12th Hindi Elective बारहमासा JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Elective बारहमासा JCERT/JAC Reference Book 8.
बारहमासा जीवन
परिचय। जन्म
- 1492 में उत्तर प्रदेश के जायस ग्राम। पिता
-
मलिक राजे अशरफ गुरू
- शेख बुरहान और सैयद अशरफ भाषा -
अवधी मृत्यु
- 1542 में हुई। शैली -फारसी
की मसनवी शैली जायस में रहने के कारण 'जायसी' कहलाए। हिंदी साहित्य में मलिक मोहम्मद
जायसी के नाम से प्रसिद्ध है। ये
भक्ति काल के निर्गुण भक्ति धारा के सूफी शाखा के प्रतिनिधि कवि हैं। ये शारीरिक दृष्टि
से कुरुप थे इनका आधा शरीर टेढ़ा था। भाषा
में अन्योक्ति, समासोक्ति, उत्प्रेक्षा, उपमा, रूपक, अनुप्रास अलंकारों का प्रयोग किया
है। करुण रस एवं श्रृंगार रस के दोनों पक्ष संयोग व वियोग का वर्णन किया है। गाम्भीर्य
भाव है मृत्यु। 'बारहमासा'
पाठ परिचय जायसी
द्वारा रचित महाकाव्य 'पद्मावत' के नागमती वियोग खंड का एक भाग है। इसमें नागमती के
विरह का वर्णन है। नागमती चित्तौड़ के राजा रत्नसेन की पत्नी है। राजा सिंहल द्वीप
की राजकुमारी पद्मावती की सुंदरता पर मुग्ध होकर उससे शादी करने के लिए नागमती को छोड़कर
चला जाता है। राजा और पद्मावती के बारे में हीरामन तोते ने बताया है, यह तोता पद्मावती का तोता है। इस काव्य में
कवि ने लौकिक प…