20.PGT राजस्व (Public Finance) राजस्व (Public Finance) ➡️ राजस्व, अर्थशास्त्र की वह शाखा है जिसके अन्तर्गत
सरकार अर्थव्यवस्था के समष्टिभावी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए व्यय सार्वजनिक और सार्वजनिक
आय का समायोजन करती है। ➡️ राजस्व, राज्य के मौद्रिक और साख संसाधनों
का अध्ययन है। ➡️ सरकारी प्राप्तियां = सरकारी राजस्व + अन्य
सभी स्रोतों से प्राप्त आय। ➡️ राजस्व की विषयवस्तु में सार्वजनिक व्यय, सार्वजनिक
आय, सार्वजनिक ऋण, सार्वजनिक प्रशासन तथा संघीय वित्त आते हैं। ➡️ सार्वजनिक व्यय (Public Expenditure) के
अन्तर्गत सार्वजनिक कोष में से सरकार द्वारा किये जाने वाले व्यय के सिद्धान्तों और
समस्याओं का अध्ययन एवं विश्लेषण किया जाता है। ➡️ सार्वजनिक आय के अन्तर्गत उन विभिन्न विधियों
का अध्ययन किया जाता है जिसके द्वारा सरकार द्वारा लगाये जाने वाले विभिन्न करों के
वर्गीकरण और औचित्य है। ➡️ सार्वजनिक ऋण के अन्तर्गत सरकार द्वारा देश
की जनता से लिए जाने वाले ऋणों के विभिन्न पक्षों को अध्ययन किया जाता है। ➡️ कर : कर एक अनिवार्य भुगतान है जो करदाता द्वारा
सरकार के प्रति बिना किसी ऐसी आशा से किये जाते हैं कि उन्हें उसके बदले में प्रत्यक्ष
में…