जनसंख्या की संरचना : धर्म (POPULATION COMPOSITION : RELIGION)
विश्व के प्रमुख धर्म एवं महत्वपूर्ण विशेषताएं,जनसंख्या संरचना क्या है,विश्व के प्रमुख धर्म PDF,भारत में प्रचलित विभिन्न धर्मों की अवधारणा व विशेषताओं
जनसंख्या की संरचना : धर्म (POPULATION COMPOSITION : RELIGION)
मानव
समाज में एक व्यापक व शाश्वत सत्य संकल्पना धर्म की है। जिसका संबंध मनुष्य की
भावनाओं, श्रद्धा तथा भक्ति से होता है। भाषा व धर्म मनुष्य के आंतरिक जीवन को
प्रभावित करने के साथ ही सामाजिक सांस्कृतिक तथा आर्थिक जीवन को भी प्रभावित करता
है। जनसंख्या
की संरचना को विस्तृत में समझने के लिए धर्म और भाषा की संरचना का अध्ययन भी
आवश्यक है। धर्म
(Religion) आज
के आधुनिक युग में धर्म एक सार्वभौमिक तथा निर्णायक तथ्य के रूप में विद्यमान है
जिसका विस्तृत वर्णन निम्न प्रकार है। धर्म की संकल्पना (Concept of Religion)-
धर्म शब्द की व्युत्पत्ति के 'धृ' शब्द से हुई है जिसका अर्थ है 'धारण करना'
अर्थात संसार के सभी जीवों के प्रति हृदय में दया धारण करना। इसके अंग्रेजी
रूपांतर
'Religion' शब्द की उत्पत्ति 'रेलिगेयर' (Religare) शब्द से मानी जाती है जिसका अर्थ
'बांधना' है। अतः मनुष्य को ईश्वर से बांधने या संबंधित करने को
धर्म माना जा सकता है। धर्म की कुछ प्रमुख परिभाषाएँ निम्न प्रकार है। प्रसिद्ध समाजशास्त्री दुर्खीम (Durkhiem)
के अनुसार, "धर्म पवित्र वस्तुओं से संबंधित …