5.भारत में मानव पूँजी का निर्माण (Creation of Human Capital in India)
लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न :- किसी देश में मानवीय पूँजी के दो प्रमुख स्रोत क्या होते हैं? उत्तर :- एक
देश में मानव पूँजी निर्माण के दो प्रमुख स्रोत निम्नलिखित हैं 1. शिक्षा
में निवेश, 2. कार्य के
दौरान प्रशिक्षण। प्रश्न :- किसी देश की शैक्षिक उपलब्धियों के दो सूचक क्या होंगे? उत्तर :- सामान्यतः
शिक्षा से अभिप्राय लोगों के पढ़ने-लिखने तथा समझने की योग्यता से है। यह उच्च आय अर्जित
करने का साधन माना जाता है। शिक्षा के दो सूचक इस प्रकार हैं 1. इससे लोगों
के मानसिक स्तर का विकास होता है। 2. विज्ञान
तथा प्रौद्योगिकी का विकास होता है। प्रश्न :- भारत में शैक्षिक उपलब्धियों में क्षेत्रीय विषमताएँ क्यों दिखाई
दे रही हैं? उत्तर :- भारत
जैसे विकासशील देश में जहाँ जनसंख्या का एक विशाल वर्ग निर्धनता रेखा से नीचे जीवन
बिता रहा है, वे लोग बुनियादी शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं पर पर्याप्त व्यय
नहीं कर सकते। अधिकांश जनता, उच्च शिक्षा का भार वहन नहीं कर पाती। जब बुनियादी शिक्षा
को नागरिकों को अधिकार मान लिया जाता है, तो यह अनिवार्य हो जाता है कि सभी नागरिकों
को सरकार ये सुविधाएँ नि:शुल्क प्रदान करे। आर्थिक …