8. परिवहन एवं संचार (Transport and Communication) पाठ्यपुस्तक से अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए (i) पार महाद्वीपीय स्टुअर्ट महामार्ग किनके मध्य से गुजरता है (क) डार्विन और मेलबोर्न (ख)
एडमंटन और एकॉरेज (ग)
बैंकूवर और सेंट जॉन नगर (घ)
चेगडू और ल्हासा। (ii) किस देश में रेलमार्गों के जाल का सघनतम घनत्व पाया जाता है (क)
ब्राजील (ख)
कनाडा (ग) संयुक्त राज्य अमेरिका (घ)
रूस। (iii) बृहद् ट्रंक मार्ग होकर जाता है (क) भूमध्यसागर हिन्द महासागर से होकर (ख) उत्तर अटलाण्टिक महासागर से होकर (ग)
दक्षिण अटलाण्टिक महासागर से होकर (घ)
उत्तर प्रशान्त महासागर से होकर। (iv) ‘बिग इंच’ पाइप लाइन के द्वारा परिवहित किया जाता है (क)
दूध (ख)
जल (ग)
तरल पेट्रोलियम गैस (LPG) (घ) पेट्रोलियम। (v)
चैनल टनल जोड़ता है (क)
लन्दन-बर्लिन (ख)
बर्लिन-पेरिस (ग) पेरिस-लन्दन (घ)
बार्सिलोना-बर्लिन। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए (i) पर्वतों, मरुस्थलों तथा बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों में स्थल परिवहन
की क्या-क्या समस्याएँ हैं? उत्तर:
सड़क मार्गों के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि भूमि समतल तथा ऊबड़-खाबड़ नहीं होनी
चाहिए, लेकिन पर्व…