झारखण्ड अधिविद्य परिषद्
CLASS-XI EXΑΜΙΝΑΤΙΟΝ, 2026
(Paper-II) 26-02-2026
GEOGRAPHY
1. निश्चयवाद की संकल्पना किसने दी है ?
(A) ग्रिफिथ टेलर
(B) फ्रांसिस बेकन
(C) फ्रेडरिक रैटजेल
(D) कुमारी एलन सेम्पल
2. वायुमण्डल में सबसे अधिक मात्रा में पायी जाने
वाली गैस कौन सी है ?
(A) ऑक्सीजन
(B) कार्बन डाइऑक्साइड
(C) नाइट्रोजन
(D) हाइड्रोजन
3. 4 जुलाई को पृथ्वी, सूर्य से सबसे दूर स्थित
होती है। इस स्थिति को क्या कहते हैं ?
(A) उपसौर
(B) अपसौर
(C) उपभू
(D) अपभू
4. लॉरेसिया और गोंडवाना भूमि को अलग किया गया
था
(A) काला सागर द्वारा
(B) लाल सागर द्वारा
(C) टेथिस सागर द्वारा
(D) प्रशांत महासागर द्वारा
5. ज्वालामुखी का ऊपरी भाग जहाँ से लावा निकलता
है, कहलाता है
(A) क्रेटर
(B) गर्त
(C) फनल
(D) काल्डेरा
6. नीस और संगमरमर किस प्रकार की चट्टानों के
उदाहरण हैं ?
(A) आग्नेय चट्टान
(B) अवसादी चट्टान
(C) कायांतरित चट्टान
(D) इनमें से कोई नहीं
7. निम्नलिखित में से कौन सा बहिर्जात बल का एक
उदाहरण है ?
(A) अपक्षय
(B) वृहत संचलन
(C) अपरदन
(D) इनमें सभी
8. स्टैलेक्टाइट और स्टैलेग्माइट का सम्बन्ध है
(A) नदी से
(B) हिमनद से
(C) भौम-जल में
(D) पवन से
9. क्षोभमंडल की सामान्य ह्रास दर है
(A) 4.5°C
(B) 6.5°C
(C) 7°C
(D) 7.5°C
10. धरातल
द्वारा लौटाई गई परावर्तित
ऊर्जा का प्रतिशत कहलाता
है
(A)
हरितगृह प्रभाव
(B) एलबिडो
(C)
अपवर्तन
(D)
सूर्यातप
11. तापमान के अधिक होने पर वायुदाब –
(A) अधिक होता है
(B) कम होता है
(C) मध्यम रहता है
(D) अपरिवर्तनीय रहता है
12. निम्नलिखित मेघों में से किसको तड़ित मेघ कहते हैं?
(A) पक्षाभ कपासी
(B) पक्षाभ स्तरी
(C) कपासी वर्षी
(D) स्तरी कपासी
13. निम्नलिखित में से कौन विश्व की सबसे गहरी
गर्त/खाई है?
(A) एल्यूशियन गर्त
(B) मेरियाना गर्त
(C) क्यूरिल गर्त
(D) टोंगा गर्त
14. अल नीनो धारा ............... के समानांतर बहती है।
(A) ब्राजील तट
(B) पेरू तट
(C) अलास्का तट
(D) भारतीय तट
15. स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल के बीच संपर्क
के संकीर्ण क्षेत्र को कहा जाता है
(A) आयनमण्डल
(B) ओजोनमण्डल
(C) जैवमण्डल
(D) इनमें से कोई नहीं
16. भारत के बीच पूर्व से पश्चिम की दूरी कितनी
है?
(A) 3214 किमी
(B) 3540 किमी
(C) 2510 किमी
(D) 2933 किमी
17. छोटानागपुर पठार की सबसे ऊँची चोटी है –
(A) गुरु शिखर
(B) पारसनाथ
(C) डोड्डाबेट्टा
(D) टैगोर
हिल
18. हुडरू प्रपात किस नदी पर स्थित है
(A) नर्मदा नदी
(B) स्वर्णरेखा नदी
(C) महानदी
(D) गोदावरी नदी
19. यमुना नदी का उद्गम स्थल है –
(A) बन्दरपूंछ
(B) नन्दादेवी
(C) मानसरोवर झील
(D) बद्रीनाथ
20. भारत में सर्वाधिक वर्षा किस माह में होती
है?
(A) मई
(B) जून
(C) जुलाई
(D) अगस्त
21. सागौन तथा साल वृक्ष मुख्य रूप से मिलते हैं
(A) उष्ण कटिबन्धीय शुष्क पतझड़ वनों में
(B) उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वनों में
(C) कँटीले वनों में
(D) पर्वतीय वनों में
22. थार रेगिस्तान में किस मिट्टी का विस्तार
सर्वाधिक है?
(A) लेटराइट मिट्टी
(B) लाल मिट्टी
(C) काली मिट्टी
(D) बलुई मिट्टी
23. भू-स्खलन सम्बन्धित है —
(A) भारी वर्षा से
(B) भूकम्प से
(C) मानवीय गतिविधियों से
(D) इनमें से सभी
24. जलप्रपात सम्बन्धित है —
(A) नदी से
(B) हिमनद से
(C) पवन से
(D) इनमें से कोई नहीं
25. मोहो-असांतत्य अलग करती है —
(A) पर्पटी तथा मेंटल को
(B) मेंटल तथा क्रोड को
(C) क्रोड तथा बाह्य क्रोड को
(D) बाह्य क्रोड तथा आन्तरिक क्रोड को
26. क्षुद्रग्रह किन दो ग्रहों के बीच पाए जाते
हैं?
(A) पृथ्वी तथा शुक्र
(B) मंगल तथा बृहस्पति
(C) पृथ्वी तथा मंगल
(D) इनमें से कोई नहीं
27. निम्नलिखित में से संघनन का प्रकार कौन है?
(A) ओस
(B) पाला
(C) पाला तथा कोहरा
(D) इनमें से सभी
28. निम्नलिखित में से कौन-सा पर्यटन स्थल हिमाचल
हिमालय में स्थित है?
(A) शिमला
(B) मसूरी
(C) दार्जिलिंग
(D) इनमें से सभी
29. निम्नलिखित में से प्रायद्वीपीय पठार की नदियों
की विशेषता है?
(A) ये नदियाँ मौसमी हैं
(B) इन नदियों का मार्ग छोटा और उथला है
(C) इन नदियों का बेसिन छोटा है
(D) इनमें से सभी
30. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी भारत में प्रायद्वीपीय
नदी का उदाहरण है?
(A) महानदी
(B) गोदावरी
(C) कृष्णा
(D) इनमें से सभी
31. अक्टूबर 2024 के
महीने में कौन सा चक्रवात ओडिशा तट से टकराया था?
(A) दाना
(B) रेमल
(C) आसना
(D) फेंगल
32. भारत में मानसून
के लिए कौन सी जेट-प्रवाह जिम्मेदार है?
(A) दक्षिणी जेट प्रवाह
(B) पश्चिमी जेट प्रवाह
(C) पूर्वी जेट प्रवाह
(D) ध्रुवीय जेट प्रवाह
33. मानसून के पीछे
हटने को कहा जाता है –
(A) शीतकालीन मानसून
(B) उत्तर-पूर्वी मानसून
(C) लौटती मानसून
(D) इनमें से सभी
34. भारत में कौन से
वृक्ष उष्ण कटिबंधीय कांटेदार वन में पाए जाते हैं?
(A) बबूल
(B) खैर
(C) खजूर
(D) इनमें से सभी
35. भारत का सबसे
बड़ा जीवमंडल निचय कौन-सा है?
(A) नीलगिरि
(B) महान कच्छ का रण
(C) सुंदरवन
(D) नंदा देवी
36. निम्न में से
किस राज्य से कर्क रेखा गुजरती है?
(A) झारखंड
(B) त्रिपुरा
(C) राजस्थान
(D) इनमें से सभी
37. किस प्रकार के
ज्वालामुखी को विस्फोटक उद्गार तथा तेज ढाल के रूप में जाना जाता है?
(A) शील्ड ज्वालामुखी
(B) सिण्डर शंकु ज्वालामुखी
(C) मिश्रित (स्तरीत)
ज्वालामुखी
(D) लावा गुम्बद
38. वायुमंडल की
कौन-सी परत रेडियो प्रसारण में मदद करती है?
(A) क्षोभमण्डल
(B) आयनमण्डल
(C) समतापमण्डल
(D) मध्यमण्डल
39. पृथ्वी का
वायुमंडलीय परत इसके सतह से ..........ऊपर तक फैला है?
(A) 8,000 km
(B) 6,000 km
(C) 10,000 km
(D) 12,000 km
40. निम्न में से
कौन-सा दाब पेटी ‘अश्व अक्षांश’ के नाम से जाना जाता है?
(A) विषुवतीय निम्न वायुदाब पेटी
(B) उपोष्ण उच्च वायुदाब
पेटी
(C) उपध्रुवीय निम्न दाब पेटी
(D) ध्रुवीय उच्च वायुदाब पेटी
