26.PGT कृषि (Agriculture)

कृषि (Agriculture)
26.PGT कृषि (Agriculture)
कृषि (Agriculture) ➡️ कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ➡️ भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान काफी अधिक है, किन्तु यह धीरे-धीरे कम हो रहा है। 1950-51 में यह 55.4% था जो 2009-10 में औसत आधार पर घटकर 16.4% रह गया। ➡️ कुल श्रम शक्ति का लगभग 59.7% भाग कृषि क्षेत्र में लगा है। निजी क्षेत्र का यह अकेला सबसे बड़ा व्यवसाय है। ➡️ देश का लगभग 56% कृषि वर्षा पर निर्भर है। ➡️ भारत के प्रमुख उद्योगों को कच्चा माल कृषि से प्राप्त होता है। ➡️ भारत के विदेशी व्यापार का अधिकांश मात्र कृषि से जुड़ा हुआ है। ➡️ भारत की मुख्य फसल चावल है। ➡️ वर्ष 2007-08 में देश में खाद्यान्न उत्पाद 230.78 मिलियन टन अनुमानित किया गया था। वर्ष 2008-09 के दौरान कृषि उत्पादन का अनुमान 234.47 मि० टन लगाया गया था। जबकि लक्ष्य 233 मिलियन टन था। वर्ष 2009-10 के लिए अन्तिम अनुमान कुल खाद्यान्न 218.11 मि० टन अनुमानित किया गया। ➡️ वर्ष 2010-11 के चतुर्थ अग्रिम अनुमानों में खाद्यान्न उत्पादन का 241.56 मि० टन का अनुमान लगाया गया है। ➡️ देश में हरित क्रान्ति 1960 के दशक के मध्य (1966-67) से प्रारम्भ हुई मानी जाती है। ➡️ हरित क्रान्ति के परिणा…