JPSC_Demographic Characteristics of Jharkhand (झारखंड की जनसांख्यिकीय विशेषताएँ)

Demographic Characteristics of Jharkhand (झारखंड की जनसांख्यिकीय विशेषताएँ)
JPSC_Demographic Characteristics of Jharkhand (झारखंड की जनसांख्यिकीय विशेषताएँ)
[जनसंख्या वृद्धि, लिंगानुपात, घनत्व, साक्षरता, कार्यबल की संरचना, ग्रामीण-शहरी संरचना ( 2001 की जनगणना के संदर्भ में)] जनसंख्या वितरण जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार झारखंड की कुल जनसंख्या 3,29,88,134 है, जिसमें 1,69,30,315 पुरुष और 1,60,57,819 महिलाएं शामिल हैं। झारखंड की कुल जनसंख्या में ग्रामीण जनसंख्या 2,50,55,073 है, जिसमें 1 ,27,76,486 पुरुष और 1 , 22,78,587 महिलाएं हैं। जबकि शहरी जनसंख्या 79,33,061 है, जिसमें 41,53,829 पुरुष और 37,79,232 महिलाएं हैं। प्रदेश की कुल जनसंख्या में ग्रामीण जनसंख्या 75.95% है, तथा शहरी जनसंख्या 24.05% है। झारखंड में 0-6 वर्ष आयु वर्ग की कुल जनसंख्या 53,89,495 है जिसमें से 27,67,147 बालक एवं 26,22,348 बालिकाएं हैं। जनसंख्या की दृष्टि से झारखंड का भारत में 13वां स्थान है। झारखंड के सभी जिलों में राँची की जनसंख्या (29,14,253) सबसे अधिक हैं। इसके बाद क्रमशः धनबाद (26,84,487), गिरिडीह (24,45,4,4) तथा पूर्वी सिंहभूम (22,93,919) आदि जिले हैं। जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला लोहरदगा (4,61,790) है। इसके ऊपर क्रमशः खूटी (5,31,885), सिमडेगा (5,99,578) त…