JAC 9th Science Model Set-1 Solution 2022

JAC 9th Science Model Set-1 Solution 2022

                                                SCIENCE (MODEL QUESTION PAPER)

SET - I Time -1 Hour 30 Minutes]

[Full Marks – 40

सामान्य निर्देश

1. परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें।

2. कुल प्रश्नों की संख्या 19 है।

3. प्रश्न 1 से प्रश्न 7 तक अतिलघूत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम एक वाक्य में दें। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।

4. प्रश्न 8 से प्रश्न 14 तक लघूत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दें। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित है।

5. प्रश्न 15 से प्रश्न 19 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में दें। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित है।

अतिलघूत्तरीय प्रश्न : किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दें।

1. कार्य और शक्ति का SI मात्रक क्या है ?

उत्तर - कार्य का SI मात्रक- जूल,

         शक्ति का SI मात्रक- वाट।

2. किसी ध्वनि तरंग की तरंगदैर्ध्य तथा आवृत्ति उसके वेग से किस प्रकार संबंधित है ?

उत्तर- तरंग का वेग = आवृत्ति x तरंगदैर्ध्य ।

 V = vλ

3. H2O का आण्विक द्रव्यमान का परिकलन करें।

उत्तर- H2O = 2H + O

        = 2 x 1 + 16 = 2+16 = 18 u

4. 1 मोल से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर-1 मोल उस पदार्थ की वह मात्रा है जिसमें उसके मौलिक कणों की संख्या 6.022 x 1023 है।

1 मोल = 6.022 x 1023 कण।

5. नाइट्रोजन स्थिरीकरण किस जीवाणु के द्वारा किया जाता है ?

उत्तर-राइजोबियम।

6. एड्स नामक बीमारी किस विषाणु के कारण होती है ?

उत्तर-एच० आइ० वी० (HIV)|

7. वायुमंडल में कितने प्रतिशत नाइट्रोजन गैस पाये जाते है ?

उत्तर-78%.

लघूत्तरीय प्रश्न : किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दें।

8. 1 जूल को परिभाषित करें। उस राशि का नाम बताएँ जिसका SI मात्रक जूल है।

उत्तर-1 जूल- किसी वस्तु पर किए गए कार्य की वह मात्रा है जब 1 N का बल वस्तु को बल की क्रिया रेखा की दिशा में 1 m विस्थापित कर दे।

कार्य और ऊर्जा का SI मात्रक जूल है।

9. किसी दिए हुए माध्यम में एक ध्वनि तरंग की आवृत्ति 220 Hz तथा वेग 440 m/s है। इस तरंग की तरंगदैर्ध्य की गणना करें।

उत्तर- तरंगदैध्ये = वेग /आवति = 440/220 = 2 m Ans.

10 46g सोडियम परमाणु में कणों की संख्या ज्ञात करें।

11. टॉमसन के परमाणु मॉडल की व्याख्या करें।

उत्तर-टॉमसन ने प्रस्तावित किया कि-

(i)परमाणु धन आवेशित गोले का बना होता है और इलेक्ट्रॉन उसमें फँसे होते हैं।

(ii) ऋणात्मक और धनात्मक आवेश परिमाण में समान होते हैं। इसलिए परमाणु वैद्युतीय रूप से उदासीन होते हैं।

12. 0.5 मोल ऑक्सीजन के अणु का द्रव्यमान क्या होगा?

उत्तर-मोल संख्या (n) = 0.5 .

O2 का मोलर द्रव्यमान (M) = 2 x 16 = 32g

द्रव्यमान = मोलर द्रव्यमान x मोल संख्या

m= M x n

= 32 x 0.5 = 16g Ans.

13. प्रतिरक्षीकरण क्या है ?

उत्तर-जब किसी वैक्सीन या टीके का उपयोग करके शरीर के अन्दर सूक्ष्म जीवों को मारकर या उनके प्रवेश पर रोक लगाते हैं तो इससे शरीर की प्रतिरोध क्षमता बढ़ जाती है। शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता का विकास करने की प्रक्रिया को प्रतिरक्षीकरण कहते हैं।

14. जल प्रदूषण के तीन कारण बताएँ।

उत्तर-(i) जल में कृषि रसायनों, खादों और उर्वरकों का मिलना।

(ii) जल में औद्योगिक रसायनों और कचरों का मिलना।

(iii) जल स्रोतों के निकट शौच करना, कूड़ा-कचरा जमा करना अथवा जल स्रोतों में पशुओं का स्नान करना।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न : किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दें।

15 किसी पिंड की गतिज ऊर्जा को परिभाषित करें। गतिज ऊर्जा के लिए व्यंजक प्राप्त करें।

उत्तर-गतिज ऊर्जा- किसी गतिशील वस्तु के पास कार्य करने की जो क्षमता होती है उसे गतिज ऊर्जा कहते हैं। जैसे- बन्दूक से निकली हुई गोली गतिशील हवा, झरने से गिरता पानी।

माना कि, 'm' द्रव्यमान के पिण्ड पर 'F' बल कार्य करता है। जिससे पिण्ड में 'a' त्वरण उत्पन्न होता है। पिण्ड का वेग ‘s' दूरी तय करने के बाद ‘v' हो जाता है।

अब, प्रारम्भिक वेग = u = 0,

अन्तिम वेग = v,

त्वरण = a,

दूरी = s,

बल = F

अब, कार्य = बल x दूरी (विस्थापन)

पिंड पर किया गया यही कार्य गतिज ऊर्जा के रूप में रहता है।

16. एक तरंग की आवृत्ति और आवर्तकाल को परिभाषित करें। तरंग की तरंगदैर्ध्य, आवृत्ति और वेग के बीच संबंध स्थापित करें।

उत्तर-आवृत्ति- एक सेकेण्ड में उत्पन्न तरंगों की संख्या को आवृत्ति कहते हैं। इसे v (न्यु) से निरूपित किया जाता है। इसका S.I. मात्रक ह (Hz) है।

आवर्तकाल- दो क्रमागत संपीडनों या दो क्रमागत विरलनों को किसी निश्चित बिंदु से गुजरने में लगे समय को तरंग का आवर्तकाल कहते हैं।

तरंग वेग, आवृत्ति तथा तरंगदैर्ध्य में संबंध– माना किसी तरंग की आवृत्ति n, तरंगदैर्ध्य λ, आवर्तकाल T तथा तरंग का वेग V है।

17 (a) समस्थानिक से आप क्या समझते है ? उदाहरण के साथ व्याख्या करें।

उत्तर-वैसे तत्त्व जिनकी परमाणु संख्या समान, लेकिन द्रव्यमान संख्या अलग-अलग होती है, समस्थानिक कहलाते हैं।

जैसे- C612 , C614

(b) समस्थानिकों के कोई तीन उपयोग लिखें।

उत्तर-(i) पेंघा रोग के इलाज में आयोडीन के समस्थानिक का उपयोग होता है।

(ii) कैंसर के इलाज में कोबाल्ट के समस्थानिक का उपयोग होता है।

(iii) यूरेनियम के एक समस्थानिक का उपयोग परमाणु भट्ठी में ईंधन के रूप में होता है।

18. जल-चक्र का आरेख चित्र बनाते हुए व्याख्या करें।

उत्तर-

जल-चक्र- जलाशयों से पानी का वाष्पीकरण होता है। संघनन के बाद वर्षा होती है। यह जलाशयों में वापस जाता है। संपूर्ण प्रक्रिया जिसके द्वारा पानी जल वाष्प बनाता है और वर्षा के रूप में सतह पर गिरता है और फिर नदियों के द्वारा समुद्र में पहुंचा दिया जाता है उसे जलीय चक्र कहा जाता है। जल के साथ कुछ मिट्टी के कण भी अंदर चले जाते हैं। यह भूजल के साफ पानी का हिस्सा बनते हैं। कुछ भूजल झरनों के द्वारा सतह पर आता है। इसे हम कूपों और नलकूपों की सहायता से सतह पर लाते हैं। स्थलीय जीव जंतु और पौधे पानी का उपयोग करते हैं।

19. संक्रामक तथा असंक्रामक रोगों में उदाहरण के साथ अंतर करें

उत्तर-संक्रामक तथा असंक्रामक रोगों में अंतर-

संक्रामक रोग

असंक्रामक रोग

(a) ये व्यक्तिगत संपर्क द्वारा, जल आदि से फैलते हैं।

(a) ये व्यक्तिगत संपर्क द्वारा नहीं फैलते है।

(b) ये बैक्टीरिया जनित रोग हैं। ये वाहक द्वारा फैलते हैं।

(b) ये वाहक द्वारा नहीं फैलते हैं।

(c) जैसे- मलेरिया, फ्लू, मियादी बुखार।

(c) जैसे- मधुमेह, हृदय रोग,कैंसर।


Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare