झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (सामाजिक अध्ययन) सॉल्व्ड पेपर-II (VI-VIII)- 2012 & 2016

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (सामाजिक अध्ययन) सॉल्व्ड पेपर-II (VI-VIII)- 2012 & 2016

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (सामाजिक अध्ययन) सॉल्व्ड पेपर-II (VI-VIII)- 2012 & 2016

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (सामाजिक अध्ययन) सॉल्व्ड पेपर-II (VI-VIII)-2012

हिन्दी

प्रश्न संख्या 1-2 के लिए निर्देशः निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़े एवं नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दें।

ऊँचे शिखरों से उतर उतर, गिर गिर गिरी के चट्टानों पर, कंकर-कंकर पैदल चलकर, दिनभर, रजनीभर जीवनभर। धोता वसुधा का अंतस्थल, यह लघु सरिता का बहता जल। मिला है इसको जब पथ पर, पथ रोके खड़ा कठिन पत्थर। आकुल, अतुर, दुःख से कतार, सिर पटक-पटक कर रो-रोकर। करता है कितना कोलाहल, यह लघु सरिता का बहता जल।

1. इस कविता के द्वारा कवि मनुष्य को क्या संदेश देता है?

(a) मुश्किलों से मुँह मोड़ लेना।

(b) मुश्किलों से भागना

(c) मुश्किलों को सामना करते हुए आगे बढ़ना

(d) मुश्किलों को समझना

2. 'वसुधा' का पर्यायवाची शब्द है-

(a) वसुन्धरा

(b) नीरज

(c) गिरी

(d) भावना

3. गिरीश शब्द का संधि विच्छेद है-

(a) गिरि+श

(b) गिरी+श

(c) गिरि+ईश

(d) गिरी+इश

4. समास के कितने भेद है?

(a) 5

(b) 4

(c) 6

(d) 3

5. मुहावरा दिन फिरना' का अर्थ है-

(a) धोखा देना

(b) निर्दोष होना

(c) भूखे मरना

(d) भाग्य पलटना

6. 'सृष्टि लखनऊ जा रही है' इस वाक्य में सृष्टि' और लखनऊ' है।

(a) विशेषण

(b) सर्वनाम

(c) क्रिया

(d) संज्ञा

7. बुढ़ापा क्या है?

(a) जातिवाचक संज्ञा

(b) व्यक्तिवाचक संज्ञा

(c) क्रिया विशेषण

(d) भाववाचक संज्ञा

8. 'बोलना' कौशल में महत्वपूर्ण है-

(a) स्थिति के अनुसार अपनी बात कह सकना

(b) आलंकारिक भाषा का प्रयोग

(c) मधुर वाणी :

(d) स्पष्ट एवं शुद्ध उच्चारण

9. अध्यापक का लिंग परिवर्तन शब्द है-

(a) अध्यापी

(b) अध्यापीका

(c) अध्यापिका

(d) अध्यापि

10. भाषा शिक्षण में पाठ्य पुस्तक-

(a) साधन है।

(b) साध्य है।

(c) अनावश्यक है

(d) एकमात्र संसाधन है।

11. आज, कल, जल्दी जैसे अविकारी शब्द हैं-

(a) क्रिया विशेषण

(b) विशेषण

(c) क्रिया

(d) संज्ञा

12. जो टुकड़े टुकड़े हो गये हों उसे कहते हैं-

(a) गुप्तचर

(b) हितैषी

(c) खंडित

(d) पाक्षिक

13. क्रिया करने वाले को कहते हैं-

(a) कर्ता

(b) कर्म

(c) अपादान

(d) संबंध

प्रश्न संख्या 14-15 के लिए निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़े एवं नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दें।

साहित्य तो एक सात्विक जीवन है। उसे कठिन तपस्या और महान यज्ञ समझना चाहिए। जहाँ व्यक्ति के व्यक्तित्व को कोई स्वतंत्र विषय नहीं रह जाते उच्च साहित्य की वह भाव भूमि है। वहाँ अपरिग्रह का साम्राज्य है, फोटो नही छापे जाते। वहाँ वाणी मौन रहती है 'गाथा' गाने में सुख नहीं मानती। उस उच्च स्तर से जितने क्रिया कलाप होते है 'आत्मप्रेरणा' और 'आत्मकथा' का नाम लेना पाखण्ड बढ़ाना है। हमारे देश में आत्मकथा लिखने की परिपाटी नही रही।

14. साहित्य को क्यों माना गया है?

(a) कठिन तपस्या और महान यज्ञ

(b) कठिन साधना और तपस्या

(c) लेखन का महान यज्ञ

(d) लेखन तपस्या और कठिन साधना

15. उच्च स्तर से क्रिया कलाप किससे होते हैं?

(a) आत्मानुभव से

(b) आत्मकथन से

(c) आत्मप्रेरणा से

(d) आत्मावलोकन से

English

Direction for Q.Nos. 16-17:Read the prose carefully and answer the following questions.

One should try to create conditions that contribute to the welfare of humanity. Similarly, I owe a duty to my parents to be obedient and respectful to them. This duty originates from sense of responsibilities which is directly related to our conscience. So this is concerned with a moral duty which any person owes with out a legal bondage.

A sense of duty is paramount for the proper development of civilization. Hypocrisy is quite reverse to the sense of duty. It involves wickedness while duty involves sincerity and faithfulness.

16. Which of the following is not related to moral duty?

(a) conscience

(b) sense of responsibility

(c) hypocrisy

(d) sincerity

17. Why should I be obedient and respectful to my parent?

(a) because of legal bonding

(b) because of my sense responsibility of

(c) because of civilization

(d) because of hypocrisy

18. The two receptive skills of language are

(a) listening and reading

(b) speaking and writing

(c) listening and speaking

(d) speaking and reading

19. Plural of 'sandwich' is

(a) sandwicheves

(b) sandwichs

(c) sandwiches

(d) sandwich

20. Identify the type of word/s that is/are underlined. He saw a parking space between two cars and drove into it.

(a) verb

(b) conjunction

(c) preposition

(d) adverb

21. Aim of language is

(a) communication

(b) speech

(c) research

(d) reading

22. Give the superlative degree of the word 'good'.

(a) better

(b) best

(c) gooder

(d) goodest

23. Choose the option that is in passive voice.

(a) Is coffee grown in South America

(b) Coffee is grown in South America

(c) South America is grown in coffee

(d) Grown coffee is in South America

24. Students of Class VII-VIII face problems mostly related to 1.

(a) hyperactivity

(b) identity crises

(c) emotions

(d) low interest in studies

25. Select the meaning of the underlined idiom. He visits me off and on.

(a) never

(b) always

(c) occasionally

(d) only once

26. In which method is word the unit of teaching?

(a) direct method

(b) translation cum grammar method

(c) bilingual method

(d) translation method

27. The method and technique used for exposition of difficult words is

(a) grammar

(b) usage and synonym

(c) evaluation

(d) artificial process

28. By which method is grammar taught?

(a) lecture

(b) questioning, answering

(c) inductive, deductive

(d) written composition

Direction for Q.Nos. 29-30: Read the poetry care fully and answer the following questions.

By pounding brow and swollen lip By fever's hot and scaly grip; By those two red redundant eyes That weep like woeful April skies By racking snuffle, short, and shift By handkerchief after handkerchief This cold you wave away as naughty It the damnedest cold man ever caught.

29. The poet describes his eyes as 'two red redundant eyes' because

(a) He cannot see properly due to the col

(b) they show how furious the poet is

(c) they have been affected by an eye disease

(d) in his medical condition the poet imagines

30. The opposite of word 'swollen' is

(a) short

(b) erase

(c) elope

(d) diminish

बाल विकास एवं शिक्षण शास्त्र

31. बुद्धि है।

(a) एक स्वाभाविक मानसिक योग्यता

(b) अंगीकार करने की एक क्षमता

(c) सीखने की एक क्षमता

(d) ये सभी

32. मनोविज्ञान का आधुनिक अर्थ क्या है?

(a) मन का अध्ययन

(b) चेतना का अध्ययन

(c) आत्मा का अध्ययन

(d) वर्ताव का अध्ययन

33. प्रभावी शिक्षण के लिए कार्यक्रम को व्यवस्थित करने का अंतिम कदम है?

(a) नियत कार्य

(b) मूल्यांकन

(c) अनुवर्तन

(d) समय-सारणी को व्यवस्थित करना

34. डिस्लेक्सिया है एक प्रकार का

(a) सोच अवरोधक

(b) मानसिक अवरोधक

(c) शारीरिक अवरोधक

(d) भाषा अवरोधक

35. प्रेरणा निम्नलिखित किसकी एक कला है?

(a) कार्य योजना

(b) रूचि पैदा करना

(c) मस्तिष्क को नियंत्रित करना

(d) सिलेबस के अनुसार पढ़ाना

36. संज्ञानात्मक क्षेत्र का निम्नतम स्तर है

(a) प्रयोग

(b) परिज्ञान

(c) मूल्यांकन

(d) ज्ञान

37. निम्नलिखित में से कौन मूल्यांकन से संबंधित नहीं है?

(a) शिक्षक की डायरी

(b) उद्देश्य

(c) ज्ञानार्जन अनुभव

(d) मूल्यांकन कार्ड

38. प्रभावी शिक्षक वह है जो

(a) छात्रों को प्रोत्साहित करता है कैसे पढ़ना है।

(b) सीमित अवधि में अधिक जानकारी प्रदान कर सकता है।

(c) नियत कार्य को ध्यानपूर्वक संशोधित करता है।

(d) कक्षा पर नियंत्रण रखता है।

39. मूल्यांकन का प्रमुख उद्देश्य क्या होता है?

(a) सम्पूर्ण विकास का मूल्यांकन करना

(b) आंशिक विकास का मूल्यांकन करना

(c) विशिष्ट विकास का मूल्यांकन करना

(d) मानसिक विकास का मूल्यांकन करना

40. सजा का उद्देश्य होता है।

(a) सम्पूर्ण विकास का मूल्यांकन करना

(a) कड़ाई दर्शाना

(b) छात्रों को यातना देना

(c) छात्रों को असफल कराना

(d) गलतियों के बारे में सचेत करना

41. एक बच्चे को शुरूआत में किससे लिखना सिखाया जाता है?

(a) स्केच पेन

(b) चॉक

(c) पेन

(d) पेंसिल

42. किशोरावस्था/टीन की उम्र किसके बीच होती है?

(a) 11-18 वर्ष

(b) 13-18 वर्ष

(c) 13-16 वर्ष

(d) 17-20 वर्ष

43. तस्वीरें उपयोगी होती है पढ़ने में

(a) रूचि को बढ़ाने में

(b) गुणवत्ता को बढ़ाने में

(c) पदार्थ को बढ़ाने में

(d) कौशल को बढ़ाने में

44. निम्नलिखित में से कौन एक उपयुक्तता परीक्षा (aptitude test) का उद्देश्य नहीं है?

(a) विश्वास बढ़ाना

(b) सरल रचना

(c) कल्पना की जाँच करना

(d) शारीरिक आयु की जाँच करना

45. यदि एक नवयुवक शिक्षार्थी किसी विषय में रूचि कम दर्शाता दिखाई देता है, तो शिक्षक को करना चाहिए

(a) उस विषय पर एक रोचक क्रियाकलाप करना

(b) उसे खेलने देना

(c) उसे कुछ देर के लिए सो जाने को कहना

(d) उसे शान्तिपूर्वक बैठने को कहना

46. गहन पढाई से छात्रों के किस प्रकार के शब्द-संग्रह में बढ़ोतरी होती है?

(a) वृहद

(b) निश्चेष्ट

(c) सक्रिय

(d) थोड़ा

47. बच्चे के विकास के किस चरण के दौरान सृजनात्मकता और कल्पना शक्ति अत्यधिक प्रबल होती है?

(a) शैशव (0-2)

(b) प्रारंभिक बचपन (2-6)

(c) मध्य बचपन (6-10)

(d) प्रारंभिक किशोरावस्था (14-18)

48. एफ. जी. फ्रेंच मेथड का प्रयोग निम्नलिखित किसकी शिक्षा देने के लिए किया जाता है?

(a) बुनियादी गतिविधियाँ

(b) पढ़ना

(c) लिखना

(d) सीधा-सपाट पत्र

49. कौन सी तथ्योक्ति गेस्टाल्ट सिद्धांत पर आधारित है?

(a) सम्पूर्ण से अंश की तरफ बढ़ना

(b) निश्चित से अनिश्चित की तरफ बढ़ना

(c) मनोवैज्ञानिक से तर्कसंगत की तरफ बढ़ना

(d) प्रेरण से निगमन की तरफ बढ़ना

50. एक स्कूल का वातावरण कैसा होना चाहिए?

(a) पिछड़ा

(b) प्रगामी

(c) खुशहाल

(d) आनंददायी

51. क्या करना चाहिए जब एक छात्र कक्षा में ध्यान नहीं देता?

(a) कक्षा में विषय के बारे में कुछ रूचिपूर्ण बातें बताना

(b) उसे कक्षा से बाहर चले जाने को कहना

(c) उसे चेतावनी देना

(d) उसे पढ़ने को वाध्य करना

52. बर्ताव को निम्न में से किस रूप में जाना जाता है?

(a) अभ्यासी का पुलिंदा

(b) प्रतिक्रियाओं का पुलिंदा

(c) तथ्यों से अनावरण

(d) इनमें से कोई नहीं

53. शिक्षण की कौन सी विधि ज्ञान के अधिकतम प्रयोग को प्रोत्साहित करती है?

(a) समस्या समाधान विधि

(b) प्रयोगशाला विधि

(c) स्वयं अध्ययन विधि

(d) दल अध्ययन विधि

54. खराब लिखावट का निम्नलिखित किससे लेना-देना नही है?

(a) शारीरिक त्रुटि

(b) बुद्धि

(c) गलत मुद्रा

(d) थकावट

55. एक सम्मिलित कक्षा से सम्बद्ध मूल्य है।

(a) ईर्ष्या

(b) सहानुभूति

(c) सहयोग

(d) प्रतिस्पर्धा

56. एक पाठ योजना है एक

(a) विस्तृत कक्षा शिक्षण योजना

(b) सभी पाठो का विवेचनात्मक मूल्यांकन

(c) कठिनाई स्तर योजना शीट

(d) छात्रों के लिए एक कम्प्यूटर ऐप्लिकेशन

57. शिक्षा प्राप्त करने के किस चरण में एक बच्चा भावपूर्ण समस्याओं और बहुल परिकल्पनाओं को उत्पन्न करने में समर्थ हो जाता है?

(a) ठोस क्रियाएँ

(b) संवेदी क्रियाकलाप अवधि

(c) पूर्व परिचालनात्मक अवधि

(d) औपचारिक क्रियाएं

58. परीक्षा पास करने की पहल को किससे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए?

(a) ज्ञानार्जन

(b) प्रेरणा

(c) बढ़ावा

(d) कदर

59. अभिजात समूह कब तैयार होते हैं?

(a) शैशवकाल में

(b) उत्तर-वचपन में

(c) किशोरावस्था में

(d) प्रारम्भिक बचपन में

60. समूह परियोजना कार्य मदद करता है

(a) सहयोग, विवेचनात्मक सोच और समस्या समाधान को विकसित करने में

(b) शिक्षार्थियों के बीच प्रतिस्पद्धा को विकसित करने में

(c) प्राप्त करने की एक उच्च-स्तरीय महत्वाकांक्षी को विकसित करने में

(d) याददास्त बढ़ाना को विकसित करने में

सामाजिक अध्ययन

61. पृथ्वी का ठोस भाग जहाँ हम रहते है, कहलाता है-

(a) वायुमंडल

(b) जीव-मंडल

(c) स्थल-मंडल

(d) जल-मंडल

62. 21 मार्च और 23 सितम्बर को पूरे पृथ्वी पर दिन और रात समान होते है। यह कहलाता है-

(a) विषुवत्-रेखा

(b) विषुव

(c) समान

(d) समभुज

63. आठवीं सदी में दक्षिण भारत में व्यापार शिल्पी संघ था-

(a) मणिग्रामम

(b) ओसवाल

(c) बोहरा

(d) सेना

64. हमारी सौर प्रणाली में एक ग्रह को पृथ्वी का जुड़वा इसके आकार और प्रकृति के कारण कहा जाता है। वह ग्रह है-

(a) मंगल

(b) शुक्र

(c) नेप्च्यून

(d) बृहस्पति

65. हड़प्पा के शहर लगभग कितने वर्ष पहले विकसित हुए?

(a) 2000 वर्ष

(b) 4000 वर्ष

(c) 4700 वर्ष

(d) 10000 वर्ष

66. गांधीजी ने किस वर्ष दांडी यात्रा की?

(a) 1922

(b) 1927

(c) 1930

(d) 1932

67. ग्रीनविच से होकर गुजरने वाली याम्योत्तर रेखा है-

(a) 0° देशान्तर पर

(b) 180° देशान्तर पर

(c) 90° देशान्तर पर

(d) 45° देशान्तर पर

68. क्षेत्रफल में सबसे बड़ा महादेश कौन है?

(a) अफ्रीका

(b) एशिया

(c) यूरोप

(d) उत्तरी अमेरिका

69. कामगारों और अर्थव्यवस्था के सर्वोत्तम हित के लिए, कौन न्यूनतम मजूदरी निर्धारित करता है?

(a) सरकार

(b) संविधान

(c) निर्माता

(d) उपभोक्ता

70. एक देश की जन्म-दर और मृत्यु दर के बीच अन्तर को कहा जाता है-

(a) प्राकृतिक वृद्धि दर

(b) कृत्रिम वृद्धि दर

(c) प्रव्रजन दर

(d) घातांक दर

71. किस मौसम के प्रारंभ के साथ खरीफ मौसम प्रारंभ होता है?

(a) मानसून

(b) जाड़ा

(c) गर्मी

(d) शरत्

72. भारतीय संविधान किसका अनुमोदन नहीं करता?

(a) प्रजातंत्र

(b) धर्मनिरपेक्षता

(c) प्रभुसत्ता

(d) निरंकुशता

73. झारखण्ड के किस जिले में सबसे बड़ा वन क्षेत्र है?

(a) पलामू

(b) धनबाद

(c) राँची

(d) हजारीबाग

74. एक स्लोप में बड़े पैमाने पर चट्टान, मलबा या मिट्टी खिसकने को कहा जाता है-

(a) ज्वालामुखी

(b) हिमस्खलन

(c) उत्खनन

(d) भूस्खलन

75. इतिहासकारों और पुरातत्वविदों के लिए निम्नलिखित में से कौन सूचना का एक स्त्रोत नहीं हो सकता है?

(a) अस्थियाँ

(b) शिलालेख

(c) भोजन

(d) अस्त्र और औजार

76. सन् 1757 में प्लासी युद्ध के पश्चात् अंग्रेजों द्वारा किस किले का निर्माण कराया गया?

(a) फोर्ट हेनरी

(b) फोर्ट सेंट जॉर्ज

(c) फोर्ट विलियम

(d) फोर्ट एडवर्ड

77. औजारों और हथियारों को बनाने के लिए प्राचीन लोग किसका इस्तेमाल करते थे?

(a) सोना और चाँदी

(b) तांबा और कांसा

(c) मणिका और सोना

(d) मिट्टी और चाँदी

78. ईसा पूर्व 6 वीं शताब्दी के दौरान कितने महाजनपद थे?

(a) 4

(b) 8

(c) 16

(d) 32

79. जीविका के लिए उत्पादन को व्यवस्थित करने हेतु आवश्यकता है-

(a) भौतिक पूंजी की

(b) भू और प्राकृतिक संसाधन की

(c) श्रम की

(d) मौसम की

80. एक अधातु खनिज का उदाहरण क्या है?

(a) बॉक्साइट

(b) ताम्र

(c) क्रोमाइट

(d) जिप्सम

81. अशोक के धम्म में केवल क्या शामिल था?

(a) पारिवारिक समस्याओं को समाधान और निर्देश

(b) पशुओं की बली

(c) ईश्वर की पूजा

(d) दास और नौकरों का निरक्षर होना

82. सन् 1336 में विजयनगर साम्राज्य की दीवारें किसकी मदद से तैयार की गई?

(a) मिट्टी

(b) सीमेंट

(c) खरल

(d) पच्चड़ो को एक साथ गुंथ करके

83. न्यायपालिका का कार्य क्या नहीं है?

(a) विवाद समाधान

(b) न्यायिक समीक्षा

(c) कानून बनाना

(d) कानून और मौलिक अधिकारों को लागू करना

84. राज्य सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली चलाती है-

(a) केवल वे जो सेवा प्रभार चुकाते है, की सुविधा के लिए

(b) या तो मुफ्त या निम्न मूल्य पर उत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए

(c) टी.बी. मलेरिया जैसे रोगों को फैलने से रोकने और उसके विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए

(d) आम बीमारी से लेकर विशेष बीमारियों के लिए उपचार प्रदान करने के लिए

85. समाज शास्त्र में अनुदेश और मूल्यांकन छात्रों के लिए आवश्यक क्यों होता है?

(a) किताबी ज्ञान तक सीमित करने के लिए

(b) ज्ञान बढ़ाने के लिए

(c) अनुशासनिक जाँच में संलग्न होने के लिए

(d) क्लासरूम के अतिरिक्त संसार से जुड़ने के लिए

86. किसे सामान्यतः आधुनिक उद्योग का मेरूदण्ड कहा जाता है?

(a) स्टील

(b) बिजली

(c) पावर

(d) लोग

87. एक क्षेत्र की विविधता को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला कारक है-

(a) जातीयता

(b) भाषा

(c) विभिन्न प्रकार के वस्त्र पहनना

(d) भौगोलिक और ऐतिहासिक कारक

88. दिल्ली का प्रथम तुर्की शासक कौन था?

(a) कुतुबुद्दीन ऐबक

(b) महमूद गजनवी

(c) अलाउद्दीन खिलजी

(d) मोहम्मद गोरी

89. 1854 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा जारी वुड डिस्पैच में किसकी रूपरेखा का विवरण था?

(a) मिलीटरी संयोजन नीति

(b) शैक्षिक नीति

(c) प्रशासन और कराधान नीति

(d) मिशनरी नीति

90. भारत में असमानता किस कारण से है?

(a) जाति और लिंग

(b) लोगों के धर्म

(c) प्रतिष्ठा

(d) मौद्रिक स्तर

91. विविधता में एकता" वाक्य किसने कहा?

(a) शहीद भगत सिंह

(b) महात्मा गांधी

(c) जवाहरलाल नेहरू

(d) सरदार वल्लभभाई पटेल

92. समाज-शास्त्र में शिक्षण और ज्ञानार्जन शक्तिशाली होते हैं जब ये निम्नलिखित तरह के होते हैं सिवाय-

(a) चुनौतीपूर्ण और सक्रिय

(b) अर्थपूर्ण

(c) कठिन और भ्रामक

(d) मूल्य आधारित

93. अठारहवीं सदी में मुगल साम्राज्य के पतन चरण के दौरान राजपूत राज्यों को क्या कहा जाता था?

(a) इजारेदार

(b) नायक

(c) महाजन

(d) वतन जागीर

94. अर्थ व्यवस्था बढ़ने के साथ समाज की व्यवस्था का आधार बना-

(a) वर्ण

(b) जाति

(c) सैनिक

(d) धन

95. 1857 के गदर के दौरान झाँसी की रानी का जनरल कौन था?

(a) भगत सिंह

(b) चंद्रशेखर आजाद

(c) हैदर अली

(d) तात्या टोपे

96. उचित राशन दुकान बहुत लोकप्रिय नहीं है क्योंकि-

(a) दुकान का अनियमित खुलना

(b) व्यापारियों द्वारा धांधली जैसे कि बेहतर कमाई के लिए खुले बाजार में खाद्यान्नों को बेचना

(c) निम्न क्वालिटी के खाद्यान्नों को बेचना

(d) कार्ड का अनुपलब्ध होना

97. फसल उगाने के लिए पहाड़ी ढालो को सीढ़ियों या सीढ़ीनुमा आकार में काटना कहलाता है-

(a) सीढ़ीनुमा खेती

(b) फसल-चक्र

(c) रबी फसल

(d) खरीफ फसल

98. पृथ्वी को प्रत्येक एक घंटे के 24 घंटे समय मण्डल में बांटा गया है। प्रत्येक मण्डल में होता है-

(a) 10° देशान्तर

(b) 15° देशान्तर

(c) 30° देशान्तर

(d) 20° देशान्तर

99. ग्रहों, नक्षत्रों, उपग्रहों के अतिरिक्त कुछ सूक्ष्म पिण्ड मंगल और बृहस्पति के बीच गति करते है। इन्हें कहा जाता है-

(a) ध्रुवतारा

(b) उल्का

(c) जीयॉड

(d) क्षुद्रग्रह

100. कुछ महत्वपूर्ण खाद्य हस्तक्षेप कार्यक्रम लागू किए गए।

(a) खाद्यान्नों का निर्यात

(b) पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली)

(c) आई सी डी एस (एकीकृत शिशु विकास सेवाएं)

(d) एफ एफ डब्ल्यू (कार्य के लिए भोजन)

101. पृथ्वी का वह क्षेत्र जहाँ अधिकतम गर्मी प्राप्त होती है, कहलाता है-

(a) शीत कटिबन्ध

(b) शीतोष्ण कटिबन्ध

(c) उष्ण कटिबन्ध

(d) मध्यम कटिबन्ध

102. सिलेबस में समाज विज्ञान विषय पर एक परियोजना करने का क्या लाभ हो सकता है?

(a) छात्रों को मनोरंजन प्रदान करना

(b) वास्तविक जीवन स्थिति के साथ कक्षा में पढ़ी हुई संकल्पनाओं का सहसम्बन्ध स्थापित करना

(c) छात्रों को बेहतर ग्रेड देने के लिए अवसर सृजित करना

(d) ये सभी

103. खेती के लिए आवश्यक पूंजी की व्यवस्था किसके द्वारा की जा सकती है?

(a) संसद

(b) साहूकार

(c) अपनी बचत

(d) अतिरिक्त भूमि का होना

104. एक आबादी की गुणवत्ता किस पर निर्भर करती है?

(a) साक्षरता दर

(b) निरक्षरता

(c) कौशल निर्माण

(d) एक व्यक्ति का स्वास्थ्य

105. मुगल वंश के प्रारंभिक काल में अफगानों को किस रूप में देखा जाता था?

(a) चेतावनी

(b) मित्र

(c) अप्रत्यक्ष प्रेक्षक

(d) विद्रोही

106. बिरसा किस जनजाति के अंतर्गत आते है?

(a) ओरांव

(b) सन्थाल

(c) मुण्डा

(d) भील

107. बेरोजगारी के फलस्वरूप होता है-

(a) सामाजिक बर्बादी

(b) मानवशक्ति की बर्बादी

(c) आर्थिक अतिभार में वृद्धि

(d) शेयर मूल्य में वृद्धि

108. स्थल-मण्डल, जल-मण्डल और वायु-मण्डल के बीच एक सूक्ष्म स्पर्श मण्डल को कहा जाता है-

(a) मध्यमण्डल

(b) पारिस्थितिक मण्डल

(c) अधिमण्डल

(d) जीवमण्डल

109. मानव संसाधन में निवेश के फलस्वरूप प्राप्त हो सकता है-

(a) समाज में बड़ा योगदान

(b) बेहतर बिजनेस विचार

(c) स्कूल में बढ़ोतरी

(d) दक्षता कार्य

110. किस सुधारक ने विधवाओं के जीवन को बदलने का जिम्मा लिया?

(a) राजा राममोहन राय

(b) नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

(c) पंडित जवाहरलाल नेहरू

(d) बी.आर.अम्बेडकर

111. एक देश में खाद्य सुरक्षा केवल तभी सुनिश्चित की जा सकती है यदि

(a) उच्च मूल्य हो

(b) सभी व्यक्तियों के लिए पर्याप्त भोजन हो

(c) सभी व्यक्तियों के पास भोजन खरीदने की क्षमता हो

(d) भोजन प्राप्त करने पर कोई प्रतिबंध न हो

112. मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की ?

(a) अशोक के परदादा ने

(b) अशोक के दादा ने

(c) अशोक के पिता ने

(d) अशोक ने

113. अंग्रेज सरकार से भारत को आजाद कराने के संग्राम में लोगों के शामिल होने का कारण क्या था?

(a) सभी में समानता

(b) उपनिवेशीय शासन से मुक्ति

(c) पैसा कमाना

(d) निर्णय-निर्धारण में हिस्सेदारी

114. अंग्रेजों द्वारा रैयतवाड़ी निपटारा को किस महाप्रान्त में लागू किया गया?

(a) बंगाल

(b) मद्रास

(c) बॉम्बे

(d) मद्रास और बॉम्बे

115. निम्नलिखित में से कौन भू-संरक्षण का एक तरीका नहीं है?

(a) इन्टरक्रॉपिंग

(b) टेरेस फार्मिंग

(c) डिफरेस्टेशन

(d) कन्टूर बेरियर

116. भारत में पहली बार आम चुनाव कब हुए?

(a) 1947

(b) 1948

(c) 1950

(d) 1951

117. समाज-शास्त्र पढ़ने का लक्ष्य निम्नलिखित में से कौन नहीं है?

(a) एक अकादमिक के रूप में पढ़ना

(b) गहन ज्ञान

(c) सक्षम नागरिक होना

(d) उन चुनौतियों का समाधान करने हेतु कार्य जो हमारा राष्ट्र झेलता है।

118. अटलांटिक महासागर की तटीय रेखा अत्यधिक-

(a) समतल है

(b) चिकनी है

(c) दन्तुर है

(d) प्रपाती है

119. निम्नलिखित में से क्या हमारे संविधान में वर्णित नहीं है?

(a) अपनी भाषा स्वतंत्र रूप से बोलना

(b) त्योहारों को स्वतंत्र रूप में मनाना

(c) एक अनिवार्य भाषा का पालन करना

(d) उस धर्म का पालन करना जिसे आप मानते है।

120. समाज-शास्त्र का उद्देश्य होता है एक बच्चे को गुजरे भारत के संबंध में, उसके आस-पास का संसार और कुछ महत्वपूर्ण सामाजिक समस्याओं के प्रति एक विशेष परिप्रेक्ष्य को विकसित करना। वह परिप्रेक्ष्य कौन-सा है जिसे विकसित करने की आवश्यकता है?

(a) दुर्नम्य और रूढ़िवादी

(b) दृढ़ और नम्य

(c) परम्परागत और अटल                          

(d) सभी के विषय में असंबंधित होना

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (सामाजिक अध्ययन) सॉल्व्ड पेपर-II (VI-VIII)-2016

हिन्दी

प्रश्न - संख्या 1-4 के लिए निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़े एवं नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तरे दें।

पर्यावरण के प्रति गहरी संवेदनशीलता प्राचीनकाल से ही मिलती है। अथर्ववेद में लिखा है- भूमि माता है, हम पृथ्वी की सन्तान हैं। एक स्थान पर यह भी लिखा है कि वे पवित्र करने वाली भूमि, हम कोई ऐसा काम न करें जिससे तेरे हृदय को आघात पहुँचे। हृदय को आघात पहुँचाने का यहाँ अर्थ है- पृथ्वी के पारिस्थितिकी तन्त्र के साथ क्रूर छेड़छाड़। हमें प्राकृतिक संसाधनों के अप्राकृतिक और असीमित दोहन से बचना होगा। आज आवश्यकता इस बात की है कि विश्व के तमाम राष्ट्र जलवायु परिवर्तन के गम्भीर खतरे को लेकर आपसी मतभेद भुला दें और अपनी-अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएँ, ताकि समय रहते सर्वनाश से उबरा जा सके। विश्व-विनाश से निपटने के लिए सामूहिक एवं व्यक्तिगत प्रयासों की जरूरत है। इस दिशा में आन्दोलन हो रहे हैं। अरण्य-रोदन के बदले अरण्य-संरक्षण की बात हो रही है, सचमुच हमें आत्मरक्षा के लिए पृथ्वी की रक्षा करनी होगी। भूमि माता है और हम उसकी सन्तान इस कथन को चरितार्थ करना होगा।

1. हम पृथ्वी की सन्तान हैं'- 'हम' से तात्पर्य है-

(a) संसार के सभी लोग

(b) हम सभी नागरिक

(c) एक खास देश के लोग

(d) हम भारतवासी

2. 'पर्यावरण' का सन्धि-विच्छेद होगा-

(a) पर् + आवरण

(b) पर् + यावरण

(c) परि + आवरण

(d) परि+यावरण

3. "सर्वनाश से उबरा जा सके' 'उबरा' का अर्थ है-

(a) हटा

(b) बचा

(c) निपटा

(d) तैरा

4. गद्यांश में 'चरितार्थ करना' का उल्लेख है। इसका आशय है-

(a) बहस करना

(b) सिद्ध करना

(c) अपनाना

(d) चरित्र-चित्रण करना

प्रश्न -संख्या 5-6 के लिए निर्देश : निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़े एवं नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

उपयुक्त उस खल को न यद्यपि मृत्यु का भी दण्ड है, पर मृत्यु से बढ़कर न जग में दण्ड और प्रचण्ड है। अतएव कल उस नीच को रण-मध्य जो माँरु न मैं, तो सत्य कहता हूँ कभी शस्त्रास्त्र फिर धरु न मैं। अथवा अधिक कहना वृथा है, पार्थ को प्रण है यही, साक्षी रहे सुन ये बचन रवि, शशि, अनल, अम्बर, मही। सूर्यास्त से पहले न जो मैं कल जयद्रथ-वध करू, तो शपथ करता हूँ स्वयं मैं ही अनल में जल मरू।

5. पार्थ की क्या प्रतिज्ञा है?

(a) दृष्ट को मारने की

(b) जयद्रथ-वध करने की

(c) अस्त्र-शस्त्र धारण न करने की

(d) आग में जलकर मरने की

6. रवि, शशि, अनल, अम्बर एवं मही के पर्यायवाची क्रमशः है-

(a) सूर्य, रात्रि, अग्नि, आकाश, पाताल

(b) सूर्य, चन्द्रमा, वायु, आकाश, पाताल

(c) सूर्य, रात्रि, अग्नि, आकाश, पाताल

(d) सूर्य, चन्द्रमा, अग्नि, आकाश, पृथ्वी

7. "भाषा का अस्तित्व एवं विकास समाज के बाहर नहीं हो सकता" यह कथन किसका है?

(a) चॉम्स्की

(b) औरोरिन

(c) वाइगोत्स्की

(d) जीन पियाजे

8. भारतीय भाषाओं को संविधान की किस अनुसूची में शामिल किया गया है?

(a) द्वितीय

(b) अष्टम

(c) तृतीय

(d) चतुर्थ

9. 'सेनानायक' शब्द कौन-सा समास है?

(a) बहुब्रीहि

(b) इंट्स

(c) तत्पुरूष

(d) अव्ययीभाव

10. 'अन्वेषण' शब्द का संधि-विच्छेद है-

(a) अन्वेषण

(b) अन्व+एषण

(c) अनु+एषण

(d) अन्वे+एषण

11. 'रचयिता' का लिंग परिवर्तन शब्द है-

(a) रचयिती

(b) रचयित्री

(c) रचयितनी

(d) रचयिका

12. 'मुसाफिरखाना' किस प्रकार का शब्द है?

(a) यौगिक

(b) रूढ़

(c) योगरूढ़

(d) तत्सम

13. 'चिकना घड़ा होना' मुहावरे का क्या अर्थ है?

(a) चिकने घड़े को सभी पसंद करते हैं।

(b) अत्यंत आकर्षक होना

(c) निर्लज्ज होना

(d) चिकना बनाने के लिए घड़े पर तेल लगाना

14. गुणवाचक विशेषण युक्त वाक्य कौन-सा है?

(a) मुझे मोहन को अभी भी सौ रूपये देने हैं

(b) मुझे पाँच किलो आटा चाहिए

(c) यह भूखंड आयताकार है

(d) यह गुलाब सबसे अलग दिखाई पड़ रहा है।

15. 'ढाक के तीन पात' मुहावरे का अर्थ क्या है?

(a) विशेष जाति का पौधा होना

(b) बाकी पत्तों को जानवर द्वारा खा लिया जाना

(c) स्थिति ज्यों की त्यों रहना

(d) अनुपजाऊ जमीन पर ढाक होना

English

Direction for Nos. 16-17: Read the passage carefully and answer the following questions. As heart disease continues to be the number one killer in the United States, researchers have become increasingly interested in identifying the potential risk factor that trigger heart attacks. High fat diets and life in the fast lane have long been known to contribute to the high incidence of heart failure. But according to new studies, the list of risk factors may be significantly longer and quite surprising. Statistics reveal that heart attack rate increases significantly for both females and males in the few days immediately preceding and following their birthdays. And unmarried men are more at risk for heart attacks than their married counterparts.

16. The word 'Potential' could best be replaced by which of the following?

(a) Primary

(b) Unknown

(c) Harmful

(d) Possible.

17. Which of the following could best replace the word 'reveal'?

(a) observe

(b) show

(c) explain

(d) mean.

Direction for Q.Nos. 18-19: Read the piece of poetry carefully and answer the questions.

She lives in garret Up a haunted stair, And even when she's frightened There's nobody to care. She cooks so small a dinner She dines on the smell, And even if she's hungry There's nobody to tell.

18. The line 'she dines on the smell' means

(a) she eats very little

(b) her food is stale

(c) she dislikes the smell of her food

(d) she dislikes the food.

19. The woman described in the poem is

(a) brave

(b) helpless

(c) sad and lonely

(d) disappointed.

20. The opposite of the word 'whimsical' is

(a) capricious

(b) staid

(c) quaint

(d) strange.

21. Read the sequence of sentences select correct option from codes given: Everyone knows that

P: to go to the manager

Q: to speak more politely

R: and tell him that he ought

S: it is difficult

Codes:

(a) PQRS

(b) QPSR

(c) SPRO

(d) SQRP

22. The opposite of the word 'eliminate' is

(a) include

(b) eradicate

(c) remove

(d) banish.

23. Go straight to the station. Identify the underlined word.

(a) verb

(b) conjuction

(c) adjective

(d) adverb.

24. The authorities had already made their choice, the interview was only an eyewash. Select the meaning of the underlined idiom.

(a) Bargain

(b) Recommendation,

(c) Deception

(d) Useless.

25. The goal of grammar instruction is to enable students to carry out their communication purposes. This goal has three implications. Which one of the following is not one of them?

(a) Students need overt instruction that connects grammar points with larger communication contexts

(b) Students should master every aspect of each grammar point

(c) Error correction is not always the instructor's first responsibility

(d) Students should master only those aspects that are relevant to the immediate communication task.

26. When students work in pairs or groups, they just end up chatting in their own language. This can be overcome/ monitored by

(a) increasing the difficulty level of task

(b) instructions for the task and objectives to be made clear first

(c) giving an essay task, so that they may chat less

(d) writing notes on the board, so that they will not use.

27. A reading activity where students focus on phonemic sounds, pronunciation and intonation can be used to assess

(a) analysis

(b) literary appreciation

(c) reading accuracy

(d) inference.

28. While writing, a student finds difficulty in expressing his/her views clearly due to lack of vocabulary. A possible solution would be which of the follopwing?

(a) Give a list of words with meanings to learn and use

(b) Conduct special classes to practice writing with periodic word dictations and drills

(c) Motivate the student to read more story books and the teacher should take informal feedback about new words encountered

(d) Change the topic to suit the student's ability.

29. A short text is read aloud and then students visualize what the passage describes. Then, they tell the teacher about their visualization, or draw a picture. The activity assesses students

(a) speaking with clarity

(b) listening comprehension

(c) ability to draw well

(d) accuracy in interpretation.

30. New technology is becoming an integral part of our social fabric. This is reflected in the classroom when students are

(a) actively searching for answers using computers

(b) using a white board during a presentation

(c) on frequent field trips for first hand experience

(d) narrating during power point presentation.

बाल विकास एवं शिक्षण शास्त्र

31. शिक्षा के स्तर में हास का मुख्य कारण है-

(a) छात्रों की लापरवाही

(b) शिक्षकों की अपारगता

(c) अभिभावकों की विचारमग्नता

(d) इनमें से सभी

32. स्वांगीकरण का दूसरा नाम है-

(a) प्रतिपादन

(b) चित्रण

(c) तुलना

(d) आख्यान

33. लज्जा एवं गर्व का भाव किस दशा में विकसित होता है?

(a) शैशवावस्था

(b) बाल्यावस्था

(c) किशोरावस्था

(d) यौवनावस्था

34. निम्नलिखित में से मूल्यांकन शिक्षक के लिए किस रूप में सहायक है?

(a) यह क्रिया शोध हेतु नये मार्ग खोलता है।

(b) शिक्षक अपने छात्रों को विभिन्न समूहों में वर्गीकृत कर सकता है।

(c) शिक्षक अपने छात्रों को तत्काल प्रतिपुष्टि दे सकता है।

(d) इनमें से सभी

35. बुद्धि एवं सृजनात्मकता है-

(a) धनात्मक रूप में संबंधित

(b) ऋणात्मक रूप से संबंधित

(c) एक दूसरे से बिल्कुल संबंधित नहीं हैं ।

(d) सृजनात्मक होने के लिए 'g' का कम से कम एक सामान्य प्रारंभिक मान आवश्यक है।

36. निम्नलिखित में से संयुक्त राष्ट्रसंघ का कौन-सा संगठन शिक्षा से संबंधित है?

(a) UNICEF

(b) UNESCO

(c) UNO

(d) UNSC

37. किस उम्र तक बच्चों में आदत विकसित होती है?

(a) बाल्यावस्था

(b) जन्म

(c) सर्वदा प्रवहमान

(d) गर्भावस्था के दौरान

38. निम्नलिखित में से कौन-सा विकास का सिद्धांत है?

(a) यह सबके लिए समान गति से आगे नहीं बढ़ता है।

(b) विकास सदैव रेखीय होता है।

(c) यह एक असतत् प्रक्रिया है।

(d) विकास की सभी प्रक्रियाएँ अंतः संबंधित नहीं है।

39. बाल विकास एक प्रणाली है-

(a) धीमी तेज गति की

(b) सतत, क्रमिक लगातार चलती हुई

(c) समान रूप में लगातार चलते हुए विकास की

(d) प्रायिक विकास की।

40. यौन पुरुष या स्त्री होने के जैविक गुणों को संदर्भित करता है। जबकि लिंग संदर्भित करता है

(a) पुरुष या स्त्री अथवा मातृजाति या पितृजाति होने के मनोवैज्ञानिक रूप से निर्मित गुण

(b) पुरुष या स्त्री अथवा मातृजाति या पितृजाति होने के सामाजिक रूप से निर्मित 'गुण

(c) लैटिन में स्वयं जैविक गु

(d) चिकित्सा शास्त्र में मातृजाति या पितृजाति

41. हम किसी बच्चे को पिछड़ा कहते हैं यदि-

(a) उसक प्राप्तांक उसकी कक्षा का निम्नतम अंक होता है।

(b) वह निम्न औसत बुद्धिवाला मंद बच्चा हो।

(c) वह एक ही कक्षा में एक साल से अधिक रह जाता है।

(d) अपनी स्वाभाविक सामर्थ्य के निम्न स्तर पर उसके प्राप्तांक आते हैं।

42. उचित प्रेरक परिवेश स्थितियों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा आवश्यक है?

(a) बैठने की समुचित व्यवस्था

(b) स्थिर एवं शांतिपूर्ण परिवेश

(c) सहयोगी एवं स्पर्धामूलक समूह स्थिति

(d) इनमें से सभी

43. बच्चे का विकास निम्न में से किसका परिणाम है?

(a) आनुवंशिकता

(b) पर्यावरण

(c) आनुवंशिकता तथा पर्यावरण के मध्य अन्योन्य क्रिया

(d) आर्थिक कारक

44. कक्षाकक्ष में छात्रों की इच्छा को प्रभावित करने वाले बाह्य कारक कौन-से हैं?

(a) संवेग, भावुकता और जटिलताएँ

(b) छात्रों की अभिवृत्तियाँ

(c) लक्ष्य एवं अभिप्राय

(d) संस्कृति एवं प्रशिक्षण

45. शिक्षण समझ के क्रियाकलापों के स्तर को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण विषय है-

(a) प्रबंधन

(b) कुशल प्रशासन

(c) योग्य शिक्षक

(d) इनमें से सभी

46. कमजोर छात्र को प्रेरित करने के लिए शिक्षक को करना चाहिए-

(a) अच्छे काम के लिए प्रशंसा करना और उत्तम काम करने के लिए उन्हें कहना

(b) उन्हें पहले बेंच पर बिठाना।

(c) कक्षा के प्रति थोड़ा अधिक ध्यान देना है।

(d) कक्षा में उन पर ध्यान न देना।

47. डिस्लेक्सिया संबंधित है मुख्यतया-

(a) पठन की कठिनाई से

(b) वाचन की कठिनाई से

(c) वाचन और श्रवण की कठिनाई से

(d) श्रवण की कठिनाई से

48. छात्रों के वैयक्तिक अंतरों को सुलझाने के लिए विद्यालय किस प्रकार की सहायता मुहैया करा सकता है?

(a) सभी छात्रों के लिए समान स्तर की पाठ्यचर्या अनुसृत करना

(b) छात्र केंद्रित पाठ्यचर्या अनुसृत करना और छात्रों को बहुविधि अधिगम सुविधाएँ प्रदान करना

(c) छात्रों के वैयक्तिक अंतरों को दूर करने के लिए सभी संभावित कदमों का प्रयोग करना

(d) विशेष विद्यालयों में मंद शिक्षार्थी कोस भेजना।

49. शिक्षण-अधिगम विधि में व्यक्तिगत ध्यान महत्वपूर्ण है क्योंकि-

(a) समूहों में शिक्षार्थी सदा बेहतर सीखते हैं।

(b) शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम इसे निर्धारित करते हैं।

(c) प्रत्येक शिक्षार्थी को अनुशासित करने के लिए शिक्षकों को यह बेहतर सुविधाएँ प्रदान करता है।

(d) शिशुओं का विकास विभिन्न रूप में होता है और भिन्न भिन्न रूप में शिक्षा मिलती है।

50. सृजनशील छात्र का गुण होता है-

(a) नमनीयता का अभाव

(b) चिंताग्रस्त

(c) समस्याओं से अनजान

(d) बुद्धि का अभाव

51. मानसिक संघर्ष का एक महत्वपूर्ण कारण है-

(a) यौन आकांक्षाओं का दमन

(b) आत्म सम्मान और प्रतिष्ठा की क्षति

(c) खराब अंर्तवैयक्तिक संबंध

(d) इनमें से सभी

52. मूल्यांकन को 'उपयोगी और रोचक' विधि बनाने के लिए किसी को भी सावधानी बरतनी होगी-

(a) विभिन्न छात्रों के बीच तुलना करने में

(b) छात्रों को बुद्धिमान अथवा औसत विद्यार्थी के रूप में स्तरीकृत करने में

(c) छात्र के सीखने की शैक्षिक और सह-शैक्षिक सीमाओं के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के तरीकों की भिन्न किस्म का उपयोग करने में।

(d) प्रतिपूर्ति देने हेतु तकनीकी भाषा के प्रयोग करने में।

53. निम्नलिखित में से उत्प्रेरणा से कौन-सा कारक संबंधित नहीं है?

(a) इच्छा/रूचि

(b) जीवन के उद्देश्य

(c) शारीरिक तन्दुरूस्त

(d) मानसिक स्वास्थ्य

54. उच्च बुद्धि लब्धि संपन्न एक छात्र अध्ययन में अच्छा नहीं कर रहा है। शिक्षक के लिए सबसे अच्छी क्रिया विधि क्या है?

(a) उसके बेहतर निष्पादन तक प्रतीक्षा करना

(b) उसकी न्यून उपलब्धि के लिए कारणों की खोज करना

(c) परीक्षा में उसे ग्रेस मार्क देना

(d) उसे स्कूल से निकाल लेने के लिए उसके माता-पिता से आग्रह करना।

55. आपकी कक्षा के कुछ छात्र विशिष्ट रूप से मेधावी हैं। आप उन्हें पढ़ायेंगे-

(a) कक्षा के शेष विद्यार्थियों के साथ

(b) समृद्ध पाठ्यचर्या के प्रयोग द्वारा

(c) उच्च कक्षा के साथ

(d) जब भी वे चाहें

56. कक्षा में कोई पाठ शुरू किया जा सकता है-

(a) प्रश्न पूछकर

(b) विवरण देकर

(c) कहानियाँ सुनाकर

(d) इनमें से सभी

57. कहानी सुनाने की सफल रणनीति बनाने के लिए किसी शिक्षक को क्या करना चाहिए?

(a) संप्रेषण कौशल और भावभंगिमा से कहानी को रोचक बनाना है।

(b) कहानी में स्वाभाविक घटनाओं को बनाए रखना चाहिए

(c) कहानी के पात्रों का सही ढंग से चित्रण एवं आज की जीवन स्थितियों से तुलना होनी चाहिए

(d) इनमें से सभी

58. छात्रों को गृहकार्य देते समय निम्नलिखित में से कौन-सा आवश्यक नहीं है?

(a) छात्रों को समुचित रूप से गृहकार्य करने के लिए प्रेरित करना

(b) गृहकार्य पूरा करने के लिए स्पष्ट निर्देश प्रदान करना

(c) गृहकार्य का उद्देश्य समझाना

(d) चालू शिक्षण के आधार पर गृहकार्य देना

59. कक्षा में श्यामपट व्यवहार करते समय निम्नलिखित में से किस बिन्दु पर ध्यान दिया जाता है?

(a) स्पष्ट और पठनीय शब्दों में लिखना

(b) रेखाचित्र बनाते समय बहुरंगी चॉकों का प्रयोग करना

(c) श्यामपट पर सीधी रेखा खींचना

(d) इनमें से सभी

60. मनोविश्लेषण सिद्धांत के अनुसार विसामान्य व्यवहार होने के कारण हैं-

(a) उसमें सक्रिय अचेतन मन

(b) व्यक्ति की दमित इच्छाएँ

(c) इनमें से दोनों

(d) इनमें से कोई नहीं

सामाजिक अध्ययन

61. मानव द्वारा की जाने वाली कृषि का प्राचीनतम संकेत इतिहासकारों ने कहाँ प्राप्त किया है?

(a) गंगा घाटी

(b) नर्मदा घाटी

(c) सिंधु घाटी

(d) गारो पर्वत

62. नवपाषाण युग में कृषकों और गोपालकों का जीवन शिकारी और संग्राहकों के जीवन से कैसे भिन्न था?

(a) कृषक एक ही स्थान पर लंबे समय तक रहा करते थे जबकि शिकारी-संग्राहक नियमित रूप से स्थान बदलते रहते थे।

(b) कृषक एवं गोपालक अपनी जरूरत से अधिक फसल उपजाते थे, शिकारी-संग्राहक अपनी जरूरत का ही संग्रह करते थे।

(c) कृषक अतिरिक्त खाद्य भंडारण करते थे या बाजार में बेचते थे जबकि शिकारी-संग्राहक वैसा न करते थे।

(d) इनमें से सभी

63. भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा हड़प्पाई स्थल पाये गये हैं?

(a) उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश

(b) गुजरात

(c) पंजाब

(d) जम्मू व कश्मीर

64. बिन्दुसार के शासनकाल के दौरान अशोक को कहाँ के गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया था?

(a) उज्जैन

(b) तक्षशिला

(c) पाटलिपुत्र

(d) कलिंग

65. दिल्ली में 'सीरी का किला शहर' का प्रतिष्ठाता कौन था?

(a) अलाउद्दीन खिलजी

(b) इल्तुतमिश

(c) इब्राहिम लोदी

(d) मुहम्मद-बिन-तुगलक

66. अकबर के शासनकाल के दौरान गुप्तचर तथा सैन्य विभाग के पदेन मंत्री को किस नाम से जाना जाता था?

(a) सिपहसालार

(b) फौजदार

(c) मीर बक्शी

(d) मीर-ए-समन

67. किस ब्रिटिश गवर्नर जनरल ने भारत में डाक टिकट का प्रवर्तन किया?

(a) लॉर्ड विलियम बेटिंक

(b) लॉर्ड डलहौसी

(c) लॉर्ड ऑकलैण्ड

(d) लॉर्ड कैनिंग

68. 'बेगार' का क्या अर्थ है?

(a) वेतन के लिए काम करना

(b) जबरदस्ती मजदूर

(c) काम की खो

(d) यह एक जनजाति का नाम है।

69. निम्न में से किस इतिहासवेत्ता ने 1857 के विद्रोह को 'प्रथम स्वतंत्रता की लड़ाई' के रूप में पुकारा था?

(a) आर.सी. मजुमदार

(b) वी.डी. सावरकर

(c) अरविन्द घोष

(d) मदन लाल धींगरा

70. निम्नलिखित में से राजा राममोहन राय के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है?

(a) उन्होंने मूर्ति पूजा और अर्थहीन धार्मिक कर्मकांडों का विरोध किया।

(b) हिन्दुत्व को पवित्र बनाने के लिए उन्होंने ब्रह्म समाज की स्थापना की।

(c) उन्होंने अद्वैतवाद का प्रचार किया।

(d) उन्होंने प्रदर्शित किया कि हिन्दू धर्म इस्लाम और ईसाई से बेहतर है।

71. भारत में शिक्षा के विकास में अंग्रेजों द्वारा उठाया गया पहला कदम कौन-सा अधिनियम था?

(a) 1793 का चार्टर अधिनियम

(b) 1833 का भारत सरकार अधिनियम

(c) 1853 का चार्टर अधिनियम

(d) 1813 का चार्टर अधिनियम

72. मध्य भारत के निम्न में से कौन समुदाय पारंपरिक रूप से लोहा प्रगालक था?

(a) बाइगा

(b) भील

(c) गोंड

(d) अगरिया

73. 'फूट डालो और राज करो' की रणनीति को अपनाने वाला था।

(a) लॉर्ड वेलेजली

(b) लॉर्ड मिंटो

(c) लॉर्ड कर्जन

(d) (b) तथा (c) दोनों

74. निम्न में से कौन लगातार छह सालों के लिए भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया?

(a) गोपाल कृष्ण गोखले

(b) दादाभाई नौरोजी

(c) जवाहरलाल नेहरू

(d) अबुल कलाम आजाद

75. कौन गाँधीजी को सर्वप्रथम राष्ट्रपिता' के रूप में पुकारा था?

(a) सुभाष चन्द्र बोस

(b) जवाहरलाल नेहरू

(c) वल्लभभाई पटेल

(d) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद

76. किस भारतीय नेता ने भारत संघ में संघीय इकाइयों का अंग होने के लिए देशी रियासतों को बाध्य किया था?

(a) अबुल कलाम अजाद

(b) सरदार वल्लभभाई पटेल

(c) पंडित जवाहरलाल नेहरू

(d) सरदार क्लवंत सिंह

77. किस वर्ष असहयोग आंदोलन शुरू हुआ?

(a) 1945

(b) 1948

(c) 1955

(d) 1960

78. निम्नलिखित में से किसको महाभियोग के बिना हटाया जा सकता है?

(a) भारत के राष्ट्रपति को

(b) भारत के मुख्य न्यायाधीश को

(c) किसी राज्य के राज्यपाल को

(d) मुख्य निर्वाचन आयुक्त को

79. भारत का राष्ट्रपति प्रमुख है-

(a) कार्यपालिका का

(b) राष्ट्र का

(c) न्यायपालिका का

(d) इनमे से सभी

80. स्वतंत्र भारत में सर्वोदय तथा भूदान आंदोलनों का प्रस्तावक कौन था?

(a) आचार्य विनोबा भावे

(b) जय प्रकाश नारायण

(c) सरदार वल्लभभाई पटेल

(d) इंदिरा गांधी

81. चेरा शासकों ने झारखण्ड के किस जिले में राज किया था?

(a) राँची

(b) पलामू

(c) चतरा

(d) चाईबासा

82. GST का पूरा नाम क्या है?

(a) Geo Stationary Transmission

(b) Goods and Services Tax

(c) Geographical Standard Time

(d) Greenwich Standard Time.

83. निम्न में से कौन-सी धातुओं की जोड़ी पृथ्वी के क्रोड का निर्माण करती है?

(a) लोहा तथा निकल

(b) लोहा तथा तांबा

(c) मैगनेशियम तथा निकल

(d) क्रोमियम तथा निकल

84. निम्न में से कहाँ सभी अक्षांशों पर साल में कम से कम एक बार मध्याह्न का सूरज ठीक सिर के ऊपर रहता है?

(a) कर्क रेखा तथा मकर रेखा के बीच

(b) आर्कटिक वृत्त तथा अन्टार्कटिक के बीच

(c) कर्क रेखा तथा भूमध्य रेखा के बीच

(d) मकर रेखा तथा भूमध्य रेखा के बीच

85. भूकंप होता है क्योंकि-

(a) उच्च चाप हवा बहती है।

(b) पृथ्वी के अन्दर का मैग्मा बाहर निकलता है।

(c) समुद्र में सुनामी होती है जो भूपृष्ट को गतिशील होने के कारण है।

(d) लिथोस्फीयर की प्लेटें गतिशील होती हैं जो भू-पृष्ठ को कंपायमान करती हैं।

86. एशिया और यूरोप महादेशों को पृथ्क करने वाली पर्वत श्रृंखला है-

(a) कार्पाथियन

(b) हिमालय

(c) आल्पस

(d) यूराल

87. ट्रक के टायरों को नष्ट करने की सर्वाधिक पर्यावरणीय अनुकूल पद्धति है-

(a) खेल के मैदान के पृष्ठ पर उन्हें पुनः चक्रित करना

(b) संग्रह कर उन्हें अम्बार लगाकर रखना

(c) गड्ढे में डाल देना

(d) भूमि भराव हेतु भेज देना

88. निम्न में से कौन नाइट्रोजन चक्र में मानव हस्तक्षेप का परिणाम नहीं है?

(a) आक्साइडों का उत्सर्जन जिसके कारण विश्व ऊष्मायन

(b) स्ट्रेटोस्फियर में ओजोन का अवक्षय

(c) अम्ल वर्षा में वृद्धि

(d) यूट्रोफिकेशन।

89. वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की बढ़ोत्तरी के कारण है-

(a) पराबैंगनी किरणों में वृद्धि का

(b) पृथ्वी के तापक्रम में गिरावट का

(c) अवरक्त किरणों में वृद्धि का

(d) पृथ्वी के तापक्रम में वृद्धि का

90. बाढ़ प्रभावित समतल भूमि उर्वर क्यों होती है?

(a) बाढ़ होने से मृदा का जलीय अंश बढ़ता है।

(b) पौधे उनमें जड़ों को गहराई तक विस्तार कर सकते हैं।

(c) बाढ़ प्रभावित समतल भूमि की मृदा में अधिक आक्सीजन होता है।

(d) बाढ़ कीचड़ ले आती है जो पोषण समृद्ध होती है।

91. निम्नलिखित में से भारत के किस क्षेत्र में अत्यंत विरल रूप से फैले ग्राम पाये जाते हैं?

(a) तटीय केरल

(b) पूर्वोत्तर भारत

(c) गंगा का समतल

(d) मालाबार पठार

92. निम्न में से कौन-सा झारखण्ड में नहीं पाया जाता है?

(a) अभ्रक

(b) ताँबा

(c) सोना

(d) चूना पत्थर

93. 2011 की जनगणना के अनुसार झारखण्ड का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला है-

(a) राँची

(b) लोहरदगा

(c) चतरा

(d) हजारीबाग

94. जमशेदपुर के टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी को पर्याप्त जल की आपूर्ति किस नदी से होती है?

(a) बराकर

(b) पंचाने

(c) स्वर्णरेखा

(d) दामोदर

95. झारखण्ड में सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला है-

(a) धनबा

(b) पाकुड़

(c) डालटनगंज

(d) राँची

96. झारखण्ड में प्रति वर्ग किमी जनसंख्या का घनत्व है-

(a) 770 व्यक्ति/वर्ग किमी

(b) 880 व्यक्ति/वर्ग किमी

(c) 414 व्यक्ति / वर्ग किमी

(d) 514 व्यक्ति/वर्ग किमी

97. मिश्रित कृषि से आशय है-

(a) खाद्य एवं चारा फसलों के उपजाने के साथ-साथ पशुपालन

(b) विभिन्न फसल अनुक्रमिक रूप से उपजाना

(c) फसल उत्पन्न करना

(d) खाद एवं उर्वरक के मिश्रण का प्रयोग

98. भारत में फसलों के निम्न समूहों में से किसे रबी मौसम के दौरान उगाया जाता है?

(a) गेहूँ, जौ तथा चना

(b) चावल, मकई तथा गेहूं

(c) जौ, मकई तथा चावल

(d) बाजरा, चना तथा चावल

99. 'अनेकता में एकता' की बात भारत में किसने प्रवर्तित किया था?

(a) इंदिरा गाँधी

(b) जवाहरलाल नेहरू

(c) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद

(d) मोतीलाल नेहरू

100. निम्न में से कौन सरकार का कार्य नहीं है?

(a) विदेशों के साथ संबंधों का प्रबंधन

(b) प्राकृतिक स्रोतों का धारणीय उपयोग का नियंत्रण तथा उसकी सुरक्षा

(c) बैंक के कार्यों का नियंत्रण

(d) किसी व्यक्ति तथा उसके रिश्तेदारों के बीच संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा

101. निम्न में से कौन 'मानवीय तथा राजनीतिक अधिकार' नही है?

(a) संघ या संस्था का अधिकार

(b) संपत्ति का अधिकार

(c) एकत्रित होकर सभा करने का अधिकार

(d) अभिव्यक्ति का अधिकार

102. 'कानून के ऊपर' पद का क्या तात्पर्य है?

(a) राष्ट्र कानून के प्रति उत्तरदायी नहीं है।

(b) कानून का अनुसरण नहीं करता है।

(c) गैर-कानूनी कार्य करना।

(d) इनमें से सभी

103. 'स्वर्ण रेशा' के रूप में किस कृषि उत्पाद को संदर्भित किया जाता है?

(a) जूट

(b) रेशम (सिल्क)

(c) कपास

(d) चाय

104. निम्न में से किस संवैधानिक संशोधन द्वारा पंचायतों को संवैधानिक दर्जा दिया गया है?

(a) 71वाँ संशोधन, 1992

(b) 72 वाँ संशोधन, 1992

(c) 73 वाँ संशोधन, 1992

(d) 74वाँ संशोधन, 1993

105. बागवानी के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मौसम का प्रकार है-

(a) समशीतोष्ण

(b) भूमध्यसागरीय

(c) मानसून

(d) टुंड्रा

106. मध्याहन भोजन कार्यक्रम चालू करने वाला प्रथम राज्य कौन-सा था?

(a) दिल्ली

(b) केरल

(c) तमिलनाडु

(d) पश्चिम बंगाल

107. संविधान द्वारा प्रत्याभूत समानता किन दो तरीकों से सरकार कार्यान्वित कर सकती है?

(a) अल्पसंख्यकों तथा कमजोर वर्गों के लिए चुनाव क्षेत्र का संरक्षण

(b) कानून बनाकर योजनाएँ अथवा स्कीम का कार्यान्वयन करना

(c) संविधान को पूरे राष्ट्र में प्रचार करना

(d) अधिकारियों का सभी व्यक्तियों के प्रति समान बर्ताव करने को कहना।

108. निम्न में से कौन राज्य की द्विसदनीय विधायिका नहीं है?

(a) आंध्र प्रदेश

(b) कर्नाटक

(c) राजस्थान

(d) महाराष्ट्र

109. 'मानव पूँजी में निवेश' का क्या अर्थ है?

(a) सभी को सही शिक्षा देना

(b) सभी को सही मेडिकल देखभाल

(c) उन व्यक्तियों को प्रशिक्षण देना जिनमें किसी प्रकार की दक्षता में रूचि है।

(d) इनमें से सभी।

110. मंत्रियों के कौन तीन स्तर किसी राज्य के लिये संभव है?

(a) कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री तथा उपमंत्री

(b) मुख्य मंत्री, कैबिनेट मंत्री तथा उपमंत्री

(c) प्रधान मंत्री, मुख्य मंत्री तथा कैबिनेट मंत्री

(d) इनमें से कोई नहीं

111. निम्न में से कौन-से राज्य अपनी उच्च कृषि विकास दर की सहायता से गरीबी हटाने में पारंपरिक रूप सफल रहे हैं?

(a) केरल तथा पश्चिम बंगाल

(b) पंजाब तथा तमिलनाडु

(c) पंजाब तथा हरियाणा

(d) आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु

112. औसत आय है कुल राष्ट्रीय आय प्रति व्यक्ति आय-

(a) कुल राष्ट्रीय आय ÷ देश की जनसंख्या

(b) प्रति व्यक्ति आय ÷ कुल राष्ट्रीय आय

(c) राष्ट्रीय संपत्ति ÷ देश की प्रति व्यक्ति आय

(d) राष्ट्रीय आय ÷ राष्ट्रीय बजट

113. निम्न में से कोन प्लास्टिक मुद्रा का उदाहरण है?

(a) चेक

(b) बैंक ओवरड्राफ्ट

(c) क्रेडिट कार्ड

(d) डिमाण्ड ड्राफ्ट

114. मैंने ₹ 5,10,000 में एक मारूति स्विफ्ट डीजायर गाड़ी बुक की थी। गाड़ी की सुपुर्दगी 6 महीनों में करनी थी। गाड़ी की सुपुर्दगी में देर हुई। गाड़ी की कीमत बढ़कर ₹ 5,25,000 हो गयी। इस मामले में-

(a) मुझे सुपुर्दगी के समय अतिरिक्त ₹15,000 भुगतान करना पड़ेगा

(b) मुझे ₹15,000 भुगतान करने की कोई देयता नहीं है क्योंकि देर कार डीलर द्वारा हुई है।

(c) मैं गाड़ी की बुकिंग रद्द कर सकता हूँ तथा देर के लिये भुगतान की गयी रकम की वापसी का दावा करूंगा।

(d) मैं किसी भी दूसरी गाड़ी में बदल सकता हूँ जो उपलब्ध है तथा अतिरिक्त राशि का भुगतान करना आवश्यक नहीं है।

115. झारखण्ड कितना भूमि क्षेत्र कृषि के लिए उपयुक्त है?

(a) 38 लाख हेक्टेयर

(b) 18 लाख हेक्टेयर

(c) 40 लाख हेक्टेयर

(d) इनमें से कोई नहीं

116. NCF 2005 के अंतर्गत सामाजिक अध्ययन की पाठ्यचर्या केन्द्रित है-

(a) बच्चे पर

(b) स्कूल पर

(c) प्राचार्य पर

(d) शिक्षक पर

117. निम्न में से किस स्थिति के अंतर्गत कक्षा के बाहर सीखने का क्रियाकलाप सफल होगा?

(a) जब वे दीर्घकालीन पाठ्यक्रम योजना का अभिन्न अंश है।

(b) जब वे कक्षाकक्ष क्रियाकलापों से नजदीकी संबंध रखते हैं।

(c) उपलब्धि की उन्नति पर उनके प्रभाव के लिये क्रियाकलापों का मूल्यमापन।

(d) इनमें से सभी

118. निम्नलिखित में से कौन-सा 'व्यक्ति अध्ययन' पद्धति का एक महत्वपूर्ण लक्षण है?

(a) कक्षा में बिना निष्कर्ष के कोई कहानी प्रस्तुत करना

(b) छोटे समूहों में छात्र एक दूसरे से प्रश्न पूछते हैं।

(c) प्रत्येक छात्र को लेखन कार्य दिया जाता है।

(d) निष्कर्ष पर पहुँचने के बाद, प्रत्येक समूह संवाद करता है।

119. शिक्षण के पूछताछ वाले अधिगम अपनाकर किसी छात्र द्वारा निम्न में से किस गतिविधि को अपनाया नहीं जाएगा?

(a) प्रश्नोत्तर

(b) संदिग्ध निष्कर्ष से सामना करना

(c) संबंधों को बनाना

(d) जाँचों को बनाना

120. विभिन्न विषयों में शिक्षक द्वारा प्रयोगशाला कार्य को पर्याप्त महत्व न दिए जाने का एक कारण क्या है?

(a) यह उन विषयों के लिए आवश्यक है जिनके लिए यह प्रस्तावित है।

(b) विद्यालयों में प्रयोगशाला सुविधाएँ उपलब्ध नहीं है।

(c) यह मूल्यांकित नहीं होता।

(d) शिक्षकों को कोई प्रायोगिक अनुभव नहीं है।

JAC Exam.Question & Solution

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare