झारखण्ड
शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद् राँची झारखण्ड
PROJECT
RAIL
(REGULAR
ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)
GENERAL
SCHOOL(18.07.2024)
Subject
-History. ; Full marks-40
Class-11
; Time-90 minutes
सामान्य
निर्देश :- (General instructions)
1.
सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है
2.
इस प्रश्न पत्र में कुल 16 प्रश्न है
3.
प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए दो अंक अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए दो अंक लघु
उत्तरीय प्रश्न के लिए तीन अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए पांच अंक निर्धारित
है
4.
गलत उत्तर के लिए कोई ऋणआत्मक अंक नहीं है
5.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 तक के लिए चार विकल्प दिए गए हैं सही विकल्प A,B,C,D का
चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है
6.
अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11, 12 में लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
15,16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है
7.
परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने का अनुमति
नहीं होगी
Section-A (10×2=20) Objective type questions
1. मेसोपोटामिया की सभ्यता किस नदी के किनारे विकसित हुई ?
a.
दजला
b.
फरात
c.
नील
d. दजला - फरात
2. वार्का शीर्ष का प्रमाण कहां मिला है ?
a.
मारी
b.
बेबीलोन
c. उरूक
d.
सुमेर
3. ओल्ड टेस्टामेंट किस पुस्तक का भाग है ?
a.
गीता
b.
कुरान
c. बाइबल
d.
रामायण
4. ऊर का संबंध किस देवता से था ?
a.
सूर्य
b. चंद्रमा
c.
प्रेम
d.
इनमें से कोई नहीं
5. मेसोपोटामिया में किस प्रकार का मुहर मिला है ?
a.
आयताकार
b. बेलनाकार
c.
गोलाकार
d.
वर्गा
6. मेसोपोटामिया सभ्यता की लिपि क्या थी ?
a.
चित्रात्मक
b. कीलाक्षर
c.
रोमन
d.
देवनागरी
7. शाही राजधानी के रूप में कौन सा शहर विकसित हुआ ?
a.
ऊर
b.
ऊरुक
c. मारी
d.
इनमें से कोई नहीं
8. गिलगेगिश महाकाव्य कितनी पट्टिका में मिला है ?
a.
10
b.
11
c. 12
d.
13
9. असुरबनीपाल कहाँ का शासक था ?
a.
बेबीलोन
b. असीरिया
c.
सुमेर
d.
इनमें से कोई नहीं
10. मेसोपोटामिया के समाज में किस प्रकार के परिवार का प्रचलन था ?
a. एकल
b.
संयुक्त
c.
एकल- संयुक्त
d.
इनमें से कोई नहीं
Section-B (2×2=4) very short type questions
11. मेसोपोटामिया शब्द यूनानी भाषा के किन दो शब्दों के मेल से बना
है ?
उत्तर :- मेसोस (mesos) और पोटैमोस (potamos)
12. जिगुरत क्या था ?
उत्तर
:- मेसोपोटामिया के मंदिर को जिग्गूरत
कहा जाता था।
Section -C (2×3=6) Short type questions
13. मेसोपोटामिया सभ्यता की दो प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें।
उत्तर :- मेसोपोटामिया सभ्यता की दो प्रमुख विशेषता निम्न है :-
1. मेसोपोटामिया सभ्यता अपनी समृद्धि शहरी जीवन समृद्धि
साहित्य गणित एवं खगोल शास्त्र के लिए जानी जाती थी।
2. मेसोपोटामिया के लोगों को लेखन कला का ज्ञान था।
14. मेसोपोटामिया के लोगों ने समय का विभाजन किस प्रकार किया था ?
उत्तर :- मेसोपोटामिया के लोगों ने समय का विभाजन चंद्रमा की गति के
अनुसार किया था। पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की परिक्रमा के अनुसार 1 वर्ष का 12
महीना में विभाजन 1 महीने का 4 हफ्तों में विभाजन 1 दिन का 24 घंटे में और एक घंटा
का 60 मिनट में विभाजन किया गया था।
Section-D (5×2= 10) Long type questions
15. मेसोपोटामिया में शहरीकरण के महत्व को समझाइए ?
उत्तर :- मेसोपोटामिया के शहरीकरण का महत्व निम्न है :-
1. मेसोपोटामिया में शहरीकरण के फलस्वरुप बड़ी संख्या में
लोग शहरों में निवास करने लगे।
2. मेसोपोटामिया में खाद्य उत्पादन के अलावा व्यापार
उत्पादन और अन्य आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से जनसंख्या घनत्व बढ़ने लगा ।
3. नगर के लोग आत्मनिर्भर नहीं रहते थे वह नगर या गांव के
लोगों द्वारा उत्पन्न वस्तुओं या दी जाने वाली सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ता था।
4. मेसोपोटामिया सभ्यता के लोगों की विशेषता पत्थर पर
नक्काशी उकेरने तक सीमित थी ।
5. वह व्यापार करना नहीं जानते थे।
16. जिमरीलियम के मारी स्थिति राजमहल की कोई चार विशेषताओं का वर्णन
करें।
उत्तर :- मारी स्थिति राजमहल की चार विशेषताएं निम्न है-
1. मारी का विशाल राजमहल वहां के शाही परिवार का निवास
स्थान था ।
2. राजमहल प्रशासन और उत्पादन विशेष रूप से कीमती धातुओं के
आभूषणों के निर्माण का मुख्य केंद्र था ।
3. राजमहल का सिर्फ एक प्रवेश द्वार था जो उत्तर की ओर बना
हुआ था ।
4. राजमहल 2 से 4 हेक्टेयर के क्षेत्र में स्थित एक अत्यंत
विशाल भवन था जिसमें 260 कक्ष बने हुए थे।