भूमि सुधार (LAND REFORMS)
भूमि-व्यवस्था (LAND TENURE) भूमि
व्यवस्था का अर्थ (Meaning of Land Tenure) भूमि व्यवस्था से तात्पर्य उस व्यवस्था
से है जिसमें किसानों के भूमि सम्बन्धी अधिकारों एवं उत्तरदायित्वों की व्यवस्था
होती है। अधिक स्पष्ट शब्दों में, भूमि-व्यवस्था से आशय (i) भूमि के स्वामी, (ii)
भूमि को जोतने वाले का भूमि के प्रति कर्तव्य, अधिकार एवं दायित्व तथा (ii)
मालगुजारी देने के लिए राज्य से सम्बन्ध को व्याख्या से है। इस प्रकार
भूमि-व्यवस्था से तात्पर्य भूमि के स्वामित्व और उसके प्रबन्ध की प्रणाली से है। भूमि-सुधार का अर्थ एवं उद्देश्य
(MEANING AND OBJECTIVES OF LAND REFORM) भूमि सुधार का अर्थ (Meaning of Land Reform)
अर्थशास्त्री भूमि-सुधार शब्द का उपयोग दो अर्थों में करते हैं-(अ) संकुचित अर्थ
में और (ब) व्यापक अर्थ में। संकुचित अर्थों में, भूमि-सुधार शब्द
का प्रयोग उन सब सुधारों के लिए किया जाता है जिनका सम्बन्ध भूमि स्वामित्व (Land
Ownership) तथा भूमि जोत (Land Holding) दोनों से होने वाले सुधारों से है। विस्तृत अर्थों में, भूमि-सुधार शब्द
का प्रयोग भूमि-व्यवस्था सम्बन्धी उन सुधारों के लिए किया जाता है जिनके…