झारखण्ड अधिविद्य परिषद्
ANNUAL INTERMEDIATE EXAMINATION - 2023
HISTORY
(Optional)
कुल
समय
: 3 घंटे 20 मिनट पूर्णांक : 80
सामान्य
निर्देश :
इस
प्रश्न पुस्तिका में दो भाग हैं – भाग - A तथा भाग -B.भाग - A में 40 अंक के बहुविकल्पीय
प्रश्न हैं जिनके उत्तर अलग से दिये गये OMR उत्तर पत्रक पर चिह्नित करें | भाग -A
के उत्तर पहले 2.00 अपराह्न से 3.35 अपराह्न तक हल करेंगे एवं इसके
उपरान्त
OMR उत्तर पत्रक वीक्षक को 3.35 अपराह्न पर लौटा देंगे । भाग - B में 40 अंक के
विषयनिष्ठ प्रश्न हैं जिनके उत्तर अलग से दिये गये उत्तर पुस्तिका पर हल करें |
भाग-B के उत्तर के लिए समय 3.40 अपराह्न से 5.20 अपराह्न तक निर्धारित है ।
परीक्षार्थी
परीक्षा के उपरान्त प्रश्न पुस्तिका को ले जा सकते हैं।
भाग- A
(बहुविकल्पीय आधारित प्रश्न )
वर्ग-12 |
विषय- इतिहास |
पूर्णांक - 40 |
समय-1 घंटा 30 मिनट |
निर्देश
:
1.
सावधानी पूर्वक सभी विवरण OMR उत्तर पत्रक
पर भरें ।
2.
आप अपना पूरा हस्ताक्षर OMR उत्तर पत्रक
पर दी गई जगह पर करें।
3.
इस भाग में कुल 40 बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं।
4.
सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न की अधिमानता 1 अंक निर्धारित
है।
5.
गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जायेगा ।
6.
OMR उत्तर पत्रक के पृष्ठ 2 पर प्रदत्त सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा उसके
अनुसार कार्य करें।
7.
प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प दिये गये हैं। इनमें से सबसे उपयुक्त उत्तर को आप अपने
OMR उत्तर पत्रक पर ठीक-ठीक गहरा काला करें। केवल नीला या काला बॉल-प्वाइंट कलम का
ही प्रयोग करें। पेंसिल का प्रयोग वर्जित है।
8.
OMR उत्तर पत्रक पर दिये गये निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन कीजिए
अन्यथा आपका OMR उत्तर पत्रक अमान्य होगा और उसका मूल्यांकन
नहीं किया जायेगा ।
1. हड़प्पा किस नदी के किनारे अवस्थित है ?
(1)
सिन्धु
(2)
सतलज
(3) रावी
(4)
सरस्वती
2. विक्टोरिया टर्मिनल किस स्थापत्य शैली का उदाहरण है ?
(1) नव-गॉथिक शैली
(2)
नव-शास्त्रीय शैली
(3)
इण्डो-सारासेनिक शैली
(4)
इनमें से कोई नहीं
3. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब हुई थी ?
(1)
1332 ई०
(2) 1336 ई०
(3)
1342 ई०
(4)
1347 ई०
4. महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रिका से भारतवर्ष कब लौटे ?
(1)
1910 ई०
(2)
1912 ई०
(3) 1915 ई०
(4)
1917 ई०
5. महावीर का जन्म कहाँ हुआ था ?
(1)
लुम्बिनी
(2)
कपिलवस्तु
(3) कुण्डलवन
(4)
सारनाथ
6. आयंगर व्यवस्था संबंधित थी
(1)
मुग़ल साम्राज्य से
(2)
बहमनी साम्राज्य से
(3) विजयनगर साम्राज्य से
(4)
दिल्ली सल्तनत से
7. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे ?
(1)
डॉ० भीमराव अम्बेडकर
(2)
डॉ० एस०एन० सिन्हा
(3)
पंडित जवाहरलाल नेहरू
(4) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
8. भारत का राष्ट्रगान कौन-सा है ?
(1)
वंदे मातरम्
(2)
सारे जहाँ से अच्छा
(3)
हिन्द देश का प्यारा झंडा
(4) जन गण मन अधिनायक
9. "आइन-ए-अकबरी" की रचना किसने की ?
(1) अबुल फजल
(2)
बदायूनी
(3)
इब्न बतूता
(4)
अलबरूनी
10. गाँधी जी के राजनीतिक गुरु कौन थे ?
(1)
दादाभाई नौरोजी
(2) गोपाल कृष्ण गोखले
(3)
महादेव गोविन्द राणाडे
(4)
नरहरि मेहता
11. अशोक के अभिलेखों में कितने प्रकार के प्रांतों का उल्लेख है ?
(1)
3
(2)
4
(3) 5
(4)
7
12. भारतीय संविधान में संसदीय प्रणाली किस देश से ली गई है ?
(1)
अमेरिका
(2) ब्रिटेन
(3)
रूस
(4)
कनाडा
13. फूट डालकर विजय प्राप्त करने का कार्य सर्वप्रथम किस राजा ने किया
?
(1)
समुद्रगुप्त
(2)
चन्द्रगुप्त मौर्य
(3) अजातशत्रु
(4)
अशोक
14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे ?
(1)
डब्लू०सी० बनर्जी
(2)
लार्ड डफरिन
(3) ए०ओ० ह्यूम
(4)
महात्मा गाँधी
15. सिन्धु घाटी सभ्यता में समाज का स्वरूप क्या था ?
(1) मातृसत्तात्मक
(2)
पितृसत्तात्मक
(3)
(1) और (2) दोनों
(4)
इनमें से कोई नहीं
16. धम्म नीति की शुरुआत किसने की थी ?
(1)
चन्द्रगुप्त II
(2)
चन्द्रगुप्त मौर्य
(3)
समुद्रगुप्त
(4) अशोक
17. "गेटवे ऑफ इंडिया" का निर्माण कब हुआ ?
(1)
1910 ई०
(2) 1911 ई०
(3)
1912 ई०
(4)
1913 ई०
18. "जीतल" क्या था ?
(1)
शस्त्र
(2) सिक्का
(3)
वाद्य यंत्र
(4)
उपाधि
19. प्लासी की लड़ाई कब हुई थी ?
(1) 1757 ई०
(2)
1761 ई०
(3)
1764 ई०
(4)
1765 ई०
20. महाभारत की रचना किसने की ?
(1)
वाल्मीकि
(2)
मनु
(3)
याज्ञवल्क्य
(4) वेदव्यास
21. 'आइन-ए-अकबरी' को कितने भागों में विभाजित किया गया है ?
(1)
3
(2)
4
(3) 5
(4)
7
22. विजयनगर की स्थानीय मातृदेवी कौन थी ?
(1)
चम्पा देवी
(2) पम्पा देवी
(3)
महानवमी देवी
(4)
मामलादेवी
23. "दामिन-ए-कोह" को कहा जाता है।
(1)
कोल क्षेत्र
(2)
पहाड़िया क्षेत्र
(3)
कोल्हान क्षेत्र
(4) संथाल परगना क्षेत्र
24. भारत में प्रचलित सती प्रथा का उल्लेख किस विदेशी यात्री ने किया
है ?
(1) फ्रास्वां बर्नियर
(2)
अलबरूनी
(3)
इब्न बतूता
(4)
अल मसूदी
25. बंगाल का विभाजन कब हुआ था ?
(1)
1902
(2) 1905
(3)
1906
(4)
1907
26. फोर्ट सेंट जार्ज की स्थापना कहाँ हुई ?
(1)
कलकत्ता
(2)
सूरत
(3)
मुम्बई
(4) मद्रास
27. 'ऑपरेशन पोलो' के द्वारा किस देशी रियासत को भारतीय संघ का अंग
बनाया गया ?
(1)
जम्मु-काश्मीर
(2)
जुनागढ़
(3) हैदराबाद
(4)
मणिपुर
28. भारत का अंतिम वायसरॉय किसे माना जाता है ?
(1)
चक्रवर्ती राजागोपालाचारी
(2) लार्ड माउंटबेटेन
(3)
लार्ड क्लेमेंट एटली
(4)
सर सिरिल रेडक्लिफ
29. 'करो या मरो' का नारा किसने दिया ?
(1)
सुभाष चंद्र बोस
(2)
बाल गंगाधर तिलक
(3) महात्मा गाँधी
(4)
रवीन्द्रनाथ टैगोर
30. काला कानून किसे कहा जाता है ?
(1)
वुड्स डिस्पैच
(2)
कम्यूनल अवार्ड
(3)
हंटर रिर्पोट
(4) रॉलेट एक्ट
31. भारत आनेवाले पहले यूरोपियन कौन थे ?
(1)
अंग्रेज
(2)
डच
(3)
फ्रांसीसी
(4) पुर्तगाली
32. मुग़लकालीन चित्रकला किसके शासनकाल में चरमोत्कर्ष पर पहुँची ?
(1)
अकबर
(2)
शाहजहाँ
(3) जहाँगीर
(4)
हुमायूँ
33. त्रिपिटक साहित्य किस धर्म से संबंधित है ?
(1) बौद्ध धर्म
(2)
जैन धर्म
(3)
शैव धर्म
(4)
वैष्णव धर्म
34. कैप्टन हॉकिंग्स किस मुगल दरबार में आया था ?
(1)
हुमायूँ
(2) जहाँगीर
(3)
अकबर
(4)
शाहजहां
35. गाँधी-इरविन पैक्ट कब हुआ ?
(1)
1927
(2)
1928
(3) 1931
(4)
1935
36. 1857 का विद्रोह कहाँ से आरम्भ हुआ था ?
(1)
दिल्ली
(2)
लखनऊ
(3) मेरठ
(4)
ग्वालियर
37. नयनार संत पूजा करते थे
(1) शिव
(2)
विष्णु
(3)
इन्द्र
(4)
ब्रह्म
38. डांडी किस राज्य में स्थित है ?
(1)
बिहार
(2)
उत्तर प्रदेश
(3) गुजरात
(4)
महाराष्ट्र
39. जजिया कर किससे लिया जाता था ?
(1)
व्यापारियों से
(2)
सैनिकों से
(3)
बुद्धिजीवियों से
(4) धिम्मियों से
40. हाथी गुफा अभिलेख किससे संबंधित है ?
(1)
रुद्रदमन
(2)
स्कंदगुप्त
(3)
विजयसेन
(4) खारवेल
भाग-B
(विषयनिष्ठ आधारित प्रश्न )
वर्ग
-12 |
विषय-
इतिहास |
F.M.-40 |
समय-1
घंटा 30 मिनट |
निर्देश
:
1.
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।
2.
इस प्रश्नपत्र में तीन खण्ड A, B एवं
C हैं। कुल प्रश्नों की संख्या 19 है।
3.
खण्ड - A में प्रश्न संख्या 17 अति लघु उत्तरीय प्रकार के हैं। इनमें से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर
दीजिए । प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 30 शब्दों में दीजिए
। प्रत्येक प्रश्न की अधिमानता 2 अंक निर्धारित है ।
4.
खण्ड-B प्रश्न संख्या 8 . 14 लघु उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर
दीजिए । प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दीजिए । प्रत्येक प्रश्न की
अधिमानता 3 अंक निर्धारित है।
5.
खण्ड - C - प्रश्न संख्या 1519 दीर्घ उत्तरीय हैं। इनमें से किन्हीं तीन प्रश्नों के
उत्तर दीजिए । प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में दीजिए । प्रत्येक प्रश्न
की अधिमानता 5 अंक निर्धारित है ।
खण्ड A
( अति लघु उत्तरीय प्रश्न )
किन्हीं
पाँच प्रश्नों के उत्तर दें। 2 x 5 = 10
1. मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ क्या है तथा यह किस भाषा का शब्द है?
उत्तर- मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ है 'मृतकों का टीला' तथा यह सिंधी भाषा का शब्द है।
2. 'खानकाह' से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
- सूफियों के आश्रय स्थल (निवास स्थान) को खानकाह कहा जाता हैं।
3. गोपुरम क्या हैं?
उत्तर
- दक्षिण भारत में मंदिरों के प्रवेश द्वार को गोपुरम कहा गया हैं गोपुरम विशाल और
ऊंचे बनाए जाते थे, जो चित्रकलाओं से अलंकृत है।
4. हुमायूंनामा की रचना किसने की?
उत्तर
- हुमायूँनामा की रचना गुलबदन बेगम ने की थी जो बाबर की पुत्री एवं हुमायूं की बहन
थी ।
5. संथाल विद्रोह के प्रमुख नेताओं के नाम लिखें।
उत्तर
- संथाल विद्रोह के प्रमुख नेता चार मूर्मू भाई - सिद्धू,
कान्ह,
चांद और भैरव
तथा दो जुड़वां मूर्मू बहनें- फूलो और झानो थे।
6. आइन-ए-दहसाला प्रणाली के प्रतिपादक कौन थे?
उत्तर-
आइन-ए-दहसाला के प्रतिपादक टोडरमल थे जिसे अकबर ने भूमि विभाग का अध्यक्ष नियुक्त
किया था।
7. इंडो- सारासेनिक स्थापत्य शैली का भारत में दो उदाहरण दें।
उत्तर-
इस शैली के उदाहरणों में गेटवे ऑफ इंडिया (मुंबई) और होटल ताजमहल प्रमुख हैं। इसमे
भारतीय तथा पाश्चात्य दोनों स्थापत्य शैली का प्रयोग किया जाता हैं।
खण्ड - B
( लघु उत्तरीय प्रश्न )
किन्हीं
पाँच प्रश्नों के उत्तर दें। 3 x 5 = 15
8. धम्म नीति क्या है?
उत्तर
- अशोक द्वारा एक नवीन धर्म मार्ग का प्रचार किया गया जिसे ' अशोक का धम्म
कहा जाता हैं। अशोक के दूसरे स्तंभ लेख में धम्म की परिभाषा दी गई है।
कलिंग
युद्ध के बाद अशोक ने सर्वदा के लिए शस्त्र का त्याग कर युद्ध के स्थान पर धम्मघोष
को बढ़ावा दिया। अशोक ने अपने धम्म नीति के अंतर्गत बड़ों के प्रति सम्मान, सन्यासियों, ब्राह्मणों के
प्रति उदारता, सेवकों
और दासो के प्रति अच्छा व्यवहार तथा दूसरे धर्म के प्रति आदर एवं सम्मान की बात
कहा है। धम्म के नीति में तत्कालीन सभी धर्मों का सार है। सद्गुरु पर जोर दिया गया
है और कर्मकांड को सीमित कर,
धर्म को व्यावहारिक बनाया गया हैं।
इस
प्रकार अशोक का धम्म मनुष्य के जीवन के नैतिक नियमों का एक समूह कहा जा सकता है।
9. बा-शरा तथा वे -शरा से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
सूफी सिलसिले मुख्य रूप से दो वर्गों में बंटे हुए हैं
1. बा - शरा - वैसे सूफ़ी संत जो इस्लाम के नियमों के अनुसार अपना आचरण करते हैं।
2. वे- शरा - वैसे सूफी संत जो इस्लाम के नियमों के बंधन में बंधे हुए आचरण नहीं करते हैं। ये अधिकतर घुमक्कड़ सूफी संत होते हैं।
10. स्थाई बंदोबस्त व्यवस्था कब और कहां तथा किसने लागू किया?
उत्तर - अंग्रेजों ने अपने औपनिवेशिक शासन काल में भू राजस्व नीतियों के अंतर्गत स्थाई बंदोबस्त व्यवस्था को 1793 ई में बंगाल में बिहार, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश मे बनारस और उत्तरी कर्नाटक मे लागू किया था। समूचे भारत के 19% भाग पर यह बंदोबस्त व्यवस्था लागू हुआ था। यह व्यवस्था कार्नवालिस ने लागू किया था।
इस
व्यवस्था में भूमि का प्रबंध जमींदारों के साथ किया गया जो केवल कर वसूल करने वाले
अधिकारी थे। सरकार जब चाहे उन्हें हटा सकती थी। भूमि पर केवल राज्य का अधिकार था।
11. 1857 की क्रांति के पांच प्रमुख नेताओं के नाम लिखें।
उत्तर
- 1857 की
क्रांति का प्रारंभ 10 मई 1857 को मेरठ से हुई
थी। जिसके पांच प्रमुख नेताओं के नाम निम्नलिखित हैं-
1. बहादुर शाह जफर, दिल्ली
2. नाना साहब, कानपुर
3. बेगम हजरत महल, लखनऊ
4. लियाकत
अली, इलाहाबाद
5. रानी लक्ष्मीबाई, झांसी
12. सरदार बल्लभ भाई पटेल को भारत का "लौह पुरुष" क्यों कहा जाता है?
उत्तर - सरदार पटेल भारत के प्रथम गृह मंत्री बनाए गए थे। गृह मंत्री के रूप में उनकी पहली चुनौती देशी रियासतों को भारत में मिलाने का था। भारत में उस समय लगभग 550
से अधिक छोटी-बड़ी रियासतें थी। इस कार्य को उन्होंने बिना खून बहाए करके
दिखाया था हालांकि हैदराबाद के लिए उन्हें सेना ऑपरेशन पोलो भेजनी पड़ी थी।
भारत
के इतिहास में ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में राज्यों को
भारतीय संघ में मिलाया। भारत के एकीकरण करने मे उनके इस महान योगदान के लिए उन्हें
भारत के "लौह
पुरुष" के रूप
में जाना जाता है।
13. भारत में मुगल वंश की स्थापना की संक्षिप्त जानकारी दें?
उत्तर
भारत में मुगल वंश का संस्थापक बाबर था। उसने पानीपत के प्रथम युद्ध (1526) में दिल्ली
सल्तनत के शासक इब्राहिम लोदी को हराकर भारत में अपना साम्राज्य स्थापित किया जो
मुगल सल्तनत के नाम से विख्यात हुआ। बाबर फरगना (वर्तमान उज़्बेकिस्तान) से आया
था। बाबर अपने पिता की ओर से तैमूर का पांचवा वंशज एवं माता की ओर से चंगेज खां का
14 वा
वंशज था। मुगल तैमूर की ओर से तुर्क जाति के थे। इस कारण इन्हें चगताई तुर्क भी
कहा गया है। साथ ही चंगेज खां की ओर से मंगोल जाति के रक्त का मिश्रण था। इस कारण
मुगल नाम 'मंगोल' से उत्पन्न हुआ
परंतु मुगल शासकों ने अपने आप को तैमूरी कहा क्योंकि वह अपने आप को तैमूर का वंशज
मानते थे। मुगल बादशाहों में 6
बड़े बादशाह हुए जिनमें बाबर,
हुमायूं, अकबर, शाहजहां और
औरंगजेब थे। कई अन्य मुगल बादशाह भी हुए। वही बहादुर शाह जफर अंतिम मुगल बादशाह
था। जिसके नाम पर 1857 का
विद्रोह लड़ा गया था। जिसे अंग्रेजों ने कैद करके रंगून में निर्वासित कर दिया
जहां उसकी मृत्यु हो गई।
14. दांडी मार्च के बारे में लिखें।
उत्तर
- महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन का आरंभ 12 मार्च 1930
ई को अपने 78 कार्यकर्ताओं
के साथ साबरमती आश्रम से समुद्र तट पर स्थित दांडी की ओर लगभग 241 मील की यात्रा
का प्रारंभ किया जिसे दांडी मार्च कहा जाता है। यह यात्रा नमक कानून के विरुद्ध
था। जिसमें नमक बनाने पर लगभग 14
गुना कर सरकार भारतीय जनता से लेती थी। गांधीजी ने अपनी नमक यात्रा की पूर्व
सूचना वायसराय लॉर्ड इरविन को दे दी थी किंतु इर्विन उनकी इस यात्रा के महत्त्व को
नहीं समझ सका। वहीं सुभाष चंद्र बोस ने इस यात्रा की तुलना नेपोलियन के एल्बाँ से
लौटने पर पेरिस यात्रा से की है।
6 अप्रैल 1930 को दांडी में महात्मा गांधी ने मुट्ठी भर नमक बनाकर नमक कानून को तोड़ा और जनता से आग्रह किया कि हर गांव में नमक कानून तोड़ा जाए, शराब,अफीम, विदेशी कपड़ों की दुकान पर धरना दिया जाए, सरकार को कर नहीं दिया जाए, विदेशी वस्त्रों की होली जलाई जाए और सरकारी संस्थाओं का त्याग किया जाए।
दांडी मार्च के कारण गांधी जी को 4 मई 1930 को गिरफ्तार कर लिया गया था।
खण्ड - C
( दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )
किन्हीं
तीन प्रश्नों के उत्तर दें। 5 x 3 = 15
15. संथाल विद्रोह के कारण तथा स्वरूप की चर्चा
करें।
उत्तर
- संथाल विद्रोह जिसे "संथाल - हूल" के नाम से भी जाना जाता है। यह विद्रोह 1855-56
में घटित हुआ
था। इस विद्रोह का नेतृत्व सिद्धू, कानू, चांद, भैरव तथा दो बहने फूलों तथा झानो ने किया था।
अंग्रेजों
ने संथाल जनजाति का इस्तेमाल पहाड़िया जनजाति के विरुद्ध किया था। जिसके लिए 1832
मे राजमहल की
पहाड़ियों में जमीन की एक काफी बड़े इलाके को सीमांकित किया। जिसे दामिन- इ - कोह
का नाम दिया। दामिन का इलाका जंगलों से भरा था। अंग्रेजों ने संथालो से यह शर्त
रखी थी कि उनको दी गई भूमि के कम से कम 10 वे भाग को साफ करके पहले 10
वर्षों के भीतर
जोतना था। यह कार्य संथालो ने बहुत ही कुशलता पूर्वक किया किंतु संथाली बहुत जल्दी
यह समझ लिए कि उन्होंने जिस भूमि पर खेती करना शुरू किया था। वह उनके हाथों से
निर्कल रही है क्योंकि जिस जमीन को संथालो ने साफ किया था। उस पर सरकार (राज्य)
भारी कर लगा रही थी। साहूकार (दिक्कू) बहुत ऊंची दर पर ब्याज लगा रहे थे और कर्ज
अदा न किए जाने की स्थिति में जमीन पर ही कब्जा कर रहे थे और जमींदार लोग ग्रामीण
इलाके पर अपना नियंत्रण का दावा कर रहे थे। संथाल जनजाति ने अपने विरुद्ध किए जा
रहे अत्याचार के विरोध में अंग्रेजों के साथ विद्रोह प्रारंभ कर दिया जिसे
अंग्रेजों ने बहुत कठिनाई से नियंत्रण किया और विद्रोह के बाद संथाल परगना का
निर्माण किया गया जिसमें 5500 वर्गमील का क्षेत्र भागलपुर और बीरभूम जिले से लेकर किया।
संथाल परगना बनाकर तथा उसमें विशेष कानून लाकर अंग्रेजों ने संथाल जनजाति को
संतुष्ट करने का प्रयास किया।
16. भारतीय संविधान के प्रमुख विशेषताओं की चर्चा करें।
उत्तर
- भारत के संविधान को विश्व में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। संविधान
विशेषज्ञों के अनुसार भारतीय संविधान की निम्नलिखित विशेषताएं हैं-
1. भारतीय संविधान दुनिया की सबसे बड़ी लिखित एवं निर्मित संविधान है।
2. भारतीय संविधान के द्वारा संसदीय शासन प्रणाली व्यवस्था लागू किया गया है।
3. संविधान ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, लोकतंत्रात्मक, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, गणतांत्रिक देश घोषित किया है।
4. भारतीय संविधान में नमनीयता अर्थात लचीलापन एवं अनमनीयता दोनों का अद्भुत
मिश्रण है।
5. संविधान
ने भारत को संघात्मक एवं एकात्मक राज्यों गुणों से युक्त किया है।
6. संविधान
नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों की व्यवस्था करता है।
7. संविधान ने नागरिकों के जनप्रतिनिधियों के चुनाव के लिए
वयस्क मताधिकार प्रदान किया है।
8. भारत का संविधान लोक कल्याणकारी सविधान है।
9. भारत का संविधान अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा की व्यवस्था करता है।
10. भारतीय संविधान में न्यायपालिका और संसदीय सर्वोच्चता दोनों का समन्वय बनाया गया है।
11. संविधान ने सीमित शक्ति पृथक्करण के सिद्धांत को स्वीकार किया है।
12. संविधान ने भारत में विधि का शासन स्थापित किया है।
13. भारत का संविधान विश्व शांति का समर्थन करता है।
17. कृष्णदेव राय विजयनगर साम्राज्य के महानतम
शासक थे, कैसे?
उत्तर-
तुलुव वंश के कृष्णदेव राय (1509-1529) विजयनगर के महानतम शासक थे। इन्हें महानतम कहे जाने के
निम्न तथ्य है-
1. इनके शासनकाल की सर्वप्रमुख विशेषता विजयनगर साम्राज्य का विस्तार और उसका सुदृढ़ीकरण था।
2. इनके शासनकाल में तुंगभद्रा और कृष्णा नदियों के बीच का क्षेत्र ( रायचूर दोआब - 1512) हासिल किया गया।
3. उड़ीसा के गजपति शासकों का दमन किया गया।
4. बीजापुर के सुल्तान को बुरी तरह पराजित किया गया
था।
5. दक्षिण भारत के भव्य मंदिर निर्माण तथा मंदिरों में गोपुरम
को जोड़ने का श्रेय कृष्णदेव राय को जाता
है।
6. कृष्णदेव राय ने अपनी मां के नाम पर विजय नगर के समीप ही
नगलपुरम नामक एक उपनगर की भी स्थापना की थी
7. इसके शासनकाल
में राज्य हमेशा सामरिक रूप से मजबूत रहा तथा राज्य में सुख समृद्धि की बढ़ोतरी
हुई।
इस
प्रकार हम कह सकते हैं कोई भी शासक महान तब कहलाता है,
जब वह अपने समय
की चुनौतियों को समझता हो और उससे निबटने के लिए प्रयास करता हो। इन संदर्भों
कृष्णदेव राय महानतम शासक कहे जा सकते हैं।
18. हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख विशेषताओं की चर्चा करें।
उत्तर-
भारत के प्रसिद्ध पश्चिमोत्तर भाग में विकसित हड़प्पा सभ्यता (2600
ई.पू. 1900
ई पू) के
निम्नलिखित विशेषताएं है-
1. यह सभ्यता विश्व की सबसे प्राचीनतम सभ्यता मेसोपोटामिया की
सभ्यता के समकालीन थी।
2. इस सभ्यता के लोग कांसा बनाने की कला में निपुण थे जबकि शेष
भारत ताम्र पाषाण युग में जी रहा था।
3. यह एक नगरीय
सभ्यता थी।
4. इस सभ्यता के काल में नगर योजना अत्यंत उच्च कोटि की थी आधुनिक नगर
व्यवस्थाओं से मिलती- जुलती साफ सफाई और सुविधाओं का प्रबंध था।
5. इस
सभ्यता के लोग मनोरंजन और क्रीड़ा कौतुक को जीवन का अभिन्न अंग समझते थे। इनका
समाज अत्यंत सुखी समृद्ध और शांतिप्रिय था।
6. इस
सभ्यता के लोग धार्मिक विश्वासों पर आस्था रखते थे मातृ देवी,
पशुपति महादेव,
लिंग पूजा और
प्रकृति की उपासना करते थे।
7. इस
सभ्यता के काल की मूर्ति निर्माण की कला उत्कृष्ट थी यह विभिन्न प्रकार के औजार और
हथियार भी बनाना जानते थे भवन निर्माण कला और रत्न आभूषण के निर्माण में भी निपुण
थे।
8. हड़प्पा सभ्यता के लोग व्यापार करने में भी निपुण थे। ये दक्षिण पश्चिम एशिया से व्यापार करते थे। दिलमून और मगान (ओमान) इनके दो व्यापारिक केंद्र भी बनाए गए थे।
9. सिंधु घाटी की सभ्यता की एक प्रमुख विशेषता यहां की लिपि है जो एक चित्र लिपि है जिसे अभी तक पढ़ी नहीं जा सकी है।
10. सिंधु घाटी की सभ्यता कई अर्थों में न सिर्फ भारत बल्कि विश्व सभ्यता को एक महानतम देन है।
19. भारत छोड़ो आंदोलन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तरः भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 8 अगस्त 1942 को हुई थी। यह एक आंदोलन था जिसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में शुरू किया गया था। गांधीजी के एक आह्वान पर समूचे देश में यह आंदोलन एक साथ आरम्भ हुआ। यह भारत को तुरन्त आजाद करवाने के लिए आरम्भ किया गया।
भारत छोडो आंदोलन के कारण:
भारत छोड़ो आंदोलन के प्रमुख कारणों में एक क्रिप्स मिशन का पूरी तरह से असफल होना था। बर्मा में भारतीयों के साथ किए गए दुर्व्यवहार से भी भारतीयों के मन में आंदोलन प्रारम्भ करने की तीव्र भावना जागृत हुई थी। अंग्रेज सरकार भारतीयों को भी द्वितीय विश्व युद्ध में सम्मिलित कर चुकी थी, परन्तु अपना स्पष्ट लक्ष्य घोषित नहीं कर रही थी। ब्रिटिश सरकार की नीतियों से भारत की आर्थिक स्थिति अत्यन्त खराब हो गई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी आक्रमण का भय भी भारतीयों को था। भारतीयों को लगता था कि यदि ऐसा हुआ तो अंग्रेज जापानी सेना का सामना नहीं कर पाएंगे।
आंदोलन के परिणामः
भारत छोड़ो आंदोलन के परिणाम इस प्रकार हैं
* ब्रिटिश सरकार ने हजारों भारतीय आंदोलनकारियों को बन्दी बना लिया था।
* इस आंदोलन के बाद अंतर्राष्ट्रीय जनमत इंग्लैण्ड के विरूद्ध हो गया
* भारत छोड़ो आंदोलन में जमींदार, युवा, मजदूर, किसान और महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
* भारत छोड़ो आंदोलन के प्रति मुस्लिम लीग की उपेक्षा को देखते हुए लीग का महत्व अंग्रेजों की दृष्टि में बढ़ गया
* भारत छोडो आंदोलन ने भारतीय स्वतंत्रता के लिए पृष्ठभूमि तैयार कर दी थी।
* भारत छोडो आंदोलन से अंग्रेजों को यह विदित हो गया कि यहाँ उनका राज्य कोई नहीं चाहता।
आंदोलन की असफलता
भारत छोड़ो आंदोलन के असफलता का मुख्य कारण आंदोलन की सुनियोजित तैयारी का ना होना था और सरकार के दमन चक्र का अत्यधिक कठोर होना था।
असफल होने के बावजूद भी आजादी की लड़ाई में यह भारत छोड़ो आंदोलन अंतिम आंदोलन साबित हुआ इसने अंग्रेजों को भारत को स्वतंत्र करने हेतु विवश कर ही दिया. फलस्वरूप 15 अगस्त 1947 को हमारे देश भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली और एक नए भारत की शुरुआत हुई. भारत को स्वतंत्र कराने में विभिन्न आंदोलनों की अहम भूमिका है जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा
सकता।