Class 12th History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 14.11.2024

Class 12th History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 14.11.2024

Class 12th  History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 14.11.2024

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची

PROJECT RAIL

(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

GENERAL SCHOOL

14.11.2024

विषय - इतिहास ; समय 90 मिनट

कक्षा-12 ; पूर्णांक -40

सामान्य निर्देश :-

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।

2. इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।

3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।

4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है, सही विकल्प (a, b, c, d) का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. अति लघु उत्तरीय प्रश्न 11 से 12, लघु उत्तरीय प्रश्न 13 से 14, और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

Section -A (Multiple Choice Question) 10*2=20

1) संथाल विद्रोह का प्रमुख नेता कौन था? (The chief leader of the santhal rebellion?)

a) सिद्धू-कान्हु (sidhu-kanhu)

b) सेवराम (seva ram)

c) बिरसा मुंडा (birsa Munda)

d) चितर सिंह (chitar singh)

2) दामिन इकोह क्या था? (What was damin-e-koh?)

a) भू-भाग (land part)

b) उपाधि (title)

c) तलवार (sword)

d) जागीर property)

3) कार्नवालिस कोड बना (cornwallis code was created)

a) 1775 ई

b) 1793 ई

c) 1794 ई

d) 1805 ई

4) मंगल पांडे को फांसी कब दी गई थी ? (When was Mangal pandey hanged?)

a) 29 March 1857

b) 8 march 1857

c) 8 April 1857

d) 10 may 1857

5) 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था? (Who was the governor general of India at the time of the revolt 1857?)

a) लॉर्ड वेलेजली (Lord Wellesley)

b) लॉर्ड कैनिंग (Lord canning)

c) लॉर्ड विलियम बैंटिक (Lord William bentinck)

d) लॉर्ड डलहौजी (Lord Dalhousie)

6) 1857 का विद्रोह कब प्रारंभ हुआ? (On which date the revolt of 1857 began?)

a) 10 may 1857

b) 14 June 1857

c) 15 August 1857

d) 31 may 1857

7) अवध में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किसने किया? (Who lead the 1857 revolution in awadh?)

a) रानी लक्ष्मी बाई (Rani Laxmi bai)

b) बेगम हजरत महल (begum hazarat mahal)

c) बेगम जीनत महल (begum jeenat mahal)

d) तात्या टोपे (tatya tope)

8) पटना में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किसने किया? (Who lead the 1857 revolution in Patna?)

a) पीर अली (pir ali)

b) अमर सिंह (amar singh)

c) वाजिद अली (wajid Ali)

d) कुंवर सिंह (kunwar singh)

9) वीर कुंवर सिंह कहां के रहने वाले थे? (Veer kunwar singh belonged to which place?)

a) कानपुर (kanpur)

b) जबलपुर (jabalpur)

c) जगदीशपुर (Jagdishpur)

d) झांसी (jhansi)

10) 1857 के विद्रोह को किसने राष्ट्रीय विद्रोह कहा है? (Who called the revolt of 1857 'national revolt'?)

a) कार्ल मार्क्स (Karl Marx)

b) लॉरेंस (laurence)

c) सावरकर (savarkar)

d) एस.एन.सेन (s. n.sen)

SECTION-B (2x2 =4) (Very Short Answer Question)

11) मंगल पांडे कौन थे?

उत्तर - मंगल पांडे बैरकपुर में 34 वीं रेजीमेंट के सिपाही थे।

12) 1857 की विद्रोह के प्रमुख केंद्रों के नाम बताइए ?

उत्तर - 1857 के विद्रोह के प्रमुख केंद्रों के नाम मेरठ, दिल्ली, बनारस, अवध, कानपुर, झांसी, इलाहाबाद, जगदीशपुर आदि।

SECTION-C (2x3 =6) (Short Answer Question)

13) झूम खेती से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर - पहाड़िया लोग झूम खेती करते थे। भारत की कई जनजातियों में झूम खेती का प्रचलन है। इसके तहत आसपास की जमीन को जलाकर भूमि को साफ कर लेते थे और खाद के लिए राख का प्रयोग करते थे साफ की गई जमीन पर केवल कुछ समय तक ही खेती करते थे। फिर कुछ वर्षों के लिए उस जमीन को परती के लिए छोड़कर नए स्थान पर चले जाते थे।

14) 1857 की क्रांति का तत्कालीन कारण क्या था ?

उत्तर - 1856 ईस्वी में ब्रिटिश सरकार ने सैनिकों की पुरानी बंदूक ब्राउन बैस के स्थान पर न्यु एन फील्ड राइफल नामक नई बंदूके देने का निश्चय किया। इन रायफलों का प्रयोग करने के लिए कारतूसों को राइफल में भरने से पूर्व मुंह से खोलना पड़ता था। जनवरी 1857 ईस्वी में बंगाल के बैरकपुर छावनी में यह समाचार फैल गई कि इन कारतूसों में गाय और सूअर की चर्बी लगी हुई थी। जिससे हिंदू और मुस्लिम सैनिकों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। इस प्रकार चर्बी वाले कारतूस 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण बना।

SECTION - D (2x5=10) (Long Answer Question)

15) संथाल विद्रोह के कारण और परिणाम लिखें।

उत्तर - संथाल विद्रोह आदिवासी विद्रोह में सबसे शक्तिशाली व महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका प्रारंभ 30 जून 1855 ईस्वी में हुआ तथा 1856 के अंत में दमन कर दिया गया। इसे हूल आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है। यह मुख्य रूप से भागलपुर से लेकर राजमहल क्षेत्र के बीच केंद्रित था इस क्षेत्र को दामिन-ए-कोह के नाम से जाना जाता है।

संथाल विद्रोह के कारणः

संथाल शांति प्रिय तथा विनम्र लोग थे जो आरंभ में मानभूम, बड़ाभूम, हजारीबाग, मिदनापुर बांकुडा, तथा बीरभूम प्रदेश में रहते थे और वहां की भूमि पर खेती करते थे। स्थाई भूमि बंदोबस्त व्यवस्था लागू हो जाने के कारण संथालों की भूमि छीन कर जमींदारों को दे दी गई। जमींदारों की अत्यधिक उपज मांग के कारण इन लोगों को अपनी पैतृक भूमि छोड़कर राजमहल की पहाड़ियों के आसपास बसना पडा। संथालो ने जंगलों को काटकर भूमि कृषि योग्य बनाई सरकार ने जमींदारों का समर्थन किया और संथालों को उनकी जमीन से बेदखल कर दिया।

अतः अधिकारियों, जमींदारों और साहूकारों के विरोध में सिद्धू और कान्हु नामक दो भाइयों के नेतृत्व में 30 जून 1855 ईस्वी में भोगनाडीह नामक स्थान पर 6000 से अधिक आदिवासी संगठित हुए और विदेशी शासन के विरुद्ध विद्रोह कर दिया

संथाल विद्रोह के परिणामः

1. भागलपुर व वीरभूम के कुछ क्षेत्रों को काटकर संथाल परगना के नाम से जिला बनाया गया।

2. संथाल परगना काश्तकारी एक्ट 1856 बनाया गया। पूरे क्षेत्र को नॉन रेगुलेशन क्षेत्र घोषित किया गया।

3. ग्राम प्रधान को मान्यता दी गई। ग्रामीण अधिकारियों को पुलिस अधिकार प्रदान किए गए।

16) 1857 के विद्रोह के प्रमुख कारणों की विवेचना करें।

उत्तर - 1857 के विद्रोह को सिपाही विद्रोह के नाम से भी जाना जाता है। इस विद्रोह को भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम भी कहा जाता है।

1857 के विद्रोह के निम्नलिखित कारण थे

1. राजनीतिक कारण - राजनीतिक कारणों में सबसे महत्वपूर्ण कारण डलहौजी की गोद निषेध तथा राज्य हड़पनीति थी। उसने इस नीति के तहत सतारा, नागपुर, झांसी, उदयपुर, संबलपुर, जौनपुर, और बघात आदि अनेक राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य का अंग बना लिया जिससे देशी राजाओं में आक्रोश व्याप्त था।

2. सामाजिक कारण: लॉर्ड विलियम बैंटिक ने समाज सुधार के नाम पर भारतीय समाज की अनेक कुरीतियों जैसे सती प्रथा, बाल हत्या, नर बलि जैसे प्रथाओं को बंद करने का प्रयास किया तथा विधवा विवाह का समर्थन कर विधवा पुनर्विवाह कानून लागू किया। भारतीयों ने अपनी सभ्यता के नष्ट हो जाने के डर से इसका विरोध किया।

3. धार्मिक कारणः 1813 ई के चार्टर एक्ट ने ईसाई पादरियों को भारत आने की अनुमति दी। 1850 में एक अधिनियम पारित किया गया जिसके अनुसार यह कानून बना दिया कि धर्म परिवर्तन करने वालों को उनके पैतृक संपत्ति से वंचित नहीं किया जाएगा। स्कूलों में बाइबिल पढ़ना अनिवार्य कर दिया। इससे समस्त भारतीयों में असंतोष व्याप्त था।

4. आर्थिक कारणः ब्रिटिश शासन के कारण गांव की आत्मनिर्भरता समाप्त हो गई थी और कृषि का व्यवसायीकरण हुआ जिससे किसानों पर बोझ पड़ा। 1800 ई से मुक्त व्यापार साम्राज्यवाद को अपनाया गया और धन का निष्कासन हुआ जिसके कारण अर्थव्यवस्था में गिरावट आई।

5. सैनिक कारण: भारतीय सैनिकों को सभी सुविधाएं प्राप्त नहीं थी, जो अंग्रेजी सैनिकों को प्राप्तथी जैसे अंग्रेज सैनिकों की अपेक्षा बहुत कम वेतन, अपमानजनक बर्ताव, शारीरिक हिंसा आदि। 6. तात्कालिक कारण: चर्बी वाला कारतूस का प्रयोग 1857 ई के क्रांति का तात्कालिक कारण था क्योंकि इसे प्रयोग करने के समय मुंह से छिलना पड़ता था जिससे हिंदू और मुस्लिम सैनिकों में असंतोष व्याप्त था।

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare