10th Social Science (Civics) 7. लोकतंत्र के परिणाम

10th Social Science (Civics) 7. लोकतंत्र के परिणाम

10th Social Science (Civics) 7. लोकतंत्र के परिणाम


प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

Class - 10

Social Science (Civics)

7. लोकतंत्र के परिणाम

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

1. लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों को कौन सा अधिकार प्राप्त है?

A. स्वयं राज्य करने का

B. शासन व्यवस्था ठीक करने का

C अपनी सरकार चुनने का

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – C. अपनी सरकार चुनने का

2. किस प्रकार की सरकार सबसे बेहतर मानी जाती है?

A. लोकतंत्र

B. राजतंत्र

C सैनिकतंत्र

D. तानाशाही सरकार

उत्तर – A. लोकतंत्र

3. तानाशाही का समर्थन करने वाली विचारधारा को क्या कहते

A अल्पतंत्र

B. निरंकुशता वाद

C. लोकतंत्र

D. उदारवाद

उत्तर B. निरंकुशता वाद

4. किस देश में आधे से ज्यादा आबादी गरीबी में रहती है?

A. बांग्लादेश

B. भारत

C अमेरिका

D. श्रीलंका

उत्तर - A बांग्लादेश

5. इनमें से कौन लोकतंत्र की विशेषता नहीं है?

A लोगों के लिए कानून

B. सत्ता पर एकाधिकार

C. समानता और स्वतंत्रता

D. अधिकारों की गारंटी

उत्तर- B. सत्ता पर एकाधिकार

6. उत्तर देश की आर्थिक विकास किस कारक पर निर्भर करता है?

A जनसंख्या का आकार

B. वैश्विक स्थिति

C अन्य देशों के साथ सहयोग

D. उपरोक्त सभी

उत्तर - D. उपरोक्त सभी

7. लोकतंत्र का क्या अर्थ है?

A लोगों का शासन

B. राजा का शासन

C सैनिकों का शासन

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर - A लोगों का शासन

8. लोकतांत्रिक व्यवस्था में समय-समय पर क्या होता है ?

A परीक्षण

B. निरीक्षण

C. मूल्यांकन

D. उपरोक्त सभी

उत्तर-D. उपरोक्त सभी

9. लोकतांत्रिक सरकार में सभी नागरिक है।

A एक समान

B. अलग-अलग

C अच्छे

D. बुरे

उत्तर- A एक समान

10. शिकायतों का बना रहना लोकतंत्र में किसका प्रतीक है?

A. असफलता का

B. सफलता का

C. आजादी का

D. खुशी का

उत्तर B. सफलता का

11. विश्व के सौ से भी अधिक देश दावा करते हैं.

A. लोकतंत्र का

B. राजतंत्र का

C. तानाशाही का

D. सैनिकतंत्र का

उत्तर- A. लोकतंत्र का

12. भारत में लोकतंत्र की सफलता में क्या बाधा है?

A. गरीबी

B. मतदान का दुरुपयोग

C. अशिक्षा

उत्तर- D. उपरोक्त सभी

D. उपरोक्त सभी

13. भारतीय लोकतंत्र की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण तत्व क्या है?

A निष्पक्ष चुनाव

B. भेदभाव का अन्त

C. जाति प्रथा का अंत

D. संप्रदायिकता का अन्त

उत्तर -A. निष्पक्ष चुनाव

14. विविधताओं के बीच सामंजस्य की स्थापना की सर्वाधिक क्षमता किस शासन व्यवस्था में होती है ?

A. अल्पतंत्र

B. अधिनायक तंत्र

C. लोकतंत्र

D. सैनिक तंत्र

उत्तर-C. लोकतंत्र

15. लोकतंत्र क्यों एक उत्तरदायी शासन व्यवस्था मानी जाती है?

A. लोकतंत्र में जनता ही अपने शासक को चुनती है

B. जनता अपने शासकों पर नियंत्रण रखती है

C. शासन में जनता को अधिक से अधिक भागीदारी का अवसर मिलता है

D. उपरोक्त सभी

उत्तर- D. उपरोक्त सभी

16. "लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन है" यह कथन किसका है?

A. महात्मा गांधी

B अब्राहम लिंकन

C. पंडित जवाहरलाल नेहरू

D. मैडम लिंगदोह

उत्तर-B. अब्राहम लिंकन

17. तानाशाही का क्या अर्थ है?

A. लोगों द्वारा नियम

B. लोगों के लिए नियम

C. कुछ के द्वारा नियम

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- C. कुछ के द्वारा नियम

18. किस देश में विभिन्न जातीय समूहों की आकांक्षाओं के मध्य सफलतापूर्वक सामंजस्य स्थापित किया है?

A श्रीलंका

B. बेल्जियम

C. बांग्लादेश

D. अमेरिका

उत्तर- B. बेल्जियम

19. लोकतंत्र में किस प्रकार का चुनाव होना चाहिए?

A. निष्पक्ष

B. नियमित

C. उचित

D. उपरोक्त सभी

उत्तर-D. उपरोक्त सभी

20. लोकतंत्र में निर्णय उचित प्रक्रिया से दिए जाते हैं तो उसे क्या कहते हैं?

A लोकतंत्र

B. तानाशाही

C. पारदर्शिता

D. उदारवादी गणराज्य

उत्तर -C. पारदर्शिता

21. लोकतंत्र का अपेक्षित परिणाम क्या है?

A. सरकार की गुणवत्ता

B आर्थिक कल्याण

C. स्वतंत्रता और गरिमा

D. उपरोक्त सभी

उत्तर -D. उपरोक्त सभी

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

1. लोकतंत्र से आपका क्या अभिप्राय है?

उत्तर- लोकतंत्र से हमारा अभिप्राय ऐसी शासन व्यवस्था से है जहां जनता निर्वाचन की प्रक्रिया में भाग लेकर अपने प्रतिनिधि को चुनती है और जनता द्वारा चुना गया प्रतिनिधि ही देश पर शासन करता है।

2. आप कैसे कह सकते हैं कि लोकतंत्र राजनीतिक समानता पर आधारित होते हैं?

उत्तर - लोकतंत्र राजनीतिक समानता पर आधारित होते हैं क्योंकि जनता को राजनीतिक अधिकार प्राप्त होते हैं, जैसे मताधिकार, सरकार की आलोचना करने का अधिकार और सरकार को उसके पद से हटाने का अधिकार जनता को प्राप्त है।

3. लोकतंत्र में पारदर्शिता क्या है?

उत्तर- लोकतंत्र में हर कार्य ईमानदारी पूर्वक और नियमानुसार हो । प्रत्येक नागरिक को निर्णय लेने की प्रक्रिया की जांच करने का अधिकार हो। इसे पारदर्शिता कहा जाता है।

4. लोकतंत्र एक जवाबदेही सरकार का निर्माण कैसे करता है?

उत्तर- लोकतंत्र में शासक का चुनाव जनता द्वारा किया जाता है। इसलिए सरकार को जनता के हितों को देखते हुए कानूनों का निर्माण करना होता है। सरकार को अपने सारे क्रिया कलापों के बारे में जनता को अवगत कराने होते हैं। इसलिए लोकतंत्र एक जवाबदेही सरकार का निर्माण करती है।

5. अलोकतांत्रिक सरकार का क्या अर्थ है ?

उत्तर- वह शासन व्यवस्था जहां सरकार लोगों की भागीदारी के बिना चलाई जाती है उसे अलोकतांत्रिक सरकार कहते हैं।

6. लोकतांत्रिक सरकार के दो गुण लिखें?

उत्तर- लोकतांत्रिक सरकार के दो गुण-

1 सरकार का चुनाव लोगों द्वारा किया जाता है।

2 सरकार जनता की इच्छा अनुसार कार्य करती है।

7. लोकतांत्रिक सरकार के दो अवगुण लिखें?

उत्तर- लोकतांत्रिक सरकार के अवगुण

1 कोई भी फैसला लेने में अधिक समय लगता है।

2 लोकतांत्रिक शासन प्रणाली खर्चीली शासन प्रणाली है।

8. क्या लोकतंत्र हमारी सभी बुराइयों को दूर कर सकती है?

उत्तर- लोकतंत्र हमारी सभी बुराइयों को दूर नहीं कर सकती है। भले ही सरकार द्वारा सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए कानून बनाए गए हैं। परंतु लोगों द्वारा ही उन कानूनों का दुरुपर्याग किया जाता है।

9. तानाशाही से क्या समझते हैं?

उत्तर- कुछ विशेष व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा स्वेच्छाचारी ढंग से चलाया गया शासन तानाशाही कहलाता है।

10. सूचना के अधिकार से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- जनता को सरकार के सभी कामकाज के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है इसमें सूचना का अधिकार कहा जाता है।

11. विश्व के तीन लोकतांत्रिक देशों के नाम बताइए?

उत्तर- विश्व के लोकतांत्रिक देशों के नाम भारत, अमेरिका, ब्रिटेन।

12. लोकतंत्र का मूलभूत परिणाम क्या है?

उत्तर- लोकतंत्र का मूलभूत परिणाम होना चाहिए कि वह एक ऐसी सरकार बनाएं जो नागरिकों के प्रति उत्तरदायी हो, नागरिकों की अपेक्षाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए जिम्मेवार हो।

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. लोकतंत्र किस तरह उत्तरदायी, जिम्मेवार और वैध सरकार का गठन करता है?

उत्तर- लोकतंत्र निम्नलिखित कारणों से लोगों के प्रति उत्तरदायी, जिम्मेवार और वैध सरकार का गठन करता है-

1. लोकतंत्र एक उत्तरदायी सरकार है, क्योंकि लोकतंत्र में सरकार का चुनाव जनता के द्वारा किया जाता है। जनता का प्रतिनिधि होने के कारण वह लोगों के प्रति जवाबदेही होता है।

2. लोकतंत्र में सरकार एक जिम्मेवार सरकार होती है, क्योंकि वह जनता के प्रतिनिधि होने के कारण उसे जनता के हितों का ध्यान रखना होता है। कानून का निर्माण भी जनता की इच्छा के अनुसार करना पड़ता है। लोगों को सरकार कामकाज के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने का भी अधिकार है।

3. लोकतंत्र में सरकार एक वैध सरकार होती है क्योंकि वह चुनाव के माध्यम से बहुमत प्राप्त कर अपनी सरकार का निर्माण करती है, और यह चुनावी प्रक्रिया सरकार की वैधता पर मुहर लगाती है।

2. लोकतंत्र को सबसे अच्छा शासन व्यवस्था क्यों कहा जाता है?

उत्तर- अन्य शासन व्यवस्था की तुलना में लोकतंत्र एक अच्छी शासन प्रणाली है, क्योंकि लोकतंत्र नागरिकों के बीच समानता को बढ़ावा देता है। अर्थात उन्हें राजनीतिक अधिकार प्रदान करता है। लोकतांत्रिक सरकार जनता के हितों को देखते हुए कानूनों का निर्माण करती है। अगर सरकार जनता के हितों को अनदेखा करती है तो जनता उसे उसके पद से हटा सकती है । लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में शासन व्यवस्था कोई भी निर्णय लेने में पारदर्शिता रखती है। यह संघर्षों को हल करने के तरीके भी सुनिश्चित करती है। शासन व्यवस्था में जनता राजनीतिक जागरूकता एवं राजनीतिक शिक्षा प्रदान करते हैं। यह वंशानुगत नहीं होता। दलीय व्यवस्था होने के कारण लोगों में राजनीतिक दलों के कार्यकलाप के बारे में पूरी जानकारी होती है जिसके कारण जनता सही प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं। और ये प्रतिनिधि जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं।

3. लोकतंत्र के चार प्रमुख गुणों का उल्लेख करें?

उत्तर- लोकतंत्र के चार प्रमुख गुण

1. जनता का शासन लोकतंत्र में प्रतिनिधियों का चुनाव जनता के माध्यम से किया जाता है, अर्थात शासन की प्रक्रिया में जनता प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेती है।

2. समानता एवं स्वतंत्रता लोकतंत्र में जनता बिना किसी भेदभाव के राजनीतिक अधिकारों का प्रयोग करती है, अर्थात मतदान की प्रक्रिया में भाग लेना, उम्मीदवार के रूप में खड़ा होना एवं सरकार की आलोचना करना । साथ ही जनता बिना किसी दबाव के अपने प्रतिनिधियों को स्वतंत्रता पूर्वक चुन सकती है।

3. राजनीतिक प्रशिक्षण लोकतंत्र सर्वसाधारण को राजनीतिक प्रशिक्षण देता है। लोकतंत्र में संचार के साधनों, प्रेस, दूरदर्शन, समाचार पत्र आदि का प्रयोग व्यापक तरीके से किया जाता है। लोकतंत्र में राजनीतिक दल, राजनेता, दबाव समूह इत्यादि संगठन सक्रिय रूप से कार्य करते हैं।

4. नैतिकता का विकास लोकतंत्र में राष्ट्रीय चरित्र एवं नैतिकता का विकास नागरिकों में होना चाहिए। राष्ट्रप्रेम, देश- भक्ति, त्याग, बलिदान सेवा और सहनशीलता आदि गुणों का विकास नागरिकों को राष्ट्र से जोड़े रखने का प्रयास करता है। लोकतंत्र लोगों में उच्च गुणों का विकास करने का प्रयास करता है। नैतिकता लोकतंत्र को भ्रष्ट होने से रोकती है। नैतिकता से नागरिकों में आत्मविश्वास की भावना जागृत होती है। लोकतंत्र में अच्छे आदर्शों का संकल्प दोहराया जाता है।

4. लोकतंत्र के चार दोषों का वर्णन करें?

उत्तर- लोकतंत्र के दोष-

1. राजनीति का राजनीतिकरण- लोकतंत्र में राजनेता जिन आदर्शों मूल्यों की शासन के लिए राजनीति में आता है, सत्ता हासिल होने के बाद वह राजनीतिकरण का शिकार हो जाता है। वह जनता के हितों को अनदेखा करता है।

2. अयोग्य व्यक्तियों का शासन- लोकतंत्र में राजनेताओं की योग्यताओं को अनदेखा कर दिया जाता है जिसके कारण शासन व्यवस्था में अयोग्य नेताओं का जमावड़ा लग जाता है। चाहे वह अशिक्षित हो, अपराधी प्रवृत्ति के हो या बाहुबली हो राजनीति में इनका बोलबाला हमेशा दिखलाई पड़ता है जो जनता पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं।

3. अधिक खर्चीली शासन प्रणाली- लोकतंत्र अधिक खर्चीली शासन प्रणाली है क्योंकि चुनाव के समय अधिक से अधिक खर्च किए जाते हैं।

4. पूंजीपतियों का गढ़ लोकतंत्र पूंजीपतियों का गढ़ है। लोकतंत्र में पूंजीपतियों द्वारा सरकार का निर्माण किया जाता है। पूंजीपति राजनीतिक दलों को चुनाव लड़ने के लिए धन की व्यवस्था करते हैं। ताकि आवश्यकता पड़ने पर सत्ताधारी दल पूंजीपतियों की मदद कर सके।

5. लोकतंत्र के कितने प्रकार है? वर्णन करें?

उत्तर- लोकतंत्र के दो प्रकार हैं

1. प्रत्यक्ष लोकतंत्र

2. अप्रत्यक्ष लोकतंत्र

प्रत्यक्ष लोकतंत्र -भारत का नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है शासन की प्रक्रिया में भाग लेता है, अर्थात मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर सकता है। जैसे- लोकसभा और विधानसभा का चुनाव।

अप्रत्यक्ष लोकतंत्र इसमें जनता निर्वाचन की प्रक्रिया में अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेती है। अर्थात अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से चुनाव में भाग लेती है और अपने प्रतिनिधि को चुनती है। जैसे -राष्ट्रपति का चुनाव।

6. लोकतांत्रिक सरकार की विशेषताएं लिखें ?

उत्तर - लोकतान्त्रिक सरकार की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित है -

1. लोगों द्वारा चुने गए सदस्य ही शासन की बागडोर संभालते है और जनता के हितों को देखते हुए प्रमुख फैसले लेते है।

2. लोकतंत्र में चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से जनता द्वारा किए जाते हैं । जनता जब चाहे तब सत्ताधारी सरकार को अपना पद छोड़ने के लिए विवश कर सकती है।

3. भारत की नागरिक को सार्वभौमिक मताधिकार प्राप्त है। जिसके अनुसार भारत का नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वोट देकर के अपने प्रतिनिधि को चुनती है।

4. चुनी हुई सरकार देश के लिए कानूनों का निर्माण करती है।

7. लोकतांत्रिक सरकारें पारदर्शिता कैसे सुनिश्चित करती है?

उत्तर- लोकतांत्रिक सरकार निम्नलिखित आधार पर अपने पारदर्शिता सुनिश्चित करती है-

1 लोकतांत्रिक सरकार सुनिश्चित करती है की निर्णय लेना मानदंडों और प्रक्रियाओं पर आधारित होगा।

2. वे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रत्येक नागरिक को निर्णय लेने में भाग लेने की अनुमति देता है।

3. नागरिक निर्णय लेने की प्रक्रिया की शुद्धता के बारे में जांच और पता लगा सकते हैं।

4. वे जनता के प्रति जवाबदेह हैं। उन्हें अगले आम चुनाव में सरकार बदलने का अधिकार है।

5. वे लोगों को अपने प्रतिनिधियों से जवाब मांगने और भ्रष्टाचार की संभावनाओं को कम करने की शक्ति प्रदान करते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. "व्यक्ति की गरिमा और आजादी के मामले में लोकतांत्रिक व्यवस्था किसी भी अन्य शासन प्रणाली से काफी आगे है" व्याख्या करें?

उत्तर- व्यक्ति की गरिमा आजादी के मामले में लोकतांत्रिक व्यवस्था किसी अन्य शासन प्रणाली से काफी आगे हैं इसके निम्नलिखित कारण है

1. महिलाओं की गरिमा और आजादी का अधिकार- समाज, पुरुष प्रधान समाज है। इसलिए उस ढांचे को परिवर्तित करना लोकतंत्र के लिए संभावना न था । पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में महिलाओं के लिए समानता के व्यवहार के अवसर प्रदान किए है। विश्व के अधिकांश लोकतंत्र महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार करते है। उन्हें सभी अधिकार प्रदान करते हैं और सभी अधिकारों का आधार वैध है। इसलिए पुरुष प्रधान समाज के विरुद्ध संघर्ष करना महिलाओं के लिए अच्छा हो गया है।

2. भारत में जाति प्रथा- भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था में कमजोर और भेदभाव का शिकार हुई जातियों के लोगों के समान दर्जे और समान अवसर के दावे को बल दिया है। परंतु फिर भी, जातिगत भेदभाव और देखने को मिलते हैं, पर इनके पक्ष में कानूनी या नैतिक बल नहीं होता है। संभवत इसी के चलते लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति लोग ज्यादा चौकस हैं। अधिकांश लोग मानते हैं कि सरकार की चुनावी प्रक्रिया में उनके वोट से असर पड़ता है या उनके अपने हितों को भी प्रभावित करता है।

3. सभी राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव में, चुनाव से पहले और चुनाव के बाद स्वतंत्र रूप से कार्य करने की आज्ञा दी जाती है।

4. लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी नागरिकों को भाषण देने और अपने विचार व्यक्त करने की पूर्ण स्वतंत्रता होती है।

5. लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी धर्मों के लोगों को सम्मान दिया जाता है।

2. किन्हीं चार परिणामों का उल्लेख करें जहां लोकतंत्र असफल रहा है?

उत्तर- लोकतंत्र की असफलता के कारण:

1. भ्रष्टाचार- लोकतंत्र के सारे रिकॉर्ड यह दर्शात है कि अधिकांश लोकतंत्र भ्रष्टाचार को दूर करने अथवा कम करने में असफल रहे हैं। भारत जो कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है भ्रष्टाचार के मामले में वह भी असफल रहा है।

2. लोगों की आवश्यकताओं की ओर कम ध्यान देना- एक लोकतांत्रिक सरकार को लोगों की मांगों और जरूरतों की ओर ध्यान देना चाहिए परंतु दुर्भाग्यवश इस मामले में लोकतांत्रिक सरकारों का रिकॉर्ड प्रभावशाली नहीं है। लोकतांत्रिक संस्थाएं अक्सर लोगों को उनकी जरूरतों के लिए तरसती है और आबादी के एक बड़े हिस्से की मांगों की उपेक्षा करती है।

3. आर्थिक विकास में कमी लोकतंत्र सरकार को सभी अन्य देशों से बेहतर माना जाता है। इसलिए इसे बेहतर आर्थिक समृद्धि और विकास की अपेक्षा की जाती है, पर दुर्भाग्यवश लोकतंत्र इस मामले में भी असफल रहा है। यदि हम पिछले वर्षों को देखें और लोकतांत्रिक और तानाशाही के कामकाज की तुलना करें, तो पाएंगे कि आर्थिक समृद्धि के मामले में तानाशाही का रिकॉर्ड बेहतर है।

4. असमानता और गरीबी- विश्व के अधिकांश देशों में समानता तथा गरीबी सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक समस्या है। जैसा कि लोकतंत्र लोगों की सरकार है। इसलिए इसे आर्थिक असमानता को कम करने की अपेक्षा की जाती है। विश्व के सभी लोकतंत्र इस मामले में असफल रहे हैं अधिकांश लोकतंत्र व्यवस्था में मुट्ठी भर धनकुबेर आए और संपत्ति में अपने अनुपात से बहुत ज्यादा हिसाब आते हैं। देश की कुल आय में उनका हिस्सा भी बढ़ता गया है। समाज के सबसे निचले हिस्से के लोगों को जीवन बसर करने के लिए काफी कम साधन मिलते हैं।

3. निर्णय लेने की प्रक्रिया में लोकतांत्रिक और गैर लोकतांत्रिक सरकारों के बीच क्या अंतर है?

उत्तर - निर्णय लेने की प्रक्रिया में लोकतांत्रिक और गैर लोकतांत्रिक सरकारों के बीच अंतर-

1. लोकतांत्रिक सरकार में निर्णय लेने की प्रक्रिया धीमी है।

गैर लोकतांत्रिक सरकार में निर्णय लेने की प्रक्रिया त्वरित होती है।

2. लोकतांत्रिक सरकारों को कुछ प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है।

गैर लोकतांत्रिक सरकारें किसी निश्चित प्रक्रिया का पालन नहीं करती है।

3. लोकतांत्रिक सरकार विचार विमर्श और बातचीत पर कानूनों का निर्माण करती है।

गैर लोकतांत्रिक सरकार किसी भी तरह का विचार विमर्श या जनमत की परवाह नहीं करती है।

4. लोकतांत्रिक सरकार में कोई भी फैसला जल्द नहीं हो पाता है।

गैर लोकतांत्रिक सरकार में फैसलों का क्रियान्वयन तेजी से होता है।

5. लोकतांत्रिक सरकार भारत, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों में है।

वहीं गैर लोकतांत्रिक सरकारें म्यानमार, चीन, पाकिस्तान जैसे देश में है।

 

विषय-सूची

इतिहास

भारत और समकालीन विश्व- 2

1.

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय

2.

भारत में राष्ट्रवाद

3.

भूमंडलीकृत विश्व का बनना

4.

औद्योगीकरण का युग

5.

मुद्रण संस्कृति और आधुनिक दुनिया

भूगोल

समकालीन भारत- 2

1.

संसाधन और विकास

2.

वन एवं वन्य जीव संसाधन

3.

जल संसाधन

4.

कृषि

5.

खनिज तथा उर्जा संसाधन

6.

विनिर्माण उद्योग

7.

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

नागरिक शास्त्र

लोकतांत्रिक राजनीति-2

1.

सत्ता की साझेदारी

2.

संघवाद

3.

लोकतंत्र और विविधता

4.

जाति, धर्म और लैंगिक मसले

5.

जन-संघर्ष और आंदोलन

6.

राजनीतिक दल

7.

लोकतंत्र के परिणाम

8.

लोकतंत्र के चुनौतियाँ

अर्थशास्त्र

आर्थिक विकास की समझ

1.

विकास

2.

भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक

3.

मुद्रा और साख

4.

वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था

5

उपभोक्ता अधिकार

JAC वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2023 - प्रश्नोत्तर

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare