झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची
PROJECT RAIL (REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)
CM SOE/MODEL SCHOOL/GENERAL (27.07.24)
विषय - हिदी (ऐच्छिक) समय 90 मिनट
कक्षा 12 पूर्णांक - 40
सामान्य निर्देश :-
1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
2 इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न है।
3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए
2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित
है।
4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।
5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प
(a, b, c, d,) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
6. लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14, और दीर्घ
उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।
7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष
से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 2x10 = 20 अंक खण्ड अ
1. जयशंकर प्रसाद का जन्म कहाँ हुआ था ?
i उत्तर प्रदेश
ii मध्य प्रदेश
iii काशी
iv इलाहाबाद
2. 'कंकाल' क्या है?
i कहानी
ii नाटक
iii उपन्यास
iv निबंध
3. 'देवसेना का गीत किसकी रचना है?
i जयशंकर प्रसाद
ii विष्णुखरे
iii विद्यापति
iv प्रेमचंद
4 देवसेना की करुणा क्या कर रही है?
i अफसोस
ii हाहाकार
iii प्रश्न नृत्य
iv आत्मग्लानी
5. कार्नेलिया किसकी पुत्री है?
i सेनापति सेल्यूकस
ii सिकंदर महान
iii चन्द्रगुप्त
iv फिलिप
6. 'कार्नेलिया का गीत कविता किस नाटक का अंश है?
i चंद्रगुप्त
ii स्कंदगुप्त
iii समुद्रगुप्त
iv आजतशत्रु
7. रामचंद्र शुक्ल के पिताजी का तबादला हमीरपुर से कहाँ हो गया था?
i इलाहाबाद
ⅱ बनारस
iii लखनऊ
iv मिर्जापुर
8. जनसंचार का श्रव्य माध्यम कौन-सा है?
i लखनऊ
ii समाचार पत्र
iii रेडियो
iv पत्रिकाएँ
9 समाचार लेखन में कितने काकर होते है ?
i चार
ii तीन
iii आठ
iv छह
10. जनसंचार माध्यम में रिपोर्टर को हिंदी में क्या कहते है?
1 संवाददाता
2 कलाकार
3 संपादक
4 लेखक
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 2x2 = 4 अंक खण्ड इ
11 कवि ने आशा को बावली क्यों कहा है?
उत्तर :- वह जिसे प्रेम करता है,
उसके प्रति हज़ारों सपने बुनता है। फिर उसका प्रेमी उसे प्रेम करे या न करे। वह आशा
के सहारे सपनों में तैरता रहता है। यही कारण है कि आशा बावली होती है।
12. 'कंठ रूक रहा है, काल आ रहा है'- - यह भावना कवि के मन में क्यों आईं
उत्तर :- यह भावना कवि के मन में इसलिए आई
क्योंकि उनके अंदर की वेदना उनपर भारी हो रही है, वह तड़प रहे हैं। इस पंक्ति से
कवि अपने मन की कठिनाई दर्शाना चाह रहे हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न 2x3 = 6 अंक खण्ड - स
13. जयशंकर प्रसाद जी का संक्षिप्त जीवन
परिचय अपने शब्दों में लिखें ?
उत्तर :-
नाम : जयशंकर प्रसाद
जन्म तिथि : 1890 ईस्वी
जन्म स्थान : काशी, उत्तर प्रदेश
पिता का नाम : श्री देवी प्रसाद
शैक्षणिक योग्यता : अंग्रेजी, फारसी, उर्दू, हिंदी और संस्कृत का अध्ययन
रुचि : साहित्य, काव्य रचना, नाटक लेखन
लेखन शैली : काव्य, कहानी, उपन्यास, नाटक, निबंध
मृत्यु तिथि : 15 नवंबर, 1937 ईस्वी
साहित्यिक पहचान : हिंदी साहित्य में नाटक को नई दिशा देने के लिए 'प्रसाद
युग' का निर्माता और छायावाद की प्रवर्तक
भाषा : भावपूर्ण और विचारात्मक
शैली : विचारात्मक, अनुसंधानात्मक, इतिवृत्तात्मक, भावात्मक और
चित्रात्मक
साहित्य में स्थान : हिंदी नाटक में नई दिशा देने के लिए 'प्रसाद युग' के
निर्माता और हिंदी साहित्य में छायावाद आंदोलन के प्रवर्तक के रूप में मान्यता
प्राप्त की गई।
14.
बचपन में लेखक के मन में भारतेंदुजी के संबंध में कैसी भावना जगी रहती थी ?
उत्तर :- बचपन में लेखक के मन में भारतेंदु जी के संबंध में मधुर
भावना व्याप्त थी। वह राजा हरिश्चंद्र तथा कवि हरिश्चंद्र में अंतर को समझ नहीं
पाते थे और दोनों को एक ही दृष्टि से देखते थे। यदि कोई उनके सम्मुख हरिश्चंद्र का
नाम लेता, तो उनके सम्मुख उन दोनों से युक्त मिले-जुले भावों का उद्भव होता था।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 2x5 10 अंक खण्ड द
15. 'उल्टा पिरामिड शैली' का आशय स्पष्ट
करें।
उत्तर :- उल्टा पिरामिड शैली समाचार लेखन की एक ऐसी तकनीक है जिसमें
सबसे महत्वपूर्ण जानकारी को सबसे पहले दिया जाता है। यह शैली एक उल्टे पिरामिड की
तरह होती है, जिसका आधार चौड़ा होता है और शीर्ष की ओर संकरा होता जाता है।
16. मँहगाई के कारण दिन-प्रतिदिन व्यवहार में
आनेवाली वस्तुओं की कीमत आकाश को छूती जा रही है। इस विषय पर आधारित एक रिपोर्ट
लिखें
उत्तर :-
परिचय
पिछले कुछ वर्षों में महंगाई ने आम जनता के
जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार
वृद्धि ने लोगों के बजट को बिगाड़ दिया है और उनकी जीवनशैली को प्रभावित किया है।
यह रिपोर्ट महंगाई के बढ़ते दबाव, इसके कारणों और इसके प्रभावों पर विस्तृत प्रकाश
डालती है।
महंगाई के कारण :- महंगाई के बढ़ने के कई कारण हैं, जिनमें
शामिल हैं:
☞ मुद्रास्फीति: मुद्रास्फीति एक ऐसी स्थिति है
जिसमें मुद्रा का मूल्य कम हो जाता है और वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें बढ़ जाती
हैं।
☞ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों
में वृद्धि: कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से परिवहन लागत बढ़ती है, जिसका
प्रभाव अन्य वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ता है।
☞ खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि: खाद्य
पदार्थों की कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण खराब मौसम, कृषि उत्पादन में कमी और
खाद्य पदार्थों की मांग में वृद्धि है।
☞ वैश्विक आर्थिक मंदी: वैश्विक आर्थिक मंदी के
कारण आयातित वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाती हैं, जिसका प्रभाव घरेलू बाजार पर भी
पड़ता है।
☞ सरकारी नीतियां: सरकार की कुछ नीतियां, जैसे
कि करों में वृद्धि या सब्सिडी में कमी, महंगाई को बढ़ा सकती हैं।
महंगाई का प्रभाव
महंगाई का आम जनता के जीवन पर गहरा प्रभाव
पड़ता है। इसके कुछ प्रमुख प्रभाव निम्नलिखित हैं:
☞ जीवन स्तर में गिरावट: महंगाई के कारण लोगों
की क्रय शक्ति कम हो जाती है, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ
हो जाते हैं।
☞ बचत करने की क्षमता में कमी: महंगाई के कारण
लोग अपनी आय का अधिकांश हिस्सा दैनिक आवश्यकताओं पर खर्च करने के लिए मजबूर होते
हैं, जिससे उनकी बचत करने की क्षमता कम हो जाती है।
☞ गरीबी में वृद्धि: महंगाई के कारण गरीबी में
वृद्धि होती है, क्योंकि गरीब लोग महंगाई का बोझ सबसे अधिक महसूस करते हैं।
☞ सामाजिक असंतोष: महंगाई के कारण सामाजिक
असंतोष बढ़ सकता है, क्योंकि लोग सरकार की नीतियों से असंतुष्ट हो जाते हैं।
निष्कर्ष
महंगाई एक गंभीर समस्या है जिसका समाधान करना
आसान नहीं है। सरकार को महंगाई को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए,
जैसे कि मुद्रास्फीति को कम करना, खाद्य पदार्थों की उपलब्धता बढ़ाना और
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को कम करना। इसके साथ
ही, आम जनता को भी महंगाई से निपटने के लिए कुछ उपाय अपनाने चाहिए, जैसे कि बजट
बनाना, कम खर्चीले विकल्प चुनना और बचत करना।
Click Here👇👇