HINDI CORE PRE BOARD EXAMINATION ANSWER KEY - 2026-27
Class – XII Hindi Core
Time 3 Hours] [Full Marks-80
सामान्य निर्देश :-
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर
दें।
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। हैं। कुल प्रश्नों
की संख्या 52 है।
प्रश्न संख्या 1 से 30 तक बहुविकल्पीय
प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए।
प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
प्रश्न संख्या 31 से 38 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न
हैं। जिनमें से किन्ही 6 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न का मान
2 अंक निर्धारित है।
प्रश्न संख्या 39 से 46 तक लघु उत्तरीय
प्रश्न हैं। जिनमें से किन्हीं 6 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। प्रत्येक
प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों में दें।
प्रश्न संख्या 47 से 52 तक दीर्घ उत्तरीय
प्रश्न है। किन्ही 4 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न का मान
5 अंक निर्धारित है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 250 शब्दों में दें।
भाग - A बहुविकल्पीय प्रश्न 30, x 1 = 30
1. आत्मपरिचय कविता का रचयिता
कौन है ?
(क) हरिवंश राय बच्चन
(ख) जयशंकर प्रसाद
(ग) निराला
(घ) महादेवी वर्मा
2. 'पतंग' कविता में पतंग किसका
प्रतीक है ?
(क) ऊँचाइयों की
(ख) उत्साह की
(ग) उमंग की
(घ) इनमें से सभी ।
3. 'कविता के बहाने' कविता के
कवि का क्या नाम है ?
(क) कुवंर नारायण
(ख) जयशंकर प्रसाद
(ग) आलोक धन्वा
(घ) रघुवीर सहाय
4. 'भक्तिन' पाठ में भक्तिन का
मुख्य गुण क्या था ?
(क) आलस्य
(ख) क्रोध
(ग) सेवा-भाव
(घ) अहंकार
5. भक्तिन पाठ की लेखिका कौन है
?
(क) महादेवी वर्मा
(ख) मन्नू भंडारी
(ग) कृष्णा सोबती
(घ) निर्मला पुतुल
6. 'बाजार का जादू' किसके माध्यम
से कार्य करता है ?
(क) मुँह
(ख) दिल
(ग) आँख
(घ) हाथ
निर्देश: निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर
प्रश्न संख्या (7-10) तक के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए ।
अब रजत स्वर्ण मंजरियों से
लद गई आम्र तरू की डाली ।
झर रहे ढाक, पीपल के
दल
हो उठी कोकिला मतवाली
।।
महके कटहल, मुकुलित
जामुन,
जंगल में झरबेरी झूली
।
फले आडू नींबू दाड़िम,
आलू गोभी बैगन मूली
।।
7. इस
कविता में किस ऋतु का वर्णन है ?
(क) ग्रीष्म
(ख) शरद
(ग) बसंत
(घ) वर्षा
8. किस
चीज से आम की डाली लदी हुई है ?
(क) स्वर्ण
मंजरियों से
(ख) आभूषण से
(ग) फलों से
(घ) पंक्षियों से
9. 'तरू'
शब्द का पर्यायवाची है
(क) तालाब
(ख) घर
(ग) वृक्ष
(घ) सरिता
10. कोयल
के मतवाली होने का क्या कारण है ?
(क) वृक्षों
का फलों से लदा होना
(ख) वृक्षों का नाश
होना
(ग) सारा संसार कांतिहीन
होना
(घ) वृक्षों का पतझड़
होना ।
11.
'बाजार दर्शन' पाठ की विद्या क्या है ?
(क) कहानी
(ख) नाटक
(ग) निबंध
(घ) उपन्यास
12.
'पहलवान की ढोलक' पाठ का लेखक कौन है ?
(क) फणीश्वरनाथ
रेणु
(ख) धर्मवीर भारती
(ग) प्रेमचंद
(घ) प्रसाद
13. हरिवंश
राय बच्चन का जन्म कब हुआ था ?
(क) 1947 ई०
(ख)
1907 ई०
(ग) 1910 ई०
(घ) 1905 ई०
14.
'बाजार दर्शन' पाठ का प्रतिपाद्य है
(क) बाजार
के उपयोग का विवेचन
(ख) बाजार से लाभ
(ग) बाजार न जाने की
सलाह
(घ) बाजार जाने की सलाह
15.
'रामचरितमानस' का रचनाकार कौन है ?
(क) तुलसीदास
(ख) कबीरदास
(ग) रहीमदास
(घ) अज्ञेय
16. रेडियों
जनसंचार का कौन-सा माध्यम है ?
(क) दृश्य
(ख) श्रव्य
(ग) प्रिंट माध्यम
(घ) इनमें से सभी
17. समाचार
का एक प्रमुख तत्व है
(क) नवीनता
(ख) निकटता
(ग) प्रभाव
(घ) उपरोक्त
सभी
18. निम्नलिखित
में से कौन-सा शब्द व्यापार से संबंधित है ?'
(क) हिट विकट
(ख) रन
(ग) वाइड
(घ) तेजड़िए
19.
'पत्र' मुख्य रूप से कितने प्रकार के होते हैं ?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) छः
20. संपादक को लिखे जाने वाले
पत्र किस वर्ग में आते हैं ?
(क) औपचारिक
(ख) अनौपचारिक
(ग) व्यक्तिगत
(घ) सभी
21. जनसंचार का प्रमुख कार्य क्या
है ?
(क) सूचना देना
(ख) शिक्षित करना
(ग) मनोरंजन करना
(घ) उपर्युक्त सभी ।
22. पत्रकार की बैसाखियाँ कौन-कौन
सी हैं ?
(क) सच्चाई
(ख) संतुलन
(ग) स्पष्टता
(घ) इनमें से सभी
23. भारत की पहली बोलती फिल्म
कौन-सी थी ?
(क) आलम आरा
(ख) राजा हरिश्चंद्र
(ग) देवदास
(घ) मदर इंडिया
24. निम्न में से कौन-सा जनसंचार
का कार्य नहीं है ?
(क) सूचना देना
(ख) मनोरंजन कराना
(ग) निगरानी करना
(घ) सुलह कराना
25. संचार की प्रक्रिया की सुरूआत
किससे होती है ?
(क) एनकोडिंग से
(ख) स्रोत या संचारक
(ग) माध्यम से
(घ) रिसीवर से
26. आधुनिक माध्यमों से सबसे पुराना
माध्यम है
(क) अखबार
(ख) रेडियो
(ग) टेलीविजन
(घ) सिनेमा
27. निम्न में से कौन रघुवीर सहाय
द्वारा लिखित कविता है ?
(क) आत्मपरिचय
(ख) कविता के बहाने
(ग) कैमरे में बंद अपाहिज
(घ) उषा
28. भक्तिन का वास्तविक नाम क्या
था ?
(क) सेविका
(ख) लक्षमिन (लक्ष्मी)
(ग) सुशीला
(घ) रत्ना
29. भक्तिन कहाँ की रहने वाली
थी ?
(क) झूसी
(ख) काशी
(ग) झूसी
(घ) बिहार
30. 'बात सीधी थी पर' कविता में
'पेंच की तुलना किससे की गई है
(क) भाषा की जटिलता से
(ख) सीधी बात से
(ग) कविता के भाव से
(घ) कवि की कल्पना से
भाग – B (खण्ड-क) अति लघु उत्तरीय प्रश्न 6x2= 12
प्रश्न संख्या 31 से 38 तक, किन्हीं छः
प्रश्नों के उत्तर दें -
31. उषा का जादू टूटने से क्या
अभिप्राय है ?
उत्तर-
उषा का जादू टूटने से तात्पर्य है सूर्योदय होना। सूर्य के उदय होते ही उषा का जादू
टूट जाता है।
32. ढोलक की आवाज का पूरे गाँव
में क्या असर होता था ?
उत्तर- ढोलक की आवाज से रात का सन्नाटा और भय
कम हो जाता था। बच्चे, बूढ़े या जवान ढोलक की
33. भक्तिन अपना वास्तविक नाम
लोगों से क्यों छिपाती थी ?
उत्तर- भक्तिन का वास्तविक नाम लक्षमिन अर्थात्
लक्ष्मी था, जिसका अर्थ है धन की देवी। लेकिन नाम के अनुसार लक्ष्मी के पास धन बिल्कुल
नहीं था। वह गरीब थी, इसलिए वह अपना वास्तविक नाम छुपाना चाहती थी।
34. बच्चे किस बात की आशा में
नीड़ों से झांक रहे हैं ?
उत्तर-
बच्चों को इस बात की आशा है कि उनके माता-पिता उनके लिए भोजन सामग्री लेकर तुरंत ही
उनके पास आ रहे होंगे। जैसे ही वे आएंगे वे उन्हें भोजन के साथ-साथ बहुत सारा प्यार
भी देंगे। इसी आशा से बच्चे नीड़ों से झांक रहे हैं।
35. पतंग कविता में पतंग किसका
प्रतीक है ?
उत्तर- पतंग उमंग, उत्साह और ऊँचाइयों—इन सभी
का मिला-जुला प्रतीक है।
36. जीजी ने इंदर सेना पर पानी
फेंके जाने को किस तरह सही ठहराया ?
उत्तर- जब तक हम कुछ देंगे नहीं, तब तक सृष्टि
से हमें कुछ प्राप्त नहीं होगा। इसलिए मेघों को रिझाने के लिए थोड़ा पानी समर्पित करके
ही बादलों से चौगुनी-चौगुनी बारिश की उम्मीद की जा सकती है।
37. बाज़ार का जादू चढ़ने और उतरने
पर मनुष्य पर क्या-क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर-
बाजार का जादू चढ़ने पर मनुष्य बाजार की आकर्षक वस्तुओं के वश में हो जाता है। वह लालच
में आकर गैर जरूरी चीजों को खरीदता चला जाता है। परंतु जब जादू उतरता है तो उसे ज्ञात
होता है कि वह वस्तुएं उसे आराम देने की बजाय उसके आराम में खलल डालती हैं।
38. लुट्टन (लुट्टन) पहलवान की
पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में बताइए ।
उत्तर-
लुटून जब नौ वर्ष का था उसी समय उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी थी। उसका विवाह बचपन
में ही हो चुका था। उसकी विधवा सास ने उसका पालन पोषण किया। वह अपनी सास के यहां गायों
को चराता, कसरत करता और बड़ा हो गया। समय के साथ उसका शरीर काफी मजबूत हो गया। इसके
बाद वह पहलवानी में जोर आजमाइश करने लगा।
(खण्ड- ख) लघु उत्तरीय प्रश्न' 6×3= 18
प्रश्न संख्या 39 से 46 तक, किन्हीं छः
प्रश्नों के उत्तर दें
39. दिशाओं को मृदंग की तरह बजाने
का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर- 'दिशाओं को मृदंग की तरह बजाने' का तात्पर्य
बच्चों के उल्लास, दौड़-धूप और शोर से संपूर्ण वातावरण के संगीतमय व गुंजायमान हो उठने
से है।
40. 'इंदर-सेना' अनावृष्टि दूर
करने के लिए क्या करती थी ?
उत्तर-
'इन्द्र सेना में गाँव के दस-बारह वर्ष से सोलह-अठारह वर्ष के सभी लड़के नंग-धडंग उछल-कूद,
शोर-शराबे के साथ कीचड़-मिट्टी को शरीर पर मलते हुए घर-घर जाते थे और बोल गंगा मैया
को जय का नारा लगाते हुए पानी की माँग करते थे। वे आस्था के कारण इन्द्र देवता से बारिश
करने के लिए प्रार्थना करते हुए ऐसा करते हैं।
41. 'कैमरे में बंद अपाहिज' कविता
को आप करूणा की कविता मानते हैं या क्रूरता की ?
उत्तर-
यह कविता वास्तव में करुणा की कविता नहीं क्रूरता की कविता है। दूरदर्शन कमजोर एवं
असत्य व्यक्ति को पर्दे पर लाकर उनका दुख बांटना चाहता है। लोगों का ध्यान उनकी पीड़ा
की ओर खींचना चाहता है किंतु इसी क्रम में वह अपने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ऐसे
ऐसे प्रश्न पूछता है जो क्रूरता के प्रश्न है।
42. 'शीतल वाणी में आग' के होने
का क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
कवि का स्वर और स्वभाव कोमल अवश्य है लेकिन उसके मन में विद्रोह की भावना प्रबल है
वह प्रेम से रहित संसार को अस्वीकार करता है। उसे महत्व नहीं देता। ऐसे संसार को वह
अपनी ठोकर पर रखता है।
43. 'उड़ने' और 'खिलने' का कविता
से क्या संबंध बनता है ?
उत्तर-
कविता में उड़ने शब्द का अभिप्राय कल्पना की उड़ान से है। कवि कविता में कल्पनाओं के
रंग भर कर कहीं भी घूम कर आ सकता है। चिड़ियों के उड़ने की एक सीमा और ऊर्जा होती है
परंतु कविता में निहित कल्पनाओं की कोई सीमा नहीं होती है।
फूलों
का खिलना एवं सुगंध फैलाना एक सीमित प्रक्रिया है किंतु कविता से उठने वाली कल्पना
रूपी गंध आजीवन समाप्त नहीं होती।
44. 'भाषा को सहूलियत' से बरतने
से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
इसका अभिप्राय है कि हमें भाषा का प्रयोग उचित प्रकार से करना चाहिए। भाषा शब्दों का
ताना-बाना है। उनके अर्थ प्रसंगगत होते हैं। अतः हमें उसका प्रयोग सही प्रकार से करना
चाहिए। कई बार हम गलत शब्द का प्रयोग कर भाषा को पेचिदा बना देते हैं। इसलिए कहा गया
है कि भाषा को सहूलियत के साथ बरतना चाहिए। जितना आवश्यक हो उतना ही बोलना चाहिए। अत्यधिक
बोलना भी भाषा को विचित्रता दे देता है। हम बोलने में भूल ही जाते हैं कि हम क्या बोल
रहे हैं। अतः बोलते समय अधिक सावधानी रखें।
45. "लक्ष्मण मूर्च्छा और
राम-विलाप'' काव्यांश के आधार पर मातृशोक में विह्वल श्रीराम की दशा स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर-
लक्ष्मण को मूर्च्छित देखकर श्रीराम अत्यधिक विह्वल हो उठे। उस समय वे मीता सुमित्रा
का ध्यान कर लक्ष्मण को अपने साथ लाने पर पछताने लगे। लक्ष्मण जैसे सेवा-भावी अनुज
के अनिष्ट की आशंका से वे प्रलाप करने लगे तथा अविनाश प्रभु होने के पश्चात् भी मनुष्यों
की भाँति द्रवित हो गये।
46. बाज़ार जाते समय किन-किन बातों
का ध्यान रखना चाहिए ।
उत्तर-
बाजार जाते समय हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम बिना जरूरत के वहां न जाएं। बाजार की हर
वस्तु को ललचाई दृष्टि से न देखें। आवश्यकता की चीजें ही खरीदें। लेखक के शब्दों में
वहां खाली मन ना जाएं।'
(खण्ड- ग) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 4×5= 20
प्रश्न संख्या 47 से 42 तक, किन्हीं चारः
प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 250 शब्दों में दें
47. किसी दैनिक समाचार पत्र के
संपादक को पत्र लिखकर 'बाल-विवाह' के दुष्परिणामों की चर्चा संक्षेप में कीजिए ।
प्रेषक:
अ.ब.स.
हजारीबाग, झारखंड
दिनांक: 6 सितंबर 2026
सेवा में,
संपादक महोदय,
दैनिक हिन्दुस्तान (अथवा अन्य समाचार पत्र का नाम),
हजारीबाग।
विषय: बाल-विवाह के दुष्परिणामों
के संबंध में।
महोदय,
आपके लोकप्रिय समाचार पत्र के माध्यम
से मैं समाज में आज भी छिपे नासूर यानी 'बाल-विवाह' की कुप्रथा और उसके गंभीर परिणामों
की ओर सबका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ।
बाल-विवाह हमारे समाज के लिए एक
गंभीर अभिशाप है। इसके मुख्य दुष्परिणाम निम्नलिखित हैं:
- स्वास्थ्य पर असर: कम उम्र में विवाह और गर्भधारण से
किशोरियों के स्वास्थ्य को भारी नुकसान पहुँचता है। इससे मातृ और शिशु मृत्यु
दर में वृद्धि होती है।
- शिक्षा की बाधा: बाल-विवाह के कारण बच्चों, विशेषकर
बालिकाओं की शिक्षा बीच में ही छूट जाती है। उनका भविष्य और आत्मनिर्भरता समाप्त
हो जाती है।
- शारीरिक व मानसिक विकास रुकना: कम उम्र में वैवाहिक
और पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ आने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास
अधूरा रह जाता है।
- घरेलू हिंसा: अपरिपक्वता के कारण वैवाहिक जीवन में तालमेल
की कमी होती है, जिससे घरेलू हिंसा और शोषण की संभावना बढ़ जाती है।
अतः आपके समाचार पत्र के माध्यम
से मेरा अनुरोध है कि इस कुप्रथा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए और प्रशासन द्वारा
इस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
सधन्यवाद।
भवदीय / भवदीया,
[आपका नाम]
48. पतंगों के साथ-साथ वे भी उड़
रहे हैं बच्चों का उड़ान से कैसा संबंध बनता है ?
उत्तर-
पतंग उड़ाते समय बच्चे रोमांचित होते हैं। जिस प्रकार पतंग आकाश में उड़ती हुई ऊंचाइयाँ
छूती है, उसी प्रकार बच्चें भी छतों पर डोलते हैं। वे पतंग को उड़ता देखकर अत्यधिक
उत्साह और उमंग से भर जाते हैं तब वे न तो खतरनाक ऊंचाइयों का ध्यान रखते हैं और न
गिरने का। अर्थात् वे किसी भी खतरे से बिलकुल बेखबर होते हैं। एक संगीतमय ताल पर उनके
शरीर हवा में लहराते हैं जैसे वे एक पतंग हो गए हैं। पतंग उड़ाते उड़ाते मानो उनके
छोटे छोटे सपनों को पंख लग जाते हैं। इस समानता के कारण ठीक ही कहा गया है कि पतंगों
के साथ बच्चे भी उड़ रहे हैं।
49. संपादकीय से आप क्या समझते
हैं ? एक अच्छे संपादकीय में क्या होना अनिवार्य है ?
उत्तर- यह समाचार पत्रों या पत्रिकाओं में एक
खंड है, जिसमें लेखक या संपादक वर्तमान चर्चित विषयों पर अपनी राय साझा करते हैं।
संपादकीय
संपादक को पाठक के साथ जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी है। गंभीर व चिंतन योग्य घटनाओं तथा
मुद्दों को पाठक के समक्ष तार्किक ढंग से प्रस्तुत कर उसे सोचने के लिए प्रेरित करना
संपादकीय का प्रमुख उद्देश्य होता है।
संपादकीय
के अभाव में समाचार पत्र मात्र सूचनाओं का संवाहक मात्र बनकर रह जाता है। इसलिए कहा
जा सकता है कि संपादकीय के बिना समाचार पत्र का प्रकाशन अधूरा है।
50. भक्तिन के आ जाने से महादेवी
अधिक देहाती कैसे हो गई ?
उत्तर-
भक्तिन देहाती महिला थी। शहर में आकर भी उसने स्वयं कोई परिवर्तन नहीं किया। वह दूसरों
को भी अपने अनुसार बना लेना चाहती थी। उसने लेखिका को अपने अनुसार ही ढालना शुरू किया।
उसने लेखिका का मीठा खाना बिल्कुल बंद कर दिया। उसने गाढ़ी दाल व मोटी रोटी खिलाकर
लेखिका की स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर कर दी। अब लेखिका को रात को मकई का दलिया, सवेरे
मट्ठा, तिल लगाकर बाजरे के बनाए ठंडे पुए, ज्वार के भुने हुए भुट्टे के हरे-हरे दानों
की खिचड़ी और सफेद महुए की लपसी मिलने लगी। इन सबको वह स्वाद से खाने लगी। इसके अतिरिक्त
उसने महादेवी को देहाती भाषा भी सिखा दी। इस प्रकार महादेवी अधिक देहाती बन गई।
51. इंदर सेना सबसे पहले गंगा
मैया की जय क्यों बोलती है ? नदियों का भारतीय सामाजिक सांस्कृतिक परिवेश में क्या
महत्त्व है ?
उत्तर-
भारतीय समाज - संस्कृति में गंगा सबसे पूजनीय नदी और जल का आदिम स्रोत है। जिसका भारतीय
इतिहास में धार्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक महत्त्व है। वह भारतीयों के लिए केवल एक
नदी नहीं अपितु माँ है। उसमें पानी नहीं अपितु अमृत तुल्य जल बहता है। भारतीय संस्कृति
में नदियों के किनारे मानव सभ्यताएँ फली फूली हैं। बड़े-बड़े नगर, तीर्थ स्थान नदियों
के किनारे स्थित हैं, ऐसे परिवेश में भारतवासी सबसे पहले गंगा मैया की जय ही बोलेंगे
और इसलिए ही इंदर सेना सबसे पहले गंगा मैया की जय ही बोलती है।
52. 'दिन जल्दी-जल्दी ढ़लता है'
की आवृत्ति से कविता की किस विशेषता का पता चलता है ?
उत्तर-
दिन जल्दी जल्दी ढलता है की आवृत्ति से इस कविता की निम्नलिखित विशेषताओं का पता चलता
है
(क)
यह कविता प्रेम परक कविता है। इसमें प्रेम की व्याकुलता - का चित्रण हुआ है। प्रेम
के पल बहुत ही सुखदाई होते हैं। इसलिए प्रेम में समय के ढलने का पता नहीं चलता।
(ख) इस पंक्ति से यह भी पता चलता है कि यहां पर एक गीत की शुरुआत होने जा रही है।
12th हिंदी (CORE) हजारीबाग प्री बोर्ड-1 इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27
खण्ड 'क' (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक
पढ़कर प्रश्न सं. 1 से 4 तक के लिए सही विकल्प चुनें:
"रोटी उसकी, जिसका अनाज,
जिसकी जमीन,
अब कौन उलट सकता स्वतंत्रता
का सुसिद्ध सीधा क्रम है
श्रम है, आजादी है अधिकार परिश्रम
का पुनीत फल पाने का,
आजादी है अधिकार शोषण की धज्जियाँ
उड़ाने का,
गौरव की नई भाषा सीख, भिखमंगों
की आवाज बदल,
सिमटी बाँहों को खोल गरुड़
उड़ने का अब अंदाज बदल।"
1. प्रस्तुत
काव्यांश किससे संबंधित है?
(क) स्वाधीनता
से
(ख) आराम से
(ग) विश्राम से
(घ) इनमें सभी
2. 'सुसिद्ध'
शब्द का अर्थ है -
(क) प्रसिद्ध
(ख) स्वयंसिद्ध
(ग) परोपकारी
(घ) इनमें से कोई नहीं
3. बाँहें कैसी
हैं?
(क) फैली
(ख) सिमटी
(ग) मुड़ी
(घ) खड़ी
4. कवि किसके
उड़ने की बात कर रहा है?
(क) चील
(ख) गरुड़
(ग) कौआ
(घ) मैना
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक
पढ़कर प्रश्न सं. 05 से 08 तक के लिए सही विकल्प का चयन करें:
"साहित्य का आधार जीवन
है। जीवन के आधार पर साहित्य की दीवार खड़ी होती है। उसकी अटारियाँ, मीनार और गुम्बद
बनते हैं। लेकिन बुनियाद मिट्टी के नीचे दबी पड़ी है। जीवन परमात्मा की सृष्टि है,
इसलिए सुबोध सुगम है और मर्यादाओं से परिमित है। जीवन परमात्मा को अपने कार्यों का
जवाबदेह है या नहीं हमें मालूम नहीं लेकिन साहित्य मनुष्य के सामने जवाबदेह है। इसके
लिए कानून है जिनसे वह इधर-उधर नहीं जा सकता है। मनुष्य जीवन पर्यन्त आनंद की खोज में
लगा रहता है। साहित्य के आनंद का आधार सुन्दर एवं सत्य को पाना है।"
5. साहित्य और
जीवन का गहरा संबंध है क्योंकि -
(क) जीवन का मुख्य आधार साहित्य
है
(ख) साहित्य जीवन की मजबूत
दीवार है
(ग) साहित्य
का आधार जीवन है
(घ) साहित्य का आधार जीवन से
ऊँचा है
6. मनुष्य किसकी
खोज में जीवन भर लगा रहता है?
(क) परमात्मा की
(ख) जीवन की
(ग) साहित्य की
(घ) आनंद की
7. साहित्य के
आनंद का आधार है -
(क) सुन्दर एवं
सत्य को पाना
(ख) रत्न एवं ऐश्वर्य
(ग) परमात्मा
(घ) धन एवं ऐश्वर्य की
8. साहित्य का
आधार है -
(क) जीवन
(ख) मरण
(ग) भोग-विलास
(घ) सुख-शांति
9. प्राप्त संदेशों
को समझने की प्रक्रिया कहलाती है -
(क) डिकोडिंग
(ख) इनकोडिंग
(ग) एनकोडिंग
(घ) रिकोर्डिंग
10. संचार प्रक्रिया
में आई बाधाओं को कहते हैं -
(क) शोर
(ख) संदेश
(ग) माध्यम
(घ) प्राप्तकर्ता
11. मुद्रित
माध्यमों की सबसे बड़ी विशेषता है -
(क) स्थायित्व
(ख) गतिशीलता
(ग) भव्यता
(घ) सांकेतिकता
12. रेडियो अस्तित्व
में कब आया?
(क) 1885 ई.
(ख) 1890 ई.
(ग) 1895 ई.
(घ) 1900 ई.
13. 'रिमाइण्डर'
को हिन्दी में क्या कहा जाता है?
(क) स्मृति पत्र
(ख) अनुस्मारक
(ग) मिनट
(घ) नोटिस
14. विचारों
के आदान-प्रदान का सबसे प्राचीन तरीका कौन सा है?
(क) एस.एम.एस.
(ख) इन्टरनेट
(ग) फैक्स
(घ) पत्राचार
15. समाचार पत्र
की आत्मा किसे कहा जाता है?
(क) संपादकीय
पृष्ठ को
(ख) राष्ट्रीय पृष्ठ को
(ग) स्थानीय पृष्ठ को
(घ) इनमें से सभी
16. भक्तिन ने
कितनी कन्याओं को जन्म दिया था?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
17. 'सिल्वरवैडिंग'
पाठ के लेखक कौन हैं?
(क) आनंद यादव
(ख) ओम थानवी
(ग) मनोहर श्याम
जोशी
(घ) प्रेमचंद
18. 'रामचरितमानस'
किनकी रचना है?
(क) तुलसीदास
(ख) कबीरदास
(ग) सूरदास
(घ) जायसी
19. 'बादल राग'
कविता में बादल किसका प्रतीक है?
(क) शोषक का
(ख) वर्षा का
(ग) क्रांति
का
(घ) धन का
20. 'प्रासाद'
शब्द का अर्थ है -
(क) खंडहर
(ख) महल
(ग) घोड़ा
(घ) राज्य
21. किसकी आँखें
जैसा लाल सवेरा हुआ?
(क) बिल्ली
(ख) खरगोश
(ग) बंदर
(घ) गाय
22. दुनिया की
सबसे रंगीन और हल्की उड़ने वाली चीज क्या है?
(क) तितली
(ख) पतंगा
(ग) पतंग
(घ) टिहुड़ा
23. तुलसीदास
किस काल के कवि हैं?
(क) आधुनिक काल
(ख) रीतिकाल
(ग) भक्ति काल
(घ) आदिकाल
24. शिशु के
प्रति माँ का स्नेह कैसा होता है?
(क) असहज
(ख) सरल
(ग) नैसर्गिक
(घ) कृत्रिम
25. 'अतीत के
चलचित्र' किनकी रचना है?
(क) महादेवी
वर्मा
(ख) स्मृति की रेखाएँ
(ग) पथ के साथी
(घ) मेरा परिवार
26. इंदर सेना
किसमें नहाकर निकली थी?
(क) पानी में
(ख) रेत
(ग) पसीने में
(घ) कीचड़ से
27. लुट्टन का
पालन पोषण किसने किया था?
(क) बुआ ने
(ख) सास ने
(ग) मौसी ने
(घ) नानी ने
28. 'इंदर सेना'
का दूसरा नाम क्या था?
(क) मिडयम मंडली
(ख) मेंढक मंडली
(ग) अनियम मंडली
(घ) इनमें से कोई नहीं
29. भगत जी कितने
आने का चूरन बेचते थे?
(क) 5 आने
(ख) 6 आने
(ग) 10 आने
(घ) 7 आने
30. 'पहलवान
की ढोलक' कहानी में शेर के बच्चे का असली नाम क्या था?
(क) लुट्टन सिंह
(ख) चाँद सिंह
(ग) करतार सिंह
(घ) त्रिभुवन सिंह
खण्ड 'ख' (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
(किन्हीं 6 प्रश्नों के उत्तर
दीजिए, प्रत्येक 2 अंक)
31. बच्चे किसकी
प्रत्याशा में नीड़ों से झाँक रहे हैं?
उत्तर- बच्चों को इस बात की
आशा है कि उनके माता-पिता उनके लिए भोजन सामग्री लेकर तुरंत ही उनके पास आ रहे होंगे।
जैसे ही वे आएंगे वे उन्हें भोजन के साथ-साथ बहुत सारा प्यार भी देंगे। इसी आशा से
बच्चे नीड़ों से झांक रहे हैं।
32. कवि ने शरद
ऋतु के प्रातः काल का चित्रण किस रूप में किया है?
उत्तर- कवि आलोक धन्वा की कविता
'पतंग' में शरद ऋतु के प्रातः काल का चित्रण एक सुंदर, चमकीले और गतिशील रूप में किया
गया है।
33. तुलसीदास
ने दरिद्रता की तुलना किससे और क्यों की है?
उत्तर- गोस्वामी तुलसीदास ने
दरिद्रता (गरीबी) की तुलना रावण से की है।
34. बाजार के
जादू का सबसे ज्यादा असर कब होता है?
उत्तर- बाजार के जादू का सबसे
ज्यादा असर तब होता है जब जेब भरी हो और मन खाली हो।
35. लुट्टन पहलवान
के बच्चों की मृत्यु कैसे हुई?
उत्तर- लुट्टन पहलवान के दोनों
बच्चों की मृत्यु भूख और महामारी (हैजा और मलेरिया) के कारण हुई थी।
36. 'शेर के
बच्चे' की उपाधि किसे प्राप्त हुई थी?
उत्तर- 'शेर के बच्चे' की उपाधि
लुट्टन सिंह (लुट्टन पहलवान) को प्राप्त हुई थी।
37. इंदर सेना
के सदस्यों की उम्र कितनी थी?
उत्तर- इंदर सेना (या मेंढक-मंडली)
के सदस्यों की उम्र 10-12 वर्ष से लेकर 16-18 वर्ष के बीच थी।
38. दफ्तर से
लौटने में यशोधर बाबू को देर क्यों हो जाती थी?
उत्तर- यशोधर बाबू पुराने खयालात
के व्यक्ति थेl जिससे उनके बच्चों के विचार और उनके विचार में काफी अंतर था। इस कारण
वे अपने परिवार से अलगाव बनाए रखते थे। इसलिए यशोधर बाबू दफ्तर से घर जाने के क्रम
में सर्वप्रथम बिरला मंदिर के उद्यान में बैठकर प्रवचन सुना करते थे। फिर वे पहाड़गंज
जाते थेl इसके बाद वे घर जाने के क्रम में साग-सब्जी खरीद कर लोगों से मेल मिलाप करते
हुए आठ बजे अपने घर पहुंचते थे।
खण्ड 'ग' (लघु उत्तरीय प्रश्न)
(किन्हीं 6 प्रश्नों के उत्तर
दीजिए, प्रत्येक 3 अंक)
39. कवि ने भोर
के नभ को राख से लीपा हुआ चौका क्यों कहा है?
उत्तर- 'उषा' कविता में कवि
ने भोर के समय आकाश को राख से लीपे चौके की उपमा दी है क्योंकि उस समय आकाश का रंग
फीका, धूसर और शांत होता है, ठीक वैसा ही जैसा किसी ग्रामीण रसोई के चौके पर राख से
लीपने के बाद होता है। यह उपमा भारतीय सांस्कृतिक जीवन से जुड़ी है, जहाँ सुबह का चौका
शुभता का प्रतीक होता है। यह दृश्य न केवल सौंदर्यबोध को जगाता है, बल्कि दिन की शुभ
शुरुआत का संकेत भी देता है।
40. भाषा को
सहूलियत से बरतने का क्या आशय है?
उत्तर- इसका अभिप्राय है कि हमें भाषा का प्रयोग उचित प्रकार
से करना चाहिए। भाषा शब्दों का ताना-बाना है। उनके अर्थ प्रसंगगत होते हैं। अतः हमें
उसका प्रयोग सही प्रकार से करना चाहिए। कई बार हम गलत शब्द का प्रयोग कर भाषा को पेचिदा
बना देते हैं। इसलिए कहा गया है कि भाषा को सहूलियत के साथ बरतना चाहिए। जितना आवश्यक
हो उतना ही बोलना चाहिए। अत्यधिक बोलना भी भाषा को विचित्रता दे देता है। हम बोलने
में भूल ही जाते हैं कि हम क्या बोल रहे हैं। अतः बोलते समय अधिक सावधानी रखें।
41. 'बादल राग'
कविता में 'ऐ विप्लव के वीर' किसे कहा गया है?
उत्तर- कवि ने बादल को क्रांति
और विप्लव (विद्रोह) का प्रतीक माना है। बादल
अपनी भयंकर गर्जना और मूसलधार वर्षा से समाज में परिवर्तन और शोषण के अंत की शुरुआत
करता है, जिससे शोषित वर्ग (छोटे अंकुर/पौधे) को नया जीवन और आगे बढ़ने का अवसर मिलता
है।
42. लुट्टन पहलवान
ने ऐसा क्यों कहा कि मेरा गुरु कोई पहलवान नहीं, यही ढोल है?
उत्तर- लुट्टन ने किसी गुरु
से कुश्ती के दांव पेंच नहीं सीखे थे उसे प्रेरणा - मिलती थी तो केवल ढोलक की आवाज
से ढोलक की हर ताल पर उसकी नसें उत्तेजित हो उठती थी और तन बदन कुश्ती के - लिए मचल
उठता था। श्यामनगर के मेले में भी उसने चांद सिंह को ढोलक की आवाज से ही हराया था।
इसलिए कुश्ती जीतने के बाद उसने ढोल को प्रणाम किया और वह ढोल को ही अपना गुरु मानने
लगा।
43. यशोधर बाबू
की पत्नी उनसे नाराज क्यों रहती थी?
उत्तर- यशोधर बाबू की पत्नी
उनसे इसलिए नाराज़ रहती थीं क्योंकि यशोधर बाबू पुराने विचारों और परंपराओं से बहुत
अधिक जुड़े हुए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे आधुनिक विचारों और जीवन-शैली को अपनाना
चाहते थे।
44. भक्तिन लेखिका
के लेखन में किस प्रकार सहायता करती थी?
उत्तर- भक्तिन लेखिका के लेखन
में प्रत्यक्ष रूप से सहायता नहीं करती थी, बल्कि अपने कामों से लेखिका को लेखन के
लिए अधिक समय और मानसिक शांति देती थी। वह घर के अधिकांश काम स्वयं संभाल लेती थी और
लेखिका की आवश्यकताओं का ध्यान रखती थी।
भक्तिन लेखिका के साथ रहकर
उनकी सेवा, देखभाल और घरेलू जिम्मेदारियाँ निभाती थी, जिससे लेखिका बिना किसी चिंता
के अपने साहित्यिक कार्य पर ध्यान दे पाती थीं।
45. एनकोडिंग
से क्या तात्पर्य है?
उत्तर- सन्देश को भेजने के
लिए शब्दों, संकेतों या ध्वनि-चिह्नों का उपयोग किया जाता है। भाषा भी एक प्रकार का
कूट-चिह्न या कोड है। अतः प्राप्तकर्ता को समझाने योग्य कूटों में सन्देश बाँधना 'कूटीकरण'
या एनकोडिंग कहलाता है।
46. ढोल की आवाज
का पूरे गाँव पर क्या असर होता था?
उत्तर- ढोलक की आवाज से रात
का सन्नाटा और भय कम हो जाता था। बच्चे, बूढ़े या जवान ढोलक की आवाज़ से सबकी आंखों
के सामने दंगल का दृश्य नाचने लगता था और वे सभी उत्साह से भर जाते थे। लोग भले ही
बीमारी के कारण मर रहे थे लेकिन जब तक जीवित थे ढोलक की आवाज के कारण उन्हें मरने का
भय नहीं सताता था। ढोलक की आवाज से उनका दर्द कम हो जाता था और वह आराम से मर सकते
थे।
खण्ड 'घ' (दीर्घ उत्तरीय एवं रचनात्मक प्रश्न)
(किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर
दीजिए, प्रत्येक 5 अंक)
47. "कैमरे
में बंद अपाहिज" करुणा के मुखौटे में छिपी क्रूरता की कविता है - स्पष्ट करें।
उत्तर- कैमरे में बंद अपाहिज
कविता बाजारवाद के युग में उन लोगों का चरित्र खोलता है, जो दूसरे के दुखों को बेचकर
धन कमाना चाहता है। कार्यक्रम संचालक अपने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक अपाहिज
व्यक्ति से प्रश्न पूछता है। वह प्रश्न पूछते पूछते क्रूर बन जाता है। उसका उद्देश्य
सिर्फ कार्यक्रम को सफल बनाना है न कि अपाहिज व्यक्ति से हमदर्दी । अतः यह कविता करुणा
के मुखोटे में छिपी क्रूरता की कविता है।
48. भक्तिन अपना
वास्तविक नाम लोगों से क्यों छुपाती थी? भक्तिन को यह नाम किसने दिया था?
उत्तर- भक्तिन का वास्तविक
नाम लक्षमिन अर्थात् लक्ष्मी था, जिसका अर्थ है धन की देवी। लेकिन नाम के अनुसार लक्ष्मी
के पास धन बिल्कुल नहीं था। वह गरीब थी, इसलिए वह अपना वास्तविक नाम छुपाना चाहती थी।
लेखिका महादेवी वर्मा ने उसके गले में कंठी की माला देखकर उसका नया नामकरण किया था,
क्योंकि लक्ष्मी ने अपना नाम लक्ष्मी न पुकारने की प्रार्थना लेखिका से की थी।
49. जीजी ने
इंदर सेना पर पानी फेंके जाने को किस तरह सही ठहराया?
उत्तर- जीजी ने इंदर सेना पर
पानी फेंके जाने को निम्न तर्कों द्वारा सही ठहराया- त्याग और दान की महत्ता ऋषि-मुनियों
ने दान को सबसे ऊँचा स्थान दिया है। जो चीज अपने पास भी कम हो और अपनी आवश्यकता को
भूलकर यह चीज दूसरों को दान कर देना ही त्याग है। कुछ पाने के लिए कुछ देना पड़ता है।
अतः देवता से भी कुछ माँगने के पहले उन्हें कुछ दान भी करना पड़ता है।
इंद्रदेव को जल का अर्घ्य चढ़ाना
इंदरसेना पर पानी फेंकना पानी की बरबादी नहीं बल्कि इंद्रदेव को जल का अर्ध्य चढ़ाना
है ताकि वे प्रसन्न होकर धरती को तृप्त करें।
पानी की बुवाई करना जिस प्रकार
किसान फसल उगाने के लिए जमीन पर अपने सबसे अच्छे बीजों का दान कर बुवाई करता है, वैसे
ही पानी वाले बादलों की फसल पाने के लिए इन्दर सेना पर पानी डाल कर पानी की बुवाई की
जाती है।
50. यशोधर बाबू
की पत्नी समय के साथ ढल सकने में सफल होती है, लेकिन यशोधर बाबू नहीं, ऐसा क्यों?
उत्तर: यशोधर बाबू एक दफ्तर
में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। बचपन में ही माता-पिता के देहांत हो जाने की
वजह से यशोधर बाबू जिम्मेदारियों के बोझ से दब गए थे। यशोधर बाबू ने मैट्रिक पास करने
के बाद नौकरी की खोज में किशन दा के यहां रहते हुए मेस का रसोईया बनकर काम किया। यशोधर
बाबू घोर संस्कारी किशन दा को अपना आदर्श मानते थे। यही कारण है कि उनके विचारों में
किशन दा के विचारों की गहरी छाप थी। वे सदैव पुराने ख्यालों वाले लोगों के बीच रहे,
पले बढ़े, जिसके कारण उन्हें आधुनिकता के विचार बड़े ही असहनीय लगते थे। अतः वे उन
परंपराओं को चाह कर भी नहीं छोड़ पाए। उन्होंने कभी भी आधुनिक संपन्न जीवन नहीं जिया
था इसी के कारण परिवार के सदस्यों से उनका मतभेद बना रहता था जबकि यशोधर बाबू की पत्नी
अपने मूल संस्कारों में आधुनिक नहीं थी किंतु अपने बच्चों की तरफदारी करने की मातृसुलभ
मजबूरी के चलते स्वयं को मॉड (आधुनिक) बना लेती है। विवाह के बाद उसे संयुक्त परिवार
के कठोर नियमों का निर्वाह करना पड़ा इसलिए वह अपने बच्चों के आधुनिक दृष्टिकोण से
जल्दी ही प्रभावित हो गईं। वे बेटी के कहने के अनुसार नए कपड़े पहनती हैं और बेटों
के किसी भी मामले में दखल नहीं देती। यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ परिवर्तित हो
जाती है, लेकिन यशोधर बाबू किशनदा के संस्कारों और परंपराओं से जुड़े होने के कारण
स्वर्य को कभी भी समय के साथ बदलने की चेष्टा नहीं किये। वे बदलते समय को समझते तो
हैं किंतु पूरे मन से स्वीकार न कर पाने के कारण असफल रहते हैं।
51. बाजार का
जादू चढ़ने और उतरने पर मनुष्य पर क्या-क्या असर पड़ता है?
उत्तर- बाजार का जादू चढ़ने
पर मनुष्य बाजार की आकर्षक वस्तुओं के वश में हो जाता है। वह लालच में आकर गैर जरूरी
चीजों को खरीदता चला जाता है। परंतु जब जादू उतरता है तो उसे ज्ञात होता है कि वह वस्तुएं
उसे आराम देने की बजाय उसके आराम में खलल डालती हैं।
52. प्रतिवेदन किसे कहते हैं?
प्रतिवेदन की पाँच विशेषताएँ लिखें।
उत्तर- प्रतिवेदन का सामान्य
अर्थ या इसका मतलब किसी घटना या स्थिति की क्रमिक जानकारी अथवा रिपोर्ट प्रस्तुत करना
है।
प्रतिवेदन की विशेषताओं -
1. कार्य
योजना- रिपोर्टर को पहले पूरी योजना बनानी
चाहिए। विषय का अध्ययन करके उसके उद्देश्य को समझना चाहिए। इसकी प्रारंभिक रूपरेखा
बनाने से रिपोर्ट लिखने में सहायता मिलती है।
2.
तथ्यात्मकता-रिपोर्ट तथ्यों का संकलन होता है।
इसलिए सबसे पहले विषय से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी लेनी पड़ती है।
इसके लिए पुराने रिपोर्टों, फाइलों, नियम-पुस्तकों, प्रपत्रों के द्वारा आवश्यक
सूचनाएँ इकट्ठी की जाती हैं। सर्वेक्षण तथा साक्षात्कार द्वारा आँकड़ों और तथ्यों
को प्राप्त किया जाता है। इन तथ्यों को रिकार्ड किया जाए और आवश्यकता पड़े तो इनके
फोटो भी लिए जा सकते हैं।
3.
प्रामाणिकता- तथ्यों का प्रामाणिक होना अत्यंत
आवश्यक है। किसी विषय घटना अथवा शिकायत आदि के बारे में जो तथ्य जुटाए जाएँ, उनकी
प्रामाणिकता से रिपोर्ट की सार्थकता बढ़ जाती है।
4.
निष्पक्षता- रिपोर्ट एक प्रकार से वैधानिक अथवा कानूनी
दस्तावेज़ बन जाती है। इसलिए रिपोर्टर का निर्णय विवेकपूर्ण होना अत्यंत आवश्यक
है। रिपोर्ट लिखते समय या प्रस्तुत करते समय रिपोर्टर प्रत्येक तथ्य, वस्तुस्थिति,
पक्ष-विपक्ष, मत-विमत का निष्पक्ष भाव से अध्ययन करे और फिर उसके निष्कर्ष निकाले।
इस प्रकार प्रत्येक स्थिति में उसका यह नैतिक दायित्व हो जाता है कि वह नीर-क्षीर
विवेक का परिचय दे। इससे रिपोर्ट उपयोगी होगा और मार्गदर्शक भी सिद्ध होगा।
5.
विषयनिष्ठता- रिपोर्ट का संबंधित प्रकरण पर ही
केंद्रित होना अपेक्षित है। यदि किसी विषय विशेष पर रिपोर्ट लिखा जाना है तो उससे
संबंधित तथ्यों, कारणों और सामग्री आदि तक ही सीमित रखना चाहिए। इसमें प्रकरण को
एक सूत्र की तरह प्राप्त तथ्यों में पिरोया जाए, जिससे प्रकरण अपने-आप में स्पष्ट
होगा।
6. निर्णयात्मकता-रिपोर्ट
मात्र विवरण नहीं होती। इसलिए रिपोर्टर को संबंधित विषय का विशेष जानकार होना
आवश्यक है। यदि वह विशेषज्ञ होगा तो साक्ष्यों और तथ्यों का सही या गलत अनुमान लगा
पाएगा तथा उनका विश्लेषण करने में समर्थ होगा। साथ ही वह प्राप्त तथ्यों,
साक्ष्यों और तर्कों का सम्यक परीक्षण कर पाएगा और अपने सुझाव तथा निर्णय भी दे
पाएगा।
7. संक्षिप्तता
और स्पष्टता-रिपोर्ट लिखते समय यह
ध्यान रखा जाए कि उसमें अनावश्यक विस्तार न हो। प्रत्येक तथ्य या साक्ष्य का
संक्षिप्त और सुस्पष्ट विवरण दिया जाए। यदि रिपोर्ट काफी लंबा हो गया हो तो उसका
सार दिया जाए जिससे प्राप्त तथ्यों और सुक्षावों पर ध्यान तुरंत आकृष्ट हो सके।
लेकिन अस्पष्ट सूचना या विवरण से उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता। अतः रिपोर्ट
संक्षिप्त होते हुए भी अपने आप में स्पष्ट और पूर्ण होनी चाहिए।
JCERT/JAC Hindi Core प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
विषय सूची
आरोह भाग -2 | |
काव्य - खंड | |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
8. | तुलसीदास-कवितावली (उत्तर कांड से),लक्ष्मण मूर्च्छा और राम का विलाप |
9. | |
10. | |
11. | |
गद्य - खंड | |
12. | |
13. | |
14. | |
15. | |
16. | |
17. | |
18. | बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर-श्रम विभाजन और जाति-प्रथा,मेरी कल्पना का आदर्श समाज |
वितान भाग- 2 | |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
अभिव्यक्ति और माध्यम | |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
8. | |
Solved Paper 2023 | |
JCERT/JAC REFERENCE BOOK
Hindi Core (विषय सूची)
काव्य-खण्ड
👉Chapter1. हरिवंश राय बच्चन (आत्मपरिचय, एक गीत)
👉Chapter3. कुँवर नारायण (कविता के बहाने, बात सीधी थी पर)
👉Chapter 4. रघुवीर सहाय (कैमरे में बंद अपाहिज)
👉Chapter5. गजानन माधव मुक्तिबोध (सहर्ष स्वीकारा है)
👉Chapter 6. शमशेर बहादुर सिंह (उषा)
👉Chapter 7. सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' (बादल राग)
👉Chapter8. तुलसीदास (कवितावली, लक्ष्मण-मूर्च्छा और राम का विलाप)
👉Chapter9. फिराक गोरखपुरी (रुबाइयाँ, गजल)
👉Chapter10. उमाशंकर जोशी (छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख)
गद्य-खण्ड
👉Chapter 11. महादेवी वर्मा (भक्तिन)
👉Chapter 12. जैनेन्द्र कुमार (बाजार दर्शन)
👉Chapter 13. धर्मवीर भारती (काले मेघा पानी दे)
👉Chapter 14. फणीश्वर नाथ रेणु (पहलवान की ढोलक)
👉Chapter 15. विष्णु खरे (चार्ली चैप्लिन यानी हम सब)
👉Chapter 16. रजिया सज्जाद ज़हीर (नमक)
👉Chapter 17. हजारी प्रसाद द्विवेदी (शिरीष के फूल)
👉Chapter 18. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर (श्रम विभाजन और जाति
वितान भाग-2
👉Chapter 1. सिल्वर वैडिंग (मनोहर श्याम जोशी)
Class 12 Hindi Core (आरोह - भाग 2 )
काव्य-खण्ड
👉Chapter1. हरिवंश राय बच्चन (आत्मपरिचय, एक गीत)
👉Chapter3. कुँवर नारायण (कविता के बहाने, बात सीधी थी पर)
👉Chapter 4. रघुवीर सहाय (कैमरे में बंद अपाहिज)
👉Chapter5. गजानन माधव मुक्तिबोध (सहर्ष स्वीकारा है)
👉Chapter 6. शमशेर बहादुर सिंह (उषा)
👉Chapter 7. सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' (बादल राग)
👉Chapter8. तुलसीदास (कवितावली, लक्ष्मण-मूर्च्छा और राम का विलाप)
👉Chapter9. फिराक गोरखपुरी (रुबाइयाँ, गजल)
👉Chapter10. उमाशंकर जोशी (छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख)
गद्य-खण्ड
👉Chapter 11. महादेवी वर्मा (भक्तिन)
👉Chapter 12. जैनेन्द्र कुमार (बाजार दर्शन)
👉Chapter 13. धर्मवीर भारती (काले मेघा पानी दे)
👉Chapter 14. फणीश्वर नाथ रेणु (पहलवान की ढोलक)
👉Chapter 15. विष्णु खरे (चार्ली चैप्लिन यानी हम सब)
👉Chapter 16. रजिया सज्जाद ज़हीर (नमक)
👉Chapter 17. हजारी प्रसाद द्विवेदी (शिरीष के फूल)
👉Chapter 18. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर (श्रम विभाजन और जाति
Class 12 Hindi Core ( वितान भाग-2)
👉Chapter 1. सिल्वर वैडिंग (मनोहर श्याम जोशी)
👉Chapter 3. अतीत में दबे पाँव (ओम थानवी)
👉Chapter 4. डायरी के पन्ने (ऐन फैंक)
JCERT/JAC REFERENCE BOOK
Hindi Elective (विषय सूची)
भाग-1 | |
क्रं.सं. | विवरण |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
8. | |
9. | |
10. | |
11. | |
12. | |
13. | |
14. | |
15. | |
16. | |
17. | |
18. | |
19. | |
20. | |
21. | |
भाग-2 | |
कं.सं. | विवरण |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
JCERT/JAC Hindi Elective प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
विषय सूची
अंतरा भाग 2 | ||
पाठ | नाम | खंड |
कविता खंड | ||
पाठ-1 | जयशंकर प्रसाद | |
पाठ-2 | सूर्यकांत त्रिपाठी निराला | |
पाठ-3 | सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय | |
पाठ-4 | केदारनाथ सिंह | |
पाठ-5 | विष्णु खरे | |
पाठ-6 | रघुबीर सहाय | |
पाठ-7 | तुलसीदास | |
पाठ-8 | मलिक मुहम्मद जायसी | |
पाठ-9 | विद्यापति | |
पाठ-10 | केशवदास | |
पाठ-11 | घनानंद | |
गद्य खंड | ||
पाठ-1 | रामचन्द्र शुक्ल | |
पाठ-2 | पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी | |
पाठ-3 | ब्रजमोहन व्यास | |
पाठ-4 | फणीश्वरनाथ 'रेणु' | |
पाठ-5 | भीष्म साहनी | |
पाठ-6 | असगर वजाहत | |
पाठ-7 | निर्मल वर्मा | |
पाठ-8 | रामविलास शर्मा | |
पाठ-9 | ममता कालिया | |
पाठ-10 | हजारी प्रसाद द्विवेदी | |
अंतराल भाग - 2 | ||
पाठ-1 | प्रेमचंद | |
पाठ-2 | संजीव | |
पाठ-3 | विश्वनाथ तिरपाठी | |
पाठ- | प्रभाष जोशी | |
अभिव्यक्ति और माध्यम | ||
1 | ||
2 | ||
3 | ||
4 | ||
5 | ||
6 | ||
7 | ||
8 | ||
Class 12 Hindi Elective (अंतरा - भाग 2)
पद्य खण्ड
आधुनिक
1.जयशंकर प्रसाद (क) देवसेना का गीत (ख) कार्नेलिया का गीत
2.सूर्यकांत त्रिपाठी निराला (क) गीत गाने दो मुझे (ख) सरोज स्मृति
3.सच्चिदानंद हीरानंद वात्सयायन अज्ञेय (क) यह दीप अकेला (ख) मैंने देखा, एक बूँद
4.केदारनाथ सिंह (क) बनारस (ख) दिशा
5.विष्णु खरे (क) एक कम (ख) सत्य
6.रघुबीर सहाय (क) वसंत आया (ख) तोड़ो
प्राचीन
7.तुलसीदास (क) भरत-राम का प्रेम (ख) पद
8.मलिक मुहम्मद जायसी (बारहमासा)
11.घनानंद (घनानंद के कवित्त / सवैया)
गद्य-खण्ड
12.रामचंद्र शुक्ल (प्रेमघन की छाया-स्मृति)
13.पंडित चंद्रधर शर्मा गुलेरी (सुमिरिनी के मनके)
14.ब्रजमोहन व्यास (कच्चा चिट्ठा)
16.भीष्म साहनी (गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात)
17.असगर वजाहत (शेर, पहचान, चार हाथ, साझा)
18.निर्मल वर्मा (जहाँ कोई वापसी नहीं)
19.रामविलास शर्मा (यथास्मै रोचते विश्वम्)
21.हज़ारी प्रसाद द्विवेदी (कुटज)
12 Hindi Antral (अंतरा)
1.प्रेमचंद = सूरदास की झोंपड़ी
3.विश्वनाथ त्रिपाठी = बिस्कोहर की माटी
4.प्रभाष जोशी = अपना मालवा खाऊ-उजाडू सभ्यता में
Useful Link
Class 9th & 10th | |
Class 11th & 12th | |
University Economics | |
11th & 12th Model Question Solution | |
Hindu Mythological Secrets | |
Quiz | |
JAC Exam. Question & Solution | |
Department Letter, Exam. & NEWS | |
TGT-PGT-JPSC | |
Department Letter, Exam. & NEWS. | |
JAC BOARD NEWS | |
Online Test | |
YouTube |
