प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)
Class - 10
Social Science
3. भूमंडलीकृत विश्व का बनना
वस्तुनिष्ठ प्रश्न-
1) 1923 में विश्व को पूंजी देने वाला और विश्व का सबसे बड़ा कर्ज़दाता
राष्ट्र कौन था?
(a)
अमेरिका
(b)
अफ्रीका
(c)
इंग्लैंड
(d)
फ्रांस
उत्तर
- (a) अमेरिका
2) वैश्वीकरण आज मुख्य रूप से संदर्भित करता है-
(a)
व्यापार काम की तलाश में लोगों का प्रवास
(b)
पूंजी का संचालन
(c)
एक आर्थिक प्रणाली जो पिछले 50 वर्षों में उभरी है
(d)
वैश्विक समाजों के बीच सांस्कृतिक संबंध
उत्तर-
(c) एक आर्थिक प्रणाली जो पिछले 50 वर्षों में उभरी है।
3) कॉर्न कानून किस देश में पारित किया गया था?
(a)
फ्रांस
(b)
जर्मनी
(c)
रूस
(d)
ब्रिटेन
उत्तर-
(d) ब्रिटेन
4) सन् 1800 के आसपास निर्यात में सूती कपड़े का प्रतिशत कितना था?
(a)
30%
(b)
15%
(c)
10%
(d)
3%
उत्तर-
(a) 30%
5) निम्न में से कौन-कौन से देश मित्र राष्ट्र थे?
(a)
ब्रिटेन, फ्रांस, रूस
(b)
ब्रिटेन, जापान, रूस
(c)
ब्रिटेन, भारत, रूस
(d)
जापान, रूस, इटली
उत्तर-
(a) ब्रिटेन, फ्रांस, रूस
6) भारत में कैनाल कॉलोनी किस प्रांत में बनाई गई?
(a)
उत्तर प्रदेश
(b)
पंजाब
(c)
मध्य प्रदेश
(d)
राजस्थान
उत्तर-
(b) पंजाब
7) एशिया को यूरोप और उत्तरी अफ्रीका से जोड़ने वाले मार्ग को क्या
कहा जाता था?
(a)
सूती मार्ग
(b)
सिल्क मार्ग
(c)
उत्तरा पथ
(d)
दक्षिणापथ
उत्तर-
(b) सिल्क मार्ग
8) बृहद उत्पादन पद्धति से बनी पहली कार का नाम क्या था?
(a)
बी- मॉडल
(b)
सी-मॉडल
(c)
ए-मॉडल
(d)
टी- मॉडल
उत्तर-
(d) टी- मॉडल
9) 1928 से 1934 के बीच भारत में गेहूं की कीमत कितने प्रतिशत तक गिर
गई?
(a)
50%
(b)
60%
(c)
40%
(d)
25%
उत्तर-
(a) 50%
10) निम्न में से किस फसल की शुरुआत से यूरोपीय गरीब बेहतर खाने और
अधिक समय तक जीवित रहने में सफल हुए?
(a)
स्पेगेटी
(b)
टमाटर
(c)
आलू
(d)
सोया
उत्तर
- (c) आलू
11) होसे मेला का आयोजन कहां किया जाता था?
(a)
गुयाना
(b)
मॉरीशस
(c)
त्रिनिदाद
(d)
सूरीनाम
उत्तर
- (c) त्रिनिदाद
12) निम्न में से कौन ब्रेटन वुड्स के जुड़वा संताने हैं-
(a)
संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत रूस
(b)
दो अंतर्राष्ट्रीय बैंक आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक
(c)
संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद
(d)
जी 77 और जी 8
उत्तर-
(b) दो अंतर्राष्ट्रीय बैंक आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक
13) बृहद उत्पादन व्यवस्था किस देश में आरंभ की गई?
(a)
ब्रिटेन
(b)
रूस
(c)
अमेरिका
(d)
जर्मनी
उत्तर
- (c) अमेरिका
14) निम्न में से किसने पूर्व आधुनिक दुनिया में रेशम मार्ग के द्वारा
यात्रा नहीं की?
(a)
ईसाई मिशनरी
(b)
व्यापारी
(c)
मुस्लिम प्रचारक
(d)
पर्यटक
उत्तर
- (d) पर्यटक
15) गिरमिटिया मजदूर बिहार के किस क्षेत्र से भेजे जाते थे?
(a)
पूर्वी क्षेत्र
(b)
पश्चिमी क्षेत्र
(c)
उत्तरी क्षेत्र
(d) दक्षिणी क्षेत्र
उत्तर-
(b) पश्चिमी क्षेत्र
16) ऑटोमोबाइल्स का उत्पादन करने के लिए असेंबली लाइन की अवधारणा को
किसने अपनाया?
(a)
हेनरी फोर्ड
(b)
एडिशन
(c)
फिलिप्स
(d)
रुजवेल्ट
उत्तर-
(a) हेनरी फोर्ड
17) पास्ता सिसिली (इटली) में किनके द्वारा ले जाया गया?
(a)
चीनियों द्वारा
(b)
अरबो द्वारा
(c)
भारतीयों द्वारा
(d)
पुर्तगालियों द्वारा
उत्तर-
(b) अरबो द्वारा
18) द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान निम्नलिखित देशों में से किसे धुरी
शक्तियां माना गया?
(a)
जर्मनी, जापान, इटली
(b)
ब्रिटेन, जर्मनी, रूस
(c)
फ्रांस, जर्मनी, इटली
(d)
ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, अमेरिका
उत्तर-
(a) जर्मनी, जापान, इटली
19) सिल्क स्ट का अर्थ है-
(a)
चीन और रोम को जोड़ने वाले मार्गों का नेटवर्क
(b)
भारत और अमेरिका को जोड़ने वाली मार्गों का नेटवर्क
(c)
चीन और भारत को जोड़ने वाले मार्गों का नेटवर्क
(d)
एशिया को यूरोप और उत्तरी अफ्रीका से जोड़ने वाले मार्गों का नेटवर्क
उत्तर-
(d) एशिया को यूरोप और उत्तरी अफ्रीका से जोड़ने वाले मार्गों का नेटवर्क
20) दक्षिण अमेरिका में एल्डोराडो क्या है?
(a)
वह स्थान जहां कोलंबस उतरा था
(b)
जहां चांदी की खाने थी
(c)
सोने का एक सक्षम शहर
(d)
एक प्रसिद्ध दास बाजार
उत्तर-
(c) सोने का एक सक्षम शहर
21) 'आलू अकाल' किस देश में हुआ था?
(a)
इंग्लैंड
(b)
आयरलैंड
(c)
स्पेन
(d)
अमेरिका
उत्तर
- (b) आयरलैंड
22) ब्रेटन वुड्स सम्मेलन किस वर्ष आयोजित हुआ था?
(a)
1945
(b)
1947
(c)
1944
(d)
1952
उत्तर-
(c) 1944
23) आलू, सोया, मूंग फली, मक्का, टमाटर, मिर्च, शकरकंद जैसे खाद्य पदार्थ
लगभग कितने साल पहले हमारे पूर्वजों के पास नहीं थे?
(a)
500 वर्ष पहले
(b)
400 वर्ष पहले
(c)
300 वर्ष पहले
(d)
200 वर्ष पहले
उत्तर-
(a) 500 वर्ष पहले
24) निम्नलिखित में से किस कानून ने ब्रिटिश सरकार को मक्का के आयात
को प्रतिबंधित करने की अनुमति दी थी?
(a)
खाद्य अधिनियम
(b)
आयात अधिनियम
(c)
निर्यात अधिनियम
(d)
कॉर्न कानून
उत्तर-
(d) कॉर्न कानून
25) 1890 के दशक में रिंडरपेस्ट नामक बीमारी किस देश में फैल गई?
(a)
न्यूजीलैंड
(b)
अफ्रीका
(c)
अमेरिका
(d)
जर्मनी
उत्तर-
(b) अफ्रीका
26) 19वीं सदी में यूरोप के लगभग कितने लोग अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया
में जाकर बस गए?
(a)
एक करोड़
(b)
तीन करोड़
(c)
चार करोड़
(d)
पांच करोड़
उत्तर-
(d) पांच करोड़
27) अधिकांश भारतीय गिरमिटिया मजदूर किन क्षेत्रों से दूसरे देशों में
काम करने जाते थे?
(a)
उत्तर प्रदेश
(b)
तमिलनाडु
(c)
बिहार
(d)
उपरोक्त सभी
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी
28) निम्नलिखित में से कौन सी बीमारी अमेरिका के लोगों के लिए विनाशकारी
साबित हुई?
(a)
हैजा
(b)
प्लेग
(c)
चेचक
(d)
निमोनिया
उत्तर-
(c) चेचक
29) द्वितीय विश्व युद्ध कितने वर्षों तक चला?
(a)
2 वर्ष
(b)
3 वर्ष
(c)
5 वर्ष
(d)
6 वर्ष
उत्तर
(d) 6 वर्ष
30) विश्व का सबसे बड़ा शेयर बाजार कहां है?
(a)
भारत
(b)
अमेरिका
(c)
चीन
(d)
रूस
उत्तर-
(b) अमेरिका
31) निम्न में से आर्थिक महामंदी के क्या कारण थे?
(a)
कृषि उपज का अधिक उत्पादन
(b)
कृषि उपज का कम उत्पादन
(c)
प्रथम विश्वयुद्ध
(d)
इनमें से कोई नहीं
उत्तर
- (a) कृषि उपज का अधिक उत्पादन
32) आर्थिक महामंदी की शुरुआत कब हुई थी?
(a)
1933
(b)
1932
(c)
1929
(d)
1931
उत्तर
(c) 1929
अति लघु उत्तरीय प्रश्न-
1) वैश्वीकरण क्या है?
उत्तर-
वैश्वीकरण का अर्थ अपनी अर्थव्यवस्था का विश्व अर्थव्यवस्था से सामंजस्य स्थापित करना
तथा किसी वस्तु, सेवा, विचार पद्धति, पूंजी, बौद्धिक संपदा अथवा सिद्धांत को विश्वव्यापी
करना और विश्व के प्रत्येक देश का अन्य देशों के साथ अप्रतिबंधित आदान प्रदान करना।
2) जी -77 से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-
50 और 60 के दशक में विकासशील देशों को पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्था की तेज प्रगति
से कोई लाभ नहीं मिला इसलिए उन्होंने अपना एक नया समूह बनाया जो जी-77 के नाम से प्रसिद्ध
हुआ।
3) गिरमिटिया मजदूर से क्या समझते हैं?
उत्तर-
औपनिवेशिक शासन के दौरान बहुत सारे लोगों को काम करने के लिए दूसरे देशों में ले जाया
जाता था। उन्हें एक एग्रीमेंट के तहत ले जाया जाता था, बाद में इसी एग्रीमेंट को यह
मजदूर गिरमिट कहने लगे। जिससे आगे चलकर इन मजदूरों को गिरमिटिया मजदूर कहा जाने लगा।
4) वीटो का क्या अर्थ है?
उत्तर-
निषेधाधिकार इसका यह मतलब है कि अगर किसी प्रस्ताव के पक्ष में सभी देश एकमत हो पर
एक देश प्रस्ताव के पक्ष में नहीं है तो वह एक देश अपने शक्ति का इस्तेमाल कर उस प्रस्ताव
को खारिज कर सकता है।
5) रिंडरपेस्ट क्या है?
उत्तर-
रिंडरपेस्ट पशुओं में होने वाली एक खतरनाक बीमारी है, जो 18 90 के दशक में पूरे अफ्रीका
महाद्वीप में। फैल गई जिससे अफ्रीका में हजारों पशुओं की मौत हो गई और वहां के लोगों
की आजीविका पर गहरा प्रभाव पड़ा।
6) भूमंडलीकृत विश्व के बनने की प्रक्रिया में कौन-कौन से कारक उत्तरदायी
हैं?
उत्तर-
भूमंडलीकृत विश्व के बनने की प्रक्रिया में मुख्यता तीन कारक उत्तरदायी है-
क)
व्यापार का
ख)
काम की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह जाते लोगों का
ग)
पूंजी व बहुत सारी चीजों की वैश्विक आवाजाही का
7) होसे क्या है?
उत्तर
- दक्षिणी अमेरिका की एक देश त्रिनिदाद में मनाए जाने वाले मुहर्रम के मेले (इमाम हुसैन
के नाम पर उसे होसे कहते हैं।
8) जैविक युद्ध से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-
जैविक युद्ध में किसी व्यक्ति, वस्तु अथवा पौधे को मारने के उद्देश्य से उसमें जीवाणु,
विषाणु अथवा फफूंद जैसे जैविक आवेश अथवा संक्रमण कारी तत्वों का उपयोग किया जाता है।
जैसे- यूरोपीय सेना ने अमेरिका पर कब्जा करने के लिए चेचक नामक कीटाणु का प्रयोग एक
हथियार के रूप में किया।
9) एन आई ई ओ (NIEO) से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-
एन आई ई ओ का अर्थ है- न्यू इंटरनेशनल इकोनामिक ऑर्डर (नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली)
जिसका आशय है कि विकासशील देशों को इस नई व्यवस्था में अपने साधनों पर सही अर्थों में
नियंत्रण मिल सके ।
10) 19वीं सदी में यूरोपीय लोग अमेरिका की तरफ क्यों जाने लगे?
उत्तर-
क)
19वीं सदी तक यूरोप में गरीबी और भूख का साम्राज्य था।
ख)
नगरों में जनसंख्या काफी बढ़ गई थी और वहां भयानक रोग व्यापक रूप से फैले हुए थे।
ग)
धार्मिक विवाद आम थे और धार्मिक असंतुष्टों को दंडित किया जा रहा था।
अतः
लोग यूरोप छोड़कर अमेरिका में प्रवास करने लगे।
11) युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य क्या
था?
उत्तर
–
क)
औद्योगिक विश्व में आर्थिक स्थिरता को बनाए रखा जाए।
ख)
पूर्ण रोजगार के साधनों का विकास करना।
12) विनिमय दर से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
विनिमय दर किसी देश की मुद्रा को जोड़ना है। जिससे कि इसका प्रयोग दूसरे देशों के साथ
व्यापार में किया जा सके। मुख्यतः दो विनिमय दर हैं स्थिर विनिमय दर और दूसरा अस्थिर
विनिमय दर।
13) नहर बस्तियां किन्हें कहा जाता था? इन्हें क्यों और कहां स्थापित
किया गया?
उत्तर-
पंजाब के अर्ध रेगिस्तानी जमीनों को उपजाऊ बनाने के लिए नहरों का जाल बिछा दिया गया।
देखते ही देखते बंजर भूमियां नहरी बस्तियों में बदल गई। जहां गेहूं और कपास आदि फसलों
की खूब खेती होने लगी । इन्हीं बस्तियों को नहर बस्ती कहा जाता था।
लघु उत्तरीय प्रश्न-
1) कृषि अर्थव्यवस्था पर प्रथम विश्वयुद्ध के प्रभाव का वर्णन करें।
उत्तर-
प्रथम विश्वयुद्ध का कृषि अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ा युद्ध पूर्व पूर्वी पूरोप
विश्व बाजार में गेहूं की आपूर्ति करने वाला एक बड़ा केंद्र था। युद्ध काल में आपूर्ति
अस्त-व्यस्त हुई तो कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में गेहूं की उपज में अचानक बढ़ोतरी
हो गई। जैसे ही युद्ध समाप्त हुआ यूरोप में गेहूं के उत्पादन में सुधार होने लगा और
गेहूं के उत्पादन में आवश्यकता से अधिक वृद्धि हो गई जिसके कारण अनाज के दाम गिर गए
ग्रामीणों की आय कम हो गई और किसान गहरे कर्ज में डूब गए।
2) पहला विश्वयुद्ध आधुनिक औद्योगिक युद्ध था? व्याख्या करें।
उत्तर-
प्रथम विश्वयुद्ध में मशीनगन, टैंक, हवाई जहाजों और रासायनिक हथियारों का भयानक पैमाने
पर इस्तेमाल किया गया था। यह सभी चीजें आधुनिक विशाल उद्योगों की देन थी। युद्ध के
लिए दुनिया भर में असंख्य सिपाहियों की भर्ती की जानी थी और उन्हें विशाल जलपोत रेलगाड़ियों
में भरकर युद्ध मोर्चे पर ले जाया जाना था। इस युद्ध ने मौत और विनाश की ऐसी विभीषिका
रची कि उसकी औद्योगिक युग से पहले और औद्योगिक शक्ति के बिना कल्पना नहीं की जा सकती
थी। युद्ध में 90 लाख से ज्यादा लोग मारे गए और दो करोड़ घायल हुए। अतः हम कह सकते
हैं कि पहला विश्वयुद्ध आधुनिक औद्योगिक युद्ध था।
3) ब्रिटेन में औद्योगीकरण का भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर-
क)
औद्योगीकरण के कारण ब्रिटेन में कपास का उत्पादन फैलने लगा और उद्योगपतियों ने सरकार
पर दबाव डाला कि वह कपास के आयात पर रोक लगाए और स्थानीय उद्योगों की रक्षा करें। ब्रिटेन
में आयातित कपड़ों पर सीमा शुल्क थोप दी गई फलतः वहां भारतीय कपास का आयात कम होने
लगा।
ख)
19वीं सदी के आरंभ से ही ब्रिटिश कपड़ा उत्पादक अन्य देशों में भी अपने कपड़े के लिए
नए-नए बाजार ढूंढने लगे थे।
ग)
ब्रिटिश मशीनों द्वारा बने कपड़ों ने भारतीय कपड़ा उद्योगों को अपने घर में ही भारी
प्रतिस्पर्धा में डाल दिया।
अतः
सूती कपड़े के निर्यात में लगातार गिरावट आने लगी । सन 1800 के आसपास निर्यात में सूती
कपड़े का प्रतिशत 30 था जो 1815 में घटकर 15% ही रह गया।
4) अफ्रीकी मजदूरों को प्रशिक्षित करने तथा कब्जे में रखने के लिए यूरोपीय
मालिकों द्वारा क्या तरीके अपनाए जाते थे?
उत्तर-
क)
अफ्रीकी मजदूरों को अपने कब्जे में रखने के लिए यूरोपीय मालिकों द्वारा उन पर भारी
भरकम टैक्स लगाए जाते थे, ताकि अफ्रीकी लोग उसे चुकाने के लिए बागानों तथा खानों में
काम करने के लिए मजबूर हो सके।
ख)
काश्तकारी किसानों को उनकी जमीन से हटाने के लिए उत्तराधिकार कानून भी बदल दिए गए अब
परिवार के किसी एक सदस्य को पैतृक संपत्ति मिलेगी ताकि अन्य सदस्यों को श्रम बाजार
में धकेला जा सके।
ग)
खान कर्मियों को बाड़ों में बंद कर दिया गया और उनके स्वतंत्र घूमने-फिरने पर पाबंदी
लगा दी।
5) नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली क्या है?
उत्तर-
यह विकासशील देशों द्वारा 1970 के दशक में प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव का एक समुच्चय
था। जिसके निम्नलिखित उद्देश्य थे-
क)
अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर विकासशील देशों के पक्ष में पुनर्विचार।
ख)
विकासशील देश एक ऐसी व्यवस्था चाहते थे जो उन्हें उनके प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण
दिला सकें।
ग)
वे चाहते थे कि उन्हें कच्चे माल के सही दाम मिले और अपने तैयार माल को विकसित देशों
के बाजारों में बेचने के लिए बेहतर पहुंच मिले।
घ)
विकासशील देशों को बहुराष्ट्रीय निगमों की गतिविधियों को संचालित व नियंत्रित करने
का अधिकार मिले।
6) ब्रेटन वुड्स समझौते का क्या अर्थ है?
उत्तर-
ब्रेटन वुड्स समझौता युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था के फ्रेमवर्क का समझौता
है, जो जुलाई 1944 में अमेरिका स्थित न्यू हैंपशायर के ब्रेटन वुड्स नामक स्थान पर
संयुक्त राष्ट्रीय मौद्रिक एवं वित्तीय सम्मेलन में हुआ। युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय
आर्थिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक विश्व में आर्थिक स्थिरता तथा पूर्ण रोजगार
बनाए रखना था सदस्य देशों के विदेश व्यापार से लाभ और घाटे से निपटने के लिए ब्रेटन
वुड्स सम्मेलन में ही अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना की गई। युद्धोत्तर पुनर्निर्माण
के लिए पैसे का इंतजाम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विश्व बैंक का
गठन किया गया।
7) 17 वीं सदी से पहले होने वाले आदान-प्रदान के दो उदाहरण दीजिए। एक
उदाहरण एशिया से और एक उदाहरण अमेरिका के बारे में चुने।
उत्तर-
17 वी सदी से पहले होने वाले आदान-प्रदान के दो उदाहरण-
क)
चीन- 15 वीं शताब्दी तक बहुत सारे सिल्क मार्ग अस्तित्व
में आ चुके थे। इसी रास्ते से चीनी पॉटरी जाती थी और इसी रास्ते से भारत व दक्षिण पूर्व
एशिया के कपड़े व मसाले दुनिया के दूसरे भागों में पहुंचते थे। वापसी में सोने चांदी
जैसी कीमती धातुएं यूरोप से एशिया पहुंचती थी, इतना ही नहीं यह सिल्क मार्ग केवल व्यापार
का केंद्र नहीं था, बल्कि इसी रास्ते से कई देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी
होते थे।
ख)
अमेरिका-17 वीं शताब्दी से पूर्व होने वाले आदान-प्रदान
कई बार लोगों के लिए विनाश का कारण भी बन गए। जैसे जब स्पेनिश और पुर्तगाली सेना अमेरिका
को जीतने के लिए अमेरिका पहुंचे तो वह अपने साथ अनेक बीमारियां विशेषकर चेचक के कीटाणु
भी लेकर गए, जिन्होंने इस बीमारी को पूरे अमेरिका महाद्वीप में फैला दिया जिसने पूरे
के पूरे अमेरिकी समुदाय को खत्म कर डाला।
8) बताएं कि पूर्व आधुनिक विश्व में बीमारियों के वैश्विक प्रसार ने
अमेरिकी भू-भागों के उपनिवेशीकरण में किस प्रकार मदद दी ?
उत्तर
क)
सोलवीं सदी के मध्य तक पुर्तगाली और स्पेनिश सेनाओं की विजय का सिलसिला शुरू हो गया
था, उन्होंने अमेरिका को उपनिवेश बनाना शुरू कर दिया था।
ख)
यूरोपीय सेनाएं केवल अपनी सैनिक ताकत के दम पर नहीं जीतती थी उनके पास तो कोई परंपरागत
किस्म का सैनिक हथियार था ही नहीं, यह हथियार तो चेचक जैसे कीटाणु थे जो स्पेनिश सैनिकों
और अफसरों के साथ वहां जा पहुंचे थे।
ग)
लाखों सालों से दुनिया से अलग रहने के कारण अमेरिका के लोगों के शरीर में इन बीमारियों
से बचने के लिए रोग प्रतिरोधी क्षमता नहीं थी।
घ)
परिणाम स्वरूप इस नए स्थान पर चेचक बहुत मारक साबित हुई और देखते ही देखते यह बीमारी
पूरे अमेरिका महाद्वीप में फैल गई और इसने पूरे के पूरे समुदाय को खत्म कर डाला।
इस
तरह से घुसपैठियों की जीत का रास्ता आसान हो गया और उन्होंने बिना किसी चुनौती के बड़े
साम्राज्यो को जीतकर अमेरिका में उपनिवेशों की स्थापना की।
9) खाद्य उपलब्धता पर तकनीक के प्रभाव को दर्शाने के लिए इतिहास से
दो उदाहरण दें।
उत्तर-
1890 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था सामने आ चुकी थी इससे तकनीक में भी काफी बदलाव आ चुका
था खाद्य उपलब्धता पर भी तकनीक का प्रभाव पड़ने लगा जो इस प्रकार है-
1)
रेल का विकास- अब भोजन किसी आसपास के गांव या कस्बे से
नहीं बल्कि हजारों मील दूर से आने लगा था। खाद्य पदार्थों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने
के लिए रेलवे का इस्तेमाल किया जाने लगा था। बड़े आकार के जल पोतों द्वारा अब खाद्य
पदार्थों को दूर-दूर के बाजारों में कम लागत पर और आसानी से पहुंचाना आसान हो गया।
2)
रेफ्रिजरेटर की तकनीक युक्त जहाजों के कारण अब अमेरिका से यूरोप भेजे जाने वाली चीजों
को जो जल्दी खराब होती थी जैसे फल, दूध, मांस आदि को भी लंबी यात्राओं में ले जाया
जाना आसान हो गया । इससे ना केवल समुद्री यात्रा में आने वाला खर्चा कम हुआ बल्कि यूरोप
में मांस के दाम गिर गए और वहां के लोगों को एक अच्छी खुराक मिलने लगी।
10) कॉर्न लॉ के समाप्त करने के बारे में ब्रिटिश सरकार के प्रभाव की
व्याख्या करते हुए संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तर-
ब्रिटिश संसद ने 19वीं शताब्दी में जो कानून अपने भू-स्वामियों के हितों की रक्षा के
लिए पास किए उन्हें कॉर्न लॉ कहा जाता है। इन कानून द्वारा विदेशों से आने वाली मक्का
के आयात पर पाबंदी लगा दी गई। परिणाम स्वरूप जब खाद्य पदार्थों की ऊंची कीमतों से परेशान
लोगों ने हाहाकार मचा दी तो ब्रिटिश सरकार ने कॉर्न लॉ को फौरन समाप्त कर दिया।
इस
कानून को हटाने के बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव पड़े-
1)
खाद्य सामग्री सस्ती हो गई जिससे साधारण और गरीब जनता को खूब लाभ रहा।
2)
जब खाद्य पदार्थ सस्ते दामों में ब्रिटेन आने लगे तो वहां के भूस्वामी बर्बाद हो गए।
3)
खेती करने वाले बहुत से किसान बेरोजगार हो गए और लोग नौकरी की तलाश में शहरों की ओर
जाने लगे।
11) "अफ्रीका में रिंडरपेस्ट का आना" के प्रभाव की व्याख्या
करते हुए संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तर-
अफ्रीका में रिडरपेस्ट का आना- रिंडरपेस्ट मवेशियों में प्लेग की भांति फैलने वाली
एक खतरनाक बीमारी थी जो 18 90 के दशक में अफ्रीका में बड़े पैमाने पर फैल गई थी। इस
बीमारी ने हजारों लोगों के भाग्य को बदल कर रख दिया। अफ्रीका महादेश के पूर्वी हिस्से
से महाद्वीप में प्रवेश करने वाली ब्रिटिश आधिपत्य वाले एशियाई देशों के जानवरों के
द्वारा यह बीमारी यहां पहुंची थी । लगभग 5 वर्षों में अफ्रीका के १०% पशु इस बीमारी
से मारे गए पशुओं के मारे जाने पर अपनी सत्ता को मजबूत करने तथा अफ्रीका वासियों को
श्रम बाजार में धकेलने के लिए वहां के पूंजीपतियों ने उनके बचे खुचे पशुओं को भी अपने
कब्जे में ले लिया, इस प्रकार अफ्रीकी लोगों को दास अथवा गुलाम बनाने के भरपूर मौके
उपलब्ध हो गए।
12) भारतीय अर्थव्यवस्था पर महामंदी के प्रभाव पर संक्षिप्त टिप्पणी
लिखें।
उत्तर
भारतीय अर्थव्यवस्था पर महामंदी के प्रभाव-
क)
महामंदी के कारण भारत के कृषिगत पदार्थों के आयात -निर्यात में अत्याधिक कमी आ गई जो
1928 से 1934 के बीच घटकर लगभग आधे रह गए।
ख)
जब अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में कमी आई तो भारत में भी वस्तुओं के दामों में काफी कमी
आ गई इस दौरान भारत में गेहूं की कीमत में 50% तक की कमी हो गई।
ग)
इस महामंदी का बंगाल के पटसन पैदा करने वाले लोगों पर विशेष रूप से विनाशकारी प्रभाव
पड़ा पटसन के मूल्यों में कोई 60% की गिरावट आ गई। जिससे बंगाल के पटसन उत्पादक बर्बाद
हो गए और वे कर्ज के बोझ तले दब गए।
घ)
छोटे-छोटे किसान भी इस बर्बादी से ना बच सके उनकी आर्थिक दशा खराब होती जा रही थी दूसरी
तरफ सरकार द्वारा लगान में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जा रही थी।
ड.)
1930 में शुरू होने वाले सिविल अवज्ञा आंदोलन इस आर्थिक मंदी का सौधा परिणाम था
क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र अशांति का क्षेत्र बन चुके थे।
13) 16 वीं सदी में दुनिया सिकुड़ने लगी थी इसका क्या मतलब है व्याख्या
करें।
उत्तर-
क)
संसार के विभिन्न महाद्वीपों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों में वृद्धि से है।
ख)
16वीं सदी से पहले तक विभिन्न महाद्वीपों के लोगों के बीच अंतर्संबंध व्यापार और व्यवसाय
का अभाव था।
ग)
परंतु सोलवीं सदी में संसार के विभिन्न लोगों के संबंधों में वृद्धि हुई।
घ)
सोलवीं सदी में संसार के महाद्वीपों के बीच व्यापार व्यवसाय, सांस्कृतिक विचारों का
आदान-प्रदान और लोगों का आना जाना बढ़ा, इससे लोग एक-दूसरे के नजदीक आए और लोगों को
लगा कि दुनिया सिकुड़ने लगी।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
1) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमयो में तीन तरह की गति और प्रभावों की
व्याख्या करें। तीनों प्रकार की गतियों के भारत और भारतीयों से संबंधित एक एक उदाहरण
दें और उनके बारे में संक्षेप में लिखें।
उत्तर-
अर्थशास्त्रियों ने अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमय में 3 तरह की घटनाओं या प्रवाहो का
उल्लेख किया है-
क)
व्यापार का प्रवाह- पहला व्यापार का प्रवाह होता
है जो 19वीं सदी में मुख्य रूप से वस्तुओं जैसे कपड़ा या गेहूं आदि के व्यापार तक ही
सीमित था।
ख)
श्रम का प्रवाह- दूसरा प्रवाह श्रम का होता है इसमें लोग
काम और रोजगार की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं।
ग)
पूंजी का प्रवाह-तीसरा प्रवाह पूंजी का होता है जिसे अल्प
या दीर्घ अवधि के लिए दूर-दराज के इलाकों में निवेश कर दिया जाता है। ये तीनों प्रवाह
एक दूसरे से जुड़े होते हैं, और लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं।
भारत
से तीन प्रवाहो का उदाहरण- भारत में प्राचीन काल से ही तीनों प्रकार के प्रवाह देखने
को मिलते हैं।
1)
प्राचीन काल से ही भारतीयों ने अपने पड़ोसी देशों के साथ व्यापारिक संबंध बना रखे थे।
भारतीय व्यापारी भारत में मसाले, कपास आदि लेकर विदेशों में जाते थे तथा वहां से जरूरी
चीजें लेकर आते थे।
2)
बहुत से भारतीय कारीगर और इंजीनियर तथा मजदूर विदेशों में बागानों खानों सड़क निर्माण
और रेल निर्माण का काम करने के लिए जाते रहे हैं।
3)
भारत में प्राचीन काल में बहुत से देशों ने पूंजी का निवेश किया। पुर्तगालियों, फ्रांसीसियों
तथा अंग्रेजों ने यहां व्यापारिक कंपनियां खोली तथा चाय के बागान स्थापित किए।
2) महामंदी के कारणों की व्याख्या करें।
उत्तर-
1929 में आर्थिक महामंदी की शुरुआत हुई इस मंदी के प्रमुख कारण निम्नलिखित थे-
1)
औद्योगिक क्रांति के कारण अमेरिका तथा ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर उत्पादन कार्य होने
लगा था। 1930 तक तैयार माल का इतना बड़ा भंडार एकत्र हो गया कि उनका कोई खरीदार ना
रहा।
2)
कृषि क्षेत्र में अति उत्पादन के कारण कृषि उत्पादों की कीमतें गिरने लगी। किसानों
ने अपनी घटती आय को बढ़ाने के लिए अधिक उत्पादन करना शुरू कर दिया किंतु इससे कीमतें
और गिरने लगी। खरीदारों के अभाव में कृषि उपज पड़ी-पड़ी सड़ने लगी।
3)
संकट से पूर्व बहुत से देशों ने अमेरिका से कर्ज लिया था जो घटकर केवल चौथाई रह गया
था। जो देश अमेरिकी कर्ज पर सबसे ज्यादा निर्भर थे उनके सामने गहरा संकट खड़ा हो गया।
4)
यूरोप के कई बड़े बैंक धराशायी हो गए। कई देशों की मुद्रा की कीमत बुरी तरह गिर गई।
अमेरिकी सरकार इस महामंदी से अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आयातित पदार्थों पर
दोगुना सीमा शुल्क वसूल करने लगी।
5)
अमेरिका के शेयर बाजार में शेयरों की कीमत में गिरावट आ गई इसकी वजह से वहां लाखों
व्यापारियों का दिवाला निकल गया।
3) जी -77 देशों से आप क्या समझते हैं? जी-77 को किस आधार पर ब्रेटन
वुड्स की जुड़वा संतानों की प्रतिक्रिया कहा जा सकता है। व्याख्या करें।
उत्तर-
वह विकासशील देश जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए थे, किंतु 50 व 60 के
दशक में पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं की तेज प्रगति से उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ । इस समस्या
को देखते हुए उन्होंने एक नए अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली के लिए आवाज उठाई और अपना
एक संगठन बनाया जिसे समूह 77 या जी-77 के नाम से जाना जाता है।
ब्रेटन
वुड्स सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक का जन्म हुआ था। जिन्हें
ब्रेटन वुड्स की जुड़वा संतान कहा जाता है, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक
पर केवल कुछ शक्तिशाली विकसित देशों का ही प्रभुत्व था, इसलिए ब्रेटन वुड्स सम्मेलन
से विकासशील देशों को कोई लाभ नहीं हुआ इसलिए ब्रेटन वुड्स की जुड़वा संतानों विश्व
बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रतिक्रिया स्वरूप विकासशील देशों ने समूह
77 नामक संगठन बनाकर नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली की मांग की ताकि उनके आर्थिक
उद्देश्य पूरे हो सके। अपने संसाधनों पर उनका पूरा नियंत्रण हो सके, कच्चे माल के सही
दाम मिले और अपने तैयार माल को विकसित देशों के बाजारों में बेचने के लिए बेहतर पहुंच
मिले।
4) प्रथम विश्वयुद्ध यूरोप में लड़ा गया था, परंतु उसके प्रभाव पूरे
विश्व में अनुभव किए गए। सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
क)
विश्वयुद्ध- प्रथम विश्वयुद्ध अपने पूर्ववर्ती युद्ध
से पूर्णता भिन्न था। इस लड़ाई में विश्व के अग्रणी औद्योगिक देश परस्पर जूझ रहे थे
और शत्रुओं को तबाह करने के लिए उनके पास असीम आधुनिक औद्योगिक शक्ति इकट्ठा हो चुकी
थी।
ख)
आधुनिक औद्योगिक युद्ध - यह पहला आधुनिक औद्योगिक युद्ध
था । इसमें मशीनगनों, टैंकों, विमानों और रासायनिक अस्त्रों का व्यापक मात्रा में उपयोग
हुआ । यह सभी चीजें आधुनिक विशाल उद्योगों की देन थी।
ग)
कामकाजी बल में कमी- इस महाविनाश से यूरोप में
कामकाज के लायक लोगों की संख्या बहुत कम हो गई। परिवार के सदस्य कम हो जाने से परिवार
के पालन-पोषण का सारा बोझ महिलाओं के कंधे पर आ गया।
घ)
नयी सामाजिक व्यवस्था- युद्ध समस्त समाज तथा अर्थव्यवस्था
के पुनर्गठन के लिए उत्तरदायी था। युद्ध काल में उद्योगों को युद्ध संबंधी वस्तुओं
के उत्पादन के लिए पुनर्गठित किया गया। उपभोक्ता वस्तुओं में कमी हो गई। पुरुष मोर्चे
पर जाने लगे तो महिलाओं को बाहर काम करने के लिए जाना पड़ा।
ड.)
अमेरिका का महाशक्ति के रूप में उदय- युद्धो
परांत अमेरिका विश्व की महाशक्ति बन गया। ब्रिटेन को युद्ध के लिए अमेरिकी बैंकों से
भारी ऋण लेना पड़ा परिणाम स्वरूप उसका आर्थिक वर्चस्व पूर्णता स्थापित हो चुका था ।
अतः युद्ध ने अमेरिका को कर्जदाता देश बना दिया।
विषय-सूची
इतिहास | भारत और समकालीन विश्व- 2 |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
भूगोल | समकालीन भारत- 2 |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
नागरिक शास्त्र | लोकतांत्रिक राजनीति-2 |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5. | |
6. | |
7. | |
8. | |
अर्थशास्त्र | आर्थिक विकास की समझ |
1. | |
2. | |
3. | |
4. | |
5 | |