झारखंड
शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, रांची
प्रोजेक्ट
रेल (बेहतर शिक्षा के लिए नियमित मूल्यांकन)
23.12.2023
Subject - History (विषय- इतिहास)
Class XII (कक्षा - XII)
Time-90 Minutes ( समय 90 मिनट )
Maximum Marks-40 (पूर्णांक -40)
सामान्य निर्देश:
•
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
•
प्रश्नों की कुल संख्या 16 है।
•
इस प्रश्न पत्र में चार खंड हैं: खंड 'ए', खंड 'बी', खंड
'सी', और खंड 'डी'।
•
खंड 'ए' (वस्तुनिष्ठ) में दस बहुविकल्पीय प्रश्न हैं,
प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
•
खंड 'बी' (अति लघुत्तरीय) में प्रत्येक प्रश्न का मान 2
अंक है।
•
खंड 'सी' (लघुत्तरीय) में प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक है।
•
खंड 'डी' (दीर्घउत्तरीय) में प्रत्येक प्रश्न का मान 5 अंक है। सभी प्रश्नों के उत्तर
अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें ।
•
परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं
दी जाएगी।
Section A (2 x 10 = 20 Marks)
1. 1857 की क्रांति किस तिथि को आरम्भ हुई ?
(अ) 10 मई
(ब)
13 मई
(स)
18 मई
(द)
26 मई
2. फिरंगी किस भाषा का शब्द है?
(अ) फारसी
(ब)
अरबी
(स)
उर्दू
(द)
संस्कृत
3. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
(अ)
लार्ड क्लाइव
(ब)
लार्ड विलियम बैंटिक
(स) लार्ड कैनिग
(द)
लार्ड डलहौजी
4. रानी लक्ष्मीबाई का जन्म किस स्थान पर हुआ?
(अ)
झांसी
(ब) काशी
(स)
कानपुर
(द)
कालपी
5. 1857 का विद्रोह का तात्कालिक कारण था -
(अ)
रिंग फेंस नीति
(ब)
लैप्स सिद्धांत
(स) चर्बी वाला कारतूस
(द)
ईसाई धर्म का प्रचार के लिए
6. ये गिलास फल एक दिन हमारे ही मुँह में आकर गिरेगा।" यह कथन
अवध के बारे में किसने कहा था?
(अ) लार्ड डलहौजी
(ब)
लार्ड वेलेजली
(स)
विलियम बैंटिक
(द)
राबर्ट क्लाइव
7. 1857 का विद्रोह कहाँ से प्रारम्भ हुआ?
(अ)
दिल्ली
(ब)
झांसी
(स) मेरठ
(द)
कानपुर
8. अवध को ब्रिटिश साम्राज्य में कब शामिल किया गया था?
(अ)
1855
(ब) 1856
(स)
1857
(द)
1858
9. बिहार के जगदीशपुर में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
(अ)
बाजीराव
(ब)
लक्ष्मीबाई
(स)
दिलीप सिंह
(द) कुंवर सिंह
10. किस गवर्नर जनरल के द्वारा हडप नीति अपनाई गई?
(अ)
लार्ड कैनिंग
(ब) लार्ड डलहौजी
(स)
लार्ड कॉनवालिस
(द)
लार्ड वैलेस्ली
Section B (2x2= 4 Marks)
11. 1857 की क्रांति में प्रमुख भूमिका निभाने वाली दो महिलाओं का नाम
लिखिए ?
उत्तर
- 1. रानी लक्ष्मीबाई 2. बेगम हजरत महल
12. 1857 के विद्रोह के किन्ही दो केन्द्रों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर-
1. अवध 2. कानपुर 3. दिल्ली 4. झांसी 5. जगदीशपुर (बिहार)
Section C (3x2 = 6Marks)
13. 1857 के विद्रोह के लिए लार्ड डलहौजी कहाँ तक उत्तरदायी था?
उत्तर
- 1857 के विद्रोह के लिए लार्ड डलहौजी काफी हद जिम्मेदार था। वह एक साम्राज्यवादी
गवर्नर जनरल था। अतः उसने ब्रिटिश साम्राज्यवादी नीति का पालन करते हुए भारत के कई
देशी राज्यों को उसने ब्रिटिश साम्राज्य में विलय कर लिया था। उदाहरण के लिए उसने अपनी
हडप नीति के तहत सतारा, नागपुर, झांसी, अवध, सम्भलपुर एवं जौनपुर आदि देशी रियासतों
को ब्रिटिश साम्राज्य में शामिल कर लिया। परिणामस्वरूप अधिकांश राज्य ब्रिटिशा शासन
से असंतुष्ट हो गए।
14. अंग्रेजों ने 1857 के विद्रोह को कूचलने के लिए क्या कदम उठाए।
उत्तर
- अंग्रेजो ने 1857 के विद्रोह को कूचलने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए
1.
अनेक तरह के विशेष कानून बनाए
2.
ब्रिटेन से नई सैन्य टुकडियां मंगाई
3.
कानून और मुकदमे की प्रकिया रद्द कर दिया गया और विद्रोही की केवल एक ही सजा थी केवल
सजा ए मौत
4.
अंग्रेजो ने कूटनीति का सहारा लेकर शिक्षित वर्ग और जमींदारों को विद्रोह से दूर रखा।
5.
संचार के साधनों पर अपना पूर्ण नियंत्रण बनाए रखा।
Section D (5x2= 10Marks)
15. 1857 की क्रांति के कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर
- 1857 की क्रांति के निम्नलिखित कारण थे
1.
राजनीतिक कारण- साम्राज्यवादी नीति के तहत लार्ड वेलेजली
और लॉर्ड डलहौजी ने देशी राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य में शामिल कर लिया था। पणिामस्वरूप
देशी रियासत ब्रिटिश शासन से असंतुष्ट थे।
2.
आर्थिक कारण - अंग्रेजों की व्यापारिक नीति और भू राजस्व
नीति के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था और किसानों की स्थिति देयनीय हो गयी थी।
3.
सामाजिक कारण- ब्रिटिशा शासन द्वारा भारतीय समाज में
कई सामाजिक सुधार किये। जैसे सती प्रथा, कन्या वध एवं बाल विवाह निरोधक कानून इत्यादि।
इन सुधारों के कारण भारतीय रूढिवादियों ने ब्रिटिश शासन का विरोध किया।
4.
धार्मिक कारण- ईसाई मिशनरियों ने भारत में ईसाई धर्म
का प्रचार प्रसार किया और भारतीय धर्म की कटु आलोचना किया। परिणामस्वरूप भारतीयों में
अंग्रेजों के प्रति असंतोष उत्पन्न हो गया।
5.
सैनिक कारण- जाता था ब्रिटिश शासन में भारतीय सैनिकों के
साथ भेदभाव और अन्यायपूर्ण व्यवहार किया
6.
तात्कालिक कारण- ब्रिटिश सरकार ने 1856 ई में एक नवीन
एनफील्ड रायफल को सेना में प्रयोग के लिए दिया। इस बन्दुक मे प्रयोग होने वाला कारतूस
में गाय और सूअर की चर्बी का लेप लगा था। इस अफवाह के कारण हिन्दु और मुस्लिम सैनिकों
ने विद्रोह का दिया।
16. 1857 के विद्रोह में अफवाहों ने क्या भूमिका निभाई?
उत्तर
-1857 के विद्रोह में अफवाहों की अहम भूमिका थी। भारत एक विशाल आबादी वाला देश है।
यहाँ अफवाह का अत्यंत महत्व है। विद्रोह से पहले कई तरह की अफवाहें भारतीयों में फैल
गयी थी। जैसे कि बाजार में आटा एवं शक्कर में सुअर और गाय की हड्डियों की चुरा मिलाया
गया है। इसके साथ ही सेना में प्रयक्त कारतूस में गाय और सुअर की चर्बी का लेप लगा
था। इस प्रकार विभिन्न अफवाहों ने भारतीयों को ब्रिटिश शासन के विरूध विद्रोह करने
पर विवश किया।