प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
Class - 12
Hindi Core
9. फिराक गोरखपुरी - रुबाइयाँ , गज़ल
पाठ्य पुस्तक के प्रश्न - अभ्यास
प्रश्न-1 शायर राखी के लच्छे को बिजली की चमक की तरह कहकर क्या भाव
वंचित करना चाहते हैं?
उत्तर-
शायर राखी के लच्छे को प्राकृतिक घटनाक्रम बिजली की चमक की तरह मानते हैं। भाई बहन
के प्रेम का प्रतीक राखी का त्यौहार सावन के महीने में मनाया जाता है। जिस प्रकार सावन
में आसमान में बिजली चमकती है, उसी प्रकार राखी के दिन भाइयों के हाथों पर राखी के
लच्छे चमकते हैं।
प्रश्न- 2. खुद का परदा खोलने से क्या आशय है ?
उत्तर-
शायर के विचार अनुसार जब कोई व्यक्ति अपनी राज की बातें किसी दूसरे व्यक्ति से करता
है और दूसरा व्यक्ति उन बातों को किसी और के सामने प्रकट करता है, वास्तव में वह अपना
परदा खोलता है। इसलिए शायर ने कहा कि मेरा परदा खोलने वाले अपना परदा खोल रहे हैं।
प्रश्न-3. किस्मत हमको रो लेते हैं हम किस्मत को रो ले हैं- इस पंक्ति
में शायर कि किस वक्त के साथ तनातनी का रिश्ता अभिव्यक्त हुआ है। चर्चा कीजिए ।
उत्तर-
कवि एक तरफ अपने भाग्य से कभी संतुष्ट नहीं रहा किस्मत कवि के साथ कभी नहीं रहा । वह
अपनी बदकिस्मती के लिए खीझता रहता है। दूसरी तरफ कवि कर्महीन लोगों पर व्यंग करता है।
कर्महीन लोग असफलता के मिलने पर भाग्य को दोष देते हैं। किस्मत उनकी कर्म हीनता को
दोष देती है।
प्रश्न- 4. टिप्पणी करें
(क) गोदी के चांद और गगन के चांद का रिश्ता ।
उत्तर-
गोदी के चांद का मतलब - बच्चा, गगन का चांद आसमान की गोदी का चांद चंद्रमा । दोनों
का रिश्ता यही है कि गोदी का चांद गगन के चांद को अपने में अपने हाथ में पकड़ लेना
चाहता है। तभी तो सूरदास ने भी कहा है मैया मैं तो चंद्र खिलौना लैहों ।
(ख) सावन की घटाएं व रक्षाबंधन का पर्व ।
उत्तर-
रक्षाबंधन का पर्व सावन के महीने में मनाया जाता है। सावन के महीने में घटाएं बरसती
हैं। उसी प्रकार भाई के न आने पर बहन के आंखों से भी सावन की घटारूपी आंसू बरसते हैं।
(अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर) दीर्घत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-1. पाठ्यपुस्तक में संकलित फिराक गोरखपुरी की गजल का केंद्रीय
भाव लिखिए।
उत्तर-
फिराक गोरखपुरी ने 'गजल' में दर्द व कसक का वर्णन किया है। उसने बताया है कि लोगों
ने उसे सदा ताने दिए हैं। उसकी किस्मत हमेशा उसे दगा देती रही। दुनिया में केवल गम
ही था जो उसके पास रहा। उसे लगता है जैसे रात के सन्नाटे में कोई बोल रहा है। इश्क
के बारे में शायर का कहना है कि इश्क वही पा सकता है जो अपना सब कुछ दाँव पर लगा दे।
कवि की गजलों पर मीर की गजलों का प्रभाव है। यह गज़ल इस तरह बोलती है जिसमें दर्द भी
है, एक शायर की ठसक भी है और साथ ही है काव्यशिल्प की वह ऊँचाई, जो गजल की विशेषता
मानी जाती है।
प्रश्न- 2. फिराक की रुबाई में भाषा के विलक्षण प्रयोग किए गए हैं-
स्पष्ट करें।
उत्तर
- कवि की भाषा उर्दू है, परंतु उन्होंने हिंदी व लोकभाषा का भी प्रयोग किया है। उनकी
रचनाओं में हिंदी, उर्दू व लोकभाषा के अनूठे गठबंधन के विलक्षण प्रयोग हैं जिसे गाँधी
जी हिंदुस्तानी के रूप में पल्लवित करना चाहते थे। ये विलक्षण प्रयोग हैं-लोका देना,
घुटनियों में लेकर कपड़े पिन्हाना, गेसुओं में कंघी करना, रूपवती मुखड़ा, नर्म दमक,
जिदयाया बालक, रस की पुतली माँ हाथ में आईना देकर बच्चे को बहला रही है
देख
आईने में चाँद उतर आया है।
चाँद
की परछाई भी चाँद ही है।
लघुत्तरीय प्रश्न
प्रश्न- 1. बच्चा कब खिलखिला कर हंस पड़ता है।
उत्तर-
मां जब बच्चे को हवा में लोका देती है तब बच्चा खिलखिला कर हंस पड़ता है।
प्रश्न- 2. बच्चा आंगन मे क्यों ठुनक रहा है ?
उत्तर-
आंगन में चांद को पकड़ने के लिए ठुनक रहा है उसे हाथों में लेना चाहता है।
प्रश्न- 3. राखी के लच्छे किसकी तरह चमक रहे हैं?
उत्तर-
राखी के लच्छे सावन माह की बिजली की तरह चमक रहे हैं।
प्रश्न- 4. परदा खोलने से शायर का क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
शायर कहना चाहते हैं कि जो हमारी निंदा करते हैं वह अपना परदा खोलते हैं।
प्रश्न-5. किस्मत हमको रो लेवे से तात्पर्य क्या है ?
उत्तर-
किस्मत हमको रो लेवे भाग्यवादी लोगो के लिए है जो असफलता के लिए किस्मत को दोष देते
हैं।
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1 रुबाइयां और गजल किसकी रचना है?
(क) फिराक गोरखपुरी
(ख)
फिराक सुल्तानपुरी
(ग)
मजरूह सुल्तानपुरी
(घ)
अहमद पुरी
प्रश्न 2 माँ अपने प्यारे बेटे को कहां लिए खड़ी है,?
(क)
घर के मंदिर में
(ख)
घर की छत पर
(ग) घर के आंगन में
(घ)
घर के द्वार पर
प्रश्न 3 मां बच्चे को किस जल से नहाती हैं?
(क)
गर्म जल
(ख)
गंगाजल
(ग) निर्मल जल
(घ)
नल के जल
प्रश्न 4 घर में किस से बने सुंदर खिलौने रखे हैं?
(क)
चीनी चाय पत्ती
(ख) चीनी मिट्टी
(ग)
रेत मिट्टी
(घ)
बालू
प्रश्न-5. बालक किस पर ललचाया है ?
(क)
सूरज पर
(ख) चांद पर
(ग)
तारे पर
(घ)
खिलौने पर
प्रश्न- 6. कवि को बदनाम कौन कर रहा है ?
(क)
दुश्मन
(ख) दोस्त
(ग)
प्रेमिका
(घ)
उपरोक्त सभी
प्रश्न- 7. किस्मत का रोना कौन रोते हैं ?
क.
कर्महीन
ख.
भाग्यहीन
ग. क और ख दोनों
घ.
कोई नहीं
प्रश्न- 8. गजल के अनुसार रात में कौन बोल रहे हैं?
(क) तारे
(ख)
बच्चे
(ग)
जुगनू
(घ)
पक्षी
प्रश्न- 9. कवि को अपनी प्रियतमा के साथ-साथ किसका ख्याल है ?
(क)
परिवार
(ख)
समाज
(ग) दुनिया
(घ)
देश
प्रश्न-10. तारे आंखें झपकावें हैं जर्रा जर्रा सोये हैं यहां जर्रा
जर्रा का अर्थ है
(क)
जरा जरा
(ख)
जरा सा
(ग)
क्षण-क्षण
(घ) कण-कण
JCERT/JAC Hindi Core प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
विषय सूची
आरोह भाग -2 | |
काव्य - खंड | |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
8. | तुलसीदास-कवितावली (उत्तर कांड से),लक्ष्मण मूर्च्छा और राम का विलाप |
9. | |
10. | |
11. | |
गद्य - खंड | |
12. | |
13. | |
14. | |
15. | |
16. | |
17. | |
18. | बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर-श्रम विभाजन और जाति-प्रथा,मेरी कल्पना का आदर्श समाज |
वितान भाग- 2 | |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
अभिव्यक्ति और माध्यम | |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
8. | |
Solved Paper 2023 |