Class 11 Arts Economics Jac Board 2026 Answer key

Class 11 Arts Economics Jac Board 2026 Answer key

 Class 11 Arts Economics Jac Board 2026 Answer key

झारखण्ड अधिविद्य परिषद्

CLASS-XI EΧΑΜΙΝΑΤΙΟΝ, 2026

Paper-II (26.02.2026)

ECONOMICS (Optional)

1. वितरण के अंतर्गत निम्नलिखित में से किसका अध्ययन किया जाता है ?

(A) वस्तु की कीमत के निर्धारण का

(B) उपभोग का

(C) उत्पादन का

(D) लगान निर्धारण का

2. निम्नलिखित में से किसके द्वारा आपको गुणात्यक आँकड़े उपलब्ध होंगे ?

(A) बुद्धि

(B) वजन

(C) विषय में प्राप्तांक

(D) आय

3. एक सर्वेक्षक आँकड़ा संग्रह के क्रम में गलती से 31 के स्थान पर 13 लिखता है। यह निम्नलिखित में किस त्रुटि का उदाहरण

(A) सर्वेक्षण त्रुटि

(B) प्रतिचयन त्रुटि

(C) अप्रतिचयन त्रुटि

(D) इनमें से सभी

4. आँकड़ा संग्रह करने वाला व्यक्ति क्या कहलाता है?

(A) शिक्षक

(B) गणनाकार

(C) वकील

(D) नेता

5. किस प्रकार के प्रश्न में उत्तरों के विकल्प नहीं दिए जाते ?

(A) द्विविध प्रश्न

(B) मुक्तोत्तर प्रश्न

(C) बहुविकल्पीय प्रश्न

(D) संचरित प्रश्न

6. राम एक गाँव की जनसंख्या को उम्र के आधार पर वर्गीकृत करता है। राम के द्वारा किया गया यह र्गीकरण क्या कहलाता है ?

(A) कालिक

(B) मात्रात्मक

(C) स्थानिक

(D) गुणात्मक

7. वर्ग 50-60 का वर्ग-चिह्न क्या होगा ?

(A) 50

(B) 110

(C) 60

(D) 55

8. निम्नलिखित में से खंडित चर का एक उदाहरण कौन-सा है ?

(A) व्यक्ति की उम्र

(B) उत्पादन

(C) कक्षा में नामांकित छात्रों की संख्या

(D) आय

9. 12, 8, 10, 14 तथा 6 का समांतर माध्य

(A) 8

(B) 50

(C) 14

(D) 10

10. निम्नलिखित में से किस औसत की गणना करने के लिए आँकड़ों को बढ़ते क्रम में रखना अनिवार्य होता है?

(A) समांतर माध्य

(B) माध्यिका

(C) गुणोत्तर माध्य

(D) बहुलक

11. 8, 12, 11, 25, 24, 23, 20 तथा 22 की माध्यिका क्या होगी ?

(A) 25

(B) 21

(C) 11

(D) 24.5

12. यदि किसी आँकड़ा के समांतर माध्य 25 तथा माध्यिका 20 है तो बहुलक का मान क्या होगा?

(A) 10

(B) 25

(C) 20

(D) 22.

13. आँकड़ों को पंक्तियों और स्तंभों में प्रस्तुत करने की क्रिया क्या कहलाती है?

(A) आँकड़ों का संग्रह

(B) बारंबारता वितरण

(C) आँकड़ों का सारणीकरण

(D) आँकड़ों का वर्गीकरण

14. एक स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों की संख्या को दिखाने के लिए सबसे उपयुक्त तरीका क्या होगा ?

(A) वृत्त-आरेख

(B) दंड-आरेख

(C) बांरबारता आरेख

(D) आयत चित्र

15. तोरण की सहायता से किस औसत की गणना की जा सकती है ?

(A) समांतर माध्य

(B) माध्यिका

(C) बहुलक

(D) इनमें से सभी

16. यदि दो चरों के बीच सहसंबंध गुणांक का मान 0 है तो इस कथन से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है ?

(A) सहसंबंध का अभाव

(B) धनात्मक सहसंबंध

(C) रैखिक सहसंबंध का अभाव

(D) ऋणात्मक सहसंबंध

17. यदि दो चरों के बीच एक चर के मान में वृद्धि होने से दूसरे चर के मान में कमी हो तो दोनों चरों के बीच के संबंध को क्या कहा जाता है ?

(A) धनात्मक सहसंबंध

(B) ऋणात्मक सहसंबंध

(C) शून्य सहसंबंध

(D) इनमें से सभी

18. दो चरों के बीच के संबंध को क्या कहा जाता है ?

(A) आँकड़ों का संग्रह

(B) वर्गीकरण

(C) प्रस्तुतीकरण

(D) सहसंबंध

19. सूचकांक का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

(A) मौसम का अनुमान लगाना

(B) आय की गणना करना

(C) समय के साथ कीमत और मात्रा में परिवर्तन को मापना

(D) जनसंख्या का आकलन

20. यदि किसी वस्तु का मूल्य सूचकांक बढ़ रहा है लेकिन उपभोग की मात्रा घट रही है, तो इसका सबसे उचित कारण क्या हो सकता है ?

