Class 11th Hindi Core PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 18.01.2024

Class 11th Hindi Core PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 18.01.2024

Class 11th Hindi Core PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 18.01.2024

Jharkhand Council of Educational Research and Training, Ranchi Project Rail (Regular Assessement for Improved Learning)

Sub- हिन्दी (Core)

Class XI

Time - 90 (मिनट) F.M-40

18.01.2024

सामान्य निदेशः-

1- सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिर्वाय है ।

2. इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न है।

3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अतिलधुत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघुउत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घत्तरीय प्रश्न के लिए 3 3 अंक निर्धारित है।

4. गलत उत्तर के लिए कोई श्रृणात्मक अंक नही है।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प (क,ख,ग, घ) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है। अतिलघुत्तरीय प्रश्न 11 से 12 लधुत्तरीय प्रश्न 13 से 14 और दीर्घउत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

Section-A (2x10=20)

1. जामुन का पेड कहानी के लेखक कौन है?

(क) मन्नू भडारी

(ख) कृष्णचन्द्र

(ग) जवाहर लाल नेहरू

(घ) प्रेम चन्द्र

2. जामुन के पेड के नीचे दबा आदमी कौन था?

(क) इंजीनियर

(ख) डॉक्टर

(ग) कवि

(घ) सैनिक

3. पाठ में दबे हुए आदमी के लिए कौन सबसे ज्यादा चिंतित था?

(क) माली

(ख) चपरासी

(ग) डॉक्टर

(घ) क्लर्क

4. जामून का पेड काटने की अंतिम आदेश किसने दिया?

(क) वित मंत्री

(ख) प्रधान मंत्री

(ग) राष्ट्रपति

(घ) मुख्यमंत्री

5. जनसंचार का सबसे प्रचीन माध्यम हैं ?

(क) रेडियों

(ख) समाचार पत्र

(ग) टी०बी०

(घ) इंटरनेट

6. जामुन का पेड से दबा कवि किस उपनाम से शोभित था?

(क) ओस

(ख) ओज

(ग) ओम

(घ) ओह

7. कवयित्री ने ईश्वर को कैसा फूल माना था?

(क) गुलाब का

(ख) जूही का

(ग) कमल का

(घ) गेंदे का

8 कवयित्री किसे वश में करना चाहती है ?

(क) इच्छाओं को

(ख) भावों को

(ग) इन्द्रियो को

(घ) विचारों को

9 नींद से मानव किस की प्राप्ति का मार्ग भूल जाता है?

(क) आवश्यकताओं का

(ख) धन प्राप्ति का

(ग) विद्या और ज्ञान का

(घ) इश्वर प्राप्ति का

10. ईश्वर को पाने के लिए कवयित्री क्या त्याग देना चाहती है?

(क) मोह

(ख) अंहकार

(ग) लोभ

(घ) उपरोक्त सभी

Section-B (2x2=4) अतिलघुत्तरीय प्रश्न

11. 'चन्नमल्लिकार्जुन 'शब्द का क्या अर्थ है?

उत्तर - शिव

12. 'जामुन का पेड' कहानी का उद्देश्य क्या है?

उत्तर - इस कहानी का उद्देश्य यह बताना भी है कि सरकारी विभागों की इस अकर्मण्यता और लापरवाही से आम लोगों को किस तरह मानसिक और शारीरिक पीड़ा को झेलना पड़ता है।

Section-C (3x2=6) लघुत्तरीय प्रश्न

13. कृषि विभाग वालों ने मामले को हार्टीकल्चर विभाग को सौपने के पीछे क्या तर्क दिया है?

उत्तर - कृषि-विभाग वालों ने मामले को हॉर्टीकल्चर विभाग को सौंपने के पीछे यह तर्क दिया कि कृषि विभाग को अनाज और खेती-बाड़ी से जुड़े मामलों पर निर्णय देने का अधिकार है चूँकि गिरने वाला पेड़ एक फलदार पेड़ है अत: इसका संबंध कृषि विभाग से न होकर हॉर्टी कल्चर विभाग से है।

14. क्या अक्क महादेवी को कन्नड़ की मीरा कहा जा सकता है ?

उत्तर - 'हाँ' अक्क महादेवी को कन्नड़ की मीरा कहा जा सकता है। मीरा ने राजघराने में विवाह किया था मगर उनके लिए उनके पति कृष्ण थे। उन्होंने अपनी भक्ति के मध्य आने वाले राजपरिवार से विद्रोह कर दिया। अंततः उन्होंने राजघराने को छोड़ कृष्ण के प्रेम में जीवनयापन किया।

Section-D (3x2=6) दीर्घउत्तरीय प्रश्न

15. 'जामून का पेड़' कहानी पाठ में सरकार के किन-किन विभागों की चर्चा की गई है और इन विभागों का कार्य भी बताएँ ?

उत्तर – इस पाठ में अनेक सरकारी कार्यालयों के नामों का उल्लेख किया गया है जिनमें से प्रथम है, सेक्रेटेरियेट जो सरकारी सचिवालय है। दूसरा हार्टीकल्चर विभाग जो उद्यानों की व्यवस्था देखता है। बाग-बगीचे लगाता है। एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट जो कृषि विभाग होने के नाते फ़सल और पैदावार आदि की व्यवस्था देखता है। पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था देखने का दावा करता है। मेडिकल डिपार्टमेंट जो रोगियों और बीमारों का इलाज करता है। कल्चरल डिपार्टमेंट जो कि सांस्कृतिक मामलों से संबंध रखता है; कवि, कलाकार, चित्रकार आदि को प्रोत्साहन देता है। इस पाठ में इनमें से एक भी विभाग सही ढंग से अपना काम नहीं कर रहा। सभी विभाग औपचारिकताओं में पड़ गए हैं। वे संवेदन शून्य होकर रह गए हैं। उन्हें किसी मनुष्य के मरने-जीने का भी इतना ध्यान नहीं है जितना औपचारिकताएँ निभाने का है।

16. फ्रीचर लेखन क्या है? इसके गुण भी बताइए?

उत्तर - फीचर का अर्थ होता है– “किसी प्रकरण संबंधी विषय पर प्रकाशित आलेख है। लेकिन यह लेख संपादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित एक महत्वपूर्ण लेख की तरह एक महत्वपूर्ण लेख नहीं है।”

एक अच्छे फीचर लेखन की कुछ गुण नीचे दी गई है:

1. मनोरंजक होना चाहिए।

2. ज्ञानवर्धक होना चाहिए।

3. मानवीय रुचि पर आधारित होना चाहिए।

4. चित्रात्मक भाषा शैली होनी चाहिए।

5. कल्पना का समावेश भी आवश्यक है।

6. लंबा व घुमाउदार ना हो।

7. जिससे रुचि उत्पन्न हो।

8. भावात्मक हो।

9. तर्कसंगत हो।

10. गतिशील शैली हो।

11. विचित्रता, रोचक होना चाहिए।

12. तथ्य व उनके प्रभाव सही हो, आंकड़ा सही हो अन्यथा झूठा वह अविश्वसनीय माना जाता है। इसलिए तथ्य ठीक रहना चाहिए।

13. ज्ञान व भावना , संवेदना जगाने की कला है भी निहित हो।

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare