उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण-एक समीक्ष (Liberalisation Privatisation and Globalisation An Appraisal)

प्रश्न :- भारत में आर्थिक सुधार क्यों आरम्भ किए गए? उत्तर :- वर्ष 1991 में भारत को विदेशी ऋणों के मामले में संकट का सामना करना पड़ा। सरकार अपने विदेशी ऋण के भुगतान करने की स्थिति में नहीं थी। पेट्रोल आदि आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए सामान्य रूप से रखा गया विदेशी मुद्रा भण्डार पन्द्रह दिनों के लिए आवश्यक आयात का भुगतान करने योग्य भी नहीं बचा था। इस संकट को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि ने और भी गहन बना दिया था। इन सभी कारणों से आर्थिक सुधार आरम्भ किए गए। प्रश्न :- विश्व व्यापार संगठन के कितने सदस्य देश हैं? उत्तर :- विश्व व्यापार संगठन के 160 सदस्य देश हैं। प्रश्न :- भारतीय रिजर्व बैंक का सबसे प्रमुख कार्य क्या है? उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक का प्रमुख कार्य मौद्रिक नीति बनाना और उसे लागू करना है। प्रश्न :- रिजर्व बैंक व्यावसायिक बैंकों पर किस प्रकार नियन्त्रण रखता है? उत्तर :- भारत में विसीय क्षेत्र का नियन्त्रण रिजर्व बैंक का दायित्व है। रिजर्व बैंक के विभिन्न नियम और कसौटियों के माध्यम से ही बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थानों के कार्यों का नियमन होता है। भारतीय रिजर्व बैंक निम्नलिखित…