Class 10 Social Science Jac Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science Jac Model Paper Solution 2025-26

Class 12 Sanskrit Jac Model Paper Solution 2025-26

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची

मॉडल प्रश्न पत्र Session: 2025-26 (सत्र: 2025-26)

वर्ग-10

विषय-सामाजिक विज्ञान

पूर्णाक- 80

समय-3 घंटा

निर्देश :

1. परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें। पुस्तिका में 13 मुद्रित पृष्ठ है।

2. इस प्रश्न पत्र में चार खण्ड A, B, C, एवं D है। कुल प्रश्नों की संख्या 52 है।

3. खण्ड A में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं, इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 1 अंक निर्धारित है।

4. खण्ड B में प्रश्न संख्या 31-38 अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्ही छह प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।

5. खण्ड C में प्रश्न संख्या 39-46 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्ही छह प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित है।

6. खण्ड D में प्रश्न संख्या 47-52 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित है।

खण्ड क (section A)

1. राष्ट्रवाद की पहली अभिव्यक्ति किस क्रांति के साथ हुई?

a. फ्रांसीसी क्रांति

b. रूसी क्रांति

c. यूनानी स्वतंत्रता संग्राम

d. इनमें से कोई नहीं

2. 'रक्त और लौह' की नीति का अवलंबन किसने किया?

a. मैजिनी

b. बिस्मार्क

c. हिटलर

d. काबुर

3. 'हिंद स्वराज' किसके द्वारा लिखा गया था?

a. अबुल कलाम आजाद

b. महात्मा गांधी

c. सरदार पटेल

d. सुभाष चंद्र बोस

4. क्रूर 'जालियांवाला नरसंहार' कहां हुआ था?

a. अमृतसर

b. मेरठ

c. लाहौर

d. दिल्ली

5. सिल्क रुट का अर्थ है -

a. चीन और रोम को जोड़ने वाले मार्गों का नेटवर्क

b. भारत और अमेरिका को जोड़ने वाले मार्गों का नेटवर्क

c. चीन और भारत को जोड़ने वाले मार्गों का नेटवर्क

d. एशिया को यूरोप और उत्तरी अफ्रीका से जोड़ने वाले मार्गों का नेटवर्क

6. आर्थिक महामंदी की शुरुआत कब हुई थी?

a. 1933

b. 1932

c. 1929

d. 1931

7. आलू अकाल किस देश में हुआ था?

a. इंग्लैंड

b. आयरलैंड में

c. स्पेन

d. अमेरिका

8. भारत में पहला प्रिंटिंग प्रेस किन लोगों के द्वारा लाया गया?

a. पुर्तगालियों द्वारा

b. डचों द्वारा

c. फ्रांसीसियों द्वारा

d. अंग्रेजों द्वारा

9. मोटे कपास का उत्पादन कई देशों में किया जाता था लेकिन बेहतर किस्में कहां से आती थी?

a. फारस

b. भारत

c. चीन

d. सूरीनाम

10. किस मिट्टी में लौह धातु की अधिकता होती है?

a. लाल मिट्टी

b. काली मिट्टी

c. लेटराइट मिट्टी

d. जलोड़ मिट्टी

11. 'बीच बचाओ' आंदोलन क्या था?

a. रासायनिक खादों से अधिक उत्पादन

b. टिहरी के किसानों द्वारा बिना रासायनिक खाद के फसलों का उत्पादन

c. हरित क्रांति

d. पेड़ों को उगाना

12. धरातल का कितना भाग जल से ढका हुआ है?

a. एक चौथाई

b. दो चौथाई

c. तीन चौथाई

d. इनमें से कोई नहीं

13. सुनहरा रेशा किस फसल को कहा जाता है?

a. रबड़

b. जूट

c. कपास

d. कहवा

14. इसमें पवन महाशक्ति का दर्जा प्राप्त है?

a. रूस

b. चीन

c. अमेरिका

d. भारत

15. भारत में जूट उत्पादन में किस राज्य का महत्वपूर्ण स्थान है?

a. जम्मू और कश्मीर

b. पश्चिम बंगाल

c. उत्तर प्रदेश

d. महाराष्ट्र

16. सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन सा है?

a. राष्ट्रीय राजमार्ग -5

b. राष्ट्रीय राजमार्ग -7

c. राष्ट्रीय राजमार्ग -1

d. इनमें से कोई नहीं

17. श्रीलंका में बहुसंख्यक कौन है?

a. तमिल

b. सिंहली

c. बौद्ध

d. इनमें से कोई नहीं

18. पोखरण भारत के किस राज्य में है?

a. राजस्थान

b. गुजरात

c. पंजाब

d. झारखंड

19. संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची का उल्लेख संविधान के किस अनुसूची में किया गया है?

a. 5 वी

b. 6 वी

c. 7 वी

d. 8 वी

20. भारतीय समाज माना जाता है?

a. एक मातृसत्तात्मक समाज

b. एक पितृसत्तात्मक समाज

c. एक भ्रातृ समाज

d. इनमें से कोई नहीं

21. भारत किस प्रकार का राज्य है?

a. लोकतान्त्रिक

b. धर्मनिरपेक्ष

c. कल्याणकारी राज्य

d. उपरोक्त सभी

22. बामसेफ किसका आन्दोलन था?

a. किसान

b. कर्मचारी

c. उद्योगपति

d. उपरोक्त सभी

23. राजनीतिक दलों को मान्यता कौन देता है?

a. चुनाव आयोग

b. राष्ट्रपति

c. संसद

d. न्यायपालिका

24. इनमें किस देश में एक दलीय शासन व्यवस्था है?

a. भारत

b. चीन

c. ब्रिटेन

d. अमेरिका

25. भारत में लोकतंत्र की सफलता में क्या बाधा है?

a. गरीबी

b. मतदान का दुरुपयोग

c. अशिक्षा

d. उपरोक्त सभी

26. भारत के किस राज्य की प्रति व्यक्ति आय कम है?

a. उड़ीसा

b. मध्य प्रदेश

c. बिहार

d. केरल

27. रोजगार गारंटी अधिनियम कब लागू किया गया?

a. 2005

b. 2004

c. 2003

d. 2006

28. भारत में मुद्रा जारी कौन करता है?

a. वाणिज्यिक बैंकों द्वारा

b. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

c. राष्ट्रीय कृत बैंक

d. भारतीय रिजर्व बैंक

29. कागज से बनी मुद्रा क्या कहलाती है?

a. पत्र मुद्रा

b. मुद्रा

c. धातु मुद्रा

d. साख मुद्रा

30. सूचना का अधिकार अधिनियम कब पारित किया गया?

a. अक्टूबर 2005

b. जनवरी 2006

c. मार्च 2006

d. जुलाई 2007

खण्ड - ख (Section -B)

प्रश्न 31. राष्ट्रवाद से आप क्या समझते हैं?

उत्तर : राष्ट्रवाद किसी राष्ट्र की सामूहिक पहचान है। एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में रहने वाली जनता जब स्वयं को एक समान संस्कृति, इतिहास, धार्मिक मान्यताओं आदि से जुड़ी हुई महसूस करती है तो उसे राष्ट्रवाद के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 32. वियना सम्मेलन की मेजबानी किसने की थी?

उत्तर : वियना सम्मेलन (1815 ई.) की मेजबानी ऑस्ट्रिया के चांसलर मैटरनिख ने की गयी थी।

प्रश्न 33. जैविक युद्ध से क्या तात्पर्य है?

उत्तर : रोगजनक जीवाणु, विषाणु या विषाक्त पदार्थों का जानबूझकर उपयोग कर इंसानों, पशुओं या फसलों में बीमारी फैलाना और विशाल जनसंख्या को क्षति पहुँचाना 'जैविक युद्ध' कहा जाता है।

प्रश्न 34. स्पिनिंग जेनी क्या है?

उत्तर : स्पिनिंग जेनी का आविष्कार 1764 ई. में जेम्स हरग्रीव्स ने किया था। इस मशीन ने कताई की प्रक्रिया तेज कर दी। स्पिनिंग जेनी मशीन में एक ही पहिये में अनेक तकलियाँ लगी होती थीं तथा एक ही मजदूर एक पहिया घुमाकर अनेक तकलियों को घुमा देता था। इससे एक व्यक्ति एक साथ कई धागे कात सकता था।

प्रश्न 35. बहुउद्देशीय परियोजनाएँ क्या हैं?

उत्तर : किसी बड़ी परियोजना के उद्देश्यों के साथ-साथ अन्य उद्देश्यों को पूरा करने वाली परियोजना को बहुउद्देशीय परियोजना कहते हैं। उदाहरण के लिए, नदी पर बाँध बनाकर इससे अनेक प्रकार के उद्देश्य जैसे, बाढ़ नियंत्रण, जल विद्युत निर्माण, जलापूर्ति, सिंचाई प्रबंधन आदि को पूरा करना बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना कहलाता है।

प्रश्न 36. जनसंचार क्या है?

उत्तर : जब हम किसी भाव, विचार, संदेश या जानकारी को दूसरों तक पहुँचाते हैं तो इस प्रक्रिया को संचार कहते हैं। यह प्रक्रिया जब सामूहिक पैमाने पर होती है तो इसे जनसंचार कहते हैं। जनसंचार का उद्देश्य जानकारी या विचारों को समाज के उन तमाम लोगों तक पहुँचाना है जो इनसे सम्बन्ध रखते हैं।

समाचार-पत्र, रेडियो, टी.वी., इंटरनेट, सिनेमा आदि जनसंचार के प्रमुख साधन हैं।

प्रश्न 37. लैंगिक असमानता किसे कहते हैं?

उत्तर : सामाजिक भूमिकाओं, राजनीतिक भागीदारी तथा धार्मिक अवधारणाओं के आधार पर महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष नहीं मानने को लैंगिक असमानता के नाम से जाना जाता है। इस प्रकार, समाज द्वारा स्त्री और पुरुष को दी गयी असमान भूमिका को 'लैंगिक असमानता' कहते हैं।

प्रश्न 38. मनरेगा (MNREGA) का पूरा नाम लिखें।

उत्तर : महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act)

खण्ड - ग (Section-C)

प्रश्न 39. जालियांवाला बाग हत्याकांड पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

उत्तर : (1) 13 अप्रैल, 1919 को जालियाँवाला बाग हत्याकांड हुआ। उस दिन अमृतसर में बहुत सारे गाँव वाले सालाना बैसाखी मेले में शिरकत करने के लिए जालियाँवाला बाग मैदान में जमा हुए थे।

(2) लोग सरकार द्वारा लागू किये गये दमनकारी कानून 'रॉलेट एक्ट' का विरोध प्रकट करने के लिए एकत्रित हुए। यह मैदान चारों तरफ से बंद था। शहर से बाहर होने के कारण लोगों को यह पता नहीं था कि इलाके में मार्शल लॉ लागू किया जा चुका है।

(3) जनरल डायर हथियारबंद सैनिकों के साथ वहाँ पहुँचा। उसने मैदान से बाहर निकलने के सारे रास्तों को बंद कर दिया। इसके बाद उसके सिपाहियों ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलियाँ चला दीं। सैकड़ों लोग मारे गये।

(4) प्रभाव : भारत के इतिहास की यह सबसे दर्दनाक घटना थी। इससे भारत भर में रोष की लहर फूट निकली। लोग सड़कों पर उतर गये और हड़तालें होने लगीं। लोगों को आतंकित और अपमानित करने की मंशा से सरकार ने इन विरोधों को निर्ममता से कुचला।

प्रश्न 40. वर्नाक्यूलर एक्ट पर टिप्पणी लिखें।

उत्तर : (1) वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट या देसी प्रेस एक्ट 1878 ई. में पारित किया गया था।

(2) इसके द्वारा अँगरेज भारतीय प्रेस की आजादी पर अंकुश लगाना चाहते थे। यह एक्ट अँगरेजों द्वारा भारतीय प्रेस पर लगाये गये नियंत्रणों में सर्वाधिक प्रमुख और महत्त्वपूर्ण था।

(3) इस कानून के द्वारा सरकार को किसी भी खबर और संपादकीय को सेंसर करने का व्यापक अधिकार मिल गया। सरकार के खिलाफ विचारों को दबाना इसका प्रमुख उद्देश्य था।

(4) सरकार ने विभिन्न प्रदेशों से छपने वाले भाषायी अखबारों पर कड़ी नजर रखने की व्यवस्था की।

(5) किसी आपत्तिजनक समाचार के प्रकाशन पर पहले अखबार को चेतावनी दी जाती थी तथा चेतावनी पर ध्यान नहीं देने पर अखबार तथा छपाई की मशीनें छीन ली जाती थीं।

प्रश्न 41. वनस्पति जगत एवं प्राणी जगत में अंतर लिखें।

उत्तर : वनस्पति जगत में किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले सभी पेड़-पौधे और वनस्पतियाँ शामिल हैं, जबकि प्राणी जगत में उसी क्षेत्र में पाए जाने वाले सभी जीव-जंतु शामिल हैं। वनस्पति अपना भोजन स्वयं बनाती है (स्वपोषी), जबकि प्राणी अपना भोजन प्राप्त करने के लिए वनस्पति जगल या दूसरे प्राणियों पर निर्भर करते हैं (विषमपोषी)।

प्रश्न 42. मोटे अनाज से क्या तात्पर्य है?

उत्तर : ज्वार, बाजरा, रागी आदि अनाज 'मोटे अनाज (मिलेट्स)' कहे जाते हैं।

- इनमें पोषक तत्त्वों की मात्र अत्यधिक होती है। इनमें प्रचुर मात्र में लोहा, कैल्शियम, सूक्ष्म पोषक और भूसी मिलती है।

- यह फसल वर्षा पर निर्भर होती है। अधिकतर आर्द्र क्षेत्रों में उगाए जाने के कारण इसके लिए बहुत सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है।

- भारत में इसके प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश हैं।

प्रश्न 43. प्राकृतिक गैस और बायोगैस में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर : प्राकृतिक गैस : प्राकृतिक गैस जीवाश्म ईंधन है जो पृथ्वी की गहराई से निकाली जाती है। यह एक गैर-नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन है। इसका उपयोग घरेलू और वाणिज्यिक ईंधनों के रूप में होता है। मुख्य रूप से मीथेन (लगभग 95%) और ईथेन से बनी होती है। इसके जलने से कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन होता है, जो पर्यावरण प्रदूषण और ग्रीनहाउस प्रभाव पैदा करता है।

बायोगैस : बायोगैस जैविक कचरे, मृत पौधों, जंतुओं के अवशेष और पशु गोबर जैसे जैविक पदार्थों के अपघटन से बनती है। यह एक नवीकरणीय ऊर्जा है। इसका उपयोग खाना पकाने, बिजली उत्पादन और जैव-खाद बनाने में किया जाता है। बायोगैस में मुख्य रूप से मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड होती है। यह पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा साधन है जो ग्रीनहाउस गैसों को कम करने में मदद करती है।

प्रश्न 44. जातिवाद के दुष्प्रभाव क्या है?

उत्तर : जातिवाद के दुष्प्रभाव :

(1) जातिवाद राष्ट्रीय एकता को कमजोर करता है। इसके कारण ऊँच-नीच की भावना उत्पन्न होती है जो समाज में तनाव बढ़ाता है।

(2) जातिवाद भेद-भाव और पक्षपात विहीन समाज के विकास में बाधा डालता है। जातिवाद के कारण राजनीतिक और प्रशासनिक क्षत्रों में पक्षपात, भेदभाव और उत्पीड़न का वातावरण पैदा होता है।

(3) जातिवादी समाज में लोग अनुभव और क्षमता के आधार पर नहीं बल्कि अपनी जाति देख कर अपने उम्मीदवार को वोट देते हैं। इससे योग्य और अनुभवी लोगों को राजनीति में भाग लेना कठिन होता है।

(4) राजनीतिक दल और उम्मीदवार समर्थन हासिल करने के लिए जातिगत भावनाओं को उकसाते हैं।

प्रश्न 45. प्राथमिक क्षेत्र, द्वितीय क्षेत्र एवं तृतीय क्षेत्र के कुछ उदाहरण लिखें।

उत्तर : प्राथमिक क्षेत्र : प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करके किसी वस्तु का उत्पादन किया जाए तो वह प्राथमिक क्षेत्रक की गतिविधि होती है; उदाहरण: कृषि, डेयरी, खनन, लकड़ी काटना, वनोत्पाद इकट्ठा करना, पशु-पालन, मत्स्य पालन आदि।

द्वितीयक क्षेत्र : द्वितीयक क्षेत्र के अंतर्गत प्राकृतिक उत्पादों को विनिर्माण प्रणाली द्वारा अन्य रूपों में परिवर्तित किया जाता है; उदाहरण: कपास से धागे बनाना और कपड़े का निर्माण करना, गन्ने से चीनी बनाना, मिट्टी से ईंट बनाना, भवन निर्माण आदि। इसे 'औद्योगिक क्षेत्रक' भी कहा जाता है।।

तृतीयक क्षेत्र : तृतीयक क्षेत्रक की गतिविधियाँ प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रक के विकास में सहायता देती हैं जैसे उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं को ट्रकों द्वारा थोक और खुदरा व्यापारियों तक पहुँचाना।

उदाहरण : परिवहन, भंडारण व संचार। ये वस्तुओं के उत्पादन के बजाय सेवाओं का सृजन करती हैं इसलिए इस क्षेत्रक को सेवा क्षेत्रक भी कहा जाता है।

प्रश्न 46. लोकतांत्रिक सरकार की विशेषताएँ लिखें।

उत्तर : लोकतांत्रिक सरकार की विशेषताएँ -

1. जनमत पर आधारित शासन: यह शासन जनता की सामान्य इच्छा के अनुसार चलाया जाता है और प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा को ध्यान में रखा जाता है।

2. उत्तरदायी, जिम्मेवार और वैध शासन व्यवस्था : लोकतन्त्र में वैधानिक तरीके से जनता सरकार चुनती है। अतः सरकार भी जन-कल्याण के प्रति उत्तरदायी एवं जिम्मेवार होती है।

3. समानता और स्वतंत्रता का पोषक : लोकतंत्र के अंतर्गत जाति, वंश, रंग, धर्म, लिंग आदि का भेदभाव नहीं किया जाता है। कानून के सामने सभी नागरिक समान माने जाते हैं। सभी नागरिकों को अपने विचार, भाषण, सभा आदि करने की छूट दी जाती है।

4. व्यक्ति की गरिमा में वृद्धि : इसमें सभी नागरिकों को समान माना जाता है। सभी व्यक्ति गरिमा के साथ जीता हैं। उसे हेय दृष्टि से नहीं देखा जाता, चाहे वह किसी जाति, धर्म, रंग, भाषा, पेशा आदि का हो।

5. विविधताओं में सामंजस्य : यह टकरावों को टालने सँभालने का तरीका देता है और इसमें गलतियों को सुधारने की गुंजाइश होती है लोकतंत्र में काफी विचार-विमर्श के बाद ही निर्णय लिए जाते हैं जिससे गलतियों को सुधारने का अवसर प्राप्त होता है। इससे टकराव भी टल जाता है।

खण्ड - घ (Section -D)

प्रश्न 47. जर्मनी एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन करें?

उत्तर : (1) फ्रैंकफर्ट संसद के प्रयास- जर्मनी में राष्ट्रवादी भावनाएँ मध्य वर्ग के लोगों में अधिक थीं। उन्होंने सन् 1848 में जर्मन महासंघ के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़कर एक निर्वाचित संसद (फ्रैंकफर्ट संसद) द्वारा शासित राष्ट्र-राज्य बनाने का प्रयास किया। लेकिन राष्ट्र निर्माण का वह उदारवादी प्रयास राजशाही तथा सैन्य शक्ति ने मिलकर विफल कर दिया। उनका प्रशा के बड़े भू-स्वामियों ने भी समर्थन किया।

(2) प्रशा का नेतृत्व तथा बिस्मार्क की भूमिका- इसके बाद प्रशा ने राष्ट्रीय एकीकरण के आन्दोलन का नेतृत्व सम्भाला। प्रशा के राजा ने ऑटोवान बिस्मार्क को अपना प्रधानमंत्री घोषित किया। ऑटोवॉन बिस्मार्क ने प्रशा की सेना तथा नौकरशाही की सहायता ली।

बिस्मार्क ने 'लौह और रक्त' की नीति अपनाते हुए सात वर्ष की अवधि में डेनमार्क, आस्ट्रिया तथा प्रशा को युद्धों में पराजित कर दिया और जर्मनी का एकीकरण पूरा किया।

(3) जर्मन साम्राज्य की घोषणा- 18 जनवरी, 1871 को बिस्मार्क ने वर्साय के शीशमहल में विलियम प्रथम को नवीन जर्मन साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।

एकीकरण के पश्चात् नये जर्मन राज्य में मुद्रा, बैंकिंग, कानूनी तथा न्यायिक व्यवस्थाओं के आधुनिकीकरण पर बल दिया गया।

प्रश्न 48. असहयोग आंदोलन असफल क्यों हुआ?

उत्तर : असहयोग आंदोलन की असफलता के कारण -

(1) योग्य नेतृत्व का अभाव- आंदोलन की शुरुआत गाँधी जी ने की तथा शीघ्र ही यह आंदोलन देश के कोने-कोने में फैल गया। लोगों ने अति उत्साह से इस आंदोलन में भाग लिया। लेकिन देश के कई भागों में योग्य नेतृत्व के अभाव में वे सही दिशा से भटक गये।

(2) आर्थिक कारण- विदेशी कपड़ों का बहिष्कार बड़े पैमाने पर किया गया तथा लोगों को खादी का प्रयोग करने को प्रेरित किया गया। लेकिन खादी का कपड़ा, मिलों में भारी पैमाने पर बनने वाले कपड़े की अपेक्षा काफी महँगा था। गरीब इसे खरीद नहीं सकते थे। अतः जल्दी ही बहिष्कार की उमंग फीकी पड़ गयी।

(3) वैकल्पिक व्यवस्था का अभाव- ब्रिटिश संस्थानों के बहिष्कार से नयी समस्याएँ पैदा हुई। स्कूलों, कॉलेजों, अदालतों का बहिष्कार तो कर दिया गया लेकिन वैकल्पिक भारतीय संस्थानों की स्थापना नहीं हुईं। इसके परिणामस्वरूप शिक्षक और विद्यार्थी पुनः स्कूल में लौट गये तथा वकील दुबारा अदालतों में दिखायी देने लगे।

(4) हिंसा का मार्ग अपनाना- यद्यपि आंदोलन का प्रारंभ शांतिपूर्ण प्रदर्शनों तथा विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार से हुआ, लेकिन शीघ्र ही 'आंदोलन ने हिंसा का मार्ग पकड़ लिया। हिंसा की चरम परिणति चौरी-चौरा कांड के रूप में हुई। 5 फरवरी, 1922 को गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा में बाजार से गुजर रहा एक शांतिपूर्ण जुलूस पुलिस के साथ हिंसक टकराव में बदल गया। वहाँ उग्र आंदोलनकारियों ने थाने में आग लगा दी, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।

गाँधी जी की योजना असफल हुई तथा उन्होंने आंदोलन को वापस लेने की घोषणा कर दी।

प्रश्न 49. प्रथम विश्व युद्ध यूरोप में लड़ा गया था परंतु उसके प्रभाव पूरे विश्व में अनुभव किए गए। सोदाहरण स्पष्ट कीजिए?

उत्तर : प्रथम विश्व युद्ध (1914-1918) मुख्य रूप से यूरोप में लड़ा गया था, लेकिन उसके प्रभाव पूरे विश्व में अनुभव किए गए। इसलिए इसे 'विश्वयुद्ध' की संज्ञा दी गयी।

प्रथम विश्व युद्ध के पूरे विश्व में पड़ने वाले कुछ प्रभाव निम्नलिखित है -

राजनीतिक प्रभाव : (1) अनेक देशों, जैसे रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया और तुर्की में राजशाही का अंत हुआ।

(2) युद्ध के बाद ऑस्ट्रिया, हंगरी, चेकोस्लोवाकिया, पोलैंड आदि नये राष्ट्र अस्तित्व में आए।

(3) जर्मनी में हिटलर और नाजी पार्टी का उदय हुआ।

आर्थिक प्रभाव : (1) युद्ध के कारण यूरोप तथा अन्य देशों की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई।

(2) भारत जैसे उपनिवेशों में युद्ध के खर्चों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त कर लगाये गये।

(3) अमेरिका एक आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा।

(4) अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भारी गिरावट आई और पूरे विश्व में महामंदी की मार पड़ी।

सामाजिक प्रभाव : (1) लाखों सैनिकों और नागरिकों की मृत्यु हुई, जिससे जनसंख्या में भारी कमी आई।

(2) भारतीयों को जबरदस्ती सेना में भर्ती किया जाता था तथा उनको विदेशों में युद्ध के लिए भेजा गया।

(3) पुरुषों के युद्ध में शामिल होने के कारण महिलाओं को पुरुषों के कार्यक्षेत्र में आने का अवसर मिला, जिससे समाज में बड़ा बदलाव आया।

उपनिवेशों पर प्रभाव : ब्रिटेन और फ्रांस जैसी औपनिवेशिक शक्तियाँ कमजोर हुई। भारत सहित अनेक उपनिवेशों में स्वतंत्रता आंदोलन तेज हो गया।

इस प्रकार, प्रथम विश्व युद्ध का प्रभाव केवल यूरोप तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसे पूरे विश्व ने अनुभव किया।

प्रश्न 50. मुद्रण संस्कृति ने भारत में राष्ट्र‌वाद के विकास में क्या मदद की?

उत्तर : मुद्रण संस्कृति ने भारत में राष्ट्रवाद के विकास में निम्नलिखित प्रकार से मदद की -

(1) पत्र-पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों ने ब्रिटिश सरकार की दमनकारी और अन्यायपूर्ण नीतियों, रंगभेद की नीति, आर्थिक शोषण की नीति आदि की आलोचना की गयी। इससे आम जनता को औपनिवेशिक शासन की बुराइयों एवं शोषण का पता चला और देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावनाओं का प्रसार हुआ।

(2) कहानियों, कविताओं आदि के द्वारा भारतीय जनता में राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने का प्रयास किया गया। आनंद मठ, भारत-दुर्दशा आदि रचनाओं ने देशवासियों में राष्ट्रीय भावना का प्रसार किया।

(3) राष्ट्रवादी अखबारों ने क्रांतिकारी विचारों को जनता के बीच फैलाया।

(4) कार्टूनों के प्रकाशन के माध्यम से अँगरेजी शासन एवं संस्कृति के विकृत रूपों को जनता के सामने लाने का प्रयास किया गया।

(5) मुद्रण संस्कृति के कारण सामान्य जनता शिक्षित एवं जागरूक हुई। वह समाज सुधारकों, नेताओं एवं राष्ट्रवादियों के विचारों से अवगत होने लगी। इससे आम जन में राष्ट्रवाद का विकास हुआ।

प्रश्न 51. भारत में रबी फसल और खरीफ फसल में अंतर स्पष्ट करें?

उत्तर :

रबी फसल

खरीफ फसल

1. रबी फसलों को शीत ऋतु में अक्तूबर से दिसंबर के मध्य बोया जाता है और ग्रीष्म ऋतु में अप्रैल से जून के मध्य काटा जाता है।

1. खरीफ फसलें देश के विभिन्न क्षेत्रों में मानसून के आगमन के साथ बोई जाती हैं और सितंबर-अक्तूबर में कटाई की जाती हैं।

2. ठंडी जलवायु की आवश्यकता होती है।

2. गर्म और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है।

3. सिंचाई की आवश्यकता अधिक होती है, लेकिन भारी बारिश से नुकसान हो सकता है।

3. मानसून की वर्षा पर अधिक निर्भर करती हैं।

4. मुख्य रबी फसलें गेहूँ, जौ, मटर, चना, सरसों आदि।

4. मुख्य खरीफ फसलें धान (चावल), मक्का, ज्वार, बाजरा, तुर (अरहर), कपास, मूंगफली, सोयाबीन आदि।

प्रश्न 52. भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्जवल क्यों है? व्याख्या करें।

उत्तर : भारत एक उष्णकटिबंधीय देश है। यहाँ सौर ऊर्जा दोहन की असीम संभावनाएँ है। भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्जवल है। क्योंकि

(1) सूर्य का प्रकाश भारत के लिए प्रकृति का एक मुफ्त उपहार है इसके समुचित दोहन द्वारा लोग आसानी से सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकते हैं।

(2) देश में बेकार पड़े बंजर जमीनों एवं सुदूर इलाकों का व्यावसायिक उपयोग सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

(3) आज भारत में अनेक सोलर पार्क विकसित हो रहे हैं जिससे प्रचुर मात्रा में बिजली पैदा होती है।

(4) सौर ऊर्जा के प्रयोग से हम बहुत-सी विदेशी मुद्रा को बचा रहे हैं जो तेल एवं गैस के आयात के कारण हमें दूसरे देशों को देनी पड़ती है।

(5) सौर ऊर्जा का प्रयोग बारम्बार किया जा सकता है क्योंकि यह एक नवीकरण स्रोत है। यह पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है।

(6) आज ग्रामीण इलाकों में भी सौर ऊर्जा का उत्पादन और प्रयोग बढ़ा है। इसका उपयोग खाना बनाने, पम्प द्वारा जल निकालने, पानी गर्म करने, घरों और सड़कों पर रोशनी आदि करने में हो रहा है।

इन कारणों से भारत सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी देश बनने की ओर अग्रसर है।

JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

Class 10 

सामाजिक विज्ञान

विषय-सूची

इतिहास

भारत और समकालीन विश्व- 2

1.

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय

2.

भारत में राष्ट्रवाद

3.

भूमंडलीकृत विश्व का बनना

4.

औद्योगीकरण का युग

5.

मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया

भूगोल

समकालीन भारत- 2

1.

संसाधन और विकास

2.

वन एवं वन्य जीव संसाधन

3.

जल संसाधन

4.

कृषि

5.

खनिज तथा उर्जा संसाधन

6.

विनिर्माण उद्योग

7.

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

नागरिक शास्त्र

लोकतांत्रिक राजनीति-2

1.

सत्ता की साझेदारी

2.

संघवाद

3.

लोकतंत्र और विविधता

4.

जाति, धर्म और लैंगिक मसले

5.

जन-संघर्ष और आंदोलन

6.

राजनीतिक दल

7.

लोकतंत्र के परिणाम

8.

लोकतंत्र के चुनौतियाँ

अर्थशास्त्र

आर्थिक विकास की समझ

1.

विकास

2.

भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक

3.

मुद्रा और साख

4.

वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था

5

उपभोक्ता अधिकार

JAC वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2023 - प्रश्नोत्तर


Click Here👇

 Class IX

Class-9-ECO-Palampur-Gaon-(पालमपुर गांव की कहानी)

Class 9 ECO CHAPTER-2  Sansadhan Ke Roop Main Log( संसाधन के रूप में लोग )

Class 9 ECO Chapter-3 Nirdhanta Ek Chunauti (निर्धनता एक चुनौती )

Class 9 Eco Chapter -4 Bhaarat-Mein-Khadya-Suraksha  (भारत में खाद्य सुरक्षा )

Question Solution

Class 9 English Jac Model Paper Answers Key 2024-25

Class 9 Mathematics Jac Model Paper Answers Key 2024-25

Class 9 Sanskrit Jac Model Paper Answers Key 2024-25

Class 9 Hindi Jac Model Paper Answers Key 2024-25

Class 9 Social Science Jac Model Paper Answers Key 2024-25

Class 9 Science Jac Model Paper Answers Key 2024-25

Class IX सामाजिक विज्ञान सेट -1 मॉडल प्रश्नपत्र 2021-22 Term-2

Class IX सामाजिक विज्ञान सेट -2 मॉडल प्रश्नपत्र 2021-22 Term-2

Class IX सामाजिक विज्ञान सेट -3 मॉडल प्रश्नपत्र 2021-22 Term-2

Class IX Social Science Answers Key 2022

Hindi(A)

Hindi(A) Set-1 2022

Hindi(A) Set-2 2022

Hindi(A) Set-3 2022

Hindi(B)

Hindi(B) Set-1 2022

Hindi(B) Set-2 2022

Hindi(B) Set-3 2022

Maths

Maths Set-1 2022

Maths Set-2 2022

Maths Set-3 2022

Science



English




 Class X Economics






Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare