Class 12th Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 02.12.2023

Class 12th Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 02.12.2023

Class 12th Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 02.12.2023

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, राँची

(Jharkhand Council of Educational Research And Training, Ranchi)

PROJECT RAIL

(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

02.12.2023

विषय (sub ) - GEOGRAPHY

कक्षा (Class) – 12th

समय ( Time ) - 90min.

पूर्णांक (Marks) -40

सामान्य निर्देश :-

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

2. इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।

3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।

4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं हैं।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए हैं, सही विकल्प (a, b,c,d) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

SECTION – A (2 X 10 = 20 ) (objective question )

(1) जल किस प्रकार का संसाधन है?

(क) चक्रीय संसाधन

(ख) जैव संसाधन

(ग) अनवीकरणीय संसाधन

(घ) अजैव संसाधन

(2) नीरू मीरू संबंधित है?

(क) लड़का-लड़की से

(ख) राम सीता

(ग) जल और आप से

(घ) मैं और हमसे

(3) तालाबों द्वारा सबसे अधिक सिंचित क्षेत्र किस राज्य में है?

(क) चैन्नई

(ख) ओड़िसा

(ग) तमिलनाडु

(घ) महाराष्ट्र

(4) भाखड़ा बांध किस नदी पर बनाया गया है?

(क) गंगा

(ख) सतलज

(ग) कावेरी

(घ) यमुना

(5) निम्न में से कौन लोह अयस्क है-

(क) हेमेटाइट

(ख) लिमोनाइट

(ग) बिटुमिनस

(घ) मैग्गेटाइट

(6) कौन सा राज्य गोंडवाना कोयला के लिए प्रसिद्ध है?

(क) उत्तर प्रदेश

(ख) झारखण्ड

(ग) बिहार

(घ) त्रिपुरा

(7) गुवा किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?

(क) तांबा

(ख) अभ्रक

(ग) लोह अयस्क

(घ) बॉक्साइट

(8) निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारत का पहले परमाणु उर्जा स्टेशन स्थापित किया गया था?

(क) बोकारो

(ख) तारापुर

(ग) चेन्नई

(घ) नरौरा

(9) योजना आयोग का गठन कब हुआ?

(क) 1934 ई0

(ख) 1944 ई0

(ग) 1950 ई0

(घ) 1956 ई0

(10) योजना आयोग का नया नाम-

(क) सर्वोदय नीति

(ख) नीति आयोग

(ग) गांधीवादी योजना

(घ) श्रम आयोग

SECTION – B ( 2 X 2 = 4 ) ( Very short answer question)

(11) सिंचाई से क्या तात्पर्य है?

उत्तर - कृत्रिम साधनों द्वारा फसलों को जल की आपूर्ति करना सिंचाई कहलाता है।

(12) कोयले के चार प्रकार कौन-कौन है?

उत्तर - कोयले के चार प्रकार निम्न है

A. एंथ्रेसाइट - कार्बन की मात्रा -85-95%

B. बिटुमिनस - 75-80%

C. लिग्नाइट - 45 -55%

D. पीट - 40%

SECTION – C ( 2X3 = 6 ) ( short answer question)

(13) धात्विक एवं अधात्विक खनिज में अंतर बताएँ।

उत्तर - धात्विक और अधात्विक खनिज में अंतर निम्न है -

धात्विक -

(1) धात्विक व खनिज होते हैं जिन्हें गलाने से धातु प्राप्त होती है उदाहरण स्वरूप लोहा,तांबा, बॉक्साइट आदि।

(2) यह लचीले होते हैं, इन्हें पीट कर कोई भी रूप दिया जा सकता है।

(3) इन्हें एक बार उपयोग के बाद पुनः फिर प्रयोग में लाया जा सकता है।

अधात्विक -

(1) अधात्विक वे खनिज होते हैं जिनसे धातु प्राप्त नहीं किया जा सकता।

(2) यह लचीले नहीं होते हैं और इन्हें पीट कर कोई वंचित रूप नहीं दिया जा सकता है

(3) इन्हें बार-बार उपयोग में नहीं लाया जा सकता है

(14) नवीकरणीय उर्जा और अनवीकरणीय उर्जा को परिभाषित करें?

उत्तर - नवीकरणीय ऊर्जा - वे ऊर्जा जो बार-बार काम में लाए जा सकते हैं अथवा इनके स्रोत कभी समाप्त नहीं होते जैसे पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, जल ऊर्जा आदि ।

अनवीकरणीय ऊर्जा- वे ऊर्जा या स्रोत जो एक बार ही उपयोग में लाए जा सकते हैं जैसे कोयला,खनिज तेल, प्राकृतिक गैस आदि

SECTION – D ( 2 X5 = 10 ) ( Long answer question)

(15) लोह अयस्क के प्रकार लिखिए?

उत्तर - लौह अयस्क के चार प्रकार निम्नलिखित है -

(1) मैग्नेटाइट - यह उत्तम किस्म का लोहा होता है लौह धातु का अंश 72% तक पाया जाता है यह काले अथवा गहरे भूरे रंग के होते हैं चुंबकीय गुणों के कारण इसे मैग्नेटाइट कहा जाता है

(2) हेमेटाइट- इसमें लोहांश की मात्रा 60 से 70% तक होती है इसकी कच्ची धातु का रंग लाल होता है जो लोहे और ऑक्सीजन के मिलने से बनता है इसे लाल लोहा भी कहते है

(3) लिमोनाइट - इसमें लोहांश की मात्रा 50% तक होती है इसका निर्माण ऑक्सीजन जल तथा लोहे के मिश्रण से होने के कारण जलयोजित लौह ऑक्साइड भी कहलाता है यह पीला रंग में होता है

(4) सिडेराइट - इसमें लोहांश की मात्रा 50% से कम होती है यह लोहे और कार्बन के मिश्रण से बनने के कारण ' लोहे का कार्बोनेट 'भी कहलाता है इसका रंग भूरा होता है।

(16) गैर परंपरागत उर्जा स्रोतों का वर्णन कीजिए।

उत्तर - गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों का वर्णन -

(1) सौर ऊर्जा- सूर्य ऊर्जा का असीमित स्रोत है सूर्य के ताप को ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है सौर ऊर्जा को सौर फोटोवोल्टाइक सेलों में सूर्य की किरणों को ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है सौर ऊर्जा का उपयोग खाना बनाने, पानी गर्म करने, फसल सुखाने, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण करने में किया जाता है।

(2) पवन ऊर्जा- पवन ऊर्जा पवन चक्कियों की सहायता से प्राप्त की जाती है पवन चक्की पवन की गति से चलती है और टरबाइन को चलती है इससे गतिज ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है

(3) बायोगैस- यह गैस जीवों के उत्सर्जित पदार्थो एवं उद्योगों के अवशिष्ट पदार्थों को विशेष प्रकार से बनाए गए यंत्र के माध्यम से ऊर्जा प्राप्त किया जाता है।

(4) ज्वारीय ऊर्जा - महासागरीय जल ज्वार एवं तरंगों के रूप में गतिशील रहता है इस गतिशीलता के कारण इससे ऊर्जा उत्पन्न की जाती है।

(5) भूतापीय ऊर्जा - यह वह ऊर्जा है जो पृथ्वी के भूभागों से निकलने वाले उच्च ताप से प्राप्त की जाती है इसे मैग्मा, गर्म जल स्रोतों, गीजर आदि से निकलने वाले गर्म जल से भी ऊर्जा की प्राप्ति की जा सकती है।

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare