Class XII (Political Science) 6.अंतर्राष्ट्रीय संगठन (International Organisations)

6. अंतर्राष्ट्रीय संगठन
Class XII (Political Science) 6.अंतर्राष्ट्रीय संगठन (International Organisations)
6. अंतर्राष्ट्रीय संगठन प्रश्न 1. निषेधाधिकार (वीटो) के बारे में नीचे कुछ कथन दिए गए गए हैं। इनमें प्रत्येक के आगे सही (✓) या गलत (✗) का चिह्न लगाएँ। (क) सुरक्षा परिषद के सिर्फ स्थायी सदस्यों को 'वीटो' का अधिकार है।  (✓) (ख) यह एक तरह की नकारात्मक शक्ति है। (✓) (ग) सुरक्षा परिषद् के फैसले से असन्तुष्ट होने पर महासचिव वीटो' का प्रयोग करता है।  (✗) (घ) एक वीटो' से भी सुरक्षा परिषद् का प्रस्ताव नामंजूर हो सकता है।  (✓) प्रश्न 2. संयुक्त राष्ट्र संघ के कामकाज के बारे में नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। इनमें से प्रत्येक के सामने सही (✓) या गलत (✗) का चिह्न लगाएँ। (क) सुरक्षा और शान्ति से जुड़े सभी मसलों का निपटारा सुरक्षा परिषद में होता है। (✓) (ख) मानवतावादी नीतियों का क्रियान्वयन विश्वभर में फैली मुख्य शाखाओं तथा एजेंसियों के मार्फत होता है। (✓) (ग) सुरक्षा के किसी मसले पर पाँचों स्थायी सदस्य देशों का सहमत होना उसके बारे में लिए गए फैसले के क्रियान्वयन के लिए जरूरी है। (✓) (घ) संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के सभी सदस्य संयुक्त राष्ट्र संघ के बाकी प्रमुख अंगों और विशेष एजेन्सियों के स्वतः…