10th Social Science (Geography) 2. वन एवं वन्य जीव संसाधन

10th Social Science (Geography) 2. वन एवं वन्य जीव संसाधन

10th Social Science (Geography) 2. वन एवं वन्य जीव संसाधन


प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

Class - 10

Social Science (Geography)

2. वन एवं वन्य जीव संसाधन

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

1. निम्न में से कौन सी टिप्पणी प्राकृतिक वनस्पति जात और प्राणी जात के हास का सही कारण नहीं है?

A. कृषि प्रसार

B. वृहत स्तरीय विकास परियोजनाएं

C पशु चारण और इंधन लकड़ी एकत्रित करना

D. तीव्र औद्योगिकीकरण और शहरीकरण

उत्तर-C. पशुचारण और इंधन लकड़ी एकत्रित करना।

2. इनमें से कौनसा संरक्षण तरीका समुदायों की सीधी भागीदारी नहीं करता?

A. संयुक्त वन प्रबंधन

B. चिपको आंदोलन

C. बीज बचाओ आंदोलन

D. वन्यजीव पशु विहार का परिसीमन

उत्तर-D. वन्यजीव पशु विहार का परिसीमन

3. वे जातीयां जिनकी लुप्त होने का खतरा है, कहलाती है-

A. दुर्लभ जातियां

B. स्थानिक जातियां

C. संकटग्रस्त जातियां

D. लुप्त जातियां

उत्तर-C. संकटग्रस्त जातियां

4. लुप्त जाति का उदाहरण है-

A. नीली भेंड़

B. एशियाई चीता

C. एशियाई हाथी

D. गैंडा

उत्तर-B. एशियाई चीता

5. वन और बंजर भूमि जो सरकार, व्यक्ति और समुदायों के स्वामित्व में होते हैं उन्हें क्या कहते हैं?

A रक्षित वन

B. अवर्गीकृत वन

C पवित्र उपवन

D. आरक्षित वन

उत्तर -B. अवर्गीकृत वन

6. निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक स्थायी वन क्षेत्र है?

A. उत्तर प्रदेश

B. मध्य प्रदेश

C. केरल

D. बिहार

उत्तर-B. मध्य प्रदेश

7. निम्नलिखित में से कौन सा पक्षी "द क्रिटिकल" प्रजाति की श्रेणी में नहीं आता?

A. गुलाबी सिर वाली बत्तख

B. मोर

C. पर्वतीय बटेर

D. जंगली चित्तीदार उल्लू

उत्तर- B. मोर

8. निम्न में से किस जीव के लिए जैव विविधता बहुत महत्वपूर्ण है?

A. पौधे

B. केचुआ

C. मनुष्य

D. एलियन

उत्तर- C मनुष्य

9. काला हिरण निम्नलिखित में से किस श्रेणी के जीवों का है?

A. विलुप्त प्रजाति

B. दुर्लभ प्रजातियां

C. स्थानिक प्रजातियां

D. लुप्त प्रजातियां

उत्तर- D. लुप्त प्रजातियां

10. विभिन्न प्रकार के पौधे और प्राणियों को विभिन्न श्रेणियों में निर्धारण कौन सी एजेंसी करता है?

A राज्य के वन विभाग

B. अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन (IUCN)

C. भारत का वन सर्वेक्षण

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर - B अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन (IUCN)

11. 1952 में भारत निम्न में से किस प्रजाति को विलुप्त घोषित कर चुका है?

A. तेंदुआ

B. गंगा नदी का डॉल्फिन

C. काला हिरण

D. एशियाई चीता

उत्तर-D. एशियाई चीता

12. निम्न में से कौन भारत के वनों और वन्य जीव संसाधनों के प्रबंधन का प्रभारी है?

A विश्व वन्यजीव फाउंडेशन

B. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण

C. वन विभाग

D. गैर सरकारी संगठन

उत्तर-C. वन विभाग

13. निम्नलिखित में किस वर्ष में "बाघ परियोजना" शुरू किया गया था?

A. 1951

B. 1973

C. 1993

D. 2009

उत्तर -B. 1973

14. निम्न में से किस राज्य में स्थायी जंगलों के तहत सबसे बड़ा क्षेत्र है?

A जम्मू कश्मीर

B मध्य प्रदेश

C. उत्तराखंड

D. महाराष्ट्र

उत्तर- B. मध्य प्रदेश

15. हिमालय "यव" क्या है?

A एक प्रकार का हिरण

B. एक औषधीय पौधा

C. पक्षी की एक प्रजाति

D. हिमालय में उगाई जाने वाली खाद्य फसल

उत्तर- B. एक औषधीय पौधा

16. 1991 में संरक्षित प्रजातियों की सूची में पहली बार किस प्रजाति को शामिल किया गया था?

A कीड़े

B मछलियां

C. पौधे

D. सरीसृप

उत्तर-C. पौधे

17. निम्नलिखित में कौन स्थानिक जाति का उदाहरण है?

A एशियाई हाथी

B निकोबारी कबूतर

C हार्न बिल

D. एशियाई चीता

उत्तर- B. निकोबारी कबूतर

18. चिपको आंदोलन का उद्देश्य क्या था?

A मानवाधिकार

B राजनीतिक अधिकार

C. कृषि विस्तार

D. वन संरक्षण

उत्तर D. वन संरक्षण

19. सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण किस राज्य में स्थित है?

A. राजस्थान

B. उत्तर प्रदेश

C. गुजरात

D. पश्चिम बंगाल

उत्तर – A. राजस्थान

20. भारत में वनस्पतियों की कितनी प्रजातियां पाई जाती हैं?

A. 81000

B. 47000

C. 15000

D. 41000

उत्तर-B. 47000

21. सुंदरवन राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित है?

A पश्चिम बंगाल

B. असम

C. गुजरात

D. मेघालय

उत्तर-A पश्चिम बंगाल

22. बीज बचाओ आंदोलन क्या था?

A. रसायनिक खादों से अधिक उत्पादन

B. टिहरी के किसानों द्वारा बिना रासायनिक खाद के फसलों का उत्पादन

C. हरित क्रांति

D. पेड़ों को उगाना

उत्तर- B. टिहरी के किसानों द्वारा बिना रासायनिक खाद के फसलों का उत्पादन

23. उड़ीसा और बिहार की जनजातियां शादी के दौरान किस वृक्ष की पूजा करती हैं?

A. इमली और आम

B आम और नीम

C. पीपल और केला

D. शीशम और कीकर

उत्तर- A इमली और आम

24. राजस्थान के अलवर जिले के पांच गांव के लोगों ने 1200 हेक्टेयर वन भूमि "भैरो देव डाकव सोंचरी" घोषित कर दी। इसका क्या उद्देश्य है?

A. खेती करना

B. वृक्षारोपण करना

C. शिकार पर रोक और बाहरी लोगों की घुसपैठ से वन्य जीवन को बचाना

D. बांध बनाना

उत्तर- C शिकार पर रोक और बाहरी लोगों की घुसपैठ से वन्य जीवन को बचाना

25. सबसे तेज स्तनधारी प्राणी कितने किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ते हैं?

A. 112 किलोमीटर

B. 110 किलोमीटर

C. 111 किलोमीटर

D. 113 किलोमीटर

उत्तर-A. 112 किलोमीटर

26. भारत में 1951 और 1980 के बीच में कितने वर्ग किलोमीटर को वन क्षेत्र कृषि भूमि में परिवर्तित किया गया?

A. 26000 वर्ग किलोमीटर

B. 26200 वर्ग किलोमीटर

C. 28000 वर्ग किलोमीटर

D. 26300 वर्ग किलोमीटर

उत्तर- B. 26200 वर्ग किलोमीटर

27. 1952 में नदी घाटी परियोजना के कारण कितने वर्ग किलोमीटर क्षेत्रों को साफ करना पड़ा?

A. 4000 वर्ग किलोमीटर

B. 3000 वर्ग किलोमीटर

C. 5000 वर्ग किलोमीटर

D. 2000 वर्ग किलोमीटर

उत्तर- C 5000 वर्ग किलोमीटर

28. भारत में जैव उप जातियों की कितने प्रतिशत संख्या पाई जाती है?

A 10%

B. 12%

C 8%

D. 5%

उत्तर-C. 8%

29. दुनिया का सबसे तेज स्तनधारी प्राणी कौन सा है?

A चीता

B. बिल्ली

C. चीता और बिल्ली दोनों

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- C चीता और बिल्ली दोनों

30. सामान्य जातियों से क्या अभिप्राय है?

A जिनकी संख्या जीवित रहने के लिए सामान्य मानी जाती है।

B. जिनकी लुप्त होने का खतरा बना हुआ है।

C. A तथा B दोनों

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- A जिनकी संख्या जीवित रहने के लिए सामान्य मानी जाती है।

31. एशियाई चीता और गुलाबी सिर वाली बत्तख किन उपजातियों में शामिल है?

A. सामान्य जातियों में

B. संकटग्रस्त जातियों में

C. स्थानिक जातियों में

D. लुप्त जातियों में

उत्तर D. लुप्त जातियों में

32. दक्षिण भारत में प्राकृतिक वनों की संख्या धीरे-धीरे समाप्त किस कारण हुई?

A. सागवान एकल रोपण

B. सेवर्द्धन वृक्षारोपण

C एकल वृक्षारोपण

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- A सागवान एकल रोपण

33. औषधीय पौधे कौन कौन से क्षेत्रों में पाया जाता है?

A हिमाचल प्रदेश

B. अरुणाचल प्रदेश

C. A और B दोनों

D. इनमे से कोई नहीं

उत्तर - C Aऔर B दोनों

34. टकसोल नामक रसायन किस बीमारी के उपचार के लिए प्रयोग में लाया जाता है?

A कैंसर

B. टाइफाइड

C. मलेरिया

D. डेंगू

उत्तर – A. कैंसर

35. शांत घाटी के मुखली नर्सरी में आदिवासी युवतियों द्वारा किस प्रकार के पौधे लगाए जाते हैं?

A. बांस के पौधे

B. धान के पौधे

C. जौ के पौधे

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर-A. बांस के पौधे

36. पर्यावरण विनाश के मुख्य कारक कौन कौन से हैं?

A. संसाधनो का असमान बंटवारा

B. असमान उपयोग

C. रख-रखाव की जिम्मेदारी में असमानता

D. इनमें सभी

उत्तर-D. इनमें सभी

37. मैंग्रोव क्षेत्र कितने प्रतिशत लुप्त हो चुका है?

A. 30%

B. 25%

C. 40%

D. 10%

उत्तर -C. 40%

38. टकसोल नामक रसायन पेड़ों के किस भाग से प्राप्त होता है?

A. पेड़ो की छाल

B पत्तियां

C. टहनियां

D. उपरोक्त सभी

उत्तर- D. उपरोक्त सभी

39. धरातलीय जल क्षेत्र कितने प्रतिशत प्रदूषित है?

A. 50%

B. 40%

C. 70%

D. 90%

उत्तर-C. 70%

40. मध्यप्रदेश में कौन सा राष्ट्रीय उद्यान है?

A. जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान

B. सरिस्का वन्य जीव विहार

C. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान

D. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर- D. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान

41. जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है?

A. केरल

B. असम

C. उत्तराखंड

D. पश्चिम बंगाल

उत्तर-C. उत्तराखंड

42. मानस बाघ रिजर्व राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

A. कश्मीर

B. मध्य प्रदेश

C. बिहार

D. असम

उत्तर-D. असम

43. पेरियार बाघ रिजर्व उद्यान भारत के किस राज्य में है?

A. केरल

B. पश्चिम बंगाल

C राजस्थान

D. गुजरात

उत्तर - A. केरल

मिलान करें

जानवर / पौधे                          अस्तित्व वर्ग

(i) काला हिरण                          (क) लुप्त

(ii) एशियाई हाथी                      (ख) दुर्लभ

(iii) अंडमान जंगली सूअर          (ग) संकटग्रस्त

(iv) हिमालयन भूरा भालू            (घ) सुभेद्य

(v) गुलाबी सिर वाली बत्तख        (च) स्थानिक

उत्तर- (i)-ग, (ii)-घ, (iii)-च, (iv)-ख, (v)-क

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

1. जैव विविधता क्या है?

उत्तर- वन्य जीवन और कृषि फसलों में जो इतनी विविधता पाई जाती है उसे जैव-विविधता कहते हैं।

2. आरक्षित वन क्या है?

उत्तर- वह जिन्हें इमारती लकड़ी अथवा वन उत्पादों को प्राप्त करने के लिए स्थाई रूप से सुरक्षित रखा जाता है तथा जिनमें पशुओं को चराने तथा खेती करने की अनुमति नहीं होती उसे आरक्षित वन कहा जाता है।

3. राष्ट्रीय उद्यान क्या है?

उत्तर- वे सुरक्षित क्षेत्र जहां प्राकृतिक वनस्पति, प्राकृतिक सुंदरता तथा वन्य प्राणियों को सुरक्षित रखा जाता है राष्ट्रीय उद्यान कहलाता है।

4 रक्षित वन क्या है?

उत्तर- वह वन जिसमें कुछ सामान्य प्रतिबंधों के साथ पशुओं को चराने एवं खेती करने की अनुमति दी जाती है उन्हें रक्षित वन कहते हैं।

5. पौधों और जीवों की संकटग्रस्त जातियां कौन-कौन सी हैं? उदाहरण लिखें।

उत्तर- पौधों जीवों के संकटग्रस्त वे जातियां हैं जिनके लुप्त होने का खतरा है। जैसे काला हिरण, मगरमच्छ, भारतीय जंगली गधा, गैंडा, एक पूछ वाला बंदर आदि।

6. पौधों और प्राणियों की सुभेद्य जातियां कौन से हैं? उदाहरण सहित लिखें।

उत्तर- पौधों और प्राणियों के सुभेद्य जातियां वे हैं जिनकी संख्या कम होती जा रही है और यदि उन्हें बचाने का प्रयत्न किया गया तो वह संकटग्रस्त श्रेणी में चले जाएंगे। जैसे- एशियाई हाथी, गंगा नदी की डॉल्फिन, नीली भेड़ आदि।

7. पौधे और प्राणियों की सामान्य जातियां कौन सी हैं? उदाहरण दें।

उत्तर- पौधों और जीवो की सामान्य जातियां भी हैं जिनकी संख्या जीवित रहने के लिए सामान्य मानी जाती है। जैसे- पशु, चिह्न, साल आदि।

8. पौधों और प्राणियों की दुर्लभ जातियां कौन सी है? उदाहरण दें।

उत्तर- दुर्लभ जातियों में हैं जिनकी संख्या बहुत ही कम है। यदि इनको बचाने के उचित प्रबंध न किए गए तो इनका संकटग्रस्त श्रेणी में जाना लगभग तय है। जैसे- हिमालय का भूरा रीछ, एशियाई जंगली भैंस, और हार्नबिल आदि।

9. स्थानिक जातियां कौन सी हैं? उदाहरण दें।

उत्तर- स्थानीक जातियां वे हैं जो विशेष क्षेत्रों में पाए जाते हैं। जैसे- निकोबारी कबूतर, अंडमानी जंगली सूअर, अरुणाचल की मिथुन आदि।

10. पौधों और प्राणियों की लुप्त जातियां कौन सी हैं? उदाहरण सहित लिखें।

उत्तर- पौधों और प्राणी की लुप्त जातियां वे हैं जो इनके रहने के स्थानों से विलुप्त पाई गए हैं। जैसे- एशियाई चीता, गुलाबी सिर वाली बत्तख आदि।

11. एशियाई सिंह का प्राकृतिक आवास कहां है? यह किस राज्य में स्थित है?

उत्तर- एशियाई सिंह का प्राकृतिक आवास "गिर राष्ट्रीय उद्यान" है। यह गुजरात राज्य के सौराष्ट्र संभाग में है।

12. एक सींग वाला गैंडा भारत में कहां मिलता है? इसके लिए कैसी भूमि व जलवायु अनुकूल है?

उत्तर- असम तथा पश्चिमी बंगाल के उष्ण व आद दलदली क्षेत्रों में। असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडे का प्राकृतिक आवास है।

13. पारितंत्र की भाषा परिभाषा दीजिए?

उत्तर- पारितंत्र का अर्थ है उस स्थान के भौतिक वातावरण से है जो उस क्षेत्र के सभी प्रकार के पौधों, पक्षियों और जानवरों से बनता है।

14. भारत में पौधों और जंतुओं के वितरण के लिए कौन से कारक उत्तरदाई हैं?

उत्तर- पौधों और जानवरों का वितरण मुख्य रूप से क्षेत्र की जलवायु से निर्धारित होता है। इस वितरण के निर्धारक कारक मिट्टी, राहत और जल निकासी आदि है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. बायो- रिजर्व क्या है ? दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर- एक बायो-रिजर्व एक ऐसा स्थान है जिसमें काफी विशाल जंगली भूमि होती है और यह प्राकृतिक रूप से देश की वनस्पतियों और जीवो के संरक्षण के लिए समर्पित है।

उदाहरण -मन्नार की खाड़ी, नीलगिरी।

2. जैव विविधता के दो लाभ लिखिए।

उत्तर- जैव विविधता के दो लाभ निम्नलिखित हैं-

(i) सर्वप्रथम हमारी प्राकृतिक संपदा विशेषकर विभिन्न जीव जंतु प्रकृति के सौंदर्य को चार चांद लगा देते हैं और धरती को स्वर्गे का रूप दे देते हैं।

(ii) भारत के प्राकृतिक संपदा और वन्य प्राणियों को देखने के लिए हर वर्ष अनेक पर्यटक भारत आते रहते हैं। इस प्रकार अनजाने में भारत को बहुत से विदेशी मुद्रा प्राप्त हो जाती है।

3. वनों के संरक्षण में लोगों की भागीदारी किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है?

उत्तर- वनों के संरक्षण में लोगों की भागीदारी निम्न प्रकार दिया गया है-

(I) कई स्थानों पर लोगों ने वृक्ष काटने के विरोध अपनी आवाज भी उठाई है और वृक्ष कोटने वालों का ऐसा कार्य करने से रोका भी है।

(ii) यदि कभी वृक्ष काटने की आवश्यकता भी पड़ जाए तो यह काम संयोजित ढंग से किया जाना चाहिए।

(iii) जहां जहां उचित हो सके वहां हमें वन महोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए और लोगों को वृक्षारोपण के कार्य में अधिक से अधिक भागीदारी बनाना चाहिए।

4. हिमालया यव क्या है? यह संकट में क्यों है?

उत्तर - हिमालयन यव(चिड़ की प्रकार का सदाबहार वृक्ष) एक औषधीय पौधा है जो हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में पाया जाता है। पेड़ की छाल, पतियों, टहनियों और जड़ों से टकसोल नामक रसायन निकाला जाता है तथा इसे कुछ कैसर रोगों के उपचार के लिए प्रयोग किया जाता है। इससे बनाई गई दवाई विश्व में सबसे अधिक बिकने वाली कैंसर औषधि है। इसके तहत निष्कासन से इन वनस्पति जाति को खतरा पैदा हो गया है।

5. जैव आरक्षित क्षेत्र क्या है?

उत्तर- जैव आरक्षित क्षेत्र एक बहुउदेश्य सुरक्षित क्षेत्र होता है जहां वैज्ञानिक, स्थानीय लोग एवं सरकारी अधिकारी मिलकर कार्य करते हैं ताकि वन्य प्राणियों और प्राकृतिक संपदा की अच्छे ढंग से स्रक्षा की जा सके अथवा उनको उचित उपयोग किया जा सके। ऐसे क्षेत्रों में कृषि कार्यों को करने की विशेषकर स्थानीय लोगों को आज्ञा दे दी जाती है और उन्हें नौकरियां भी उपलब्ध कराई जाती हैं। सैनालियों को भी स्वतंत्र रूप से आने दिया जाता है ताकि आर्थिक संसाधन को बढ़ाया जा सके।

6. वन संरक्षण के उपायों का वर्णन करें?

उत्तर- वन संरक्षण के निम्नलिखित उपाय-

(i) वनों की अंधाधुंध कटाई पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है।

(ii) अति चराई पर रोक लगाई जाए।

(iii) वनों से वृक्ष काटने पर उनके स्थान पर वृक्षारोपण करना आवश्यक है।

(iv) वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए क्षेत्रों का निर्धारण करना चाहिए।

(v) वन क्षेत्रों को संरक्षित करने की नितांत आवश्यकता है।

(vi) वनों को हानिकारक कीड़े, मकोड़ों, बीमारियों आदि से सुरक्षित रखा।

(vii) लकड़ी के ईंधन का उपयोग कम से कम हो उसके लिए पूर्क साधनों का विकास किया जाए।

7. वनस्पति जगत तथा प्राणी जगत में अंतर लिखें?

उत्तर - वनस्पति जगत-किसी देश की वनस्पतियों में उस देश का समस्त वनस्पति जगत शामिल होता है। इसमें वनों में उगने वाले वृक्ष, मनुष्य द्वारा लगाए गए फूलदार और बिना फूलों वाले वृक्ष, घास वाले क्षेत्र आदि सम्मिलित हैं। भारत में लगभग 49000 जातियों के पौधे पाए जाते है इनमें से 5000 ऐसे हैं जो केवल भारत में ही मिलते हैं।

प्राणी जगत-प्राणी जगत में पक्षी, मछलियां और पशु आदि शामिल हैं जिनमें स्तनीय पशु, रेंगने वाले पशु, कीड़े मकोड़े, जल और स्थल में रहने वाले प्राणी आदि सम्मिलित हैं। भारत का पशु जगत धनी तथा विभिन्न प्रकार का है। भारत में पशुओं के लगभग 81000 जातियां हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. जैव विविधता को प्रभावित करने वाले कारकों की चर्चा करें।

उत्तर- भारत जैव विविधता में एक महत्वपूर्ण देश है। पर समय के साथ विकास के कारण विभिन्न मानवीय क्रियाकलापों में जैव विविधता को प्रभावित किया है। यह कारक निम्न है-

(i) फर्नीचर के लिए लकड़ी की मांग बढ़ी है जिससे पेड़ कटे हैं।

(ii) जलावन के लिए लकड़ी का प्रयोग किया जाना।

(iii) कृषि हेतु जंगलों को साफ किया गया है।

(iv) जनजातियों द्वारा खासकर पूर्वोत्तर भारत में स्थानांतरण कृषि से नष्ट हुए हैं।

(v) जंगलों में लगने वाली आग दावानल के कारण जंगल का बड़ा हिस्सा नष्ट हुआ है।

(vi) बड़ी विकास परियोजनाओं जैसे नदियों पर बांध, रेल मार्ग, सड़क मार्ग आदि के निर्माण के कारण बड़ा वन क्षेत्र नष्ट हुआ है।

(vii) पशुओं की खाल, मांस और हड्रियों के लिए शिकार से कई जीव या तो लुप्त हो चुके हैं या संकटग्रस्त में हैं।

(viii) खनन, वाणिज्य, वानिकी, पर्यावरण प्रदूषण जैसे कारकों से जैवविविधता प्रभावित हुए हैं।

2. जैव विविधता कमी लाने वाली गतिविधियों पर रोक के क्या उपाय हो सकते हैं?

उत्तर- जैव विविधता मानव जीवन के लिए आवश्यक है कई ऐसे उपाय हैं जिसे करके जैवविविधता कम होने से रोका जा सकता है-

(i) वृक्षारोपण के माध्यम से वन क्षेत्र बढ़ाकर।

(ii) घरेलू इंधन में सामाजिक वानिकी और कृषि वानिकी का प्रयोग करना।

(iii) वन एवं वन्य जीव संरक्षण पर जागरूकता अभियान आयोजित करके।

(iv) शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर तथा दोषियों को सजा दिला कर।

(v) वृक्षों की कटाई पर प्रतिबंध तथा दोषियों पर कार्रवाही करके।

(vi) लकड़ी के फर्नीचर के स्थान पर लोहे, प्लास्टिक आदि के फर्नीचर का उपयोग को बढ़ावा देकर।

(vii) स्थानांतरण कृषि पर प्रतिबंध लगाकर। उपरोक्त उपायों से जैव विविधता को बचाया जा सकता है।

3. वे प्रतिकूल कारक कौन से हैं जिनसे वनस्पति जात और प्राणी जात को ऐसा भयानक क्षति हुआ है?

उत्तर - विकास के कारण मानव के कई ऐसी क्रियाकलाप हैं जिनसे वनस्पति जात और प्राणी जात का भयंकर क्षति हुआ है। यह प्रतिकूल कारक निम्न है-

(i) आवास हेतु भूमि की बढ़ती मांग।

(ii) कृषि हेतु भूमि की बढ़ती मांग।

(iii) बड़ी विकास परियोजनाओं जैसे बांध, रेल, सड़क मार्ग आदि के निर्माण।

(iv) वाणिज्यिक वानिकी से जैव विविधता में काफी परिवर्तन हुआ है।

(v) खनन अनियंत्रित, पशु चारण, जंगली पशुओं का शिकार, दावानल, पर्यावरण प्रदूषण और भी कई कारक है जो प्राणीजात और वनस्पतिजात पर प्रभाव पड़ा है जिससे यह प्रजातियां कुछ तो नष्ट हो चुके हैं और कुछ संकटग्रस्त में हैं।

4. वन और वन्य जीव संरक्षण में सहयोगी रीति-रिवाजों पर चर्चा करें।

उत्तर- मानव सदियों से प्रकृति की पूजा करता रहा है। भारतीय संस्कृति में भी प्रकृति और इसके कृर्तियों को पवित्र मानकर उसकी पूजा करना तथा उनकी रक्षा करने की परंपरा है। भारतीय संस्कृति में वनों का महत्वपूर्ण स्थान है यहां की अनेक जनजातियां वनों को पवित्र मानकर उसकी पूजा करते हैं। वन ऋषि मुनियों की तपोभूमि भी रहे हैं हमारे धर्म ग्रंथों में भी वन को देवता तुल्य मानकर उनकी पूजा करने की परंपरा का उल्लेख है। आज भी हमारे समाज में कुछ लोग कुछ विशेष पेड़ों की पूजा करते हैं और आदिकाल से उनकी रक्षा करते आ रहे हैं। छोटानागपुर मुंडा और संथाल जनजाति महुआ एवं कदम के पेड़ों की पूजा करते हैं। बिहार और उड़ीसा के जनजातीय विवाह के दौरान इमली और आम के पेड़ की पूजा करते हैं। हम में से बहुत लोग पीपल, वटवृक्ष, तुलसी, नीम इत्यादि को भी पवित्र मानकर उसकी पूजा करते हैं तथा उसकी रक्षा करते हैं।

भारतीय संस्कृति में आमतौर पर झरनों, पहाड़ों, पेड़ों एवं पशुओं को पवित्र मानकर उनका संरक्षण किया जाता है। बहुत से मंदिरों के आसपास बंदर एवं लंगूर को लोग खिलाते पिलाते हैं और उन्हें मंदिर के भक्तों में गिनते हैं। राजस्थान के विश्रोई खेजड़ी वृक्ष तथा काले हिरण की रक्षा करते हैं। उनके गांव के आसपास काले हिरण, चिंकारा, नीलगाय एवं मोरों के झुंड दिखाई पड़ना आम बात है जो वहां के समुदाय के अभिन्न अंग है उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

5. वन्यजीवों के संरक्षण के लिए तत्काल उपाय करना क्यों आवश्यक है?

उत्तर- विभिन्न जीव जंतुओं का संरक्षण के उपाय के निम्नलिखित आवश्यकता है-

(i) भारत के प्राकृतिक संपदा और वन्य प्राणियों को देखने के लिए हर वर्ष अनेक दर्शक भारत आते रहते हैं इस प्रकार अनजाने में भारत को बहुत सी विदेशी प्राप्त हो जाती है।

(ii) विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षी इतनी मधुर ध्वनियां निकालते है कि बहुत से कवि और चित्रकार मुग्ध होकर रह जाते हैं और कमाल की रचनाओं का सृजन कर डालते हैं।

(iii) विभिन्न प्रकार के जीव जंतु पारिस्थितिक संतुलन को रखने में बड़े सहायक सिद्ध होते हैं।

(iv) यदि प्राकृतिक संपदा विशेषकर विभिन्न जीव जंतुओं के संरक्षण की अवहेलना कर दी गई तो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत से पशुओं और पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त हो जाएंगी और बेचारे उनके दर्शन से भी वंचित रह जाएंगे।

(v) यदि विभिन्न जीव जंतुओं के संरक्षण का ध्यान ना रखा जाएगा तो गैंडा, बाघ, कस्तूरी हिरण तथा सोहन चिड़िया जैसे अमूल्य जीव जंतु शिकारियों की बंदूक का निशाना बन कर रह जाएंगे।

6. प्रशासनिक उद्देश्य के आधार पर वनों का वर्गीकरण कितने प्रकार से किया गया है? प्रत्येक का वर्णन करें।

उत्तर- प्रशासनिक उद्देश्य के आधार पर वनों को तीन भागों में बांटा गया है-

(क) आरक्षित वन- वे वन जो हमेशा इमारती लकड़ी एवं अन्य उत्पादों का उत्पादन करने के लिए समर्पित होते हैं वे आरक्षित वन कहलाते हैं। इन वनों में कभी-कभी पशुओं को चराने एवं कृषि करने की भी अनुमति होती है। आरक्षित वन अधिक से अधिक पशुओं का आश्रय प्रदान करते हैं। भारत के कुल भूमि के 54.4% भाग पर आरक्षित वन पाए जाते हैं।

(ख) संरक्षित वन- संरक्षित वन में इस बात पर विशेष जोर दिया जाता है कि उन जीव और जंतुओं को अधिक से अधिक आश्रय प्रदान किया जाए जिनकी संख्या दिन प्रतिदिन समाप्त होती जा रही है। इन जीव जंतु की देखभाल के लिए और इनके शिकार पर रोकथाम के लिए वन द्वारा अनेक कर्मचारी रखे गए हैं। हमारी कुल भूमि के 29.2% भाग पर संरक्षित वन पाए जाते हैं।

(ग) अवर्गीकृत वन-वे वन जो बहुत ही खाली पड़े हैं उन्हें अवर्गीकृत वन कहते हैं। हमारी कुल भूमि के 16.4% भाग पर अवर्गीकृत वन पाए जाते हैं।

7. भारत में विभिन्न समुदायों ने किस प्रकार वनों और वन्य जीव संरक्षण और रक्षण में योगदान किया है? विस्तार पूर्वक विवेचना करें।

उत्तर- भारत में कुछ स्थानीय समुदायों से गहरा नाता है। ये उनका आवास भी है और आजीविका का साधन भी है। अतः वे अपने आवास तथा आजीविका की रक्षा के लिए वनों के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं। इस संबंध में कुछ उदाहरण दिए जा रहे हैं-

(क) राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में गांव के लोगों ने खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।

(ख) कई प्रदेशों में ग्रामीण समुदाय स्वयं वनों के संरक्षण में जुटे हुए हैं। इस कार्य में उन्होंने सरकार का सहयोग लेने से भी इंकार कर दिया है। उदाहरण के लिए राजस्थान के अलवर जिले के पांच गांवों के ग्रामीणों ने 1200 हेक्टेयर वन क्षेत्र को "भैरो देव डाकव सोंचुरी घोषित किया हुआ है। संरक्षण के लिए उन्होंने अपने अपने नियम बनाए हुए हैं इनके अनुसार शिकार करने पर तथा वन्य जीवन को किसी प्रकार के अनेक क्षति पहुंचाने पर रोक है।

(ग) कई समुदाय कुछ विशेष वृक्षों अथवा वनों को पवित्र मानकर उनकी पूजा करते हैं। इन समुदायों का भी वनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान है।

विषय-सूची

इतिहास

भारत और समकालीन विश्व- 2

1.

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय

2.

भारत में राष्ट्रवाद

3.

भूमंडलीकृत विश्व का बनना

4.

औद्योगीकरण का युग

5.

मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया

भूगोल

समकालीन भारत- 2

1.

संसाधन और विकास

2.

वन एवं वन्य जीव संसाधन

3.

जल संसाधन

4.

कृषि

5.

खनिज तथा उर्जा संसाधन

6.

विनिर्माण उद्योग

7.

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

नागरिक शास्त्र

लोकतांत्रिक राजनीति-2

1.

सत्ता की साझेदारी

2.

संघवाद

3.

लोकतंत्र और विविधता

4.

जाति, धर्म और लैंगिक मसले

5.

जन-संघर्ष और आंदोलन

6.

राजनीतिक दल

7.

लोकतंत्र के परिणाम

8.

लोकतंत्र के चुनौतियाँ

अर्थशास्त्र

आर्थिक विकास की समझ

1.

विकास

2.

भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक

3.

मुद्रा और साख

4.

वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था

5

उपभोक्ता अधिकार

JAC वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2023 - प्रश्नोत्तर

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare