Class 12th Hindi (Elective) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 24.08.2024

Class 12th Hindi (Elective) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 28.08.2024

Class 12th Hindi (Elective) PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 28.08.2024

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची

PROJECT RAIL (REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

CM SOE/MODEL SCHOOL/GENERAL (24.08.24)

विषय - हिदी (ऐच्छिक) समय 90 मिनट

कक्षा 12 पूर्णांक - 40

सामान्य निर्देश :-

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।

2 इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न है।

3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।

4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प (a, b, c, d,) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14, और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 2x10 = 20 अंक खण्ड अ

1. अज्ञेय का मूल नाम क्या है?

क) हरिओम सिंह

ख) सच्चिदानंद हीरानंद वात्सयायन

ग) सुधीर कुमार अज्ञेय

घ) अज्ञेय हीरानंद

2. 'दीप अकेला' कविता में कवि ने किसकी विशेषताओं का वर्णन कर महत्ता प्रतिपादित की है?

क) आदमी

ख) समाज

ग) गोताखोर

घ) दीप

3. 'मैंने देखा एक बूंद' कविता में कितनी देर तक सूरज की रोशनी से रंगी रही?

क) एक क्षण

ख) एक दिन

ग) पूरे वर्ष

घ) जब तक झाग

4. सूरदास की झोपड़ी में आग किसने लगाई थी?

क) जगधर ने

ख) मिठुआ ने

ग) सुभागी ने

घ) भौरों ने

5. सूरदास की पोटली में क्या था?

क) सोने के सिक्के

ख) गहने

ग) चाँदी के पाँच सौ से अधिक रुपए

घ) कागज के नोट

6. सुभागी को मन ही मन कौन चाहता था?

क) मितुआ

ख) धीसू

ग) सूरदास

घ) जगधर

7. समाचार वही है जो उस घटना की जानकारी देजो-

क) बासी हो

ख) ताजी हो

ग) बेकार हो

घ) शुष्क हो

8. किसी भी पत्रकार के लिए सदा क्या होना आवश्यक है?

क) निष्पक्ष

ख) कपटी

ग) एकपक्षीय

घ) दुर्भावपूर्ण

9. 'यह दीप अकेला' कविता अज्ञेय के किस काव्य संग्रह से ली गई है?

क) शेखर की जीवनी

ख) बावरा अहेरी

ग) त्रिशंकु

घ) चिंता

10. प्रेमचंद को 'प्रेमचंद' नाम किसने दिया?

क) जयनरायण रॉय

ख) रामनारायण झा

ग) दयानारायण निगम

घ) रामाधार निगम

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 2x2 = 4 अंक खण्ड इ

11. 'वह दीप अकेला' कविता में कवि ने दीपक को किसका प्रतीक बताया है?

उत्तर - 'यह दीप अकेला' कविता में कवि ने दीपक को मनुष्यः का प्रतीक बताया है व व्यक्तिगत मनुष्य को सामाजिक मनुष्य से जोड़ने की बात कही है।

12. पनडुब्बा ये मोती सच्चे फिर को कृती लाएगा? इस पंक्ति से संबन्धित तुलनात्मक भाव को लिखें।

उत्तर - कवि कहते है कि यह वह गोता है जो हृदय रूपी समुद्र में डूब कर रचनाओं रूपी मोतियों को खोज कर लाता है अर्थात कवि साहित्यकारों की और संकेत कर रहे है।

लघु उत्तरीय प्रश्न 2x3 = 6 अंक खण्ड - स

13. भैरों ने सूरदास की झोपड़ी क्यों जलाई?

उत्तर - भैरों सूरदास से बहुत नाराज़ है। जब भैरों तथा उसकी पत्नी के बीच में लड़ाई हुई है तो नाराज़ सुभागी सूरदास के घर रहने चली गई। भैरों को यह बात अच्छी नहीं लगी थी। सूरदास हताश सुभागी को बेसहरा नहीं करना है, अंत वह उसे माना नहीं कर पाया था और उसे अपने घर में रहने दिया था। भैरों के लिए यह बात असहनीय है। भैरों को सूरदास का यह करना अपमान लगा था।

14. यह फूस की राख न थी उसकी संदर्भ सहित विवेचना कीजिए।

उत्तर - सूरदास एक अंधा भिखारी है। उसकी संपत्ति में एक झोपड़ी, जमीन का छोटा सा टुकड़ा और जीवन भर जमा की गई पूंजी है। यह सब उसके जीवन के आधार है। जीवन उसके किसी काम की नहीं है। उस पर सारे गाँव के जानवर चरा करते है, सूरदास उसी में प्रसन्न है। झोपड़ी जल गई पर वह दोबारा भी बनाई जा सकती है, लेकिन उस भाग में उसकी जीवनभर की जमापूंजी जलकर राख हो गई है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 2x5 10 अंक खण्ड द

15. पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर - पत्रकार अपनी रचनाएँ तैयार करते समय लोगों को उनके जीवन में जुड़ी जानकारी देने का प्रयास करते है। यह महत्वपूर्ण है कि पत्रकारिता न केवल सटीक हो बल्कि उपयोगी भी हो। सबसे अच्छी पत्रकारिता उन घटनाओं, मुद्दो और लोगों के बारे में जानकारी देती है जो समाज या दैनिक जीवन को प्रभावित करते है।

16. 'सागर' और 'बूँद' से कवि का क्या आशय है?

उत्तर - सागर' से आशय समाज से है और 'बूँद' से कवि का आशय 'व्यक्ति' से है। एक छोटी सी बूंद सागर के जल से उछलती है और पुनः उसी में समा जाती है। यद्यपि बूँद का अस्तित्व क्षणिक होता है पर निरर्थक कतईन कतई नहीं होता।

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare