CLASS-11-HINDI-ELECTIVE-MODEL SET-1

CLASS-11-HINDI-ELECTIVE-MODEL SET-1

                                     

खंड - 'क' (अपठित बोध)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 01 से 04 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

मुखिया किसे कहते हैं ? मुखिया शब्द मुख से निकला है । जिस प्रकार मुख सब अंगों में श्रेष्ठ है, और यदि वह काम करना बंद कर दे तो शरीर के सभी अंग निकम्मे हो जाएँगे, उसी प्रकार मुखिया भी एक पूज्य, सदाचारी, श्रेष्ठ,सज्जन पुरुष है । मुख के दो कार्य हैं- खाना और बोलना | खाने और बोलने का एक समान द्वार है | सच्चा मुखिया वही है, जो सोच विचार करके बोले और किसी का पैसा भी न खाए।बुद्धिमान व्यक्ति वह है, जिसका मुख दिल में हो अर्थात सोचकर बोले। मूर्ख वह है जिसका दिल मुख में हो अर्थात जो उसके मुख में आए, वह कह दे। आप भी अगर संकल्प मन-धारण करोगे और अशुभ वचन मुख से न निकालोगे, सोच-समझकर चलोगे तो आपके पौ-बारह हैं ।

01. मुख का क्या कार्य है?

A. खाना

B. बोलना

C. A और B दोनों

D. इनमें से कोई नहीं

 

02. मूर्ख व्यक्ति की क्या पहचान है?

A. वह सोच विचार कर बोलता है

B. उसका दिल मुख में होता है

C. उसका मुख दिल में होता है

D. इनमें से सभी

 

03. मुखिया शब्द कहाँ से निकला है?

A. बुद्धिमान से

B. मूर्ख से

C. खाना से

D. मुख से

 

04. 'पौ-बारह होना' मुहावरा का अर्थ है -

A. चारों ओर से लाभ प्राप्त होना

B. चुगली करना

C. रहस्य की बात दूर से जान लेना

D. अपनी बुराई दिखाई न देना

 

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 05 से 08 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

रात यों कहने लगा मुझसे गगन का चाँद

आदमी भी क्या अनोखा जीव होता है।

उलझने अपनी बनाकर आप ही फँसता है।

और फिर बेचैन हो जगता न सोता है

जानता है तू कि मैं कितना पुराना है?

मैं चुका हूँ देख मनु को जनमते- मरते

और लाखों बार तुझसे पागलों को भी

चाँदनी में बैठ स्वप्नों पर सही करते।

 

05. चाँद ने आदमी को अनोखा जीव कहा है, क्योंकि वह-

A. उलझन में सभी को फँसाता है

B. उलझन में दूसरों को फँसाता है

C. उलझने अपनी बनाता है

D. उलझने अपनी सुलझाता है

 

06. चाँदनी रात में कवि क्या करते हैं?

A. सोते हैं

B. जागते हैं

C. गाते हैं

D. स्वप्न देखते हैं

 

07. निम्न में से विशेषण शब्द चुनें।

A. पागल

B. गगन

C. चाँद

D. आदमी

 

08. गगन का पर्यायवाची है -

A. पृथ्वी

B. नभ

C. सागर

D. धरती

खंड - 'ख' (अभिव्यक्ति और माध्यम)

09. भारत में बनी पहली बोलती फिल्म का नाम क्या है?

A. मेरा नाम जोकर

B. सत्य हरिश्चंद्र

C. आलम आरा

D. जोकर

 

10. हिंदी में प्रकाशित होने वाला पहला समाचार पत्र का नाम है-

A. आज

B. उदंत मार्तड

C. अमर उजाला

D. मतवाला

 

11. जनसंचार के आधुनिक माध्यमों में सबसे पुराना माध्यम है-

A. रेडियो

B. टेलीविजन

C. मोबाइल

D. प्रिंट माध्यम

 

12. फ़ीचर में तथ्यों की प्रस्तुतीकरण का ढंग होता है-

A. संकुचित

B. मनोरंजक

C. नीरस

D. व्यापक

 

13. समाचार पत्र की नीति , सोच और विचारधारा की अभिव्यक्ति होती है-

A. पत्र लेखन में

B. फ़ीचर लेखन में

C. रिपोर्ट लेखन में

D. संपादकीय लेखन में

 

14. किसी एक विषय पर सर्वांगपूर्ण तथा सम्यक लिखित विचार कहलाता है:-

A. प्रतिवेदन

B. रूपक

C. आलेख

D. रिपोर्ट

 

15. 'संचार अनुभवों की साझेदारी है।'- किस प्रसिद्ध संचार शास्त्री का कथन है?

A. विल्बर श्रम

B. ओप्रा विनफ्रे

C. गौरी लंकेश

D. रवीश कुमार

 

16. निम्न में से कौन एक पत्रिका नहीं है?

A. चंपक

B. चंदा मामा

C. पंख

D. प्रभात खबर

 

17. मुद्रण, ध्वनि, दृश्य, फिल्म आदि सभी प्रकार के संचार माध्यमों का संगम कहलाता है-

A. समाचार पत्र

B. आलेख

C. इंटरनेट

D. टेलीविजन

 

18. संचार के मुद्रण माध्यम में किसे शामिल किया जाता है?

A. पत्रिकाएँ

B. पंफलेट्स

C. समाचार पत्र

D. इनमें से सभी

खंड - 'ग' (पाठ्यपुस्तक)

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 19 से 22 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

बालम, आवो हमारे गेह रे।

तुम बिन दुखिया देह रे।

सब कोई कहै तुम्हारी नारी, मोकों लगत लाज रे।

दिल से नहीं लगाया, तब लग कैसा सनेह रे।

19. प्रस्तुत पंक्तियों के कवि हैं?

A. सूरदास

B. देव

C. पद्माकर

D. कबीर

 

20. उपरोक्त पंक्तियों के केंद्र में क्या है?

A. दाम्पत्य प्रेम

B. वीरता

C. वैराग्य

D. वात्सल्य

 

21. यहाँ कवि ने स्वयं को किस रूप में प्रस्तुत किया है?

A. भक्त रूप में

B. विरहिणी स्त्री के रूप में

C. विरही के रूप में

D. याचक के रूप में

 

22. यहाँ 'बालम' किसका प्रतीक है?

A. निर्गुण ब्रह्म

B. सगुण ब्रह्म

C. A और B दोनों

D. इनमें से कोई नहीं

 

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए -

23. सूरदास किस काल के कवि हैं?

A. भक्ति काल

B. आधुनिक काल

C. रीतिकाल

D. आदि काल

 

24. कौन खेल में हारने पर भी अपनी हार नहीं मानता है?

B. यशोदा

A. सुदामा

C. श्री कृष्ण

D. राधा

 

25. 'नंदलालहि नाना भाँति नचावति' में कौन सा अलंकार है?

A. रूपक अलंकार

B. अनुप्रास अलंकार

C. उपमा अलंकार

D. यमक अलंकार

 

26. 'रितुराज' किस ऋतु को कहा जाता है?

A. ग्रीष्म ऋतु

B. वर्षा ऋतु

C. वसंत ऋतु

D. शीत ऋतु

 

27. 'बोरत तौं बोरयौ पै निचोरत बनै नहीं' किस त्योहार की ओर इशारा करता है?

A. दीपावली

B. दुर्गा पूजा

C. मकर सक्रांति

D. होली

 

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 28 से 31 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

कितना सुंदर संचालन है, कितनी सुंदर व्यवस्था। लाखों सिर एक साथ सिजदे में झुक जाते हैं, फिर सब-के-सब एक साथ खड़े हो जाते हैं, एक साथ झुकते हैं, और एक साथ घुटनों के बल बैठ जाते हैं। कई बार यही क्रिया होती है, जैसे बिजली की लाखों बत्तियाँ एक साथ प्रदीप्त हों और एक साथ बुझ जाएँ और यही क्रम चलता रहे ।

28. प्रस्तुत पंक्तियाँ किस पाठ से ली गई हैं?

A. गूंगे

B. टार्च बेचने वाले

C. दोपहर का भोजन

D. ईदगाह

 

29. उपरोक्त गद्यांश में किसका वर्णन है?

A. ईद के नमाज का

B. मेले का

C. जुलूस का

D. इनमें से कोई नहीं

 

30. 'सिजदे ' शब्द का क्या अर्थ है?

A. मेला देखना

B. नमाज पढ़ते समय माथा टेकने की क्रिया

C. खड़ा होना

D. लेट जाना

 

31. प्रस्तुत पंक्तियों के लेखक हैं-

A. अमरकांत

B. रांगेय राघव

C. प्रेमचंद

D. हरिशंकर परसाई

 

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए -

32. डेढ़ माह पूर्व मकान किराया नियंत्रण विभाग की क्लर्की से किनकी छंटनी हुई थी?

A. रामचंद्र

B. मुंशी चंद्रिका प्रसाद

C. बाबू गंगाशरण

D. मोहन

 

33. 'दोपहर का भोजन' पाठ में खाने में किसकी तरकारी बनी थी?

A. आलू

B. फूलगोभी

C. कटहल

D. चना

 

34. 'टार्च बेचने वाले' कहानी में पात्र 'सूरज छाप' टार्च की पेटी को कहाँ फेंक देता है?

A. तालाब में

B. झील में

C. नदी में

D. गंदे नाले में

 

35. 'गूंगे' किस विधा की रचना है?

A. कहानी

B. संस्मरण

C. डायरी

D. उपन्यास

 

36. 'क्यों रे तूने चोरी की है?'- यह प्रश्न गूंगे से कौन करता है?

A. सुशीला

B. चमेली

C. बसंता

D. शकुंतला

 

37. 'अंडे के छिलके' एकांकी के लेखक हैं?

A. हरिशंकर परसाई

B. रांगेय राघव

C. अमरकांत

D. मोहन राकेश

 

38. गोपाल सबसे छिपाकर क्या पीता था?

A. सिगरेट

B. बीड़ी

C. गाँजा

D. ये सभी

 

39. वीना अपने देवर श्याम से कितने अंडे मँगाती है?

A. छह

B. चार

C. पाँच

D. सात

 

40. राधा के पति का नाम है-

A. गोपाल

B. माधव

C. श्याम

D. जमुना



Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare