Class IX सामाजिक विज्ञान सेट -1 मॉडल प्रश्नपत्र 2021-22 Term-2

Class IX सामाजिक विज्ञान सेट -1 मॉडल प्रश्नपत्र 2021-22 Term-2

 झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची (झारखंड)

Jharkhand Council of Educational Research and Training, Ranchi

(Jharkhand)

द्वितीय सावधिक परीक्षा - 2021 2022

Second Terminal Examination - 2021-2022

मॉडल प्रश्नपत्र

Model Question Paper

सेट-2 (Set-2)

वर्ग- 9

विषयसामाजिकविज्ञान

पूर्णांक-40

समय - 1:30 घंटे

सामान्यनिर्देश (General Instructions) -

 परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दीजिए |

 कुल प्रश्नों की संख्या 19 है।

 प्रश्न संख्या 1 से प्रश्न संख्या 7 तक अति लघुत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम एक वाक्य में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।

 प्रश्न संख्या 8 से प्रश्न संख्या 14 तक लघुत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित है।

 प्रश्न संख्या 15 से प्रश्न संख्या 19 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 150 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित है।

1. जर्मन संसद का क्या नाम था?

उत्तर: बुंडेस्टैग

2. वैज्ञानिक वानिकी से क्या अभिप्राय है?

उत्तर: वैज्ञानिक तकनीकों के प्रयोग के द्वारा जंगलों के संसाधनों का प्रबंधन और संरक्षण करने को वैज्ञानिक वानिकी कहते हैं। संसाधन में केवल पेड़ ही नहीं आते बल्कि इसमें जल, जानवर, पौधे, मृदा व चट्टान भी आते हैं जो की जंगलों में पाए जाते हैं।

3. निर्धनता के किन्हीं दो मुख्य आयामों को लिखें।

उत्तर: (i) जनसंख्या में वृद्धि ।

(ii) शोषण, निरक्षरता के कारण कारीगर, मजदूर और किसानों का हर कोई शोषण करता है जिससे उचित मजदूरी नहीं मिल पाती और निर्धनता बढ़ता ही जाता है।

4. सरकार बफर स्टॉक का निर्माण क्यों करती है ?

उत्तर: बफर स्टॉक का इस्तेमाल कमी वाले क्षेत्रों में और समाज के गरीब वर्गों में बाज़ार कीमत से कम कीमत पर अनाज के वितरण के लिए किया जाता है। इस कीमत को निर्गम कीमत भी कहते हैं। यह ख़राब मौसम में या फिर आपदा काल में अनाज की कमी की समस्या हल करने में भी मदद करता है।

5. अधिकार से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर: सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को कुछ विशेष सुविधा या हक दिया जाता है, जिसे अधिकार कहते है।

6. मतदाता सूची क्या है ?

उत्तर: मतदाता सूची उस सूची को कहते है जिसमे उन सभी व्यक्तियों के नाम होते है जो मतदान कर सकते है।

7. भारत में किस प्रकार कि जलवायु पाई जाती है?

उत्तर: भारत में उष्ण कटिबंधीय मानसूनी जलवायु पायी जाती है।

8. जर्मनी में नाजीवाद के उदय क्या कारण थे ?

उत्तर: जर्मनी में नाजीवाद के उदय का मुख्य कारण जर्मनी की आर्थिक मंदी, वाइमर गणतंत्र की असफलता, साम्यवाद का डर, यहूदियों की विरोधी नीति, जर्मनी के संविधान की कमियां और हिटलर का व्यक्तित्व ये सभी कारण थे

9. बस्तर के लोगों ने अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह क्यों किया?

उत्तर: बस्तर में आदिवासियों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध 1859 में साल के वृक्षों को बचाने के लिये व्रिदोह किया था जिसे कोई विद्रोह के नाम से जाना जाता है। बस्तर में आदिवासी जनजीवन पूर्णतः वनो एवं उससे मिलने वाले वनोपज पर ही आधारित है। वन और आदिवासियों का अटूट गठबंधन हजारो साल पुराना है। वनों के लिये आदिवासी जान दे भी सकते है और जान ले भी सकते है। इस प्रकार वनों को बचाने के लिए बस्तर के लोगों ने अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह किया।

10. भारत में निर्धनता रेखा का आकलन किस प्रकार किया जाता है?

उत्तर: भारत में निर्धनता रेखा का आकलन निम्न प्रकार से किया जाता है -

(i) निर्धनता के आकलन के लिए एक सर्वमान्य सामान्य विधि आय अथवा उपभोग स्तरों पर आधारित है। किसी व्यक्ति को निर्धन माना जाता है, यदि उसकी आय या उपभोग स्तर किसी को न्यूनतम स्तर' से नीचे गिर जाये जो मूल आवश्यकताओं के एक दिए हुए समूह को पूर्ण करने के लिए आवश्यक है।

(2) भारत में निर्धनता रेखा का निर्धारण करते समय जीवन निर्वाह के लिए खाद्य आवश्यकता, कपड़ों, जूतों, ईंधन और प्रकाश, शैक्षिक एवं चिकित्सा सम्बन्धी आवश्यकताओं आदि पर विचार किया जाता है।

(3) निर्धनता रेखा का आकलन करते समय खाद्य आवश्यकता के लिए वर्तमान सूत्र वांछित कैलोरी आवश्यकताओं पर भी आधारित हैं। भारत में सवीकृत कैलोरी आवश्यकता ग्रामीण क्षेत्रों में 2400 कैलोरी प्रतिव्यक्ति प्रति दिन एवं नगरीय क्षेत्रों में 2100 कैलोरी प्रतिव्यक्ति प्रति दिन है।उदाहरण स्वरुप वर्ष 2000 में किसी व्यक्ति के लिए निर्धनता रेखा का निर्धारण ग्रामीण क्षेत्रों में ₹454 प्रतिमाह किया गया था।

11. भारतीय खाद्य निगम (FCI) किसानों से अनाज कैसे खरीदती है?

उत्तर: भारतीय खाद्य निगम किसानों से उनके आधिक्य गेहूँ तथा चावल खरीदता है, उनका भण्डारण करता है। किसानों को उनकी फसल के लिए उचित मूल्य प्रदान किया जाता है, जिसे न्यूनतम समर्थन मूल्य कहते है। इस प्रकार FCI अनाजों का भंडारण करता है।

12. चुनाव को लोकतान्त्रिक मानने का विभिन्न आधार क्या है?

उत्तर: चुनाव लोकतंत्र का आधार है: चुनाव के बिना लोकतंत्र की परिकल्पना भी नही की जा सकती है, एक तरह से लोकतंत्र और चुनाव को एक-दूसरे का पूरक माना जा सकता है। चुनावों में अपने मतदान की शक्ति का प्रयोग करके एक नागरिक कई बड़े परिवर्तन ला सकता है और इसी के कारण लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को उन्नति का समान अवसर प्राप्त होता है।,लोकतंत्र में चुनाव का बहुत ज्यादा महत्व है।

लोग सोचतें हैं, क्यों वोट करें? पर हम वोट देकर हम अपने देश या समाज के लिए एक सही नेता के चुनाव में मदकर सकतें हैं। हाँ यदि आप वोट नहीं देतें हैं, तो कोई भ्रष्टाचारी नेता चुन लिया जाता है, तो कही ना कही आपकी भी गलती भी होगी। हमें यह मौका मिलता है, कि हम सही नेता चुनाव करें। इसलिए सजग, अपने अधिकार का सदुपयोग कर, सोच समझ कर अपने वोट का उपयोग करें और आप एक जागरूक नागरिक है, उसका परिचय दें।

13. संवैधानिक उपचार का अधिकार से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर: संवैधानिक उपचारों का अधिकार स्वयं में कोई अधिकार न होकर अन्य मौलिक अधिकारों का रक्षोपाय है। इसके अंतर्गत व्यक्ति मौलिक अधिकारों के हनन की अवस्था में न्यायालय की शरण ले सकता है। इसलिये डॉ० अंबेडकर ने अनुच्छेद 32 को संविधान का सबसे महत्त्वपूर्ण अनुच्छेद बताया- “एक अनुच्छेद जिसके बिना संविधान अर्थहीन है, यह संविधान की आत्मा और हृदय हैं।”

14. भारत कि जलवायु को प्रभावित करने वाले कौन कौन से कारक है?

उत्तर: भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक अक्षांश, ऊंचाई एवं वायुदाब, पवन, समुद्र से दूरी, पक्षिमी विक्षोभ तथा महासागरीय धाराएँ है।

भारत की जलवायु को प्रभावित करने में देश की अक्षांशीय स्थिति महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारत उत्तरी गोलार्दध में एशिया महादद्वीप के दक्षिण में स्थित है। कर्क रेखा इसके मध्य से होकर गुजरती है। भारत की इस विशिष्ट स्थिति के कारण इसके दक्षिणी भाग में उष्ण कटिबन्धीय जलवायु तथा उत्तरी भाग में महाद्वीपीय जलवायु पायी जाती है।

15. युद्धों से जंगल क्यों प्रभावित होते हैं?

उत्तर: युद्धों से जंगल निम्न लिखित कारणों से प्रभावित होते हैं:

(क) युद्ध की जरूरतों को पूरा करने के लिए लकड़ी की मांग बढ़ जाती है और अधिक से अधिक वन काटे जाते हैं।

(ख) युद्ध में विशाल वन क्षेत्र अग्नि की भेंट चढ़ जाते हैं।

(ग) युद्ध के समय सरकारें लकड़ी के विशाल भंडारे तथा आरा मिलों को स्वयं भी जला डालती हैं, ताकि ये संसाधन शत्रु के हाथ न लग जाए। इसे 'स्काचर्ड अर्थ' (भस्म कर भागो) नीति कहते हैं।इंडोनेशिया के बीच शासकों ने यही नीति अपनाई थी। वे अपने वन संसाधनों को जापान के हाथों में जाने से रोकना चाहते थे।

16. निर्धनता को दूर करने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए किन्हीं तीन निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रमों का वर्णन कीजिए ।

उत्तर: निर्धनता को दूर करने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए तीन निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रम निम्नलिखित है:-

(i) राष्ट्रीय काम के बदले अनाज कार्यक्रम: यह कार्यक्रम 2004 में देश के सबसे पिछड़े 150 जिलों में लागू किया गया था। यह कार्यक्रम उन सभी ग्रामीण निर्धनों के लिए है, जिन्हें मज़दूरी पर रोज़गार की आवश्यकता है और जो अकुशल शारीरिक काम करने के इच्छुक हैं।

(ii) प्रधानमंत्री रोज़गार योजना: इस कार्यक्रम को 1993 में आरम्भ किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में शिक्षित बेरोज़गार युवाओं के लिए स्वरोज़गार के अवसर सृजित करना है।

(ii) ग्रामीण रोज़गार सृजन कार्यक्रम: इस कार्यक्रम को 1995 में आरम्भ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में स्वरोज़गार के अवसर सृजित करना है। दसवीं पंचवर्षीय योजना में इस कार्यक्रम के अंतर्गत 25 लाख नए रोज़गार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखा गया।

17. भारत में चुनाव आयोग की भूमिका का वर्णन करें ।

उत्तर: भारत में चुनाव आयोग की निम्नलिखित भूमिका है:-

(1) चुनाव अधिसूचना जारी करने से लेकर नतीजों की घोषणा तक चुनाव प्रक्रिया का संचालन करना ।

(2) चुनाव आचार संहिता लागू करना तथा उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों और पार्टीको दण्डित करना।

(3) चुनावों के दौरान सरकार को दिशा-निर्देश मानने का आदेश देना।

(4) जिन मतदान केन्द्रो पर चुनाव ढंग से नहीं हुआ हो वहाँ दोबारा चुनाव कराना।

18. भारत में वर्षा ऋतु की विशेषताओं का वर्णन करें।

उत्तर: भारत मे वर्षा ऋतु की विशेषताए हैं:

(1) भारत मे बर्षा अनिश्चित होती है।

(2) भारत में विभिन्न स्थानों में प्रतिवर्ष प्राप्त होने वाली वर्षा की मात्रा में बहुत परिवर्तनशील पाई जाती है।

(3) भारत के सभी भागों में एक समान वर्षा नहीं होती अलग-अलग क्षेत्रों में प्राप्त होने वाली नही की मात्रा में अंतर पाया जाता है।

(4) भारत में होने वाली वर्षा की एक प्रमुख समस्या - बाढ़ और सुखा है।

(5) एक लगातार भारी वर्षा से बाढ़ आ जाती है दूसरी तरफ वर्षा की विफलताओं के कारण कुछ क्षेत्रों में सूखा पड़ जाता है।

19. भारत के मानचित्र पर 100cm से 200cm वर्षा वाले क्षेत्रों को छायांकित करें।

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.