Geography Short Mock Test-1
Class
-12th
Full
Marks - 25
Time
- 45 Minute
Date:-14.12.2023
खंड-A
बहुविकल्पीय प्रश्न 16×1 = 16 अंक
1. एन्थ्रोपोजियोग्राफी (Anthropography) नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं
?
(A)
हम्बोल्ट
(B) फेडरिक रेटजेल
(C)
कार्ल रिटर
(D)
एलेन सेम्बुल
2. "मानव पृथ्वी तल की उपज है" यह कथन किसकी है?
(A)
एफ रेटजेल
(B)
अरस्तू
(C) कुमार एलेन सेम्पुल
(D)
हम्बोल्ट
3. "जियोग्राफीया" नामक ग्रंथ लिखकर भूगोल शब्द का सर्वप्रथम
प्रयोग किसने किया था?
(A) इरेटॉस्थनीज
(B)
अरस्तू
(C)
हम्बोल्ट
(D)
रिटर
4. मानव भूगोल का जनक किसे कहा जाता है?
(A)
हम्बोल्ट
(B) फेडरिक रेटजेल
(C)
सेम्पुल
(D)
ढलाश
5. "संभववाद" शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया?
(A)
ब्लाश
(B)
हम्बोल्ट
(C)
रिटर
(D) लूसियन फ्रेब्रे
6. निम्न में कौन एक भौगोलिक सूचना का स्रोत नहीं है ?
(A)
यात्री विवरण
(B)
चन्द्रमा से प्राप्त नमूने
(C) प्राचीन महाकाव्य
(D)
प्राचीन मानचित्र
7. नव निश्चयवाद (Neo-Determinism) विचारधारा के प्रतिपादक कौन थे?
(A)
हम्बोल्ट
(B)
एफ रेटजेल
(C)
कार्ल रिटर
(D) ग्रिफिथ टेलर
8. निम्न में कौन भूगोलवेत्ता संभववाद से संबंधित नहीं है?
(A) ब्लाश
(B)
लूसियन फेब्रे
(C)
हम्बोल्ट
(D)
जीन ब्रूस
9. निम्न में कौन एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र है ?
(A)
दक्षिण पूर्वी एशिया
(B)
पश्चिमी यूरोप
(C)
नील नदी घाटी
(D) ध्रुवीय प्रदेश
10. किस द्वीप में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व पाया जाता है ?
(A)
सुमात्रा
(B) जावा
(C)
बोर्नियो
(D)
ध्रुवीय प्रदेश
11. निम्न में जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाला आर्थिक कारक कौन
है?
(A)
जलापूर्ति।
(B)
जलवायु ।
(C) कृषि
(D)
मिट्टी
12. निम्न में किस देश का लिंगानुपात सर्वाधिक है?
(A)
U.S.A.
(B) लैटविया
(C)
फ्रांस
(D)
जापान
13. मानव विकास की अवधारणा किसने दिया है?
(A)
अमर्त्य सेन ।
(B)
डॉ मनमोहन सिंह
(C) मेहबूब उल हक
(D)
रॉबिन्सन
14. मानव विकास सूचकांक का मापक निम्न में क्या है?
(A)
शिक्षा
(B)
स्वास्थ्य
(C)
संसाधनों तक पहुँच
(D) इनमें से सभी
15.
किस महादेश की जनसंख्या वृद्धि दर सर्वाधिक है?
(A)
एशिया
(B)
यूरोप
(C) अफ्रीका
(D)
ऑस्ट्रेलिया
16. निम्न में जनसंख्या परिवर्तन के मुख्य घटक कौन नहीं है?
(A)
जन्मदर
(B)
मृत्युदर
(C)
प्रवास
(D) आवास
खंड- B
लघुउत्तरीय प्रश्न 2×2 = 4 अंक
17. नियतिवाद एवं संभववाद को परिभाषित करें।
उत्तर
-
नियतिवाद
- नियतिवाद एक ऐसी भौगोलिक विचारधारा है जिसके अनुसार मनुष्य के प्रत्येक क्रियाकलाप
पर्यावरण (प्रकृति) से नियंत्रित होते हैं। इस विचारधारा के प्रमुख विचारक हम्बोल्ट,
रेटजेल, कु० एलेन सेम्पुल आदि है।
संभववाद
- इस विचारधारा के अनुसार मनुष्य अपने पर्यावरण
में परिवर्तन करने में समर्थ है तथा वह प्रकृितिप्रदत्त अनेक संभावनाओं का अपने इच्छानुसार
उपयोग कर सकता है। इसके समर्थक लुसियन फ्रेब्रे, ब्लास आदि है।
18. मानव विकास के तीन मूलभूत क्षेत्रों को स्पष्ट करें।
उत्तर
- मानव विकास के तीन मूलभूत क्षेत्र निम्न है-
(1)
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य का मूल्यांकन करने के लिए चुना
गया सूचक "जन्म के समय जीवन प्रत्याशा है जो दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन का सूचक है।
(2)
शिक्षा - यह मनुष्य को ज्ञान तक पहुँच को प्रदर्शित
करता है। इसने साक्षरता प्रतिशत एवं विद्यालय में नामांकन को आंधार माना जाता है।
(3)
संसाधनो तक पहुँच - यह लोगों की क्रय क्षमता को प्रकट करता
है। यह राष्ट्रीय आय या प्रतिव्यक्ति आय पर निर्भर करता है। यह आर्थिक सामर्थ्य का
सूचक है।
खंड- C
दीर्घउत्तरीय प्रश्न 5×1 = 5 अंक
19. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों का विवरण करें।
उत्तर
- जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्न हैं-
(1)
जलवायु - यह जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाला
सबसे प्रमुख कारक है। मानव उसी क्षेत्र को निवास के लिए चुनता है, जहाँ को जलवायु उसके
निवास एवं विकास के लिए उपर्युक्त हो।
(2)
उच्चावच (भूआकृति) - पर्वतीय, पठारी अथवा उबड़-खाबड़
प्रदेश में मानव निवास कम होता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कृषि का विकास एवं अन्य
सुविधाओं के कारण मानव निवास अधिक होता है।
(3)
मिट्टी - उपजाऊ मिट्टी वाले प्रदेश में कृषि का विकास
होने से अधिक जनसंख्या मिलती है।
(4)
जल की उपलब्धता - जल मनुष्य के लिए अधिक अनिवार्य है।
जहाँ जल की पर्याप्त उपलब्धता होती है, मानव निवास अधिक होता है।
(6)
प्राकृतिक संसाधन - जहाँ प्राकृतिक संसाधन के रूप में खनिज
आदि पाये जाते वहाँ मानव का बसाव हो जाता है।
(7)
कृषि - कृषि का विकास जनसंख्या वितरण को प्रभावित
करती है। संसार की अधिकतर जनसंख्या कृषि क्षेत्र में ही पायी जाती है।
(8)
सिंचाई - सिंचित क्षेत्र में भी भानव बसाव अधिक होता
है।
(9)
उद्योग - औद्योगिक प्रदेश में उद्योगों एवं नगरों के
विकास के द्वारा एवं रोजगार की सुविधा के कारण घनी जनसंख्या होती है।
(10)
परिवहन का विकास - यह प्रवास में सहायता प्रदान करता है।
(11)
शांति एवं सुरक्षा - युद्धग्रस्त एवं अशांत क्षेत्रों
से लोग पलायन कर जाते हैं। जबकि शांत क्षेत्रों. में लोग रहना पसंद करते हैं।
(12) राजनीतिक कारण - विभिन्न देशों की नीतियाँ भी प्रवास एवं जनसंख्या वितरण को प्रभावित करता है।
Click Here👇👇