्थित
रहता है। इसे विद्युत परिपथ में सुरक्षा के लिए लगाया जाता है। जब धारा अधिक प्रवाहित
होने लगती है तो फ्यूज गल जाता है (जिसे फ्यूज का उड़ जाना कहते हैं) और परिपथ भंग
हो जाता है। फ्यूज को गर्म तार के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है।
प्रश्न 34. निम्नलिखित अभिक्रिया में किसका ऑक्सीकरण और किसका अवकरण
होता है-
2Mg + O2→ 2MgO
उत्तर
: Mg का उपचयन और O2 का अपचयन है।
प्रश्न 35. जल की अनुपस्थिति में अम्ल का व्यवहार अम्लीय क्यों नहीं
होता है?
उत्तर
: अम्ल केवल जल में घुल कर हाड्रोजन आयन बनाता है। जल की अनुपस्थिति में हाइड्रोजन
आयन नहीं बनते हैं, इस कारण अम्ल अपना अम्लीय व्यवहार नहीं करता है।
प्रश्न 36. खनिज एवं अयस्क में अन्तर लिखिए
उत्तर
:
|
खनिज |
अयस्क |
|
(i)
भू-पर्पटी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले तत्त्वों या यौगिकों को खनिज कहते
हैं। |
(i)
वे खनिज जिनसे धातुएँ आसानी से तथा कम खर्च में प्राप्त की जा सकती हैं उन्हें अयस्क
कहते हैं। |
|
(ii)
सभी खनिजों में धातु की प्रतिशत मात्रा एक समान नहीं होती है। |
(ii)
सभी अयस्कों में धातु की प्रतिशत मात्रा पर्याप्त होती है। |
|
(iii)
सभी खनिजों से धातु का निष्कर्षण नहीं हो सकता है। |
(iii)
सभी अयस्कों से घातु का निष्कर्षण हो सकता है। |
|
(iv)
सभी खनिज अयस्क नहीं हैं। |
(iv)
सभी अयस्क खनिज हैं। |
|
(v)
खनिज में कुछ अशुद्धियाँ होती हैं। |
(v)
अयस्क में अशुद्धियाँ नहीं के बराबर होती हैं। |
प्रश्न 37. प्रतिवर्ती क्रिया और प्रतिवर्ती चाप में अन्तर स्पष्ट कीजिए
।
उत्तर
: प्रतिवर्ती क्रिया : उद्दीपन के प्रति कार्यकर अंगों की अचेतन और अनैक्षिक
अनुक्रिया को प्रतिवर्ती क्रिया कहते हैं।
उदाहरण:
गरम वस्तु छू जाने पर हम तुरंत अपना हाथ हटा लेते हैं।
प्रतिवर्ती
चाप : प्रतिवर्ती क्रिया में आवेगों के गमन-मार्ग
को ही प्रतिवर्ती चाप कहा जाता है। इसके कई भाग होते हैं। जैसे-ग्राही अंग, संवेदी
तन्त्रिका, प्रेरक तन्त्रिका इत्यादि। यह निम्न होता है -
ग्राही
→ संवेदी
तंत्रिका कोशिका→
मेरुरज्जु → प्रेरक
तंत्रिका कोशिका →कार्यकर
प्रश्न 38. ओजोन परत की क्षति के लिए कौन रासायनिक पदार्थ उत्तरदायी
हैं?
उत्तर
: क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन (CFC) ओजोन ओजोन परत की क्षति के लिए प्रमुख रूप से उत्तरदायी
होता है। CFC वायुमंडल के ऊपरी सतह में जा कर ओजोन से प्रतिक्रिया कर इस परत को क्षति
पहुँचाता है।
खंड - C
(इस
खंड में कुल 8 प्रश्न हैं जिनमें से 6 प्रश्न का उत्तर देना है। प्रत्येक प्रश्न के
3 अंक निर्धारित हैं)
प्रश्न 39. 5cm लंबा कोई बिम्ब 10 cm फोकस दूरी के किसी अवतल दर्पण
से 25 cm दूरी पर रखा जाता है। प्रतिबिम्ब की स्थिति, प्रकृति एवं साइज ज्ञात कीजिए।
उत्तर
: h1 = 5 cm, ƒ =-10 cm, u=- 25cm
v =? प्रकृति =?, h2 =?
दर्पण सूत्र से, `\frac1v+\frac1u=\frac1ƒ`
`\Rightarrow\frac1v-\frac1{25}=-\frac1{10}`
`\Rightarrow\frac1v=-\frac1{10}+\frac1{25}`
`=\frac{-5+2}{50}=\frac{-3}{50}`
`⸫v=\frac{-50}3`cm
प्रकृति
- प्रतिबिम्ब, वास्तविक, उल्टा एवं छोटा बनता है।
दर्पण के आवर्धन सूत्र से, –`\frac{h_2}{h_1}=-\frac vu`
`h_2=\frac{-\frac{50}3}{-25}\times5`
`⸫h_2=-\frac{50}3\times\frac1{25}\times5=\frac{-10}3=-3.3cm.`
प्रश्न 40. निकट दृष्टि दोष (मायोपिया) क्या कारण होता है? इसे दूर
कैसे किया जाता है।
उत्तर
: (i) नेत्र गोलक का दीर्धीकरण होना, अर्थात नेत्र लेंस से रेटिना की दूरी का बढ़ जाना।
(ii)
सिलियरी पेशी के कमजोर होने के कारण लेंस को पतला करने की क्षमता घटना। इस दोष को अवतल
लेंस से दूर किया जाता है।
प्रश्न 41. श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं?
उत्तर
: भोजन में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट टूट कर ग्लूकोज बनाता है। ग्लूकोज, ऑक्सीजन से मिलकर
हमें ऊर्जा देता है, अर्थात श्वसन अभिक्रिया में ऊर्जा निकलती है। अतः श्वसन को ऊष्माक्षेपी
अभिक्रिया कहते हैं।
प्रश्न 42. अम्ल एवं क्षारक में अंतर लिखें।
उत्तर
:
|
अम्ल |
क्षारक |
|
1.
इसका स्वाद खट्टा होता है। |
1.
इसका स्वाद खारा होता है। |
|
2.
यह नीले लिटमस को लाल कर देता है। |
2.
यह लाल लिटमस को नीला कर देता है। |
|
3.
यह मेथिल ऑरेंज को लाल कर देता है। |
3.
यह मेथिल ऑरेंज को पीला कर देता है। |
|
4.
यह बल में घुलकर H+ आयन देता है। |
4.
यह जल में घुलकर OH आयन देता है। |
|
5.
यह क्षारक को उदासीन कर देता है। |
5.
यह अम्ल को उदासीन कर देता है। |
|
6.
इसका pH मान 7 से कम होता है। |
6.
इसका pH मान 7 से अधिक होता है। |
प्रश्न 43. प्रतिवर्ती क्रिया में मस्तिष्क की क्या भूमिका है?
उत्तर
: मस्तिष्क शरीर का मुख्य समन्वय केन्द्र है। यह मेरुरज्जु से प्राप्त की गयी सूचनाओं
पर सोचने और उनका विश्लेषण करने का कार्य करता है। प्रतिवर्ती क्रियाएँ अनैच्छिक होती
हैं अतः इसमें मस्तिष्क का वह भाग जो सोचने का कार्य करता है, भाग नहीं लेता है। अनैच्छिक
क्रियाओं का नियंत्रण पश्चमस्तिष्क में स्थित मेडुला द्वारा होता हैं। मस्तिष्क में
प्रतिवर्ती क्रियाओं के सन्देश भेजे जाते हैं। कुछ प्रतिवर्ती क्रियाएँ तो सीधे मस्तिष्क
द्वारा ही नियन्त्रित की जाती हैं। तीव्र प्रकाश में हमारे नेत्र की पुतली का संकुचित
होना इसका उदाहरण है।
प्रश्न 44. द्विखंडन तथा बहुविखंडन में अन्तर
बताइए।
अथवा, द्विखंडन तथा बहुविखंडन विधि से जनन
करने वाले जीव के एक-एक उदाहरण दें।
उत्तर
:
|
द्विखंडन |
बहुविखंडन |
|
(i) इस विधि में एक जनन से दो संतति जीव बनते हैं। |
(i) इस विधि में एक जनन से कई व्यष्टि का जन्म होता है। |
|
(ii) उदाहरण - अमीबा |
(ii) उदाहरण - मलेरिया परजीवी । |
प्रश्न 45. बीजाणु जनन की क्रिया को समझायें।
अथवा, बीजाणुजनन से जीव किस प्रकार लाभान्वित
होता है?
उत्तर : बीजाणुजनन एकल जीवों में काफी अधिक पायी जाने वाली
अलैंगिक जनन की विधि है। इस विधि में एक साथ कई जीवाणु विकसित होते हैं जो बीजाणुधानी
के फटने पर दूर-दूर तक उड़कर चले जाते हैं। वहाँ वे पुनः अनेक जीवों को उत्पन्न करते
हैं। इस प्रकार इन जीवों की आबादी अचानक बढ़ती है। ऐसे में कुछ जीवाणुओं के नष्ट हो
जाने पर भी स्पीशीज का अस्तित्व बना रहता है।
प्रश्न 46. ओजोन क्या है? यह किसी पारितंत्र
को किस प्रकार प्रभावित करती है?
उत्तर : ओजोन ऑक्सीजन का एक समस्थानिक है जिसका अणुसूत्र
O3 होता है।
ओजोन घातक पराबैंगनी विकिरणों को सोख लेता है, पृथ्वी तक
आने नहीं देता है। इस प्रकार ओजोन पारितंत्र के लिए सुरक्षा छतरी का कार्य करता है।
खंड - D
प्रश्न 47. श्रेणीक्रम संयोजन को परिभाषित
करें। एक विद्युत परिपथ में तीन प्रतिरोधक जिनके प्रतिरोध क्रमशः R1, R2
तथा R3 है, को श्रेणीक्रम में जोड़ा गया है। विद्युत परिपथ का तुल्य प्रतिरोध
के लिए व्यंजक प्राप्त करें?
उत्तर : यदि प्रथम प्रतिरोधी तार के दूसरे सिरे को दूसरे
प्रतिरोधी तार के प्रथम सिरे से एवं दूसरे के दूसरे सिरे को तीसरे के प्रथम सिरे से
जोड़कर परिपथ पूरा किया गया हो तो इस प्रकार के संयोजन को श्रेणीक्रम संयोजन कहा जाता
है।

प्रतिरोध R1, R2 एवं R3
को चित्रानुसार संयोजित कर सेल, कुँजी एवं एमीटर से संयोजित करते हैं। प्रतिरोधी तार
से समांतर क्रम में बोल्टमीटर को संयोजित किया जाता है। तीनों प्रतिरोध का विभवांतर
क्रमश: V1, V2 एवं V3 है। प्रत्येक में धारा I प्रवाहित
होता है।
ओम के नियम से VαI
⸫V = IR ... (i)
प्रत्येक प्रतिरोध पर ओम का नियम लागू करने पर,
V1 = IR1
V2 = IR2
V3 = IR3
जोड़ने पर, V1 + V2 + V3
= IR1 + IR2 + IR3
अब, V = V1 + V2 + V3
⸫ V = I(R1 + R2 + R3)
…..(ii)
समी. (i) एवं (ii) से IR = I(R1 + R2 + R3)
⸫ R =
R1 + R2 + R3
प्रश्न 48. प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए कि जब किसी सीधे चालक से विद्युत
धारा प्रवाहित की जाती है तब उसके चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है।
उत्तर
: एक मोटे तथा लंबे ताँबे के तार को एक क्षैतिज मजबूत गत्ते के टुकड़े से होकर उर्ध्वाधरतः
व्यवस्थित करते हैं। तार के एक सिरे को बैटरी के धन ध्रुव से तथा दूसरे सिरे को एक
स्विच होकर ऋण ध्रुव से जोड़ते हैं। गत्ते पर समान रूप से लोहे के बुरादे को फैला देते
हैं। स्विच को दबाकर धारा प्रवाहित करते हैं और गत्ते को हाथ से थपथपाते हैं।

हम
पाते हैं कि लौह चूर्ण तार के चारों ओर संकेंद्रीय वृत्तों में व्यवस्थित हो जाता है।
इससे यह प्रमाणित होता है कि चालक के समीप चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है तथा
बल रेखाओं की दिशा, समकेन्द्रीय होती है।
प्रश्न 49. आयनिक आबंध किसे कहते हैं? इलेक्ट्रॉन के स्थानांतरण के
द्वारा MgO का निर्माण दर्शाइए।
उत्तर
: इलेक्ट्रॉन के स्थानांतरण द्वारा निर्मित यौगिक को आयनिक यौगिक कहते हैं, क्योंकि
इसमें आयन (धन एवं ऋण) बनते हैं।

प्रश्न 50. समावयवता (Isomerism) किसे कहते हैं? पेंटेन के समावयवों
के नाम एवं संरचनात्मक सूत्र लिखें।
उत्तर
: ऐसे विभिन्न यौगिक जिनका अणुसूत्र समान हो लेकिन संरचना सूत्र भिन्न-भिन्न हो, संरचनात्मक
समावयव अर्थात् समावयव कहलाते हैं और इस घटनाक्रम को समावयवता कहते हैं।

प्रश्न 51. नेफ्रॉन (वृक्काणु या वृक्क नलिका)
का एक स्वच्छ और नामांकित चित्र बनाएँ।
उत्तर :

प्रश्न 52. मेंडल के प्रयोगों से कैसे पता
चला कि विभिन्न लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं?
उत्तर : मेंडल ने अपने कुछ प्रयोगों में मटर पौधे के दो विकल्पी
जोड़ों का अध्ययन करने के लिए संकरण कराया। इसके लिए उन्होंने गोल बीजों वाले लम्बे
पौधों एवं झुर्रीदार बीजों वाले बौने पौधों के बीच संकरण कराया और पाया कि
(1) F1 पीढ़ी के सभी पौधे लम्बे और गोल बीजों
वाले थे। इससे पता चला कि लम्बाई तथा बीज का गोल आकार प्रभावी लक्षण हैं।
(ii) लेकिन F2 पीढ़ी में कुछ पौधे नये संयोजन
प्रदर्शित करते हैं जैसे कुछ पौधे लम्बे परन्तु झुर्रीदार बीजों वाले हैं, जबकि कुछ
पौधे बौने और गोल बीजों वाले हैं।
उपर्युक्त (i) और (ii) दशाओं से यह निष्कर्ष निकलता है कि लम्बाई, बौनापन, बीजों का गोल होना अथवा झुर्रीदार होना परस्पर स्वतन्त्र लक्षण है। ये स्वतंत्रतापूर्वक वंशानुगत होते हैं।
Question Solution
Class 10 Science Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science All Subjects Model Question Answer 2025-26
Class 10 Social Science SET-5 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-4 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-3 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-2 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science SET-1 Sumudran Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Social Science Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Hindi-A Jac Model Paper Solution 2025-26
Class 10 Economics All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Civics (नागरिकशास्त्र) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 History (इतिहास) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Geography (भूगोल) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Science Jac Model Paper 2024-25
Class 10 Social Science Jac Model Paper 2024-25
Class 10 Hindi (A) Jac Model Paper Solution 2024-25
10th Hindi Jac Model Question Solution,2022-23


