Class 10 Social Science SET-5 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science SET-5 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science SET-4 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 सामाजिक विज्ञान Set-5

Sumudran Model Sample Question Papers with Answers JCERT द्वारा जारी

सामान्य निर्देश :

- परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें।

- इस प्रश्न-पत्र में चार खण्ड A, B, C एवं D हैं। कुल प्रश्नों की संख्या 52 हैं।

- खण्ड A में कुल 30 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। इनमें से एक सही विकल्प का चयन कीजिये। प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक निर्धारित हैं।

- खण्ड B में प्रश्न संख्या 31 से 38 अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 6 प्रश्नों का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित हैं।

- खण्ड C में प्रश्न संख्या 39 से 46 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्ही 6 प्रश्नों का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित हैं।

- खण्ड D में प्रश्न संख्या 47 से 52 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 4 प्रश्नों का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित हैं।

खण्ड - A

प्रश्न 1 से 30 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 01 अंक निर्धारित हैं।

1. 1848 में किस फ्रांसीसी कलाकार ने चार चित्रों की एक श्रृंखला बनायी, जिसमें उन्होंने अपने सपनों का संसार रचा?

(1) फ्रेड्रिक सॉरयू

(2) क्लॉद माने

(3) अगस्ट कोमटे

(4) अगस्ट रोडिन

2. प्रारंभ से ही फ्रांसीसी क्रान्तिकारियों ने किस प्रकार के कदम उठाए जिनसे फ्रांसीसी लोगों में एक सामूहिक पहचान की भावना पैदा हो सकती थी?

(1) एक संयुक्त समुदाय के विचार पर बल दिया

(2) एक नया फ्रांसीसी झंडा, तिरंगा चुना गया

(3) इस्टेट जनरल का चुनाव सक्रिय नागरिकों के समूह द्वारा किया जाने लगा

(4) इनमें सभी

3. जर्मनी में राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया के अन्तर्गत नये प्रशिया राज्य की शक्ति के प्रभुत्व को प्रदर्शित करने के लिए निम्न में किस पर काफी जोर दिया गया?

(1) जर्मनी की मुद्रा

(2) जर्मनी की कानूनी एवं न्यायिक प्रणाली

(3) जर्मनी की बैंकिंग व्यवस्था

(4) इनमें से सभी

4. महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे ?

(1) जनवरी 1915

(2) अगस्त 1921

(3) मार्च 1930

(4) जनवरी 1950

5. महात्मा गाँधी द्वारा वयसराय इरविन को लिखे खत में सबसे महत्वपूर्ण माँग किस वस्तु पर लगाये गये कर को खत्म करने के बारे में था?

(1) नमक

(2) जल

(3) वत्र

(4) सम्पत्ति

6. भारत से अफीम का निर्यात कहाँ किया जाता था?

(1) पुर्तगाल

(2) चीन

(3) अमेरिका

(4) यूरोप

7. अमेरिका में आर्थिक मंदी की शुरुआत किस वर्ष में हुई?

(1) 1920

(2) 1923

(3) 1914

(4) 1929

8. स्पिनिंग जेनी मशीन को किस उद्योग में पेश किया गया था?

(1) चांय उद्योग

(2) ऊनी उद्योग

(3) चीनी उद्योग

(4) कोयला उद्योग

9. भारत में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार 'बंगाल गजट' निम्न में से किसने प्रकाशित किया था?

(1) जेम्स ऑगस्टस हिक्की

(2) जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स

(3) विलियम बोल्ट्स

(4) अल्फ्रेड मार्शल

10. वे संसाधन जो किसी क्षेत्र में पाए जाते हैं, लेकिन उनका उपयोग नहीं किया गया है:

(1) नवीकरणीय

(2) विकसित

(3) राष्ट्रीय

(4) संभावित

11. पवन द्वारा मैदान या ढालू क्षेत्र से मृदा को उड़ा ले जाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

(1) पवन अपरदन

(2) चादर अपरदन

(3) वनोन्मूलन

(4) परतदार अपरदन

12. निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक स्थायी वन क्षेत्र है?

(1) केरल

(2) बिहार

(3) उत्तर प्रदेश

(4) मध्य प्रदेश

13. भारतीय वन्य जीव (रक्षण) अधिनियम कब लागू किया गया?

(1) 1952

(2) 1986

(3) 1972

(4) 1992

14. पहाड़ी और पर्वतीय क्षेत्र में लोगों द्वारा खेतों में सिंचाई के लिए निम्न में से किस प्रकार की वाहिकाएँ, नदी की धारा का रास्ता बदलकर बनाई हैं?

(1) गुळ अथवा कुल

(2) खादीन

(3) जोहड़

(4) टाँका

15. भारत में किस प्रकार की कॉफी पैदा की जाती है, जो अपनी गुणवत्ता के लिए विश्वविख्यात है?

(1) रोबस्ता

(2) लाइबेरिक

(3) अरेबिका

(4) एक्सेलसा

16. दक्कन पठार के शुष्कतर भागों में काली मिट्टी किस प्रकार की फसल के उत्पादन के लिए उपयुक्त मानी जाती है?

(1) रबड़

(2) कपास

(3) गेहूँ

(4) मक्का

17. झारखंड में स्थित कोडरमा निम्नलिखित में से किस खनिज का अग्रणी उत्पादक है?

(1) बॉक्साइट

(2) अभ्रक

(3) लौह अयस्क

(4) ताँबा

18. भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग इनमें से कौन है?

(1) NH-8

(2) NH-7

(3) NH-33

(4) NH-15

19. बेल्जियम में अल्पसंख्यक के रूप में किस भाषा को बोलने वाले लोग तुलनात्मक रूप से ज्यादा समृद्ध और ताकतवर रहे हैं?

(1) फ्रेंच

(2) डच

(3) जर्मन

(4) अंग्रेजी

20. किस वर्ष श्रीलंका में कानून बनाकर 'सिंहली' को एकमात्र राजभाषा घोषित कर दिया गया?

(1) 1956

(2) 1948

(3) 1950

(4) 1947

21. किस शासन व्यवस्था में सम्पूर्ण शासन की सत्ता केन्द्रीय सरकार के पास होती है?

(1) संघात्मक

(2) एकात्मक

(3) सामुदायिक

(4) साम्यवादी।

22. केन्द्र शासित प्रदेश का शासन चलाने का विशेष अधिकार किस सरकार को है?

(1) केंद्र सरकार

(2) राज्य सरकार

(3) स्थानीय सरकार

(4) इनमें से सभी

23. अन्य जाति-समूहों से भेदभाव और उन्हें अपने से अलग मानने की धारणा निम्न में से किस व्यवस्था पर आधारित है?

(1) शासन व्यवस्था

(2) राजनीतिक व्यवस्था

(3) वर्ण व्यवस्था

(4) दलीय व्यवस्था

24. सांप्रदायिक राजनीति इस सोच पर आधारित होती है कि धर्म ही सामाजिक समुदाय का निर्माण करता है। इस मान्यता के अनुसार सोच रखना क्या कहलाता है?

(1) धर्मनिरपेक्षता

(2) सांप्रदायिकता

(3) जातिवाद

(4) आत्मनिर्भरता

25. किस कारण से भारत को एक विकासशील देश माना जाता है?

(1) औद्योगिक विकास का स्तर निम्न है

(2) यहाँ जन्मदर, मृत्युदर की अपेक्षा अधिक है

(3) आर्थिक विकास की दर निम्न है

(4) इनमें से सभी

26. कौन-सा क्षेत्रक भारत में सबसे बड़े रोजगार उत्पादक क्षेत्रक के रूप में जाना जाता है?

(1) तृतीयक क्षत्रक

(2) द्वितीयक क्षेत्रक

(3) विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्रक

(4) प्राथमिक क्षेत्रक

27. प्रच्छन्न बेरोजगारी का मतलब ऐसी स्थिति से है जहाँ लीग-

(1) बेरोजगार हैं

(2) नियोजित हैं लेकिन कम वेतन अर्जित करते हैं।

(3) नियोजित हैं लेकिन उत्पादकता शून्य है।

(4) वर्ष के कुछ महीनों में बेरोजगार हैं।

28 बैंक अपने पास जमा राशि के एक बड़े भाग का उपयोग किस लिए करते हैं?

(1) लोगों को ऋण देने

(2) जमा राशि पर ब्याज देने

(3) अपने पास बचत के रूप में रखने

(4) अपनी संपत्ति खरीदने

29. सामान्यतः बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ उसी स्थान पर उत्पादन इकाई स्थापित करती हैं -

(1) जो बाजार के नजदीक हो

(2) जहाँ कम लागत पर अच्छे श्रमिक उपलब्ध हो

(3) उत्पादन के अन्य कारक उपलब्ध हों

(4) उपर्युक्त सभी

30. वह संगठन जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादों के मानक तय करता है, उसे कहा जाता हैः

(1) ISI

(2) ISRO

(3) ISO

(4) WCF

खण्ड - B

प्रश्न संख्या 31 से 38 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित हैं। इनमें से किन्हीं 6 प्रश्नों का उत्तर दीजिए।

प्रश्न 31. महात्मा गाँधी खिलाफत आंदोलन के पक्ष में क्यों थे?

उत्तर : महात्मा गाँधी खिलाफत आंदोलन के द्वारा हिन्दू-मुस्लिम एकता स्थापित करना चाहते थे ताकि राष्ट्रीय आंदोलन को अधिक से अधिक जन-समर्थन प्राप्त हो सके।

प्रश्न 32. फ्लाई शटल क्या था?

उत्तर : (1) फ्लाई शटल बुनाई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक यांत्रिक औजार था। यह औजार क्षैतिज धागों को लम्बवत् धागों में पिरो देता था।

(2) इसे रस्सियों तथा पुलियों के सहारे चलाया जाता था।

(3) फ्लाई शटल के प्रयोग से बड़े करघे चलाने तथा चौड़े अरज का कपड़ा बनाने में काफी मदद मिली।

प्रश्न 33. भारत की दो शुष्क खाद्यान्न फसलें कौन-कौन हैं?

उत्तर : रागी, ज्वार, बाजरा आदि।

प्रश्न 34. परंपरागत ऊर्जा के दो स्त्रोतों के नाम लिखें

उत्तर : कोयला, पेट्रोलियम, परमाणु ऊर्जा तथा प्राकृतिक गैस आदि।

प्रश्न 35. 'संघवाद' से क्या अभिप्राय है?

उत्तर : 'संघवाद' एक राजनीतिक व्यवस्था है जिसके अन्तर्गत किसी देश की सर्वोच्च सत्ता केन्द्रीय प्राधिकार तथा उसकी घटक इकाइ‌यों के बीच बाँट दी जाती है। इस प्रकार, एक संघीय व्यवस्था में सरकार दो स्तर पर कार्य करती है - केंद्रीय स्तर पर तथा राज्य स्तर पर। राज्य स्तर पर कार्य करने वाली सरकार केंद्रीय सरकार के अधीन नहीं होती।

प्रश्न 36. भारत में दलीय व्यवस्था किस प्रकार की है?

उत्तर : बहुदलीय व्यवस्था।

प्रश्न 37. वर्तमान में भारत के लोगों द्वारा ऊर्जा के किन स्रोतों का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर : मुख्यतः गैर-नवीकरणीय (समाप्य) ऊर्जा स्रोत जैसे, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस आदि। आजकल असमाप्य स्रोत जैसे, सोलर ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा का उपयोग भी बढ़ रहा है।

प्रश्न 38. विश्व व्यापार संगठन (WTO) के किन्हीं दो कार्यों को लिखें।

उत्तर : (1) विश्व व्यापार संगठन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से संबंधित नियमों का निर्धारण करता है तथा विभिन्न देशों के द्वारा इन नियमों के अनुपालन पर नजर रखता है।

(2) इस संगठन का कार्य विश्व के देशों के बीच अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को इस प्रकार संचालित करना है कि उसमें समानता हो, खुलापन हो और वह बिना किसी भेदभाव के हो।

खण्ड - C

प्रश्न संख्या 39 से 46 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक निर्धारित हैं। इनमें से किन्हीं 6 प्रश्नों का उत्तर अधिकतम 150 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न 39. अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमयों में तीन तरह की गतियों या प्रवाहों की व्याख्या करें। तीनों प्रकार की गतियों के भारत और भारतीयों से संबंधित एक-एक उदाहरण दें।

उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमयों में तीन तरह के प्रवाह निम्नलिखित हैं -

(1) व्यापार का प्रवाह : उन्नीसवीं सदी में यह खाद्य पदार्थों, कपड़ों, आभूषणों आदि तक सीमित रहा। उदाहरण: भारत से कपास का यूरोप जाना तथा तैयार माल का भारत में व्यापार।

(2) श्रम प्रवाह: काम की तलाश में लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थानों तक जाना।

उदाहरण : बागानों, खदानों और सड़क-रेल निर्माण के लिए भारत से अनुबंधित (गिरमिटिया) मजदूरों का दूसरे देशों में जाना।

(3) पूँजी का प्रवाह : इसमें अल्प अथवा दीर्घ अवधि के लिए दूरस्थ प्रदेशों में पूँजी का निवेश शामिल है। भारत के श्रॉफ और चेट्टियार मध्य और दक्षिणी पूर्वी एशिया में निर्यात करने वाले कृषकों को कर्ज देते थे और मुनाफा वसूल करते थे। वे यूरोप के बैंकों से कर्ज भी लेते थे।

प्रश्न 40. विश्वव्यापी आर्थिक महामंदी का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तर : विश्वव्यापी आर्थिक महामंदी के भारत पर निम्नलिखित प्रभाव पड़े-

(1) 1928 से 1934 ई. के बीच भारत का आयात-निर्यात घटकर आधा हो गया।

(2) कृषि उत्पादों की कीमतों में कमी के कारण किसानों और काश्तकारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। फिर भी, सरकार ने लगान में छूट अथवा माफी की घोषणा नहीं की।

(3) 1929 ई. की महामंदी के कारण विश्व भर में औद्योगिक उत्पादन में भारी कमी हो गयी। इसके कारण जूट की बोरियों की माँग बहुत घट गयी तथी पटसन की कीमतों में 60 प्रतिशत की कमी हो गयी। इससे पटसन उगाने बाले किसानों की स्थिति अत्यन्त खराब हो गयी तथा वे कर्ज में डूब गये।

(4) मंदी के दौरान भारत सोने का निर्यात करने लगा था जो ब्रिटेन की आर्थिक दशा में सुधार का कारण सिद्ध हुआ।

(5) कीमतों में भारी कमी के बावजूद शहरी वेतनभोगी कर्मचारियों की स्थिति ठीक रही क्योंकि उनकी आय निश्चित थी।

प्रश्न 41. समाप्यता के आधार पर संसाधनों को कितने भागों में बाँटा गया है?

अथवा, नवीकरणीय तथा अनवीकरणीय संसाधनों में अंतर बताएँ।

उत्तर : समाप्यता के आधार पर, संसाधनों को निम्नांकित दो भागों में बाँटा गया है-

(1) नवीकरणीय संसाधन : ऐसे संसाधन, जिनका उपयोग बार-बार किया जाता है तथा जिनकी पूर्ति प्रकृति द्वारा पुनः कर दी जाती है, नवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं। जैसे- जल, पेड़-पौधे, वायु आदि।

(2) गैर-नवीकरणीय संसाधन : ऐसे संसाधन, जिनका उपयोग सिर्फ एक बार किया जाता है तथा जिनकी समाप्ति पर प्रकृति द्वारा पूर्ति संभव नहीं है, गैर-नवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं। जैसे - कोयला, पेट्रोलियम आदि।

प्रश्न 42. रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन का साधन है तथा क्यों?

उत्तर : (1) मैदानी क्षेत्रों में रेल परिवहन अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन का साधन है।

( 2) मैदानी क्षेत्र में भूमि समतल होती है। अतः वहाँ रेलवे लाइन बिछाना अधिक आसान है।

(3) भारत का उत्तरी मैदान अपनी विस्तृत समतल भूमि, सघन जनसंख्या तथा संपन्न कृषि एवं प्रचुर संसाधनों के कारण रेल परिवहन के विकास में सहायक रहा है।

प्रश्न 43. भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती एक विशेषता और उससे अलग एक विशेषता को बताएँ।

उत्तर : भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती विशेषता - भारत और बेल्जियम दोनों देशों में शासन की शक्तियों का विभाजन केंद्रीय सरकार एवं राज्य सरकारों के बीच किया गया है। दोनों देशों में राज्य सरकारें केंद्रीय सरकार के अधीन नहीं हैं।

भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जि नम से अलग विशेषता बेल्जियम के संविधान में फ्रेंच एवं डच भाषा को बराबर प्रतिनिधित्व दिया गया है। कानून निर्माण में दोनों भाषाओं के प्रतिनिधियों की सहमति आवश्यक है। इसके विपरीत भारत में भाषा को प्रतिनिधित्व का आधार नहीं बनाया गया है।

प्रश्न 44. 'लोकतन्त्र अपने नागरिकों के बीच आय की असमानता कम नहीं कर सकता।' इस कथन के तर्क दीजिए।

अथवा, लोकतंत्र नागरिकों के बीच आर्थिक असमानता को कम नहीं कर सकता। क्यों?

उत्तर : लोकतंत्र अपने नागरिकों को अपनी योग्यता, क्षमता, इच्छा आदि के आधार पर किसी भी रोजगार अथवा व्यवसाय को करने की स्वतंत्रता प्रदान करता है। प्रत्येक व्यक्ति योग्यता तथा क्षमता के दृष्टिकोण से दूसरे व्यक्ति से कम या अधिक है। ऐसी स्थिति में आय का उपार्जन भी योग्यता और क्षमता पर निर्भर करता है।

लोकतन्त्र में प्रत्येक नागरिक को वैध तरीके से आय उपार्जन की स्वतन्त्रता है। सरकार इसपर पाबंदी नहीं लगा सकती। इस कारण से आर्थिक असमानता हमेशा बनी रहेगी। अतः कहा जा सकता है कि लोकतंत्र अपने नागरिकों के बीच आय की असमानता को कम नहीं कर सकता है।

हालाँकि, सरकारें उच्च आय वर्ग से टैक्स ले कर उनका उपयोग निम्न आय वर्ग के आर्थिक विकास के लिए करती है, जिससे आर्थिक असमानता को कम किया जा सके।

प्रश्न 45. भारत में तृतीयक क्षेत्रक के महत्त्व के कारण बताएँ।

अथवा, भारत में तृतीयक क्षेत्र अधिक महत्त्वपूर्ण क्यों हो गया है?

अथवा, भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में तृतीयक क्षेत्र महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्पष्ट करें?

उत्तर : भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में तृतीयक क्षेत्र अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। तृतीयक क्षेत्र, आधुनिक अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। इसके बिना प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्र का विकास अधूरा है। इसके महत्व के निम्नांकित तर्क दिये जा सकते हैं-

(i) प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रक में उत्पादित वस्तुओं का वितरण तृतीयक क्षेत्रक द्वारा उपलब्ध परिवहन व्यवस्था पर निर्भर करता है।

(ii) वस्तुओं के त्वरित स्थानांतरण में संचार की प्रमुख भूमिका है जो तृतीयक क्षेत्र का विषय है।

(iii) तृतीयक क्षेत्रक व्यापार के लिए अवसंरचनात्मक आधार प्रदान करता है।

(iv) राष्ट्रीय आय में सेवा क्षेत्रक के योगदान में लगातार वृद्धि हो रही है।

भविष्य में रोजगार के क्षेत्र में तृतीयक क्षेत्रक की भागीदारी बढ़ने की प्रबल संभावना है।

प्रश्न 46. वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।

अथवा, 'वैश्वीकरण' से आप क्या समझते हैं? वैश्वीकरण की अवधारणा किन तथ्यों पर निर्भर करती है?

उत्तर : वैश्वीकरण का अर्थ होता है कि घरेलू बाजार को विश्व बाजार के साथ व्यापार, पूँजी, तकनीक, श्रम एवं सेवाओं के मुक्त प्रवाह के साथ जोड़ना या समन्वय करना। इसका घनिष्ठ संबंध उदारीकरण तथा निजीकरण की नीतियों के साथ है।

वैश्वीकरण की अवधारणा निम्नलिखित तथ्यों पर निर्भर करती है-

(i) उदारीकरण एवं विभिन्न देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का मुक्त प्रवाह,

(ii) विदेशी निवेश अथवा पूँजी का मुक्त प्रवाह,

(iii) टेक्नोलॉजी का मुक्त प्रवाह,

(iv) विश्व के विभिन्न देशों के बीच श्रम का मुक्त प्रवाह।

बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ तथा संचार प्रौद्योगिकी वैश्वीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

1991 ई. की नयी आर्थिक नीति के बनने के बाद भारत में वैश्वीकरण को प्रोत्साहन मिला है।

खण्ड - D

प्रश्न संख्या 47 से 52 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक निर्धारित हैं। इनमें से किन्हीं 4 प्रश्नों का उत्तर अधिकतम 250 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न 47. जी-77 देशों से आप क्या समझते हैं? जी-77 को किस आधार पर ब्रेटन वुड्स की जुड़वा संतानों की प्रतिक्रिया कहा जा सकता है? व्याख्या करें।

उत्तर : अल्प विकसित या विकासशील देशों के संगठन को जी-77 कहते हैं।

युद्धोत्तर काल में विश्व अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण तथा विकास के लिए 1944 ई. में अमेरिका में ब्रेटन वुड्स समझौता हुआ। इस समझौते के परिणामस्वरूप अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) तथा विश्व बैंक की स्थापना हुई। इसी कारण इन दोनों संस्थानों को 'ब्रेटन वुड्स संस्थान' या 'ब्रेटन वुड्स की जुड़वाँ संतान' के नाम से भी जाना जाता है।

लेकिन, इन दोनों संस्थानों का लाभ विकसित और औद्योगिक देशों को ही हुआ। विकासशील एवं अल्पविकसित देश इसके दायरे से बाहर थे। अतः इन देशों को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एवं विश्व बैंक से अपेक्षित लाभ नहीं हो सका।

उपर्युक्त परिस्थिति में विकासशील तथा अल्पविकसित देशों ने एक नयी अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली की माँग उठायी। इसी समय इन देशों ने स्वयं को 'G-77' समूह में संगठित किया। इस प्रकार, जी-77 की स्थापना निश्चित रूप से 'ब्रेटन वुड्स की जुड़वाँ संस्थानों की सीमित कार्यक्षेत्र के प्रति विकासशील एवं अल्प-विकसित देशों के प्रतिक्रियास्वरूप हुई।

प्रश्न 48. ईस्ट इंडिया कम्पनी ने भारत में बुनकरों पर निगरानी रखने के लिए गुमाश्तों को नियुक्त किया था। इसके कारणों का उल्लेख करें।

अथवा, गुमाश्ता कौन थे? उनकी नियुक्ति क्यों की गयी?

उत्तर : (1) 1760 ई. के दशक में ब्रिटेन में कपास उद्योग का पूरी तरह विकास नहीं हुआ था तथा यूरोप में बारीक भारतीय कपड़ों की भारी माँग थी। बुने हुए कपड़े को हासिल करने के लिए फ्रांसीसी, डच और पुर्तगालियों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारी भी होड़ में रहते थे।

(2) ऐसी परिस्थिति में बुनकरों की बन आयी थी तथा वे काफी मोल-भाव के बाद अपना माल बेचते थे। लेकिन ईस्ट इंडिया कम्पनी कपड़ा उत्पादन और व्यापार पर एकाधिकार एवं अपना नियंत्रण करना चाहती थी।

(3) अतः कम्पनी ने कपड़ा व्यापार में सक्रिय व्यापारियों और दलालों को खत्म करने तथा बुनकरों पर ज्यादा प्रत्यक्ष नियंत्रण स्थापित करने के लिए वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में गुमाश्तों की नियुक्ति की। ये गुमास्ते बुनकरों पर निगरानी रखते थे, माल इकट्ठा करते और कपड़ों की गुणवत्ता की जाँच करते थे।

अथवा, 17वीं सदी में यूरोपीय शहरों के सौदागर गाँवों में किसानों एवं कारीगरों से काम करवाने लगे। व्याख्या कीजिए।

उत्तर : (i) विभिन्न भागों में उपनिवेशों की स्थापना के परिणामस्वरूप चीजों की माँग बढ़ने लगी थी, जिसकी पूर्ति सिर्फ शहरों में उत्पादित वस्तुओं से नहीं की जा सकती थी, अतः व्यापारी गाँवों की ओर मुड़े।

(ii) शहरों में शासकों ने विभिन्न गिल्ड्स को किसी खास वस्तु के उत्पादन और व्यापार का एकाधिकार प्रदान किया था। गिल्ड्स से जुड़े उत्पादक कारीगरों को प्रशिक्षण देते थे, उत्पादकों पर नियंत्रण रखते थे, प्रतिस्पर्धा और मूल्य तय करते थे तथा व्यवसाय में नये लोगों को आने से रोकते थे।

(iii) ऐसी परिस्थिति में चूँकि नये व्यापारी शहरों में कारोबार नहीं कर सकते थे, इसलिए वे गाँवों की और बढ़े। गाँवों में कारखानों की स्थापना नहीं हुई थी अतः गाँवों में किसानों तथा कारीगरों को पैसा एवं प्रशिक्षण दे कर बड़े पैमाने पर उत्पादन कराया जाता था।

प्रश्न 49. लोकतंत्र को सबसे बेहतर शासन कहा गया है, क्यों? कारण बताएँ ।

अथवा, किन कारणों से लोकतंत्र को अन्य शासन से बेहतर बताया गया है?

अथवा, लोकतंत्र के प्रमुख गुणों का उल्लेख करें?

उत्तर : लोकतंत्र को अन्य शासन प्रणालियों से बेहतर बताया गया है क्योंकि इस शासन व्यवस्था में कुछ ऐसे गुण पाये जाते हैं जो अन्य शासन व्यवस्था में नहीं है।

1. जनमत पर आधारित शासन: यह शासन जनता की सामान्य इच्छा के अनुसार चलाया जाता है और प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा को ध्यान में रखा जाता है।

2. उत्तरदायी, जिम्मेवार और वैध शासन व्यवस्था : लोकतन्त्र में वैधानिक तरीके से जनता सरकार चुनती है। अतः सरकार भी जन-कल्याण के प्रति उत्तरदायी एवं जिम्मेवार होती है।

3. समानता और स्वतंत्रता का पोषक : लोकतंत्र के अंतर्गत जाति, वंश, रंग, धर्म, लिंग आदि का भेदभाव नहीं किया जाता है। कानून के सामने सभी नागरिक समान माने जाते हैं। सभी नागरिकों को अपने विचार, भाषण, सभा आदि करने की छूट दी जाती है।

4. व्यक्ति की गरिमा में वृद्धि : इसमें सभी नागरिकों को समान माना जाता है। सभी व्यक्ति गरिमा के साथ जीता हैं। उसे हेय दृष्टि से नहीं देखा जाता, चाहे वह किसी जाति, धर्म, रंग, भाषा, पेशा आदि का हो।

5. विविधताओं में सामंजस्य : गलतियों को सुधारने की गुंजाइश होती है यह टकरावों को टालने सँभालने का तरीका देता है और इसमें लोकतंत्र में काफी विचार-विमर्श के बाद ही निर्णय लिए जाते हैं जिससे गलतियों को सुधारने का अवसर प्राप्त होता है। इससे टकराव भी टल जाता है।

अथवा, लोकतंत्र किन स्थितियों में सामाजिक विविधता को सँभालता है और उनके बीच सामंजस्य बैठाता है? व्याख्या करें।

उत्तर : (1) सामाजिक विविधता एक अनिवार्य परिस्थिति है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक विविधताओं को सँभालने की सुनिश्चित प्रक्रिया पर आधारित होती है। अतः लोकतांत्रिक व्यवस्था में सामाजिक विविधता गंभीर टकराव या हिंसक रूप नहीं ले पाती।

(2) लोकतंत्र में सामाजिक विविधता को सम्मानपूर्वक देखा जाता है तथा उनमें सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया जाता है।

(3) लोकतंत्र का सीधे-सीधे अर्थ बहुमत की राय से शासन करना नहीं है। बहुमत को सदा ही अल्पमत का ध्यान रखता होता है। तभी सरकार जन-सामान्य की इच्छा का प्रतिनिधित्व कर पाती है।

(4) बहुमत के शासन का अर्थ धर्म, नस्ल अथवा भाषाई आधार के बहुसंख्यक समूह का शासन नहीं होता। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार द्वारा किसी न किसी अवसर पर बहुमत का हिस्सा बनने का मौका मिलता है।

(5) लोकतंत्र में अल्पमत राजनीतिक दल तथा बहुमत प्राप्त राजनीतिक दल दोनों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। दोनों पक्ष एवं विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाते है। गम्भीर मतभेद के बावजूद वे देश के विकास में सामंजस्य बैठाते हैं और जनकल्याण के नीति-निर्धारण में अपना योगदान करते हैं।

प्रश्न 50. भारत सरकार द्वारा विदेश व्यापार एवं विदेशी निवेश पर अवरोधक लगाने के क्या कारण थे? इन अवरोधकों को सरकार क्यों हटाना चाहती थी?

उत्तर : भारत सरकार द्वारा विदेश व्यापार एवं विदेशी निवेश पर अवरोधक लगाने के निम्नलिखित कारण थे

(i) विदेश व्यापार मात्रात्मक प्रतिबंधों के माध्यम से घरेलू उद्योगों को संरक्षण देना;

(ii) देश में विदेशी पूँजी व विदेशी तकनीक के प्रवाह पर प्रतिबंध लगाकर घरेलू उद्योगों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से मुक्त करना;

(iii) औद्योगिक गतिविधियों में सार्वजनिक क्षेत्र को प्राथमिकता देने के लिए तथा,

(iv) विदेशी मुद्रा के विनिमय पर नियंत्रण हेतु अवरोधक।

सन् 1991 के प्रारंभ में उपर्युक्त नीतियों में कुछ दूरगामी परिवर्तन किये गये। सरकार ने यह निश्चय किया कि भारतीय उत्पादकों के लिए विश्व के उत्पादकों से प्रतिस्पर्धा करने का समय आ गया है। अतः उद्यमों को संरक्षण की सीमा से निकालकर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के दायरे में लाया गया। व्यापार अवरोधक कम किये गये। इन सभी का उद्देश्य देश में उत्पादित वस्तुओं की गुणवत्ता में सुधार करना तथा आयात-निर्यात को प्रोत्साहन देना था जिसका लाभ सरकार को आय वृद्धि के रूप में मिल सके।

अथवा, क्या कारण है कि बैंक कुछ कर्जदारों को कर्ज देने के लिए तैयार नहीं होते ?

उत्तर : (1) बैंक अपने द्वारा दिये गये ऋण पर समर्थक ऋणाधार की माँग करता है ताकि ऋण वापसी की अनिश्चितता समाप्त हो सके।

(2) एक गरीब व्यक्ति के पास, समर्थक ऋणाधार के रूप में बैंक के पास रखने के लिए कुछ नहीं होता है। अतः समर्थक ऋणाधार के अभाव के कारण वह बैंकों से ऋण प्राप्त नहीं कर पाता है।

(3) भारत के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक मौजूद नहीं हैं।

(4) बैंक से कर्ज लेने में विशेष कागजी कारवाई करनी पड़ती है तथा एक गरीब व्यक्ति शिक्षित नहीं होने के कारण स्वयं को कागजी कारवाई से दूर रखना चाहता है।

(5) बैंक भी ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण को ज्यादा जोखिम वाला मानते हैं क्योंकि ऋण को वसूलना कई बार कठिन हो जाता है।

प्रश्न 51. उद्योगों की स्थापना के प्रमुख कारकों का वर्णन कीजिए।

उत्तर : उद्योगों की स्थापना के लिए उत्तरदायी प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं -

(1) कच्चे माल की उपलब्धता- किसी क्षेत्र में किसी उद्योग की स्थापना का प्रमुख कारक उस क्षेत्र में कच्चे माल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता का होना होता है। कच्चे माल की सुलभता के कारण ही छोटानागपुर क्षेत्र में लौह-इस्पात उद्योग, हुगली क्षेत्र में जूट उद्योग, महाराष्ट्र व गुजरात में सूती वस्त्र उद्योग अवस्थित है।

(2) श्रम की उपलब्धता- किसी क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के लिए यह आवश्यक है कि उस उद्योग के लिए वहाँ कुशल और अकुशल श्रमिक सस्ते में उपलब्ध होते हैं।

(3) शक्ति के साधन : मशीनों को चलाने के लिए शक्ति प्रमुख साधन है। किसी क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के लिए वहाँ शक्ति के साधन की उपलब्धता भी आवश्यक है।

(4) परिवहन एवं बाजार की सुविधा- किसी क्षेत्र में किसी उद्योग के विकास के लिए यह आवश्यक है कि उसके माल के परिवहन के लिए वहाँ पर्याप्त सुविधा हो, बाजार की निकटता हो आदि।

(5) पूँजी निवेश : किसी क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के लिए यह आवश्यक है कि सरकार या निजी क्षेत्र वहाँ पूँजी निवेश करने के लिए तैयार हो।

(6) सरकारी नीतियाँ : सरकारी नीतियाँ भी उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करती हैं। कुछ क्षेत्रों में उद्योग लगाने पर सरकार विशेष सुविधाएँ देती है। आधारभूत सुविधाएँ तथा करों में छूट देती है। इनसे प्रभावित होकर उन क्षेत्रों में उद्योगों का विकास होता है।

अथवा, गन्ने की खेती के लिए आवश्यक जलवायु का उल्लेख करें। गन्ना के प्रमुख उत्पादक राज्यों के नाम लिखें।

उत्तर : गन्ने के उत्पादन के लिए निम्न स्थितियाँ आवश्यक मानी जाती हैं:

(क) जलवायविक दशाएँ :

(i) तापमान : इसकी अच्छी उपज के लिए 25°C से 35°C का तापमान आदर्श माना जाता है।

(ii) वर्षा : इसे 100 सेमी. से 150 सेमी. के बीच वर्षा जल की आवश्यकता होती है। कम वर्षा वाले क्षेत्रों में सिंचाई द्वारा कृषि करना अनिवार्य होता है।

(ख) मृदा : इसकी कृषि के लिए गहरी उपजाऊ चिकनी या दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है। दक्षिण भू-भाग में काली लावायुक्त मिट्टी भी इसके उत्पादन के लिए अच्छी रहती है।

(ग) भारत में गन्ने के प्रमुख उत्पादक राज्य- महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार व हरियाणा भारत के प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्य हैं।

(घ) गन्ने के प्रमुख उत्पादक देश :

(i) भारत

(ii) क्यूबा

(iii) ब्राजील

(iv) मैक्सिको

(v) पाकिस्तान

(vi) चीन

(vii) इंडोनेशिया

(viii) थाइलैंड

(ix) आस्ट्रेलिया।

प्रश्न 52. दिये गये भारत के मानचित्र पर प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयत्र के स्थान को दर्शाइये।

Class 10 Social Science SET-5 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयन्त्र : नरोरा (उत्तर प्रदेश), रावतभाटा (राजस्थान), काकरापारा (गुजरात), तारापुर (महाराष्ट्र), कैगा (कर्नाटक), कलपक्कम (तमिलनाडु)

 Class X Economics






Question Solution

Class 10 Social Science SET-5 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science SET-4 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science SET-3 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science SET-2 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science SET-1 Sumudran Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Social Science Jac Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Hindi-A Jac Model Paper Solution 2025-26

Class 10 Economics All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer 

Class 10 Civics (नागरिकशास्त्र) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer 

Class 10 History (इतिहास) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer 

Class 10 Geography (भूगोल) All Chapter MVVI Objective & Subjective Questions Answer

Class 10 Science Jac Model Paper 2024-25

Class 10 Social Science Jac Model Paper 2024-25

Class 10 Hindi (A) Jac Model Paper Solution 2024-25

10th Hindi Jac Model Question Solution,2022-23

Sanskrit (संस्कृत) Jac Model Question Solution, 2022-23

Class X सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रश्नपत्र 2022-23


Useful Link

Class 9th & 10th

Click Here

Class 11th & 12th

Click Here

University Economics

Click Here

11th & 12th Model Question Solution

Click Here

Hindu Mythological Secrets

Click Here

Quiz

Click Here

JAC Exam. Question & Solution

Click Here

Department Letter, Exam. & NEWS

Click Here

TGT-PGT-JPSC

Click Here

Department Letter, Exam. & NEWS.

Click Here

JAC BOARD NEWS

Click Here

Online Test

Click Here

YouTube

Click Here

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare