10th Hindi Jac Model Question Solution,2022-23 झारखंड
शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची मॉडल
प्रश्नपत्र सत्र 2022 23 विषय-
हिंदी ए (विषयनिष्ठ) कक्षा-10 पूर्णांक - 40 समय 01 घंटा 30 मिनट सामान्य
निर्देश: •
परीक्षार्थी यथासंभव अपनी ही भाषा शैली में उत्तर दें। •
सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक सामने उपांकित है। •
प्रश्नों के उत्तर उसके साथ दिए गए निर्देशों के आलोक में ही लिखें। खण्ड
- के (अलघु उत्तरीय प्रश्न) निम्नलिखित गद्यांश से सात प्रश्न पूछें गए है किन्ही पांच के उत्तर दें:
- 2x5=10 प्रकृति
पर्व सरहुल वसंत ऋतु में मनाए जाने वाला जनजातियों का प्रमुख पर्व है पतझड़ में पेड़ों
की पुरानी पत्तियां गिर जाती है। टहनियों पर नई पत्तियों के साथ वसंत ऋतु का आगमन होता
है। इसी मौसम में सरहुल का पर्व मनाया जाता है। सरहुल पर्व की शुरुआत चैत्र माह के
शुक्ल पक्ष की तृतीय से होती है। इस पर्व में साल के पेड़ों पर खिलने वाले फूलों का
विशेष महत्व है। मुख्यतः यह पर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है। सरहुल
पर्व के पहले दिन मछली के अभिषेक किए हुए जल को घर में छिड़का जाता है। दूसरे दिन उपवास
रखा जाता है तथा गांव का पुजारी जिसे पहान के नाम से जाना जाता है, हर घ…