(A) वस्तु की मांग में वृद्धि

(B) वस्तु की गुणवत्ता में वृद्धि

(C) वस्तु की कीमत में वृद्धि

(D) वस्तु की कीमत में कमी

21. ब्रिटिश शासन में भारत को किस रूप में विकसित किया गया ?

(A) आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था

(B) औद्योगिक राष्ट्र

(C) कच्चे माल का आपूर्तिकर्ता

(D) सैन्य शक्ति

22. स्वतंत्रता के समय भारत की साक्षरता दर कितनी थी ?

(A) 10%

(B) 16%

(C) 50%

(D) 75%

23. 1947 से 1990 के बीच भारत ने किस प्रकार की अर्थव्यवस्था को अपनाया ?

(A) पूँजीवादी अर्थव्यवस्था

(B) समाजवादी अर्थव्यवस्था

(C) मिश्रित अर्थव्यवस्था

(D) मुक्त बाजार अर्थव्यवस्था

24. हरित क्रांति का मुख्य उद्देश्य क्या था ?

(A) उद्योगों का विकास

(B) निर्यात बढ़ाना

(C) कृषि उत्पादन बढ़ाना

(D) सेवा क्षेत्र का विकास

25. भारत में पंचवर्षीय योजना की शुरुआत कब हुई थी ?

(A) 1951 ई०

(B) 1947 ई०

(C) 1991 ई०

(D) 1966 ई०

26. यदि नई आर्थिक नीति लागू नहीं की जाती तो भारतीय अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव क्या होता ?

(A) विदेशी निवेश बढ़ जाता

(B) आर्थिक संकट और गहरा हो जाता

(C) निर्यात में वृद्धि होती

(D) भारत में विकास की गति तीव्र होती

27. भारत में नई आर्थिक नीति कब लागू की गई ?

(A) 1991

(B) 1981

(C) 1965

(D) 2001

28. मानव पूंजी से क्या तात्पर्य है ?

(A) मशीनें

(B) सड़कें

(C) प्राकृतिक संसाधन

(D) मनुष्यों का ज्ञान और कौशल

29. ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के रूप में भारत के रूपांतरित होने के लिए निम्न में से कौन-सा कारक उत्तरदायी है ?

(A) परिवहन का विकास

(B) शहरीकरण

(C) सूचना और प्रौद्योगिकी का विकास

(D) इनमें से सभी

30. यदि सरकार तकनीकी शिक्षा पर अधिक निवेश करती है तो इसका संभावित दीर्घकालीन प्रभाव क्या होगा ?

(A) सरकारी कोष का अपव्यय होगा

(B) बेरोजगारी बढ़ेगी

(C) कुशल श्रमिकों की संख्या बढ़ेगी

(D) राजनीतिक स्थिरता कायम होगी

31. ऑपरेशन फ्लड का संबंध किससे है ?

(A) गेहूँ उत्पादन

(B) चावल उत्पादन

(C) मछली उत्पादन

(D) दुग्ध उत्पादन

32. यदि ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाएं बेहतर कर दी जाएं तो दीर्घकालीन प्रभाव क्या हो सकता है ?

(A) कृषि उत्पादन बढ़ेगा

(B) किसानों की आय बढ़ेगी

(C) ग्रामीण बेरोजगारी में कमी होगी

(D) इनमें से सभी

33. जैविक कृषि का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

(A) रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देना

(B) केवल उत्पादन बढ़ाना

(C) कीटनाशकों के प्रयोग को बढ़ावा देना

(D) पर्यावरण संरक्षण करना

34. निम्नलिखित में से कौन-सा संगठित क्षेत्र का उदाहरण है ?

(A) सड़क किनारे विक्रेता

(B) घरेलू कामगार

(C) सरकारी विद्यालय का शिक्षक

(D) सब्जी विक्रेता

35. यदि किसी देश में अनौपचारिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है तो इसका सबसे संभावित कारण क्या हो सकता है ?

(A) मजदूरी की दर अधिक होना

(B) उच्च सामाजिक सुरक्षा मिलना

(C) संगठित क्षेत्र में रोजगार के कम अवसर होना

(D) सरकार की ओर से अधिक सुविधा देना

36. अनौपचारिक क्षेत्र से क्या तात्पर्य है ?

(A) सरकारी नौकरि

(B) संगठित क्षेत्र की नौकरियाँ

(C) बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरियाँ

(D) बिना सामाजिक सुरक्षा वाली नौकरियाँ

37. निम्नलिखित में किस एशियाई देश में प्रजनन दर सर्वाधिक है ?

(A) भारत

(B) पाकिस्तान

(C) ऑस्ट्रेलिया

(D) चीन

38. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थापना कब हुई थी ?

(A) 1985

(B) 1974

(C) 1988

(D) 1989

39. पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी उपाय क्या हैं?

(A) कचरा जलाना

(B) पानी का अत्यधिक प्रयोग करना

(C) प्लास्टिक सामान का प्रयोग करना

(D) वृक्षारोपण

40. चीन गणराज्य की स्थापना कब हुई थी ?

(A) 1985

(B) 1949

(C) 1988

(D) 1989

Class XI Economics














Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare