झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची
MODEL QUESTION PAPER सत्र: 2025-26
|
कक्षा-10 |
विषय-हिन्दी 'ए' |
पूर्णांक- 80 |
समय-3 घंटे |
निर्देश
:
1.
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें। पुस्तिका में 11 मुद्रित पृष्ठ
है।
2.
इस प्रश्न पत्र में चार खण्डक, ख, ग, एवं घ है। कुल प्रश्नों की संख्या 52 है।
3.
खण्ड क में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं,
इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 1 अंक निर्धारित है।
4.
खण्ड ख में प्रश्न संख्या 31-38 अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्ही छह प्रश्नों
के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।
5.
खण्ड ग में प्रश्न संख्या 39-46 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्ही छह प्रश्नों
के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित है।
6.
खण्ड घ में प्रश्न संख्या 47-52 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्ही चार प्रश्नों
के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक
निर्धारित है।
(खण्ड - क) अपठित बोध
निम्नलिखित
गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें-
पुस्तकें
मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं। वे हमें ज्ञान, प्रेरणा और मनोरंजन प्रदान करती
हैं। पढ़ने की आदत न केवल हमारी शब्द-संपदा को बढ़ाती है, बल्कि हमारी सोच को भी गहराई
देती है। आज के डिजिटल युग में लोग मोबाइल और कंप्यूटर पर अधिक समय बिताने लगे हैं,
जिससे पढ़ने की आदत धीरे-धीरे कम हो रही है। यदि हम प्रतिदिन थोड़ा समय पुस्तकों के
साथ बिताएँ तो यह हमारी मानसिक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा और हमें जीवन में सही
निर्णय लेने की क्षमता भी प्रदान करेगा। पढ़ने से हमारी कल्पनाशक्ति का विकास होता
है और हम नए विचारों को अपनाने के लिए तैयार रहते हैं।
1. पुस्तकों को मनुष्य का सबसे अच्छा मित्र क्यों कहा गया है?
(क)
वे हमें धन देती हैं
(ख) वे हमें ज्ञान, प्रेरणा और मनोरंजन देती हैं
(ग)
वे यात्रा में साथ रहती हैं
(घ)
वे हमें खेल सिखाती हैं
2. डिजिटल युग में पढ़ने की आदत कम होने का एक कारण क्या है?
(क)
लोग मनोरंजन के लिए केवल अख़बार पढ़ना पसंद करते हैं।
(ख) लोग अपना अधिकतर समय मोबाइल और कंप्यूटर पर बिताने लगे हैं।
(ग)
पुस्तकालय जाने में लोगों को रुचि नहीं रही।
(घ)
लोग केवल परीक्षा के समय पढ़ने की आदत रखते हैं।
3. प्रतिदिन पुस्तकों के साथ समय बिताने से क्या लाभ होता है?
(क) मानसिक क्षमता का विकास होता है और निर्णय लेने की योग्यता बढ़ती
है।
(ख)
मोबाइल के उपयोग में और निपुणता आती है।
(ग)
केवल कल्पनाशक्ति कम होती है।
(घ)
जीवन में असमंजस की स्थिति बढ़ जाती है।
4. "ज्ञान" शब्द का पर्यायवाची गद्यांश के अनुसार कौन-सा
है?
(क)
पुस्तक
(ख)
खेल
(ग)
तकनीक
(घ) शिक्षा
निम्नलिखित
पद्द्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें-
पर्वत
कहता शीश उठाकर,
तुम
भी ऊँचे बन जाओ।
सागर
कहता है लहराकर,
मन
में गहराई लाओ।
समझ
रहे हो क्या कहती हैं
उठ-उठ
गिर-गिर तरल तरंग
भर
लो भर लो अपने दिल में
मीठी
मीठी मृदुल उमंग !
पृथ्वी
कहती धैर्य न छोड़ो
कितना
ही हो सिर पर भार,
नभ
कहता है फैलो इतना
ढक
लो तुम सारा संसार !
5. कविता "प्रकृति संदेश" में 'सागर' से कवि हमें क्या सीख
लेने को कहते हैं?
