12th Hindi Elective भरत राम का प्रेम पद JCERT/JAC Reference Book

12th Hindi Elective भरत राम का प्रेम पद JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Elective भरत राम का प्रेम पद JCERT/JAC Reference Book
7. भरत राम का प्रेम पद कवि परिचय 1. तुलसीदास के जन्म के संबंध में विभिन्न विद्वानों की अलग-अलग धारणा है। बाबा बेनीमाधवदास और बाबा रघुवरदास के अनुसार गोस्वामी तुलसीदास का जन्म 1532 ई. में बाँदा जिले के राजापुर गाँव में हुआ था। 2. उनके पिता का नाम आत्माराम दुबे तथा माता का नाम हुलसी था। इनके बचपन का नाम रामबोला था। 3. बाल्यकाल में ही माता-पिता के निधन के कारण इनका बचपन घोर अभाव में बीता। इनके गुरु का नाम नरहरिदास था। उन्ही की कृपा से उन्होंने विभिन्न शास्त्रों का अध्ययन किया। 4. तुलसीदास हिंदी साहित्य के भक्ति काल के सगुण भक्तिकाव्य धारा के राममार्गी शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं। 5. तुलसी के काव्य में लोकमंगल की भावना तथा समन्वय की विराट चेतना समाहित है। उनकी रचनात्मक प्रतिभा अद्भुत है। तुलसीदास का भाव-जगत अत्यंत व्यापक है। उनके काव्य में जीवन के लोकपक्ष का सुंदर संयोजन है। 6. इनके काव्य में भाव, छंद, काव्यरुप, भाषा आदि की विविधता देखने को मिलती है। इन्होंने अवधी और ब्रजभाषा में समान रूप से रचना की है। 7. प्रमुख रचनाएँ:-गीतावली, कृष्णगीतावली, रामचरितमानस, पार्वतीमंगल, जानकीमंगल, विनयपत्रिका, दोहाव…