9. पर्यावरण और धारणीय विकास (Environment and Sustainable Development)

9. पर्यावरण और धारणीय विकास (Environment and Sustainable Development)
9. पर्यावरण और धारणीय विकास (Environment and Sustainable Development)
लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न  :- पर्यावरण से आप क्या समझते हैं? उत्तर :- किसी स्थान विशेष में मनुष्य के आस-पास भौतिक वस्तुओं; जल, भूमि, वायु का आवरण, जिसके द्वारा मानव घिरा रहता है, को पर्यावरण कहते हैं। प्रश्न :- जब संसाधन निस्सरण की दर उनके पुनर्जनन की दर से बढ़ जाती है, तो क्या होता है? उत्तर :- जब संसाधन निस्सरण की दर उनके पुनर्जनन की दर से बढ़ जाती है तो पर्यावरण जीवन पोषण का अपना महत्त्वपूर्ण कार्य जननिक और जैविक विविधता को कायम रखने में असफल हो जाता है। इससे पर्यावरण संकट उत्पन्न होता है। प्रश्न :- निम्न को नवीकरणीय और गैर नवीकरणीय संसाधनों में वर्गीकृत करें— (क) वृक्ष, (ख) मछली, (ग) पेट्रोलियम, (घ) कोयला (ङ) लौह-अयस्क तथा (च) जल। उत्तर :- (क) वृक्ष — नवीकरणीय (ख) मछली — नवीकरणीय (ग) पेट्रोलियम– अनवीकरणीय (घ) कोयला — अनवकरणीय (ङ) लौह-अयस्क–अनवीकरणीय (च) जल–नवीकरणीय प्रश्न :- आजकल विश्व के सामने…………..” और “:” की दो प्रमुख पर्यावरण समस्याएँ हैं। उत्तर :- (1) वैश्विक उष्णता (2) ओजोन अपक्षय। प्रश्न :- निम्न कारक भारत में कैसे पर्यावरण संकट में योगदान करते हैं? सरकार के समक्ष वे कौन-सी समस्याएँ पैदा करते है…