Class 10 Social Science SET-1 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science SET-1 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 12 Sanskrit Jac Model Paper Solution 2025-26

Class 10 सामाजिक विज्ञान Set 1

Sumudran Model Sample Question Papers with Answers JCERT द्वारा जारी

सामान्य निर्देश :

- परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें।

- इस प्रश्न-पत्र में चार खण्ड A, B, C एवं D हैं। कुल प्रश्नों की संख्या 52 हैं।

- खण्ड A में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिये। प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक निर्धारित हैं।

- खण्ड B में प्रश्न संख्या 31 से 38 अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 6 प्रश्नों का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित हैं।

- खण्ड C में प्रश्न संख्या 39 से 46 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्ही 6 प्रश्नों का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित हैं।

- खण्ड D में प्रश्न संख्या 47 से 52 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 4 प्रश्नों का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित हैं।

खण्ड - A

प्रश्न 1 से 30 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक निर्धारित हैं।

1. उन्नीसवीं सदी के दौरान कौन ऐसी ताकत बन कर उभरा जिसने यूरोप के राजनीतिक और मानसिक जगत में भारी परिवर्तन ला दिया?

(1) उदारवाद

(2) साम्यवाद

(3) राष्ट्रवाद

(4) निरंकुशवाद

2. 1834 में प्रशा की पहल पर एक सीमा शुल्क संघ बना जिसे जालवेराइन के नाम से जाना जाता है। इस संघ में अधिकांश कौन राष्ट्र शामिल था ?

(1) जर्मन

(2) रूस

(3) फ्रांस

(4) बेल्जियम

3. 1861 में एकीकृत इटली का राजा किसे घोषित किया गया?

(1) राजा विलियम प्रथम

(2) विक्टर एमनुएल द्वितीय

(3) ज्युसेपे मेत्सिनी

(4) गैरीबॉल्डी

4. प्रथम विश्वयुद्ध में हुए रक्षा व्यय की भरपाई के लिए ब्रिटिश शासन ने क्या कदम उठाया?

(1) करों में वृद्धि, आयकर शुरू किया गया

(2) सीमा शुल्क बढ़ा दिया गया

(3) युद्ध के नाम पर कर्जे लिये गये

(4) इनमें से सभी

5. 5 मार्च, 1931 को गाँधी-इरविन समझौता के जरिए गाँधीजी ने कहाँ सम्मिलित होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की थी?

(1) गोलमेज सम्मेलन

(2) पृथ्वी सम्मेलन

(3) लाहौर अधिवेशन

(4) सविनय अवज्ञा आंदोलन

6. 1840 के दशक के मध्य में आयरलैंड में किसी बीमारी के कारण कौन-सी फसल खराब हो गयी जिससे लाखों लोग भुखमरी के कारण मौत के मुँह में चले गए?

(1) चावल

(2) आलू

(3) मक्का

(4) मूँगफली

7. आर्थिक महामंदी की शुरुआत किस देश से हुई?

(1) ब्रिटेन

(2) फ्रांस

(3) अमेरिका

(4) जर्मनी

8. उन्नीसवीं शताब्दी के दौरान ब्रिटेन में सर्वाधिक गतिशील उद्योग कौन-से थे?

(1) धातु और चीनी

(2) कपास और चीनी

(3) कपास और धातु

(4) कपास और पेट्रोलियम

9. विश्व में सर्वप्रथम मुद्रण तकनीक की शुरुआत कहाँ हुई?

(1) भारत

(2) जापान

(3) चीन

(4) अमेरिका

10. उत्पत्ति के आधार पर संसाधन का प्रकार इनमें से कौन-सा है?

(1) विकसित और संचित

(2) नवीकरणीय और अनवीकरणीय

(3) जैव और अजैव

(4) राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय

11. मृदा बनने की प्रक्रिया में निम्न में से मुख्य कारक के रूप में कौन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?

(1) उच्चावच

(2) जनक शैल

(3) जलवायु

(4) इनमें से सभी

12. वन नीति का प्रमुख उद्देश्य क्या होती है?

(1) पर्यावरण स्थिरता को बनाए रखना

(2) पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखना

(3) देश की प्राकृतिक विरासत को संरक्षण प्रदान करना

(4) इनमें से सभी

13. 'बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान' भारत के किस राज्य में स्थित है?

(1) पश्चिम बंगाल

(2) मध्य प्रदेश

(3) राजस्थान

(4) उत्तराखंड

14. जल किस प्रकार का संसाधन है?

(1) नवीकरणीय

(2) संभाव्य

(3) अनवीकरणीय

(4) अजैव

15. प्रचुर मात्रा में जल उपलब्ध होने के बावजूद जल किन कारणों से प्रदूषित और मानव उपयोग के लिए खतरनाक बनते जा रहे हैं?

(1) घरेलू और औद्योगिक कचरों के जल में मिलने से

(2) रसायनों के अत्यधिक प्रयोग से

(3) कीटनाशकों और कृषि में प्रयुक्त उर्वरकों के प्रयोग से

(4) इनमें से सभी

16. मानसून के आगमन के साथ जो फसलें बोई जाती हैं, वे किस फसल के अन्तर्गत आती हैं?

(1) खरीफ

(2) रबी

(3) जायद

(4) इनमें से सभी

17. निम्न में से किस खनिज का इस्पात के विनिर्माण में प्रयोग किया जाता है?

(1) मैंगनीज

(2) कोयला

(3) बाक्साइट

(4) अभ्रक

18. वर्ष 1904 में, भारत के किस राज्य एवं शहर में प्रथम सीमेंट कारखाना स्थापित किया गया?

(1) झारखण्ड सिन्दरी

(2) बिहार - रोहतास

(3) तमिलनाडु - चेन्नई

(4) गुजरात - पोरबंदर

19. 'लोकतंत्र की आत्मा' क्या है, जो विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव को खत्म करता है?

(1) स्वतंत्रत

(2) समानता

(3) सत्ता की साझेदारी

(4) सहयोग।

20. बेल्जियम में 1950 और 1960 के दशक में किन भाषा के बोलने वाले समूहों के बीच तनाव बढ़ने लगा?

(1) फ्रेंच और डच

(2) डच और जर्मन

(3) फ्रेंच और सिंहली

(4) फ्रेंच और जर्मन

21. किस प्रकार की शासन व्यवस्था में सर्वोच्च सत्ता केंद्रीय प्राधिकार और उसकी विभिन्न आनुषंगिक इकाइयों के बीच बँट जाती है?

(1) एकात्मक

(2) धार्मिक

(3) निरंकुश

(4) संघीय

22. इनमें से कौन संघ सूची के विषय हैं?

(1) पुलिस, व्यापार, कृषि

(2) प्रतिरक्षा, विदेशी मामले, बैंकिंग

(3) वाणिज्य, सिंचाई, स्थानीय निकाय

(4) शिक्षा, वन, विवाह

23. संविधान धर्म के आधार पर किए जाने वाले किसी तरह के भेदभाव को क्या घोषित करता है?

(1) संवैधानिक

(2) पौराणिक

(3) वैधानिक

(4) अवैधानिक

24. भारत में किस प्रकार की दलीय व्यवस्था है?

(1) एकदलीय

(2) दो दलीय

(3) बहुदलीय

(4) तीन दलीय।

25. निम्न में से मानव विकास का क्या अर्थ है?

(1) मानव की सोच में वृद्धि करना

(2) मानव में गुणात्मक सुधार नहीं करना

(3) मानव में गुणात्मक सुधार करना

(4) इनमें से कोई नहीं

26. किसी वर्ष में उत्पादित ------- के कुल मूल्य को सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है।

(1) सभी वस्तुओं और सेवाओं

(2) सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं

(3) सभी मध्यवर्ती वस्तुओं और सेवाओं

(4) सभी मध्यवर्ती तथा अंतिम वस्तुओं और सेवाओं उदाहरण हैं?

27. परिवहन, भंडारण, संचार, बैंक सेवाएँ एवं व्यापार किस क्षेत्रक की गतिविधियों के प्रमुख

(1) प्राथमिक

(2) द्वितीयक

(3) तृत्तीयक

(4) ये सभी।

28. वस्तु-विनिमय प्रणाली के अंतर्गत जिसमें मुद्रा के प्रयोग के बिना ही वस्तुओं का विनिमय होता है, तो वहाँ किसका होना अनिवार्य माना जाता है?

(1) विदेशी व्यापार द्वारा वस्तुओं का आयात होना

(2) आवश्यकताओं के दोहरे संयोग का होना

(3) बैंक से ऋण का प्राप्त होना

(4) इनमें से सभी

29. विभिन्न देशों के बीच परस्पर संबंध और तीव्र एकीकरण की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?

(1) उदारीकरण

(2) वैश्वीकरण

(3) निजीकरण

(4) राष्ट्रीयकरण

30. भारत का राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

(1) 15 अगस्त

(2) 24 दिसंबर

(3) 26 जनवरी

(4) 5 जून

खण्ड - B

प्रश्न संख्या 31 से 38 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित हैं। इनमें से किन्हीं 6 प्रश्नों का उत्तर दीजिए।

प्रश्न 31. 'यंग इटली' क्या था? इसकी स्थापना किसने की?

उत्तर : 'यंग इटली' एक गुप्त क्रांतिकारी संगठन था। इसकी स्थापना 1830 ई. के दशक में ज्युसेपी मेत्सिनी ने एकीकृत इटली के विचारों को प्रसारित करने के लिए की थी।

प्रश्न 32. चौरी-चौरा कांड क्या था?

उत्तर : जब असहयोग आन्दोलन अपनी चरम सीमा पर था, उस समय ५ फरवरी, १९२२ को गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा में बाजार से गुजर रहा एक शांतिपूर्ण जुलूस पुलिस के साथ हिंसक टकराव में बदल गया। वहाँ उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।

प्रश्न 33. नवीकरणीय तथा गैर-नवीकरणीय संसाधन का एक-एक उदाहरण दें।

उत्तर : (i) नवीकरणीय (पुनः पूर्ति योग्य) संसाधन जल, पेड़-पौधे, वायु आदि।

(ii) गैर-नवीकरणीय संसाधन कोयला, पेट्रोलियम आदि।

प्रश्न 34. अलवणीय जल हमें कहाँ से प्राप्त होता है?

उत्तर : अलवणीय जल हमें पृथ्वी की सतह पर स्थित अपवाह, नदियों, तालाबों, कुओं आदि से प्राप्त होता है।

प्रश्न 35. राज्य सूची क्या है?

उत्तर : राज्य सूची में वैसे विषयों को शामिल किया गया है जिनके लिए राज्य सरकार उत्तरदायी है तथा इन विषयों पर कानून बनाने का अधिकार सिर्फ राज्य सरकारों को प्राप्त है, जैसे पुलिस, व्यापार, वाणिज्य, कृषि, सिंचाई आदि। इसके अन्तर्गत 52 विषय आते हैं।

प्रश्न 36. साम्प्रदायिकता क्या है?

उत्तर : अपने धर्म को दूसरे धर्मों से श्रेष्ठ मानने की मानसिकता को सांप्रदायिकता कहते हैं। इस मानसिकता के लोग धर्म को समुदाय का मुख्य आधार मानते हैं और सांप्रदायिक आधार पर राजनीतिक गोलबंदी करते हैं। ये अपने समुदाय का राजनीतिक प्रभुत्व स्थापित करने की कोशिश में रहते हैं।

प्रश्न 37. सतत् पोषणीय विकास (धारणीय विकास) से आप क्या समझते हैं?

उत्तर : सतत् पोषणीय विकास से अभिप्राय यह है कि अर्थव्यवस्था का विकास तो हो लेकिन पर्यावरण को क्षति न पहुँचे तथा आने वाली पीढ़ी के लिए संसाधन सुरक्षित रहें।

प्रश्न 38. तृतीयक क्षेत्रक को सेवा क्षेत्रक क्यों कहा जाता है?

उत्तर : यह गतिविधियाँ जैसे परिवहन, भंडारण व संचार वस्तुओं के बजाय सेवाओं का सूजन करती हैं इसलिए इस क्षेत्रक को सेवा क्षेत्रक भी कहा जाता है।

खण्ड - C

प्रश्न संख्या 39 से 46 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित हैं। इनमें से किन्हीं 6 प्रश्नों का उत्तर अधिकतम 150 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न 39. नेपोलियन संहिता की तीन मुख्य विशेषताएँ क्या थीं?

अथवा, अपने शासन वाले क्षेत्रों में शासन व्यवस्था को ज्यादा कुशल बनाने के लिए नेपोलियन ने क्या किया? किन्हीं तीन का उल्लेख करें।

उत्तर : शासन व्यवस्था को कुशल बनाने के लिए नेपोलियन ने नेपोलियन संहिता को लागू किया जिसके अन्तर्गत उसने निम्नलिखित तीन प्रमुख बदलाव किए -

(i) जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त कर दिये गये।

(ii) कानून के समक्ष बराबरी और संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाया।

(iii) सामन्ती व्यवस्था को खत्म किया और किसानों को भू-दासत्व और जागीरदारी शुल्कों से मुक्ति दिलाई।

प्रश्न 40. भारत के लोग रॉलेट एक्ट के विरोध में क्यों थे?

उत्तर : भारत के लोग रॉलेट एक्ट के विरोध में थे क्योंकि -

(1) रॉलेट एक्ट के द्वारा ब्रिटिश सरकार को राजनीतिक गतिविधियों का दमन करने तथा राजनीतिक कैदियों को दो वर्ष तक बिना मुकदमा चलाए जेल में बन्द रखने का अधिकार मिल गया।

(2) भारतीयों ने महसूस किया कि ब्रिटिश सरकार राष्ट्रीय आन्दोलन को कुचलने के लिए कटिबद्ध है।

(3) वे इसलिए भी नाराज थे कि प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश सरकार को सैनिक और आर्थिक सहायता देने के बावजूद उसने रॉलेट एक्ट जैसा काला कानून बनाया था।

अतः भारतीयों ने रॉलट एक्ट का विरोध करने का निश्चय किया।

प्रश्न 41. जीवन में जल का क्या महत्व है?

अथवा, 'जल बहुत ही महत्त्वपूर्ण संसाधन है।' कैसे?

उत्तर : जीवन में जल का अत्यधिक महत्व है। यह बहुत ही महत्त्वपूर्ण संसाधन है, क्योंकि -

(1) जनसंख्या के लिए पीने, कपड़े धोने, स्नान करने आदि हेतु जल की अत्यधिक आवश्यकता है।

(2) फसलों की सिंचाई के लिए बहुत बड़ी मात्रा में जल की आवश्यकता होती है। इसके बिना मनुष्य एवं पशुओं को भोजन की प्राप्ति नहीं हो सकती।

(3) शहरीकरण और औद्योगीकरण को विकास की गति प्रदान करने में जल आवश्यक है।

प्रश्न 42. रोपण कृषि पर एक टिप्पणी लिखें। अथवा, रोपण कृषि की विशेषताएँ बताइए।

उत्तर : (i) रोपण कृषि बड़े-बड़े आकार के फार्मों पर की जाती है।

(ii) इस कृषि में वैज्ञानिक विधियों, मशीनों, उर्वरक, अधिक पूँजी का प्रयोग होता है।

(iii) इन बागानों में बड़ी संख्या में कुशल श्रमिक काम करते हैं।

(iv) रोपण कृषि की मुख्य फसलें रबड़, चाय, कहवा, कोको, गन्ना, नारियल, केला आदि हैं।

(v) रोपण कृषि व्यावसायिक महत्व का होता है।

प्रश्न 43. भारत में सत्ता में भागीदारी के लिए कौन-से तरीके अपनाये गये हैं?

उत्तर : भारत में सत्ता में भागीदारी के लिए निम्नलिखित प्रमुख तरीके अपनाये गये हैं-

(1) सत्ता का क्षैतिज वितरण : भारत में सत्ता के क्षैतिज वितरण के अन्तर्गत एक ही स्तर की सत्ता को सरकार के तीन अंगों-कार्यपालिका, व्यवस्थापिका और न्यायपालिका में विभाजित कर दिया गया है।

(2) सत्ता का ऊर्ध्वाधर वितरण : इसके अन्तर्गत सत्ता को केन्द्र सरकार और राज्यों की सरकारों के बीच बाँट दिया गया है।

(3) विभिन्न सामाजिक समूहों की हिस्सेदारी: सत्ता में विभिन्न सामाजिक समूहों की हिस्सेदारी भी सुनिश्चित की गयी है। इस हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं तथा अन्य पिछड़े वर्गों की आरक्षण की व्यवस्था के द्वारा सत्ता में हिस्सेदारी निश्चित की गई है।

प्रश्न 44. लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की जरूरत क्यों है?

अथवा, लोकतंत्र के लिए राजनीतिक दल क्यों आवश्यक है?

उत्तर : राजनीतिक दल के महत्त्वपूर्ण गुण जिनके कारण ये लोकतन्त्र के लिए आवश्यक हैं:

(1) राजनीतिक प्रशिक्षक- राजनीतिक दल जनता के लिए राजनीतिक प्रशिक्षक के रूप में कार्य करते हैं। इससे जनता की राजनीतिक भागीदारी में वृद्धि होती है।

(2) लोकतंत्र का आधार- राजनीतिक दल लोकतंत्र की सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। राजनीतिक दलों के बिना लोकतंत्र की कल्पना तक नहीं की जा सकती।

(3) संविधान में विश्वास- प्रत्येक राजनीतिक दल का संविधान और संवैधानिक तरीकों पर अडिग विश्वास होता है। वे चुनाव परिणामों को स्वीकार करते हैं भले ही वे उसके पक्ष में नहीं हों। वे चुनाव पर विश्वास रखते हैं तथा चुनाव के माध्यम से सत्ता प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।

प्रश्न 45. प्रच्छन्न बेरोजगारी से आप क्या समझते हैं? शहरी और ग्रामीण इलाकों से उदाहरण देकर समझाइए।

उत्तर : वह स्थिति, जब लोग ऊपर से अथवा प्रत्यक्ष रूप से किसी कार्य में संलग्न दिखाई देते हैं, परन्तु किसी को भी पूर्ण रोजगार प्राप्त नहीं होता है, प्रच्छन्न बेरोजगारी के नाम से जाना जाता है।

ग्रामीण इलाके में एक परिवार के सभी सदस्य अपनी भूमि पर वर्ष भर कार्य करते हैं। परिवार का प्रत्येक सदस्य काम पर होता है लेकिन कोई भी पूर्ण रूप से रोजगार प्राप्त नहीं होता है। यह प्रच्छन बेरोजगारी की स्थिति है। इसी प्रकार शहरी इलाके में एक व्यक्ति सड़कों पर ठेला खींचते हुए दिन व्यतीत कर देता है फिर भी वह अपनी आवश्यकता भर नहीं कमा पाता है। वह यह काम इसलिए कर रहा होता है, क्योंकि उसके पास कोई वैकल्पिक अवसर नहीं है।

प्रश्न 46. मुद्रा आवश्यकताओं के दोहरे संयोग की समस्या को किस प्रकार सुलझाता है? उदाहरण देकर समझाइए।

उत्तर : वस्तु विनिमय प्रणाली के अन्तर्गत एक वस्तु के मूल्य का भुगतान दूसरे वस्तु के रूप में किया जाता था। इसके लिए आवश्यकताओं के दोहरे संयोग का होना आवश्यक था। अर्थात् दो व्यक्तियों के पास ऐसी वस्तु अवश्य होनी चाहिए, जो एक-दूसरे की आवश्यकता को पूरा कर सके।

लेकिन व्यावहारिक स्तर पर ऐसा संयोग, यदि असंभव नहीं तो कठिन अवश्य है। यदि, एक व्यक्ति के पास गेहूँ है तथा वह कपड़े खरीदना चाहता है तथा दूसरे व्यक्ति के पास जूते हैं तथा वह चावल खरीदना चाहता है, तो ऐसी स्थिति में वस्तु विनिमय प्रणाली के अन्तर्गत दोनों की आवश्यकताएँ पूर्ण नहीं हो सकती।

मुद्रा के प्रयोग से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। जिस व्यक्ति के पास गेहूँ है, वह उसे बेचकर मुद्रा प्राप्त कर सकता है तथा कपड़े खरीद सकता है।

खण्ड - D

प्रश्न संख्या 47 से 52 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित है। इनमें से किन्हीं 4 प्रश्नों का उत्तर अधिकतम 250 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न 47. फ्रांसीसी लोगों में सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने क्या-क्या कदम उठाये?

अथवा, फ्रांस में राष्ट्रवाद का विकास कैसे हुआ?

उत्तर : फ्रांस के नागरिकों में सामूहिक पहचान अथवा 'एक राष्ट्र' के नागरिक होने का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों द्वारा निम्नांकित उपाय किये गये

(1) फ्रांसीसी क्रान्तिकारियों ने 'पितृभूमि' तथा 'नागरिक' जैसे विचारों को फ्रांसीसी लोगों तक पहुँचाया। इन विचारों ने एक संयुक्त समुदाय के विचार पर बल दिया। इस संयुक्त समुदाय को एक संविधान के अन्तर्गत समान अधिकार प्राप्त थे।

(2) एक नया फ्रांसीसी झण्डा तिरंगा चुना गया जिसने पहले के राजध्वज का स्थान ले लिया।

(3) इस्टेट जनरेल का चुनाव सक्रिय नागरिकों के समूह द्वारा किया जाने लगा। इसका नाम बदल कर 'नेशनल एसेम्बली' कर दिया गया।

(4) राष्ट्रीय भावना को प्रोत्साहित करने के लिए नई स्तुतियों की रचना की गयी, शपथें ली गयीं तथा शहीदों का गुणगान किया गया।

(5) एक केन्द्रीय प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गयी, जिसने अपने अधीन राज्यों में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनाए।

(6) आन्तरिक आयात-निर्यात शुल्क समाप्त कर दिये गये तथा सम्पूर्ण देश में माप-तौल की एकसमान प्रणालियाँ लागू की गयीं।

(7) क्षेत्रीय बोलियों के स्थान पर फ्रेंच सम्पूर्ण देश की भाषा बन गयी।

प्रश्न 48. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय बुनकरों से सूती और रेशमी कपड़े की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये क्या किया?

उत्तर : ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय बुनकरों से सूती और रेशमी कपड़े की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निम्नांकित प्रयास किये

(1) ईस्ट इंडिया कंपनी ने कच्चा माल खरीदने के लिए बुनकरों को पेशगी के रूप में कर्जा दिया। इस प्रकार, उन्होंने बुनकरों को स्थायी रूप से कर्ज के जाल में फँसा लिया।

(2) कंपनी ने वेतनभोगी गुमाश्तों की नियुक्ति की, जो कपास के उत्पादन और बुनकरों द्वारा बनाये जाने वाले रेशम की निगरानी करते थे।

(3) वे यह भी देखते थे कि बुनकर अन्य यूरोपीय कंपनियों या स्थानीय भारतीय व्यापारियों के लिए तो काम नहीं कर रहे हैं।

(4) कम्पनी को माल बेचने वाले बुनकरों को अन्य खरीददारों के साथ कारोबार करने पर पाबन्दी लगा दी गई। काम का आर्डर मिलने पर बुनकरों को कच्चा माल खरीदने के लिए ऋण दे दिया जाता था। ऋण लेने वाले बुनकरों को अपना बनाया हुआ कपड़ा गुमाश्ता को ही देना पड़ता था। वे उसे किसी अन्य व्यापारी को नहीं बेच सकते थे।

(5) गुमाश्ते बुनकरों के साथ कठोर एवं अपमानजनक व्यवहार करते थे। चुनकरों की दशा बड़ी दयनीय हो गई। अब वे न तो दाम पर मोल-भाव कर सकते थे और न ही किसी और को माल बेच सकते थे। उन्हें कम्पनी से जो कीमत मिलती थी, वह बहुत कम थी। परन्तु वे ऋण के कारण कम्पनी के लिए ही काम करने के लिए बाध्य थे।

इस प्रकार से ईस्ट इंडिया कंपनी को भारतीय बुनकरों से रेशम और कपड़े की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित रहती थी।

प्रश्न 49. श्रीलंका में सत्ता की साझेदारी की व्यवस्था के बारे में चर्चा करें।

अथवा, 'श्रीलंका में सरकार की नीतियों ने सिंहली भाषी बहुसंख्यक का प्रभुत्व बनाये रखने का प्रयास किया।' क्या आप इस कथन से सहमत हैं?

अथवा, श्रीलंका में सिंहली तथा तमिल समुदाय के बीच तनाव के क्या कारण थे?

उत्तर : श्रीलंका में सिंहली बहुसंख्यक है तथा तमिल अल्पसंख्यक। श्रीलंका के सिंहली समुदाय ने अपनी बहुसंख्या के बल पर शासन पर प्रभुत्व जमाने का प्रयास किया तथा कई ऐसे कदम उठाये जिनसे अल्पसंख्यक तमिल समुदाय को सत्ता में उचित साझेदारी नहीं मिली और उनके हितों की हानि हुई। इनमें से कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं -

(1) तमिल भाषा की अवहेलना करते हुए सिंहली भाषा को देश की एकमात्र राजभाषा घोषित किया गया।

(2) विश्वविद्यालयों तथा सरकारी नौकरियों में सिंहलियों को प्राथमिकता दी गयी।

(3) बौद्ध धर्म को सरकारी संरक्षण दिया गया।

उपर्युक्त असंतुलित सत्ता-विभाजन के परिणामस्वरूप श्रीलंका के तमिल समुदाय में तनाव फैला और दोनों समुदायों के बीच संबंध बिगड़ते चले गये।

प्रश्न 50. भारतीय रिजर्व बैंक अन्य बैंकों की गतिविधियों पर किस तरह नजर रखता है? यह जरूरी क्यों है?

उत्तर : भारतीय रिजर्व बैंक अन्य बैंकों की गतिविधियों पर निम्नलिखित प्रकार से नजर रखता है-

(i) देश की मौद्रिक नीति का निर्माण रिजर्व बैंक के द्वारा होता है।

(ii) प्रत्येक व्यावसायिक बैंक को एक निश्चित अनुपात में नगदी रिजर्व भारतीय रिजर्व बैंक में रखनी पड़ती है।

(iii) व्याज-दर, बैंक दर, नकद रिजर्व अनुपात (C.R.R), रेपो रेट इत्यादि का निर्धारण रिजर्व बैंक के द्वारा किया जाता है।

(iv) रिजर्व बैंक इस बात पर नजर रखता है कि बड़े उद्योगपतियों के अतिरिक्त छोटे किसानों एवं उद्यमियों को भी कर्ज मिले। यह इसलिए जरूरी है क्योंकि अर्थव्यवस्था की मौद्रिक गतिविधियों पर नियंत्रण के बिना आर्थिक विकास संभव नहीं है।

प्रश्न 51. भारत में गेहूँ की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थिति एवं उत्पादक राज्यों (वितरण) का वर्णन करें।

उत्तर : गेहूँ की खेती के लिए अनुकूल भौतिक दशाएँ :

(1) तापमान - गेहूँ एक शीतोष्ण कटिबंधीय फसल है। इसके लिए 20°C तापमान होना आवश्यक है।

(2) वर्षा - 40-75 सेमी. वर्षा गेहूं की खेती के लिए आवश्यक है। गेहूँ की खेती में सिंचाई की भी आवश्यकता पड़ती है।

(3) मिट्टी - गेहूँ की खेती के लिए दोमट मिट्टी का होना आवश्यक है। मिट्टी में पर्याप्त नमी व ठंडा मौसम गेहूँ की फसल के लिए जरूरी होता है।

(4) अन्य - गेहूँ की फसल के पकते समय बादलरहित आकाश आवश्यक है।

गेहूँ उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तथा मध्य प्रदेशतथा मध्य प्रदेश।

अथवा, भारत में चावल की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थिति एवं उत्पादक राज्यों का वर्णन करें।

उत्तर : चावल भारत का एक प्रमुख खाद्य फसल है।

चावल की खेती के लिए अनुकूल भौगोलिक दशाएँ :

(i) चावल की खेती के लिए जलोढ़ या डेल्टा मिट्टी उपयुक्त है।

(ii) वर्षा 100 सेमी. से अधिक होनी चाहिए। घान के खेत में करीब 10.25 से.मी. पानी भरा रहना चाहिए।

(iii) तापमान 27° से 30° सेल्सियस होना चाहिए।

(iv) धान की खेती के लिए पौधे तैयार करना, रोपना व पानी में डूबे खेतों तक पहुँचाने का कार्य मजदूरों की सहायता से ही कराया जाता है। अतः चावल की खेती ऐसे क्षेत्रों में की जाती है जहाँ सस्ते दरों पर श्रमिकों की उपलब्धता होती है।

चावल के प्रमुख उत्पादक राज्य- पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु हैं।

प्रश्न 52. दिये गये भारत के मानचित्र पर लौह अयस्क पेटियों को दर्शाइये।

उत्तर :

Class 10 Social Science SET-1 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

लौह अयस्क खानें -

उड़ीसा-झारखण्ड पेटी : गुआ (झारखण्ड), मयुरभंज, क्योंझर (उड़ीसा)

दुर्ग-बस्तर पेटी : दुर्ग, बेलाडिला (छत्तीसगढ़), चन्द्रपुर (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र-गोआ पेटी : रत्नगिरि (महाराष्ट्र), मार्मागाओ (गोआ)

बेल्लारी, चित्रदुर्ग, चिकमंगलुर, तुमकुर पेटी : बेल्लारी, चित्रदुर्ग, चिकमंगलूर, तुमकुर, कुद्रेमुख, (कर्नाटक)

 Class X Economics






Question Solution

Class 10 Social Science SET-1 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science Jac Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Hindi-A Jac Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Economics All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer 

Class 10 Civics (नागरिकशास्त्र) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer 

Class 10 History (इतिहास) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer 

Class 10 Geography (भूगोल) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer

Class 10 Science Jac Model Paper 2024-25

Class 10 Social Science Jac Model Paper 2024-25

Class 10 Hindi (A) Jac Model Paper Solution 2024-25

10th Hindi Jac Model Question Solution,2022-23

Sanskrit (संस्कृत) Jac Model Question Solution, 2022-23

Class X सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रश्नपत्र 2022-23


Useful Link

Class 9th & 10th

Click Here

Class 11th & 12th

Click Here

University Economics

Click Here

11th & 12th Model Question Solution

Click Here

Hindu Mythological Secrets

Click Here

Quiz

Click Here

JAC Exam. Question & Solution

Click Here

Department Letter, Exam. & NEWS

Click Here

TGT-PGT-JPSC

Click Here

Department Letter, Exam. & NEWS.

Click Here

JAC BOARD NEWS

Click Here

Online Test

Click Here

YouTube

Click Here

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare