झारखण्ड अधिविद्य परिषद्
ANNUAL INTERMEDIATE ΕΧΑΜΙΝΑΤΙΟΝ – 2026
GEOGRAPHY (10.02.2026)
सामान्य
निर्देश :
1.
इस प्रश्न-पुस्तिका में दो भाग भाग-A तथा भाग-B हैं।
2.
भाग-A में 25 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न तथा भाग-B में
45 अंक के विषयनिष्ठ प्रश्न हैं।
3.
परीक्षार्थी को अलग से उपलब्ध कराई गई उत्तर-पुस्तिका
में उत्तर देना है।
4.
भाग-A इसमें 25 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं जिनके 4 विकल्प (A, B, C तथा D) हैं। परीक्षार्थी
को उत्तर-पुस्तिका में सही उत्तर लिखना है। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न
1 अंक का है। गलत उत्तर के लिए कोई अंक काटा नहीं जाएगा।
5.
भाग-B इस भाग में तीन खण्ड खण्ड-A, B तथा C हैं। इस भाग में अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय
तथा दीर्घ उत्तरीय प्रकार के विषयनिष्ठ प्रश्न हैं। कुल प्रश्नों की संख्या 23 है।
खण्ड-A
- प्रश्न संख्या 26-34 अति लघु उत्तरीय हैं। किन्हीं 7 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक
प्रश्न 1 अंक का है।
खण्ड-B
- प्रश्न संख्या 35-42 लघु उत्तरीय हैं। किन्हीं 6 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक
प्रश्न 3 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 150 शब्दों में दें।
खण्ड-C
- प्रश्न संख्या 43-48 दीर्घ उत्तरीय हैं। किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक
प्रश्न 5 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 250 शब्दों में दें।
6.
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।
7.
जहाँ आवश्यक हो स्वच्छ तथा स्पष्ट रेखाचित्र बनाएँ।
8.
परीक्षार्थी परीक्षा भवन छोड़ने के पहले अपनी उत्तर-पुस्तिका वीक्षक को अनिवार्य रूप
से लौटा दें।
9.
परीक्षा समाप्त होने के उपरांत परीक्षार्थी प्रश्न-पुस्तिका अपने साथ लेकर जा सकते
हैं।
भाग - A (बहुविकल्पीय प्रश्न)
प्रश्न संख्या 1 से 25 तक बहुविकल्पीय प्रकार हैं। प्रत्येक
प्रश्न के चार विकल्प हैं। सही विकल्प चुनकर उत्तर पुस्तिका में लिखें। प्रत्येक प्रश्न
1 अंक का है। 1x25= 25
1. एन्थ्रोपोज्याग्राफिया'
पुस्तक किसने लिखी ?
(A)
इरैटोस्थनीज
(B) फ्रेडरिक रैटजेल
(C)
हम्बोल्ट
(D)
जीन ब्रून्स
2. किस
कारण से पर्वतीय क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व कम होता है?
(A) कठोर जलवायु व दुर्गम स्थलाकृति
(B) उपजाऊ भूमि
(C) रोजगार की अधिकता
(D) पर्याप्त सिंचाई
3. भारत में जनसंख्या विस्फोट
का मुख्य कारण क्या है ?
(A) उच्च जन्म दर
(B) मृत्यु दर में कमी
(C) स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार
(D) इनमें से सभी
4. वाणिज्यिक पशुपालन की
मुख्य विशेषता है।
(A) पारम्परिक औजार
(B) आधुनिक वैज्ञानिक
तकनीक
(C) घुमंतू जीवन शैली
(D) इनमें से कोई नहीं
5. निम्नलिखित में से कौन
से फल भूमध्यसागरीय कृषि में उगाए जाते हैं ?
(A) अंजीर और जैतुन
(B) सेव और आम
(C) चाय और कॉफी
(D) केला और नाशपाती
6. निम्नलिखित में से कौन-सा कुटीर उद्योग का उदाहरण है?
(A) वस्त्र उद्योग
(B) लौह-इस्पात उद्योग
(C) हथकरघा बुनाई उद्योग
(D) टेलीविजन उद्योग
7. निम्नलिखित में से कौन-सा सेवा कार्य नहीं है ?
(A) पर्यटन
(B) बैंकिंग
(C) अध्यापन
(D) खेती
8. चतुर्थक गतिविधियों का उदाहरण है।
(A) वैज्ञानिक अनुसंधान
(B) सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएँ
(C) परामर्श सेवाएँ
(D) इनमें से सभी
9. पनामा नहर जोड़ता है
(A) अटलांटिक और हिन्द महासागर को
(B) अटलांटिक और प्रशांत महासागर
(C) प्रशांत और आर्कटिक महासागर को
(D) लाल सागर और भूमध्यसागर को
10. भारत में स्वर्ण चतुर्भुज सड़क परियोजना किन शहरों को
जोड़ती है ?
(A) दिल्ली - मुम्बई- चेन्नई - कोलकाता
(B) दिल्ली - भोपाल - पटना - जयपुर।
(C) मुम्बई - पुणे - बेंगलुरु - हैदराबाद
(D) दिल्ली - कानपुर - लखनऊ - पटना
11. बहुपक्षीय व्यापार का अर्थ है व्यापार
(A) एक देश के बीच
(B) दो देशों के बीच
(C) कई देशों के बीच
(D) गाँवों के बीच
12. शहरीकरण का अर्थ है
(A) गाँवों का शहरों
में बदलना
(B) जनसंख्या का घटना
(C) खेती का बढ़ना
(D) ग्रामीण जनसंख्या का घटना
13. निम्नलिखित राज्यों में
से किसकी जनसंख्या सर्वाधिक है ?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) बिहार
(C) पश्चिम बंगाल
(D) महाराष्ट्र
14. जब लोग एक देश से दूसरे देश में जाते हैं, तो
उसे कहते हैं
(A) आंतरिक
प्रवास
(B) अंतरराष्ट्रीय प्रवास
(C) ग्रामीण
प्रवास
(D) शहरी
प्रवास
15. भारत का कौन-सा राज्य मानव विकास सूचकांक में सबसे ऊपर है ?
(A) बिहार
(B) केरल
(C) उत्तर प्रदेश
(D) मध्य प्रदेश
16. निम्नलिखित में से कौन
सा/से खनन नगर है / हैं?
(A) रानीगंज
(B) झरिया
(C) धनबाद
(D) इनमें से सभी
17. कॉफी मुख्यतः उगाई जाती
है
(A) केरल में
(B) कर्नाटक में
(C) पंजाब में
(D) बिहार में
18. निम्नलिखित में से किस
फसल को सबसे अधिक पानी की आवश्यकता होती है ?
(A) जूट
(B) गेहूँ
(C) मक्का
(D) दलहन
19. निम्नलिखित में से कौन
सी जल-सरक्षण की विधि है ?
(A) अत्यधिक सिंचाई
(B) वर्षा जल संचयन
(C) वनों की कटाई
(D) भूजल
का अत्यधिक दोहन
20. निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज धात्विक है?
(A) कोयला
(B) पेट्रोलियम
(C) लौह-अयस्क
(D) चूना पत्थर
21. कौन सा/से शहर हथकरघा
और पावरलूम वस्त्रों के लिए प्रसिद्ध है/हैं ?
(A) वाराणसी
(B) सूरत
(C) कोयंबटूर
(D) इनमें से सभी
22. भारत की 'सिलिकॉन वैली'
किसे कहा है?
(A) हैदराबाद
(B) बेंगलुरु
(C) पुणे
(D) दिल्ली
23. निर्यात का अर्थ
(A) विदेश में माल बेचना
(B) विदेश से माल खरीदना
(C) स्थानीय व्यापार करना
(D) सेवाओं का निर्यात
24. निम्नलिखित में से कौन
सा/से प्रदूषण प्रकार है/हैं ?
(A) वायु प्रदूषण
(B) जल प्रदूषण
(C) मृदा प्रदूषण
(D) इनमें से सभी
25. भारत में सबसे तेज परिवहन
का साधन कौन-सा है?
(A) सड़क परिवहन
(B) रेल परिवहन
(C) वायु परिवहन
भाग-B खण्ड - A (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
किन्हीं सात प्रश्नों के उत्तर दें। 1x7=7
26. 'रुको और जाओ निश्चयवाद' की संकल्पना किसने
प्रस्तुत की ?
उत्तर - 'रुको
और जाओ निश्चयवाद' की संकल्पना ऑस्ट्रेलियाई
भूगोलवेत्ता ग्रिफिथ टेलर ने प्रस्तुत की थी।
27. मृत्यु दर को परिभाषित
करें ।
उत्तर - मृत्यु दर से अर्थ एक वर्ष में प्रति हजार जनसंख्या के
पीछे मृतकों की संख्या से है।
28. डेयरी कृषि से क्या तात्पर्य
है ?
उत्तर - डेयरी कृषि का अर्थ उस पशुपालन पद्धति से है जिसमें दूध
और उससे बनने वाले विभिन्न उत्पादों (जैसे पनीर, दही, मक्खन) के लिए दुधारू पशुओं
का पालन-पोषण किया जाता है।
29. निजी क्षेत्र उद्योग
के एक उदाहरण दीजिए ।
उत्तर - निजी क्षेत्र के उद्योग का सबसे प्रमुख उदाहरण टाटा स्टील
या रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
30. कोयला के चार प्रकार
क्या है ?
उत्तर - कोयले के चार मुख्य प्रकार हैं: एन्थ्रेसाइट, बिटुमिनस,
सबबिटुमिनस, और लिग्नाइट।
31. प्रशासनिक नगर से आप
क्या समझते है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय तथा राज्यों की राजधानियां जहां केंद्रीय सरकार या प्रांतीय सरकार के प्रशासनिक
कार्यालय होते हैं उन्हें प्रशासनिक नगर कहा जाता है। जैसे नई दिल्ली (भारत), केनबेरा
(ऑस्ट्रेलिया), बीजिंग (चीन) इत्यादि राज्यों में भी प्रशासनिक कार्य वाले नगर होते
हैं, जैसे- पटना (बिहार), चेन्नई (तमिलनाडु) आदि।
32. जनसंख्या वृद्धि से क्या तात्पर्य है?
उत्तर - किसी भौगोलिक क्षेत्र की जनसंख्या के आकार में एक
निश्चित समय में होने वाले परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि कहा जाता है।
33. भारत के चाय उत्पादक
राज्यों के नाम लिखें।
उत्तर - भारत में प्रमुख चाय उत्पादन वाले राज्य असम (असम घाटी और
कछार), पश्चिम बंगाल (दुआर, तराई और दार्जिलिंग), तमिलनाडु और केरल हैं, जो कुल
चाय उत्पादन का लगभग 96% उत्पादन करते हैं।
34. कौन सी ऊर्जा नवीकरणीय
ऊर्जा का उदाहरण है?
उत्तर - नवीकरणीय ऊर्जा के मुख्य उदाहरण - सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा,
जलविद्युत, भूतापीय ऊर्जा, और बायोमास हैं।
खण्ड - B (लघु उत्तरीय प्रश्न)
किन्हीं छ: प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम
150 शब्दों में दें। 3x6=18
35. मृदा प्रदूषण क्या है? मृदा प्रदूषण के कारण बताइए ।
उत्तर - मृदा के प्राकृतिक गुणों में मानव द्वारा किया गया ऐसा कोई
परिवर्तन जो मानव एवं अन्य जीवधारियों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, मृदा प्रदूषण
कहलाता है।
भारत में मृदा प्रदूषण के कारण-
(i) घरेलू स्रोतों से प्राप्त अपशिष्टों का मिट्टी में मिल
जाना तथा कृषि भूमि या खाली भूमि को शौच घर के रूप में प्रयुक्त करना।
(ii) औद्योगिक अपशिष्टों का समुचित निपटान न किया जाना
जिसके कारण यह अपशिष्ट जल में घुलकर निकटवर्ती क्षेत्रों की मृदा को प्रदूषित कर
देते हैं।
(iii) कृषि फसलों पर रासायिनक उर्वरकों, कीटनाशकों तथा
कवकनाशकों का बढ़ता उपयोग।
(iv) प्रदूषित जल द्वारा कृषि फसलों में सिंचाई करना।
(v) परमाणु विस्फोट जनित रेडियोधर्मी पदार्थों का मृदा में
मिल जाना।
(vi) अम्लीय वर्षा का होना।
36. स्वर्ण चतुर्भुज सड़क
कैसे भारतीय व्यापार को प्रभावित करती है ? वर्णन करें ।
उत्तर - स्वर्ण चतुर्भुज 5,846 किमी लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग
नेटवर्क है, जो दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को जोड़ता है। यह भारतीय व्यापार
को परिवहन समय और लागत कम करके, प्रमुख बंदरगाहों को जोड़कर, और औद्योगिक विकास को
गति देकर सीधे प्रभावित करता है, जिससे देश में माल की सुगम आवाजाही और आर्थिक
विकास को बढ़ावा मिलता है।
स्वर्ण चतुर्भुज का भारतीय व्यापार पर प्रभाव :
1. परिवहन
समय व लागत में कमी: उच्च गति वाले
4-6 लेन के राजमार्गों के कारण, प्रमुख महानगरों के बीच माल की आवाजाही तेज़ और
सस्ती हो गई है, जिससे रसद (logistics) दक्षता में वृद्धि हुई है।
2. बंदरगाहों
से बेहतर जुड़ाव: यह परियोजना
प्रमुख बंदरगाहों (जैसे चेन्नई, मुंबई) को अंतर्देशीय औद्योगिक केंद्रों से सीधे
जोड़ती है, जिससे आयात-निर्यात व्यापार में काफी वृद्धि हुई है।
3. औद्योगिक
गलियारों का विकास: सड़क के किनारे
नए औद्योगिक केंद्रों और औद्योगिक पार्कों की स्थापना को प्रोत्साहन मिला है,
जिससे विनिर्माण (Manufacturing) को गति मिली है।
4. आर्थिक
विकास और रोजगार: इसके पास स्थित
जिलों (विशेषकर मध्यम-घनत्व वाले) में औद्योगिक उत्पादन में जबरदस्त वृद्धि हुई
है, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
5. ग्रामीण-शहरी
एकीकरण: यह राजमार्ग स्थानीय
मंडियों को मुख्य शहरों से जोड़कर ग्रामीण उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला (Supply
Chain) को मजबूत करता है।
37. कुटीर उद्योग एवं लघु
उद्योग में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर -
|
लघु उद्योग |
कुटीर उद्योग |
|
1. इस उद्योग में थोड़ी-सी पूँजी द्वारा छोटी-छोटी मशीनों की
सहायता से वस्तुओं का निर्माण किया जाता है। |
1. इस उद्योग में वस्तुओं का निर्माण स्थानीय कच्चे माले का प्रयोग
करके घरों में किया जाता है। कम पूँजी की आवश्यकता होती है। |
|
2. इस उद्योग में खिलौने बनाना, जूते बनाना, रेडियो, टी. वी.,
घड़ी के पूर्जे आदि। |
2. इस उद्योग में गाँव में विकसित विविध शिल्प रंगाई, छपाई, चटाइयाँ,
मिट्टी के बर्तन, ईंटे, सोना, चाँदी के आभूषण बनाए जाते हैं। |
|
3. गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाता है। |
3. गुणवत्ता का विशेष ध्यान नहीं दिया जाता। |
|
4. इसका उत्पाद व्यापारी के माध्यम से बाजारों में बेचा जाता
है। |
4. इसका उत्पाद स्थानीय बाजार में परिवार के सदस्यों द्वारा
बेचा जाता है। |
|
5. लघु उद्योग में कार्य ज्यादातर मजदूरों के द्वारा कराया जाता
हैं। |
5. कुटीर उद्योग एक घरेलू उद्योग होने के कारण ज्यादातर परिवार
के सदस्यों द्वारा चलाया जाता है। |
|
6. लघु उद्योग व्यापक क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मांग
को पूरा करने के लिए माल का उत्पादन कर रहे हैं। |
6. कुटीर उद्योग स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए माल
का उत्पादन करतें हैं | |
|
7. लघु उद्योग कुछ हद तक संगठित तरीके से संचालित होते हैं |
7. कुटीर उद्योग ज्यादातर असंगठित तरीके से संचालित होते हैं |
|
8. लघु उद्योग बिजली के पंखे और बल्ब, रेडियो, टेप-रिकॉर्डर
जैसे परिष्कृत सामानों में लगे हुए हैं। |
8. कुटीर उद्योग पारंपरिक सामानों जैसे मिट्टी के बर्तन, खादी
के सामान, कपास और कॉयर गद्दे, हस्तनिर्मित जूते आदि के उत्पादन में लगे हुए हैं। |
|
9.
लघु उद्योग ज्यादातर पूर्णकालिक व्यवसाय के रूप में संचालित होते हैं। |
9.
कुटीर उद्योगों को अंशकालिक और
पूर्णकालिक व्यवसाय दोनों के रूप में संचालित किया जा रहा है। |
38. झारखण्ड में अभ्रक के
उत्पादन एवं वितरण पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें ।
उत्तर - झारखण्ड भारत में उच्च गुणवत्ता वाले अभ्रक (Mica) का
प्रमुख उत्पादक और निर्यातक राज्य है, जहाँ कोडरमा, गिरिडीह और हजारीबाग जिलों में
विस्तृत 'मेका बेल्ट' (लगभग \(150\times 32\) किमी) स्थित है। यहाँ मुख्य रूप से
रूबी अभ्रक पाया जाता है। कोडरमा को 'विश्व की अभ्रक राजधानी' कहा जाता है।
उत्पादन एवं वितरण के मुख्य बिंदु:
1. क्षेत्र: अभ्रक की पट्टी मुख्य रूप से कोडरमा, गिरिडीह, और हजारीबाग
जिलों में फैली हुई है। चकाई (जमुई) से लेकर गवां, तिसरी (गिरिडीह) और डोमचांच
(कोडरमा) प्रमुख क्षेत्र हैं।
2. प्रकार: यहाँ सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला रूबी अभ्रक प्रचुर मात्रा
में पाया जाता है, जो अपनी उच्च विद्युत प्रतिरोधकता के लिए जाना जाता है।
3. उत्पादन: झारखण्ड देश के कुल अभ्रक उत्पादन में महत्वपूर्ण
हिस्सेदारी रखता है। यद्यपि सरकारी खदानें बंद होने के कारण अब उत्पादन मुख्य रूप
से अवैध/असंगठित खदानों से होता है।
4. उपयोग: उत्पादित अभ्रक का अधिकांश भाग बिजली के उपकरणों,
इलेक्ट्रॉनिक्स, पेंट और प्लास्टिक उद्योगों में उपयोग हेतु निर्यात किया जाता है।
39. जल
का पुनःचक्रण / पुनः उपयोग क्या है? जल का पुनःचक्रण के महत्व को बताइए ।
उत्तर - स्वच्छ जल की उपलब्धता में सुधार का एक अन्य महत्वपूर्ण
रास्ता है- जल का पुनः चक्र तथा पुनः उपयोग। जल के पुनः चक्र और पुनः उपयोग के
निम्नलिखित तीन तरीकें होते हैं जिसके द्वारा स्वच्छ जल के संरक्षण तथा उसकी
उपलब्धता में वृद्धि की जा सकती है-
(i) कम गुणवत्ता वाले जल जैसे शोधित अपशिष्ट जल का उपयोग
उद्योगों में शीतलन व अग्निशमन के लिए किया जा सकता है।
(ii) नगरीय क्षेत्रों में स्नान व बर्तन धोने में प्रयुक्त
जल को बागवानी के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
(iii) वाहनों को धोने के लिए प्रयुक्त जल का उपयोग बागवानी
कार्यों में किया जा सकता है।
उक्त तरीकों के उपयोग से उत्तम गुणवत्ता वाले पीने के पानी
का संरक्षण किया जा सकता है। वर्तमान में भारत में जल का पुनः चक्रण सीमित स्तर पर
किया जा रहा है जबकि पुनःचक्रण द्वारा पुनः पूर्ति योग्य जल की देश में व्यापक
सम्भावनाएँ मौजूद हैं।
40. भारत
में महिलाओं के प्रवास के क्या कारण हैं ?
उत्तर - भारत में महिलाओं के प्रवास का स्वरूप पुरुषों से काफी
अलग है। जहाँ पुरुष मुख्य रूप से आर्थिक कारणों से प्रवास करते हैं, वहीं महिलाओं
के प्रवास के पीछे सामाजिक और पारिवारिक कारण अधिक प्रभावशाली होते हैं।
भारत में महिलाओं के प्रवास के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-
1. विवाह - भारत में महिलाओं के प्रवास का सबसे बड़ा कारण विवाह है। ग्रामीण
क्षेत्रों में यह प्रथा है कि विवाह के बाद महिला को अपने पति के घर (ससुराल) जाकर
रहना पड़ता है। जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल महिला प्रवासियों में से लगभग
65% से अधिक केवल विवाह के कारण प्रवास करती हैं। मेघालय जैसे कुछ राज्यों को छोड़कर
(जहाँ मातृसत्तात्मक व्यवस्था है), पूरे देश में यह प्रवास का प्राथमिक कारण है।
2. रोजगार और आर्थिक अवसर- हाल के वर्षों में शिक्षा के प्रसार और बढ़ती महंगाई के कारण
महिलाओं के काम के लिए घर से बाहर निकलने की प्रवृत्ति बढ़ी है।
a. ग्रामीण से शहरी प्रवासः महिलाएँ शहरों में घरेलू कामगार, निर्माण कार्यों, या असंगठित
क्षेत्रों में काम करने के लिए प्रवास करती हैं।
b. कुशल श्रमिकः शिक्षित महिलाएँ आईटी (IT), बैंकिंग, चिकित्सा और शिक्षा जैसे
क्षेत्रों में बेहतर करियर के लिए बड़े शहरों की ओर रुख कर रही हैं।
3.
शिक्षा - बेहतर उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा प्राप्त
करने के लिए लड़कियाँ गाँवों और छोटे शहरों से निकलकर बड़े शहरों (जैसे दिल्ली, कोटा,
बेंगलुरु) में प्रवास करती हैं।
4.
पारिवारिक प्रवास-
अक्सर जब परिवार का मुखिया (पुरुष)
रोजगार के लिए किसी दूसरे शहर में बस जाता है, तो पूरा परिवार भी उसके साथ चला जाता
है। इसे 'आश्रित प्रवास' भी कहा जाता है, जहाँ महिलाएँ अपने पति या माता-पिता के साथ
प्रवास करती हैं।
41. पर्यटन
को प्रभावित करनेवाले कारक लिखें ।
उत्तर - पर्यटन एक ऐसी यात्रा है जो व्यापार की बजाय आमोद-प्रमोद
के उद्देश्यों को दृष्टिगत रखते हुए की जाती है।
पर्यटन को निम्नलिखित दो कारक प्रभावित करते हैं-
(1) माँग -
किसी भी आर्थिक क्रिया के विकास के लिए माँग का होना सबसे आवश्यक तत्व है। पर्यटन
का विकास भी उसकी माँग पर निर्भर करता है। पिछली शताब्दी के उत्तरार्द्ध में जीवन
स्तर में सुधार के कारण तथा अवकाश के समयों में वृद्धि होने से पर्यटन की माँग
बढ़ी है।
(2) परिवहन की सुविधा - परिवहन सुविधाओं के विस्तार एवं विकास से पर्यटन को बढ़ावा
मिलता है। इसके कारण दुर्गम स्थल मनोरंजन के महत्वपूर्ण केन्द्र बन जाते हैं।
वर्तमान समय में वायु परिवहन के विस्तार से पर्यटन उद्योग की काफी उन्नति हुई है।
42. स्थानान्तरित
कृषि की विशेषताएँ बताइए ।
उत्तर - स्थानान्तरण कृषि की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
(i) इस कृषि पद्धति में वनों को काटकर तथा आग लगाकर कृषि भूमि
प्राप्त की जाती है जिसमें जली हुई राख की परत उर्वरक का कार्य करती है। इसी कारण
इस कृषि को कर्तन-दहन कृषि भी कहा जाता है।
(ii) इस कृषि में खेतों का आकार छोटा होता है तथा इसमें
कृषि कार्य पुराने औजारों (जैसे लकड़ी, कुदाली तथा फावड़ों) से किया जाता है।
(iii) इस कृषि पद्धति में 3 से 5 वर्ष तक कृषि भूमि में
खेती की जाती है तथा इसके बाद भूमि की उर्वरकता समाप्त होने पर नये क्षेत्रों में
वनों को जलाकर कृषि भूमि प्राप्त की जाती है।
खण्ड - C (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न का
उत्तर अधिकतम 250 शब्दों में दें। 5x4=29
43. नगरीय ठोस अपशिष्ट के
पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों का वर्णन कीजिए।
उत्तर - नगरीय ठोस अपशिष्ट का पर्यावरण पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता
है। यह वायु, जल और मृदा प्रदूषण के साथ-साथ गंभीर स्वास्थ्य खतरों (बीमारियाँ,
दुर्गंध) का कारण बनता है।
नगरीय ठोस अपशिष्ट के पर्यावरणीय प्रभाव निम्नलिखित हैं-
1. वायु प्रदूषणः कूड़े के ढेर में अपशिष्ट के सड़ने
से मीथेन (CH4) और कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) जैसी ग्रीनहाउस गैसें निकलती
हैं, जो वैश्विक तापमान वृद्धि का कारण बनती हैं। खुले में कचरा जलाने से हानिकारक
विषैली गैसें निकलती हैं।
2. जल प्रदूषणः कचरे से रिसने वाला विषैला तरल पदार्थ, जिसे 'लीचेट' कहते हैं, भूजल और पास के जल स्रोतों में मिलकर
उन्हें जहरीला बना देता है।
3. मृदा प्रदूषण (भूमि निम्नीकरण): अनियंत्रित तरीके से लैंडफिल में कचरा
डालने से उपजाऊ भूमि बेकार हो जाती है और उसमें मौजूद हानिकारक रसायन मिट्टी को बंजर
बना देते हैं।
4. पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसानः प्लास्टिक और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल
अपशिष्ट नदियों और महासागरों को प्रदूषित करते हैं, जिससे जलीय और समुद्री जीवों का
जीवन खतरे में पड़ता है।
5. स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां: कचरे के ढेर पर मच्छरों, मक्खियों
और कृंतकों के पनपने से हैजा, पेचिश, प्लेग और श्वसन संबंधी बीमारियां फैलती हैं।
6. दुर्गंध और दृश्य प्रदूषणः शहरों में खुले कूड़े के ढेर न केवल
बदबू फैलाते हैं, बल्कि शहर की सुंदरता को भी नष्ट करते हैं।
44. बायोमास ऊर्जा के स्रोत और उपयोग का विश्लेषण कीजिए ।
उत्तर - बायोमास ऊर्जा जैविक पदार्थों (पौधों, कृषि अपशिष्ट, पशु
अपशिष्ट) से प्राप्त एक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है, जो जीवाश्म ईंधन का एक स्वच्छ और
सतत विकल्प प्रदान करता है।
बायोमास ऊर्जा के प्रमुख स्रोत-
1. लकड़ी
और लकड़ी के अपशिष्टः
जलाऊ लकड़ी, लकड़ी के बुरादे, और वन उद्योग के उप-उत्पाद।
2. कृषि
अवशेषः फसल के डंठल, गन्ने
की खोई, भूसा।
3. पशु
और मानव अपशिष्टः गोबर (बायोगैस
के लिए), सीवेज।
4. ऊर्जा
फसलेंः मक्का, सोयाबीन,
गन्ने जैसी विशेष रूप से ईंधन के लिए उगाई गई फसलें।
5. शहरी
ठोस कचराः लैंडफिल से प्राप्त
कचरा।
बायोमास ऊर्जा के उपयोग और महत्व-
1. विद्युत उत्पादन : बायोमास को जलाकर भाप टरबाइन द्वारा
बिजली पैदा की जाती है।
2. ऊष्मीय ऊर्जा : सीधे जलाने के माध्यम से या पेलेट्स
के रूप में घरों और उद्योगों में हीटिंग के लिए।
3. परिवहन ईंधन : इथेनॉल और बायोडीजल, जो पारंपरिक गैसोलीन
के साथ मिश्रित होकर प्रदूषण कम करते हैं।
4. घरेलू उपयोगः विकासशील देशों में खाना पकाने के लिए, हालांकि यह स्वास्थ्य
के लिए हानिकारक हो सकता है।
45. कपास उत्पादन के लिए अनुकूल दशाओं का वर्णन करें।
उत्तर - भारत के अर्द्ध-शुष्क भागों में उत्पादित की जाने वाली कपास
खरीफ ऋतु में बोई जाती है। इसके उत्पादन के लिए निम्नलिखित भौगोलिक दशाएँ आवश्यक
होती हैं-
1. तापमान-
कपास उत्पादन के लिए 20° सेग्रे. से 30° सेग्रे. के मध्य तापमान रहना चाहिए।
चमकीली धूप कपास के लिए अत्यन्त लाभप्रद होती है।
2. वर्षा- कपास की कृषि के लिए 50 से 75 सेमी. के मध्य की वार्षिक वर्षा उपयुक्त होती है।
फसल पकने से पूर्व और फसल पकने के समय बादल रहित मौसम की आवश्यकता होती है।
3. मिट्टी- कपास के लिए चूने के अंशों सहित उपजाऊ मिट्टी उत्तम मानी जाती है। भारत में लावायुक्त
काली मिट्टी तथा दोमट मिट्टी पर कपास की खेती प्रधानता से की जाती है।
4. सस्ते श्रमिक- कपास से रेशे चुनने के लिए सस्ते श्रमिकों, विशेष रूप से महिलाओं
की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त कपास के लिए समय-समय पर सिंचाई सुविधाएँ भी मिलती
रहनी चाहिए, साथ ही कपास की कृषि के लिए कृत्रिम खादों की भी आवश्यकता होती है।
46. विश्व व्यापार में पनामा
नहर का भौगोलिक महत्व का मूल्यांकन कीजिए ।
उत्तर -पनामा नहर विश्व के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक
है। इसका भौगोलिक महत्व निम्नलिखित बिंदुओं में समझा जा सकता है:
1. महासागरों
को जोड़ना: पनामा नहर अटलांटिक
महासागर और प्रशांत महासागर को जोड़ती है। इससे जहाजों को दोनों महासागरों के बीच
यात्रा करने के लिए लंबा रास्ता तय करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
2. समय
और दूरी की बचत: नहर के कारण
जहाजों को दक्षिण अमेरिका के केप हॉर्न के चारों ओर लंबा और खतरनाक मार्ग तय नहीं
करना पड़ता। इससे यात्रा की दूरी लगभग 8000 किलोमीटर तक कम हो जाती है, जिससे समय
और ईंधन की बचत होती है।
3. वैश्विक
व्यापार में सुविधा: पनामा नहर के
माध्यम से माल और कच्चे माल का तेज और सस्ता परिवहन संभव होता है, जिससे वैश्विक
व्यापार को बढ़ावा मिलता है।
4. रणनीतिक
महत्व: नहर का नियंत्रण
विश्व की सामरिक शक्ति के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह व्यापार और सैन्य जहाजों
के मार्ग को नियंत्रित करता है।
5. आर्थिक
लाभ: नहर के माध्यम से
गुजरने वाले जहाजों से पनामा को भारी टोल राजस्व प्राप्त होता है, जो देश की
अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी है।
इस प्रकार, पनामा नहर विश्व व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण
भौगोलिक कड़ी है जो समुद्री मार्गों को संक्षिप्त, सुरक्षित और आर्थिक बनाती है।
47. ग्रामीण बस्तियाँ किन्हें कहते हैं?
ग्रामीण बस्तियों की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें।
उत्तर-
ग्रामीण बस्तियों के निवासी अपने जीविकोपार्जन के लिए मुख्यतया भूमि के विदोहन
पर निर्भर करते हैं, उन्हें ग्रामीण बस्ती कहा जाता है।
ग्रामीण
बस्ती की विशेषताएँ निम्नांकित हैं-
(क)
ग्रामीण बस्ती का जनसंख्या आकार नगरीय बस्ती की तुलना में छोटा होता है। विश्व के विभिन्न
देशों में ग्रामीण बस्ती के जनसंख्या आकार की अधिकतम सीमा अलग- अलग मिलती है।
(ख)
ग्रामीण बस्ती में व्यवसायों- कृषि, पशुपालन लकड़ी काटना तथा मत्स्य पालन जैसे प्राथमिक
व्यवसाय जीविकोपार्जन का सर्वप्रमुख स्रोत होते हैं।
(ग)
ग्रामीण बस्तियों में आधुनिकता का प्रभाव कम देखने को मिलता है, अतः यहाँ सामाजिक संगठन
सुदृढ़ अवस्था में देखने में मिलते हैं।
(घ)
ग्रामीण बस्तियों में आधारभूत सुविधाओं का कम विन्यास देखने को मिलता है।
48. प्रदत्त संसार के मानचित्र में
निम्नलिखित को दिखाइए :
(a) दक्षिण
अमेरिका
(b) इंडोनेशिया
(c) जापान
(d) सऊदी अरब
(e) नेपाल ।
Class XII Geography
Class 12th Geography (PRACTICAL) Answer Key 2025
Class 12 Geography Jac Board 2025 Answer key
Class 12 Geography Jac Board SA-1 Exam 2024 Answer key
Class 12th Geography (PRACTICAL) Answer Key 2024
Class 12 Geography Jac Board 2024 Answer key
Jac Board Class 12 Geography 2023 Answer key
Class 12th GEOGRAPHY(PRACTICAL) Answer Key 2023
12th_भूगोल_मासिक_परीक्षा_2021-22