(क)
साहस और दृढ़ता
(ख) मन में गहराई लाना
(ग)
ऊँचे लक्ष्य बनाना
(घ)
संसार को ढक लेना
6. कविता में पर्वत का संदेश क्या है?
(क)
धैर्य रखना
(ख)
मन को शांत रखना
(ग) ऊँचाई और महानता पाना
(घ)
गहराई अपनाना
7."सागर कहता है लहराकर" - यहाँ सागर किस गुण को अपनाने का
संकेत देता है?
(क)
धैर्य
(ख) गहराई
(ग)
फैलाव
(घ)
साहस
8. "उठ-उठ गिर-गिर तरल तरंग" किस जीवन-स्थितियों का प्रतीक
है?
(क)
आनंद और उत्साह
(ख)
धैर्य और स्थिरता
(ग)
गहराई और फैलाव
(घ) कठिनाइयाँ और सफलताएँ
(व्याकरण)
निम्नलिखित
प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए-
9. यदि तुम मन लगाकर पढ़ोगे तो परीक्षा में अवश्य सफल होगे।" यह
वाक्य है-
(क)
सरल वाक्य
(ख)
संयुक्त वाक्य
(ग) मिश्र वाक्य
(घ)
विस्मयादिबोधक वाक्य
10. "मोहन पढ़ाई करता है और सोहन खेलों में अच्छा है।" यह
वाक्य है:
(क)
सरल वाक्य
(ख)
विस्मयादिबोधक वाक्य
(ग)
मिश्र वाक्य
(घ) संयुक्त वाक्य
11. "फल खाया जा रहा है।" यह किस वाच्य का उदाहरण है?
(क)
कर्तृवाच्य
(ख) कर्मवाच्य
(ग)
भाववाच्य
(घ)
विधिवाच्य
12. "आकाश में बादल छाए हुए हैं।" इसमें "बादल"
कौन-सा पद है?
(क)
क्रिया
(ख) संज्ञा
(ग)
सर्वनाम
(घ)
अव्यय
13. "उसकी आवाज़ बिजली की तरह गूँज रही थी।" यह कौन-सा अलंकार
है?
(क) उत्प्रेक्षा
(ख)
श्लेष
(ग)
अतिशयोक्ति
(घ)
मानवीकरण
14. 'त्रिलोक' किस प्रकार का समास है?
(क)
तत्पुरुष
(ख)
द्वंद्व
(ग) द्विगु
(घ)
कर्मधारय
15. ई-मेल लेखन किससे संबंधित है?
(क) आधुनिक संचार माध्यम
(ख)
पारंपरिक संचार माध्यम
(ग)
मौखिक संचार
(घ)
टेलीफोन संदेश
16. "पढ़ाई जीवन को उज्ज्वल बनाती है।" इसमें कौन-सा अलंकार
है?
(क) मानवीकरण
(ख)
उत्प्रेक्षा
(ग)
श्लेष
(घ)
अतिशयोक्ति
पाठ्यपुस्तक
निम्नलिखित
गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के लिए सही उत्तर का चयन करें-
यूमथांग
पहुँचने के लिए हमें रात भर लायुंग में पड़ाव लेना था। गगनचुंबी पहाड़ों के तल में
साँस लेती एक नन्हीं सी शांत बस्ती लायुंग। सारी दौड़-धूप से दूर जिंदगी जहाँ निश्चित
सो रही थी। उसी लायुंग में हम ठहरे थे। तिस्ता नदी के तीर पर बसे लकड़ी के एक छोटे-से
घर में। मुँह-हाथ धोकर मैं तुरंत ही तिस्ता नदी के किनारे बिखरे पत्थरों पर बैठ गई
थी। सामने बहुत ऊपर से बहता झरना नीचे कल-कल बहती तिस्ता में मिल रहा था। मद्धिम-मद्धिम
हवा बह रही थी। पेड़-पौधे झूम रहे थे। गहरे बादलों की परत ने चाँद को ढक रखा था...
बाहर परिंदे और लोग अपने घरों को लौट रहे थे। वातावरण में अद्भुत शांति थी। मंदिर की
घटियों-सी... घुंघरुओं की रुनझुनाहट-सी। आँखें अनायास भर आईं।
17. लायुंग किस प्रकार की बस्ती बताई गई है?
(क)
भीड़-भाड़ वाली
(ख) शांत और नन्हीं
(ग)
औद्योगिक
(घ)
आधुनिक
18. उपर्युक्त गद्यांश में वातावरण की शांति की तुलना किससे की गई
है?
(क)
शंखध्वनि से
(ख)
बाजे की धुन से
(ग) मंदिर की घंटियों और घुंघरुओं की रुनझुनाहट से
(घ)
समुद्र की लहरों से
निम्नलिखित
पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के लिए सही उत्तर का चयन करें-
तुम्हारी
यह दंतुरित मुसकान
मृतक
में भी डाल देगी जान
धूलि-धूसर
तुम्हारे ये गात...
छोड़कर
तालाब मेरी झोंपड़ी में खिल रहे जलजात
परस
पाकर तुम्हारा ही प्राण,
पिघलकर
जल बन गया होगा कठिन पाषाण
19. मृतक में भी डाल देगी जान, का क्या अर्थ है?
(क)
मरे हुए को जिंदा कर देना
(ख)
हारे हुए को जीता देना
(ग) हताश और निराश व्यक्ति में खुशी ला देना
(घ)
माँ-बाप का काम आसान कर देना
20. "धूलि-धूसर तुम्हारे ये गात" पंक्ति में "गात"
का अर्थ है-
(क)
वस्त्र
(ख) शरीर
(ग)
खेत
(घ)
खेल
निर्देशः
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन करें-
21. भोलानाथ किसको देख कर सिसकना भूल जाते थे?
(क)
अपनी माता को
(ख)
अपने पिता को
(ग) खेल के साथियों को
(घ)
अपने भाइयों को
22. उद्धव कृष्ण का कौन सा संदेश लेकर आए थे?
(क)
प्रेम संदेश
(ख)
अनुराग
(ग) योग संदेश
(घ)
इनमें से कोई नहीं
23. "राम-लक्ष्मण-परशुराम" संवाद में किस रस की प्रमुखता
है?
(क)
हास्य रस
(ख)
करुण रस
(ग)
शांत रस
(घ) वीर रस
24. 'उत्साह' कविता में कवि ने बादल की तुलना किससे की है?
(क) धरती से
(ख)
आकाश से
(ग)
कवि से
(घ)
इनमें से कोई नहीं
25. "यह दंतुरित मुस्कान" कविता के कवि कौन है?
(क) नागार्जुन
(ख)
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(ग)
महादेवी वर्मा
(घ)
गिरिजाकुमार माथुर
26. जितने नार्गे की जीप में किसकी तस्वीर लगी हुई थी?
(क)
महात्मा गाँधी
(ख) दलाई लामा
(ग)
महात्मा बुद्ध
(घ)
महावीर
27. फसल किसका गुणधर्म है?
(क)
हाथ का
(ख)
पानी का
(ग)
किसान का
(घ) मिट्टी का
28. संगतकार का क्या अर्थ होता है?
(क)
मुख्य गायक
(ख) मुख्य गायक का साथ देने वाले गायक
(ग)
गीतकार
(घ)
संगीतकार
29. मन्नू भंडारी की हिंदी प्राध्यापिका का क्या नाम था?
(क) शीला अग्रवाल
(ख)
मनीषा यादव
(ग)
शालिनी गुप्ता
(घ)
ज्योति गोयल
30. हालदार साहब और चश्मेवाले में क्या समानता है?
(क)
दोनों चश्मा बेचते थे
(ख) दोनों देशभक्त थे
(ग)
पानवाला दोनों का मजाक बनाता था
(घ)
इनमें से कोई नहीं
वर्णात्मक प्रश्न (खण्ड - ख)
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
31. गोपियों ने उद्धव को योग की शिक्षा कैसे लोगों को देने की बात कही
है?
उत्तर - गोपियों ने उद्धव को कहा है कि वे योग की शिक्षा
ऐसे लोगों को दें जिनके मन स्थिर नहीं हैं। जिनके हृदयों में कृष्ण के प्रति सच्चा
प्रेम नहीं है। जिनके मन में भटकाव है, दुविधा है, भ्रम है और चक्कर हैं।
32. पाठ 'नेताजी का चश्मा' में मूर्ति के निर्माता का क्या नाम था?
उत्तर - 'नेताजी
का चश्मा' में मूर्ति बनाने वाले का नाम मास्टर मोतीलाल था, जो कस्बे के हाई स्कूल
के ड्राइंग मास्टर थे।
33. लेखिका ने युमथांग की यात्रा के दौरान कौन-कौन से वृक्ष देखे?
उत्तर - लेखिका ने युमथांग की यात्रा के दौरान देवदार, चीड़, बर्च
(सिल्वर बर्च) और रोडोडेंड्रॉन (शिमला गुलाब) के वृक्ष देखे। इसके अलावा, उन्होंने
पाइन और सिसु के पेड़ भी देखे जो उस क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल थे।
34. कवि बादल को गरज कर बरसने के लिए क्यों कह रहा है?
उत्तर - कवि बादलों से गरजकर बरसने का अनुरोध इसलिए कर रहा है
क्योंकि गर्जना सुनकर जन-सामान्य में उत्साह का संचार हो जाए और कवि का जो मंतव्य
है- क्रांति की अपेक्षा है वह पूरी हो। बादलों की फुहार या रिमझिम वर्षा से मन में
कोमल भावों का जन्म होता है, क्रांति के लिए जिस ओज की जरूरत है वह उत्साह बरसने
से नहीं अपितु गरजने से ही आ सकता है। अतः कवि बादलों से गर्जना करने का अनुरोध कर
रहा है।
35. नवाबी नस्ल के व्यक्ति ने लेखक को क्या देने की पेशकश की थी?
उत्तर - नवाबी नस्ल के व्यक्ति ने लेखक को उपहार के रूप में
अपनी सजावटी छड़ी (स्टिक) देने की पेशकश की थी।
36. बचपन के दिनों में बिस्मिल्ला खाँ शहनाई का रियाज करने कहाँ जाते
थे?
उत्तर - बिस्मिल्लाह खाँ संगीत के रियाज़ के
लिए बनारस (वाराणसी) के गंगा घाट के किनारे स्थित बालाजी मंदिर और मंगला मैया मंदिर
जाते थे। वे घंटों रियाज़ करने के लिए मंदिर के नौबतखाने में बैठते थे और गंगा नदी के
तटों पर भी रियाज़ करते थे।
37. '’एक कहानी यह भी' पाठ के आधार पर बताइए कि लेखिका की दो साल की बड़ी बहन का क्या नाम था?"
उत्तर - 'एक
कहानी यह भी' पाठ के अनुसार, लेखिका मन्नू भंडारी की दो साल बड़ी बहन का नाम सुशीला
था। लेखिका और सुशीला ने मिलकर बचपन में कई खेल खेले थे।
38. गीत के अंतरे से भटकने वाले गायक को कौन संभालता है?
उत्तर - गीत के अंतरे से भटकने वाले गायक को संगतकार संभालता है। जब
मुख्य गायक जटिल तानों में उलझ जाता है या सुर से भटक जाता है, तो संगतकार मूल
स्वरों को दोहराकर या स्थायी स्वरुप को संभालकर गायक को वापस सही सुर पर आने में
मदद करता है।
(खण्ड - ग) (लघु उत्तरीय प्रश्न)
39. माता का अंचल पाठ में बैजू और बच्चों ने किसे तथा क्यों चिढ़ाया?
उसका क्या परिणाम हुआ?
उत्तर - ‘माता का अँचल’ पाठ में बैजू और बच्चों ने गांव के
बुजुर्ग मूसन तिवारी को चिढ़ाया क्योंकि बैजू बड़ा दीठ लड़का था। वे वृद्ध थे और
उनको कम दिखाई देता था। बैजू उनको चिढ़ाकर बोला ‘बुढ़वा बेईमान माँगे करेला का
चोखा’ सभी बच्चों ने बैजू के सूर में सूर मिलाकर यही चिल्लाना शुरू किया।
परिणामस्वरूप मूसन तिवारी ने बेतहाशा खदेड़ा । सारे बच्चे भागकर बच गए। मूसन
तिवारी ने पाठशाला पहुँचकर लेखक तथा बैजू की शिकायत की। बैजू भाग गया लेखक पकड़े
गए फिर गुरुजी ने उनकी खूब खबर ली। लेखक के पिताजी को जब इस बात का पता चला तो वे
लेखक को लेने विद्यालय पहुँचे और गुरुजी से उनकी ओर से क्षमा माँगकर उन्हें घर ले
गये।
40. लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या-क्या विशेषताएं बताई?
उत्तर - लक्ष्मणु ने वीर योद्धाओं की निम्नलिखित विशेषताएँ
बताई हैं:-
• लक्ष्मण कहते हैं शूरवीर युद्ध भूमि में युद्ध करते हैं।
अपनी बड़ाई खुद अपने से नहीं करते।
• शत्रु को युद्ध में उपस्थित देखकर अपनी प्रशंसा करने के
बजाय अपनी वीरता दिखाने में विश्वास करते हैं।
• जो वीर होते हैं उनमें धैर्य और क्षमा भी भरपूर होता है।
41. पानवाले और हालदार साहब की सोच में क्या अंतर था ? स्पष्ट करें।
उत्तर - पानवाले और हालदार साहब की सोच में काफी अंतर था।
पानवाले की सोच संकीर्ण है, वह दूसरों का उपहास करने वाला व्यक्ति था। इसलिए तो वह
चश्मे वाले को गरीब फटेहाल बूढ़ा और लंगड़े के रूप में देखता था। जबकि हालदार साहब
कैप्टन को महान और सच्चे देशभक्त के रूप में देखते थे जो देश और देश के लिए जान
देने वालों का सम्मान करता था। पानवाले के लिए वह सनकी है जबकि हालदार साहब के लिए
वह सच्चा देशभक्त है।
42. कवि की आँख फागुन की सुंदरता से क्यों नहीं हट रही है?
उत्तर - फागुन का सौंदर्य अत्यधिक आकर्षक होता है। पेड़ और
पौधों में नई-नई पत्तियां, नए-नए फूल लगे रहते हैं, चारों तरफ धरती में प्रकृति का
सुंदर रूप नजर आता है। यही कारण है कि कवि इसके रूप सौंदर्य से मोहित हो गया है और
उसकी सुंदरता से कवि की आंख हट नहीं रही है।
43. झिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस तरह
सम्मोहित कर रहा था?
उत्तर - रात्रि के समय आसमान ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो
सारे तारे बिखरकर नीचे टिमटिमा रहे थे। दूर ढलान लेती तराई पर सितारों के गुच्छे
रोशनियों की एक झालर-सी बना रहे थे।रात के अन्धकार में सितारों से झिलमिलाता गंतोक
लेखिका को जादुई एहसास करा रहा था।
उसे यह जादू ऐसा सम्मोहित कर रहा था कि मानो उसका आस्तित्व
स्थगित सा हो गया हो, सब कुछ अर्थहीन सा था। उसकी चेतना शून्यता को प्राप्त कर रही
थी। वह सुख की अतींद्रियता में डूबी हुई उस जादुई उजाले में नहा रही थी जो उसे
आत्मिक सुख प्रदान कर रही थी।
44. लखनवी अंदाज पाठ में लेखक ने मुख्यतः किस पर व्यंग्य किया है ?
उत्तर - लखनवी अंदाज पाठ में लेखक ने पतनशील सामंती वर्ग पर
व्यंग्य किया है। उन्होंने इस पाठ के माध्यम से दिखावटी और बनावटी जीवन जीने वाले
लोगों पर कटाक्ष किया है। उन्होंने देखा कि नवाबी नस्ल के उस व्यक्ति ने कैसे खीरे
के फांको को सूंघकर फेंक दिया है यह केवल लेखक को दिखाने के लिए था।
45. लेखक ने अपने आपको 'हिरोशिमा के विस्फोटक का भोक्ता कब और किस तरह
महसूस किया?
उत्तर - लेखक हिरोशिमा के बम विस्फोट के परिणामों को
अखबारों में पढ़ चुका था। जापान जाकर उसने हिरोशिमा के अस्पतालों में आहत लोगों को
भी देखा था। अणु-बम के प्रभाव को प्रत्यक्ष देखा था, और देखकर भी अनुभूति न हुई
इसलिए भोक्ता नहीं बन सका। फिर एक दिन वहीं सड़क पर घूमते हुए एक जले हुए पत्थर पर
एक लंबी उजली छाया देखी। उसे देखकर विज्ञान का छात्र रहा लेखक सोचने लगा कि
विस्फोट के समय कोई वहाँ खड़ा रहा होगा और विस्फोट से बिखरे हुए रेडियोधर्मी
पदार्थ की किरणें उसमें रुद्ध हो गई होंगी और जो आसपास से आगे बढ़ गईं पत्थर को झुलसा
दिया, अवरुद्ध किरणों ने आदमी को भाप बनाकर उड़ा दिया होगा। इस प्रकार समूची
ट्रेजडी जैसे पत्थर पर लिखी गई है।
इस प्रकार लेखक हिरोशिमा के विस्फोट का भोक्ता बन गया।
46. संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और किन-किन क्षेत्रों में
दिखाई देते हैं?
उत्तर - संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा और भी बहुत से
क्षेत्रों में होते हैं
• खेल में जीत का श्रेय कैप्टन को मिलता है जबकि विजेता
बनाने में कई खिलाड़ियों का योगदान होता है। इसके अलावा उनके कोच और अन्य अनेक
लोगों का योगदान होता है।
• राजनीति के क्षेत्र में चुनाव में जीत केवल उम्मीदवार
विशेष की होती है, परंतु उसे विजयी बनाने में छोटे नेताओं के आलावा चुनावी चंदा
देने वाले, प्रचार करने वाले जैसे बहुतों का योगदान होता है।
• सिनेमा के क्षेत्र में फ़िल्म को सफल बनाने में अगणित
लोगों का योगदान होता है।
• शिक्षा के क्षेत्र में परीक्षाफल बढ़ने का श्रेय
अधिकारियों को मिलता है पर उसके लिए अध्यापकगण एवं अन्य कर्मचारियों का अमूल्य
योगदान होता है।
• किसी युद्ध को जीतने में सेनापति के अलावा बहुत से वीरों
का योगदान होता है।
(खण्ड - घ) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
47. आपके क्षेत्र में बार-बार बिजली कटती है, जिससे विद्यार्थियों
की पढ़ाई प्रभावित होती है। इस समस्या के समाधान हेतु विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता
को एक आवेदन पत्र लिखिए।
उत्तर -
सेवा में,
सहायक अभियंता महोदय,
(बिजली विभाग कंपनी का नाम, पता लिखें)
दिनाँक -
विषय- बिजली कटौती कम करने के लिए आवेदन पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन यह है की में इस पत्र के माध्यम से हमारे
क्षेत्र में पिछले 15 दिन से हो रही लगातार अनियमित बिजली कटौती की और आपका ध्यान
खिचना चाहता हूँ। अनियमित बिजली कटौती होने से हमारे क्षेत्र में बिजली कभी-कभी तो
पूरे दिन और रात में एक बार भी नहीं आती हैं। और क्षेत्र के बच्चों के बोर्ड
परीक्षा के एग्जाम अगले महीने में होने के कारण उनकी रात में पढ़ाई करने में काफी
मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। गर्मी के मौसम में बार-बार होने वाली बिजली
कटौती से लाइट, पंखे, कुलर नहीं चलने से बच्चे, बुजुर्ग सभी परेशान हो रहे हैं।
अतः आपसे निवेदन है की आप हमारे क्षेत्र में हो रही अनियमित
बिजली कटौती की समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की क्या करें। जिसके लिए हम सब
क्षेत्रवासी आपके आभारी रहेंगे।
आपका विश्वासी
नाम
पूरा पता हस्ताक्षर
मोबाईल नंबर-
48. बालगोबिन भगत के व्यक्तित्व और उनकी वेशभूषा का अपने शब्दों में
चित्र प्रस्तुत कीजिए?
उत्तर - बाल गोविंद भगत मंझोले कद के गोरे- चिट्टे आदमी थे।
उम्र 60 से ऊपर की थी। बाल पके हुए थे। लेबी दाढ़ी या जटा जूट नहीं थी। किंतु
चेहरे पर सफेद दाढ़ी जगमगाती रहती थी। कपड़े काफी कम पहना करते थे, कमर में एक
लंगोटी मात्रा। सिर पर कबीर-पंथियों सी टोपी पहनते थे। जाड़े के दिनों में काली
कमली ओढा करते थे और मस्तक पर हमेशा चमकता हुआ रामानंदी चंदन लगा रहता था। गले में
तुलसी की माला बंधी रहती थी। हरेक अवसर पर कबीर के पदों को हाथों में खंजड़ी लिए
गाया करते थे। इस तरह से हम देखते हैं कि बाल गोविंद भगत का व्यक्तित्व भक्ति भाव
में डूबे गायक भक्त की तरह था। उनके लिए भगवत भजन जीवन का आधार था। उनके गीतों को
सुनने वाले भी मंत्रमुग्ध हो जाते थे; संग संग गीतों को गुनगुनाने और ताल पर नृत्य
करने लगते थे।
इस प्रकार वह एक सशक्त व्यक्तित्व एवं स्पष्ट चरित्र के
मालिक थे।
49. आत्मकथ्य कविता के माध्यम से प्रसाद जी के व्यक्तित्व की जो झलक
मिलती है, उसे अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर - इस कविता के माध्यम से प्रसाद जी के व्यक्तित्व की
निम्नलिखित विशेषताओं की झलक मिलती है
• विनम्रता :
प्रसाद जी छायावाद के चार स्तंभों में प्रमुख स्थान रखते हैं, फिर भी वे अत्यंत
विनम्र थे। वे अपने जीवन को उपलब्धिहीन मानकर कहते थे-छोटे-से जीवन की कैसे बड़ी
कथाएँ आज कहूँ।
• सरल स्वभाव : प्रसाद जी सरल स्वभाव वाले व्यक्ति थे। वे अपनी सरलता की हँसी नहीं उड़ाना
चाहते थे–यह विडंबना! अरे सरलते तेरी हँसी उड़ाऊँ मैं।
• यथार्थता :
प्रसाद जी यथार्थवादी थे। वे यथार्थ को स्वीकार कर कहते थे—तुम सुनकर सुख पाओगे,
देखोगे-यह गागर रीती।
50. मन्नू भंडारी ने अपनी माँ के किन गुणों की चर्चा अपनी आत्मकथा में
कई है ?
उत्तर - मन्नू भंडारी की माँ के अन्दर धरती से कुछ ज्यादा
ही धैर्य और सहनशक्ति थी। वे पिताजी की हर ज्यादती को अपना प्राप्य और बच्चों की
हर उचित अनुचित फरमाइश और जिद को अपना फर्ज समझकर बड़े सहज भाव से स्वीकार करती
थी। उन्होंने जिंदगी भर अपने लिए कुछ नहीं माँगा और न कुछ चाहा। मन्नू भंडारी ने
अपनी माँ की इन्हीं त्याग, सहिष्णुता एवं सहनशील आदि गुणों की चर्चा अपने आत्मकथा
में की है।
51. दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर
लगभग 150 शब्दों में निबंध लिखिए :-
(क)
पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकताः
संकेत बिंदु - प्रस्तावना, प्रदूषण की समस्या, वृक्षारोपण का महत्व,
जल संरक्षण, जन-जागरूकता, निष्कर्ष।
उत्तर - आज मानव विकास की दौड़ में प्रकृति का संतुलन
बिगड़ता जा रहा है। प्रदूषण दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है जिससे वायु, जल और भूमि सभी
दूषित हो रहे हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई
है। वृक्षारोपण का विशेष महत्व है क्योंकि वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं,
बल्कि वर्षा और तापमान को भी नियंत्रित करते हैं। जल संरक्षण भी जरूरी है क्योंकि
पानी जीवन का आधार है और इसका अपव्यय आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट पैदा कर सकता
है। हमें पर्यावरण से जुड़े नियमों का पालन करना चाहिए और लोगों में जागरूकता
फैलानी चाहिए। यदि हम अभी से सावधान नहीं हुए तो आने वाला समय बहुत कठिन होगा। अतः
हर व्यक्ति को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए, तभी पृथ्वी सुरक्षित और
जीवन सुन्दर रहेगा।
(ख) डिजिटल शिक्षा का महत्वः
संकेत
बिंदु - प्रस्तावना, ऑनलाइन शिक्षा की उपयोगिता, लाभ व चुनौतियाँ, भविष्य की शिक्षा
व्यवस्था, निष्कर्ष।
उत्तर - डिजिटल शिक्षा वह प्रणाली है जिसमें कंप्यूटर,
मोबाइल, इंटरनेट आदि के माध्यम से अध्ययन किया जाता है। आज के समय में ऑनलाइन
शिक्षा ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। छात्र घर बैठे देश-विदेश के
श्रेष्ठ शिक्षकों से ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। इससे समय और धन दोनों की बचत होती
है। लेकिन इसके साथ कुछ चुनौतियाँ भी हैं जैसे—नेटवर्क की समस्या, आँखों पर असर और
व्यावहारिक अनुभव की कमी। फिर भी, डिजिटल शिक्षा भविष्य की शिक्षा व्यवस्था की
रीढ़ बन चुकी है। यह शिक्षण को अधिक लचीला, सुलभ और आधुनिक बना रही है। निष्कर्षतः,
डिजिटल शिक्षा ने सीखने के नए अवसर खोले हैं और यह भविष्य की दिशा तय करने में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
52. किसी एक का भाव स्प्ष्ट करें:-
(क)
लखन
कहा हसि हमरे जाना।
सुनहु
देव सब धनुष समाना ।।
का
छति लाभु जून धनु तोरें।
देखा
राम नयन के भोरें।।
उत्तर - यह पंक्तियाँ गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित
रामचरितमानस से ली गई हैं। जब लक्ष्मण प्रभु श्रीराम के साथ वन में जा रहे होते
हैं, तब वे अपने भाव व्यक्त करते हैं। लक्ष्मण कहते हैं कि “मैं अपने जीवन में
केवल प्रभु राम को ही जानता हूँ, उनके सिवा मेरा कोई नहीं है।” वे देवताओं को
संबोधित करते हुए कहते हैं कि संसार के सभी प्राणी मेरे लिए समान हैं, मेरे लिए
सबसे बड़ा लाभ यही है कि मैं प्रभु श्रीराम के चरणों की सेवा कर सकूँ। मेरे
नेत्रों का वास्तविक लाभ तभी है जब वे केवल श्रीराम के दर्शन करें।
भावार्थतः, यह पद भक्ति, त्याग और सेवा-भाव का अद्भुत
उदाहरण है। लक्ष्मण का यह प्रेम दिखाता है कि सच्चा सुख भगवान की सेवा और उनके
सान्निध्य में ही है।
(ख)
विकल
विकल, उन्मन थे उन्मन
विश्व
के निदाघ के सकल जन,
आए
अज्ञात दिशा से अनंत के घन !
तप्त
धरा, जल से फिर
शीतल
कर दो-
बदल,
गरजो !
उत्तर - यह पंक्तियाँ आधुनिक कवि की रचना हैं, जिनमें कवि
ने प्रकृति के माध्यम से जीवन की परिवर्तनशीलता को व्यक्त किया है। कवि कहता है कि
संसार की तपती, विकल करने वाली गर्मी (कष्टमय समय) के बाद जब अनन्त आकाश से काले
बादल उमड़ते हैं, तो पृथ्वी पर नया जीवन संचारित होता है। कवि इस परिवर्तन को
देखकर उल्लास से भर उठता है और कहता है — “ओ बादलो! अब गरजो, बरसो, जीवन को तृप्त
कर दो।”
भावार्थतः, यह कविता मानव जीवन के संघर्ष और आशा के प्रतीक
रूप में प्रकृति के दृश्य को प्रस्तुत करती है। कठिनाइयों के बाद आशा की वर्षा
अवश्य होती है।
Class X Economics
Question Solution
Class 10 Economics All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Civics (नागरिकशास्त्र) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 History (इतिहास) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Geography (भूगोल) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer
Class 10 Science Jac Model Paper 2024-25
Class 10 Social Science Jac Model Paper 2024-25
Class 10 Hindi (A) Jac Model Paper Solution 2024-25
10th Hindi Jac Model Question Solution,2022-23
