झारखंड
शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची (झारखंड)
माध्यमिक
परीक्षा- 2022-23
मॉडल
प्रश्न-पत्र
वर्ग-
10 |
विषय-
सामाजिक विज्ञान |
पूर्णांक
40 |
समय - 1:30 घंटे |
सामान्य निर्देश :
>
कुल 40 प्रश्न हैं।
>
सभी प्रश्नों के उत्तर अनिवार्य हैं।
>
प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
>
प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कीजिये।
>
गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।
1. राष्ट्रवाद में एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में रहनेवाली जनता इनमें
से किसके द्वारा जुडी होती है?
a.
समान संस्कृति
b.
समान इतिहास
c.
भाषा और लोक परंपरा
d. इनमें से सभी
2. जर्मनी के एकीकरण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले बिस्मार्क कहाँ
के चांसलर थे?
a.
ऑस्ट्रिया
b.
बर्लिन
c. प्रशा
d.
म्यूनिख
3. सरदार बल्लभ भाई पटेल ने किस किसान आन्दोलन का नेतृत्व किया था?
a.
खेड़ा आन्दोलन
b. बारदोली आन्दोलन
c.
चंपारण आन्दोलन
d.
व्यक्तिगत सत्याग्रह आन्दोलन
4. साइमन कमीशन भारत क्यों आया?
a. भारत में संवैधानिक व्यवस्था की कार्यशैली का अध्ययन करने
b.
नई शिक्षा नीति लागु करने
c.
लगान से सम्बंधित कानून बनाने
d.
व्यापार सम्बंधित कानून बनाने
5. प्राचीन काल में किस स्थल मार्ग से एशिया और यूरोप का व्यापार होता
था?
a.
सूती मार्ग
b. रेशम मार्ग
c.
उत्तरापथ
d.
दक्षिणापथ
6. गाड़ियों के उत्पादन के लिए एसेंबली लाइन का प्रयोग अमेरिका में
सबसे पहले किसने किया था?
a.
एडिसन
b.
फिलिप्स
c.
रूजवेल्ट
d. हेनरी फोर्ड
7. 'डॉन ऑफ़ द सेंचुरी' नामक चित्र में किसका महिमामंडन है?
a.
राष्ट्रवाद
b.
प्रजातंत्र
c.
औद्योगीकरण
d. संगीत
8. स्पिनिंग जेनी मशीन ने किस प्रक्रिया में वृद्धि की ?
a. कताई
b.
बुनाई
c.
छपाई
d.
रंगाई
9. भारत में पहला प्रिंटिंग प्रेस किनके द्वारा लाया गया था?
a.
फ्रांसीसियों द्वारा
b. पुर्तगालियों द्वारा
c.
डचों द्वारा
d.
अंग्रेजों द्वारा
10. गैली क्या है?
a. धातुई फ्रेम
b.
चर्मपत्र
c.
ताम्रपत्र
d.
पाण्डुलिपि
11. यदि सरकार के विभिन्न अंगो विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका
के बीच सत्ता का बंटवारा रहता है तो उसे सत्ता का --- वितरण कहा जाता है।
a. क्षैतिज
b.
उर्ध्वाधर
c.
दबाव समूह
d.
सामुदायिक
12. भारतीय संघ में इस समय है---
a.
25 राज्य और 6 संघीय क्षेत्र
b. 28 राज्य और 8 संघीय क्षेत्र
c.
26 राज्य और 7 संघीय क्षेत्र
d.
28 राज्य और 6 संघीय क्षेत्र
13. मैक्सिको ओलंपिक की कहानी किस आन्दोलन से सम्बंधित है?
a. अश्वेत शक्ति आन्दोलन
b.
नारीवादी आन्दोलन
c.
नागरिक अधिकार आन्दोलन
d.
नश्लाभेद आन्दोलन
14. संविधान की किस अनुच्छेद द्वारा अस्पृश्यता को समाप्त कर दिया गया
है?
a.
अनुच्छेद 16
b.
अनुच्छेद 15
c.
अनुच्छेद 18
d. अनुच्छेद 17
15. बामसेफ (BAMCEF) निम्न में से किसका संगठन है?
a.
किसानों का
b. सरकारी कर्मचारियों का
c.
उद्योगपतियों का
d.
मजदूरों का
16. भारत में राजनीतिक दलों को मान्यता कौन देता है?
a.
राष्ट्रपति
b.
संसद
c.
उच्चतम न्यायालय
d. चुनाव आयोग
17. लोकतान्त्रिक सरकार होती है-
a.
उत्तरदायी सरकार
b.
जिम्मेदार सरकार
C.
वैध सरकार
d. उपरोक्त सभी
18. लोगों को राजनीतिक सुधार लागु करने में और सशक्त बनाने वाला कौन
सा अधिनियम श्रेष्ठतम है?
a. सूचना का अधिकार
b.
स्वतंत्रता का अधिकार
c.
शिक्षा का अधिकार
d.
समानता का अधिकार
19. निम्न में से किस राजनीतिक संस्था में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित
हैं?
a.
लोकसभा
b.
विधानसभा
c. पंचायती राज
d.
उपरोक्त सभी
20. 'नर्मदा बचाओ' आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया था?
a.
वृंदा करात
b. मेधा पाटेकर
c.
सोनिया गाँधी
d.
मायावती
21. समाप्यता के आधार पर संसाधन कितने प्रकार के होते हैं?
a. दो
b.
तीन
c.
चार
d.
इनमें कोई नहीं
22. किस राज्य में काली मृदा मुख्य रुप से नहीं पाई जाती है?
a.
महाराष्ट्र
b.
गुजरात
c.
मध्य प्रदेश
d. राजस्थान
23. भारत में जैव विविधता को कम करने वाले कारक कौन हैं?
a.
वन्य जीव के आवास का विनाश
b.
वन्य जीव को मारना या शिकार करना
c.
पर्यावरणीय प्रदूषण एवं दावानल
d. उपरोक्त सभी
24. बहुउद्देशीय परियोजनाओं का कौन सा लाभ है?
a.
बाढ़ पर नियंत्रण
b.
सिंचाई की सुविधा
c.
जल विद्युत उत्पादन
d. उपरोक्त सभी
25. चाय, कॉफी, रबर, गन्ना, केला आदि किस तरह की फसलें हैं?
a.
दलहन फसलें
b.
तेलहन फसलें
c. रोपण फसलें
d.
मोटे अनाज
26. भारत में धान की खेती मुख्य रूप से किस फसल ऋतु में की जाती है?
a. खरीफ
b.
रबी
c.
जायद
d.
रबी और जायद
27. निम्नांकित कोयले की खानों में से कौन झारखण्ड राज्य में है?
a.
तलचर
b. बोकारो
c.
सिंगरेनी
d.
रानीगंज
28. निम्नांकित में से कौन एक आधारभूत उद्योग है?
a.
चीनी उद्योग
b. लोहा इस्पात उद्योग
c.
सूती वस्त्र उद्योग
d.
उर्वरक उद्योग
29. कारखानों द्वारा निष्कासित एक लीटर अपशिष्ट से लगभग कितना गुणा
जल दूषित होता है?
a.
तीन गुणा
b.
पाँच गुणा
c. आठ गुणा
d.
दस गुणा
30. निम्नांकित में से सड़क परिवहन के बारे में कौन सा कथन असत्य है?
a.
सड़क घर-घर सेवाएँ उपलब्ध कराता है.
b.
उबड़ खाबड़ भूमि पर भी बनाई जा सकती है.
c.
सडक परिवहन, अन्य परिवहन के साधनों के लिए कड़ी का कार्य करता है.
d. रेलवे की अपेक्षा लागत बहुत अधिक है..
31. मानव विकास रिपोर्ट देशों की तुलना किस आधार पर करती है?
a.
स्वास्थ्य
b.
शिक्षा
c.
प्रति व्यक्ति आय
d. उपरोक्त सभी
32. इनमे से कौन भावी पीढ़ी के कल्याण को परिभाषित करता है?
a.
आर्थिक विकास
b.
संवृद्धि
c. धारणीय विकास
d.
जीवन की गुणवत्ता
33. सलमा एक सरकारी अस्पताल में नर्स का कार्य करती हैं। सलमा किस क्षेत्रक
की गतिविधि में संलग्न है?
a.
प्राथमिक
b.
द्वितीयक
c.
असंगठित
d. संगठित
34. सेवा क्षेत्र में इनमे से किस तरह की गतिविधियाँ शामिल है ?
a.
कृषि, डेयरी, मछली पालन और वानिकी
b.
चीनी, गुड, ईंट बनाना
c. परिवहन, संचार और बैंकिंग
d.
इनमे से कोई नहीं
35. निम्न में से कौन वस्तु विनिमय का उदाहरण है?
a. एक गाय के बदले पाँच बकरी का सौदा
b.
एक गाय को दस हजार में बेचना
c.
बैंक से गाय प्राप्त करना
d.
गाय का दूध बेचना
36. व्यापारिक बैंक के क्या कार्य हैं?
a.
साख निर्माण
b.
ऋण देना
c.
जमा स्वीकार करना
d. इनमें से सभी
37. बहुराष्ट्रीय कंपनियों का ......... देशों में उत्पादन पर नियंत्रण
होता है?
a.
केवल एक
b.
एक
c. एक से अधिक
d.
किसी भी देश में नहीं
38. फोर्ड मोटर किस देश की कंपनी है?
a.
भारत
b.
जापान
c. अमेरिका
d.
चीन
39. हालमार्क किस प्रकार की वस्तुओं की गुणवत्ता का प्रमाणक चिह्न है?
a.
खाद्य तेल
b.
हेलमेट
c. आभूषण
d.
कपड़ा
40. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
a.
15 अगस्त
b. 24 दिसंबर
c.
26 जनवरी
d. 5 जून
झारखंड
शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची (झारखंड)
माध्यमिक
परीक्षा- 2022-23
मॉडल
प्रश्न-पत्र
वर्ग-
10 |
विषय-
सामाजिक विज्ञान |
पूर्णांक
40 |
समय
- 1:30 घंटे |
सामान्य
निर्देश - ( General Instruction)
>
परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें।
>
कुल प्रश्नों की संख्या 19 है।
>
प्रश्न 1 से प्रश्न 7 तक अतिलघुतरीय प्रश्न हैं। इनमें से
किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम एक वाक्य में
दीजिए।
प्रत्येक प्रश्न का मान 2 अंक निर्धारित है।
>
प्रश्न 8 से प्रश्न 14 तक लघुतरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं
5 प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 150 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का मान 3 अंक
निर्धारित है।
>
प्रश्न संख्या 15 से प्रश्न 19 तक दीर्घउत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें
से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 250 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न
का मान 5 अंक निर्धारित है।
अतिलघुतरीय प्रश्न : किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दें
1. वियना सम्मलेन की मेजबानी किसने की थी?
उत्तर
- ऑस्ट्रिया के चांसलर ड्यूक मैटेरनिख ने ।
2. भारत में प्रथम आधुनिक वस्त्र मिल कब और कहाँ स्थापित की गई थी
?
उत्तर
- सूती वस्त्र उद्योग की उत्पत्ति 1818 ई. से हुई है जब पहली बार सूती कपड़ा मिल कलकत्ता
के पास फोर्ट ग्लस्टर में शुरू की गई थी, लेकिन पहली भारत की आधुनिक सूती कपड़ा मिल
की स्थापना 1854 में बॉम्बे स्पिनिंग एंड वीविंग द्वारा स्थानीय पारसी उद्यमी द्वारा
की गई थी।
3. खरीफ फसल किसे कहते हैं?
उत्तर
- भारतीय उपमहाद्वीप में खरीफ की फसल उन फसलों को कहते हैं जिन्हें जून-जुलाई में बोते
हैं और अक्टूबर के आसपास काटते हैं। इन फसलों को बोते समय अधिक तापमान एवं आर्द्रता
तथा पकते समय शुष्क वातावरण की आवश्यकता होती है।
4. लोकतंत्र की कोई दो चुनौतियों को लिखें।
उत्तर
- लोकतंत्र की मुख्य चुनौतियाँ निम्नलिखित हैं:
1.
आधार तैयार करने की चुनौती : आज भी विश्व के एक चौथाई हिस्से में
लोकतंत्र नहीं है। इन इलाकों में आधार तैयार करना ही लोकतंत्र की चुनौती है।
2.
विस्तार की चुनौती : लोकतंत्र के विस्तार का मतलब होता है देश
के हर क्षेत्र में लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों को लागू करना और लोकतंत्र के प्रभाव
को समाज के हर वर्ग और देश की हर संस्था तक पहुँचाना।
5. समवर्ती सूची के अंतर्गत कौन-कौन से विषय आते हैं?
उत्तर
- समवर्ती सूची के अंतर्गत कुल 52 विषयों को सम्मिलित किया गया है जैसे शिक्षा, दीवानी
एवं फौजदारी मुकदमे, श्रम कल्याण, कारखाने, समाचार पत्र, वन, आर्थिक एवं सामाजिक नियोजन,
प्रदूषण नियंत्रण, परिवार नियोजन, वांट माप इत्यादि जैसे :-
1.
आर्थिक योजना/नियोजन
2.
योजना आयोग
3.
आपराधिक मामले
4.
जनसंख्या नियंत्रण व परिवार नियोजन
5.
शिक्षा
6.
वन
7.
विद्युत
8.
दण्ड प्रक्रिया
9.
विवाह
10.
विवाह-विच्छेद
11.
सामाजिक नियोजन
12.
गोद लेना
6. मुद्रा को विनिमय का माध्यम क्यों कहा जाता है ?
उत्तर
- मुद्रा का प्राथमिक कार्य यह है कि यह विनिमय के माध्यम का कार्य करती है। इसका तात्पर्य
यह है कि लोग मुद्रा की सहायता से वस्तुएं और सेवाओं का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। वस्तु
के विक्रेता द्वारा मुद्रा प्राप्त की जाती है तथा वस्तु के क्रेता द्वारा मुद्रा का
भुगतान किया जाता है ।
7. विदेशी निवेश से क्या तात्पर्य है?
उत्तर
- “विदेशी निवेश” अर्थात भारत के बाहर के निवासी व्यक्तियों द्वारा भारतीय कंपनियों
की पूंजीगत लिखतों में तथा किसी एलएलपी की पूंजी में प्रत्यावर्तनीय आधार पर किया गया
निवेश ।
लघुत्तरीय प्रश्न किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दें
8. असहयोग आन्दोलन में भारतीयों द्वारा अपनाए
गए विभिन्न तरीकों का उल्लेख करें।
उत्तर - असहयोग आंदोलन में भारतीयों द्वारा अपनाए गए विभिन्न
तरीके :-
(क) गाँधीजी असहयोग आंदोलन को योजनाबद्ध तरीके से प्रारंभ
करना चाहते थे। उनका विचार था कि सर्वप्रथम सरकार द्वारा दी गई पदवियों को लौटा दिया
जाए तथा इसके बाद सरकारी नौकरियों तथा विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर दिया जाए।
(ख) असहयोग आंदोलन का प्रारंभ शहरी मध्यम वर्ग की हिस्सेदारी
से प्रारंभ हुआ। विद्यार्थियों ने स्कूल-कॉलेज छोड़ दिए, शिक्षकों ने त्यागपत्र दे
दिया, वकीलों ने मुकदमे लड़ने बंद कर दिए तथा मद्रास के अतिरिक्त प्रायः सभी प्रांतों
में परिषद् चुनावों का बहिष्कार किया गया।
(ग) विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया गया, शराब की दुकानों
की पिकेटिंग की गई तथा विदेशी कपड़ों की होली जलाई गई।
(घ) व्यापारियों ने विदेशी व्यापार में पैसा लगाने से इंकार
कर दिया। देश में खादी का प्रचलन और उत्पादन बढ़ा।
(ङ) ग्रामीण इलाकों में जमींदारों को नाई-धोबी सुविधाओं से
वंचित करने के लिए पंचायतों ने 'नाई-धोबी बंद' का फैसला किया।
9. पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक
उत्पादन क्यों बढ़ा ?
उत्तर - पहले विश्वयुद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन
क्यों बढ़ा इसके अनेक कारण दिए जाते हैं जिनमें से प्रमुख निम्नांकित हैं :-
(क) प्रथम विश्वयुद्ध में ब्रिटेन ऐसे उलझ गया कि उसका ध्यान
अपने बचाव में लग गया। वह अब भारत में अपने माल का निर्यात न कर सका जिसके कारण भारत
के उद्योगों को पनपने का सुअवसर प्राप्त हो गया।
(ख) इंग्लैंड के सब कारखाने निर्यात की विभिन्न चीजें बनाने
की बजाय सैनिक सामग्री बनाने में लग गई इसलिए भारतीय उद्योगों को रातोरात एक विशाल
देशी बाजार मिल गया।
(ग) एक विशाल देशी बाजार मिलने के अतिरिक्त भारतीय उद्योगों
को जब सरकार द्वारा भी अनेक चीजें जैसे- फौज के लिए वर्दियों, बूट आदि बनाने, टेंट
आदि बनाने, घोड़ों के लिए अनेक प्रकार का सामान बनाने आदि के ऑर्डर मिल गए तो उनमें
नई जान आ गई। जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ता गया भारतीय उद्योग भी प्रगति करते गया।
(घ) पुराने कारखानों के साथ-साथ बहुत सारे नए कारखाने खुल
गए जिससे उद्योगपतियों को ही नहीं, वरन् मजदूरों और कारीगरों की भी चाँदी हो गई, उनके
वेतन बढ़ गए जिससे उनकी काया पलट गई।
(ङ) प्रथम युद्ध में ब्रिटिश सरकार को फंसा देखकर भारतीय
नेताओं ने स्वदेशी पर अधिक बल देना शुरू कर दिया तो भारतीय उद्योगों के लिए सोने पर
सुहागा वाली बात हो गई। इस प्रकार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप में प्रथम विश्वयुद्ध
भारतीय उद्योगों के लिए एक वरदान सिद्ध हुआ।
10. नवीकरनीय और अनवीकरनीय संसाधनों में क्या
अंतर है?
उत्तर - नवीकरनीय और अनवीकरनीय संसाधनों में निम्न अंतर है
(i) नवीकरणीय संसाधन
– वातावरण में पाये जाने वाले वे सभी संसाधन जो विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक भौतिक,
रासायनिक या जैविक प्रक्रियाओं से उत्पन्न होते रहते हैं जैसे सूर्य का प्रकाश, हवा,
पानी, तालाब, झील, नदियाँ, मछलियाँ, पेड़-पौधे, वनजीव, पशु-पक्षी ये सभी नवीकरणीय संसाधन
हैं
(ii) अनवीकरणीय संसाधन
– इसके अन्तर्गत वे सभी संसाधनों को रखा गया है जो धात्विक हो या अधात्विक एक निश्चित
भंडार के रूप में पृथ्वी के अन्दर जमा है इन्हें कृत्रिम रूप से पुनः बनाया जाना संभव
नहीं है। अतः एक बार इनके भंडार समाप्त हो जाने पर कठिनाई होती है जैसे- कोयला पेट्रोलियम
लौह-अयस्क, बॉक्साईट, मैंगनीज आदि। ये अनवीकरणीय संसाधन के अंतर्गत आते हैं।
11. दबाव समूहों की गतिविधियाँ लोकतांत्रिक
सरकार के कामकाज में कैसे उपयोगी होती है?
उत्तर - दबाव-समूहों की गतिविधियाँ लोकतांत्रिक सरकार के
कामकाज में उपयोगी साबित होती हैं –
1. आम नागरिक की जरूरतों से सरकार को अवगत कराते
हैं
– ये दबाव-समूह शासकों के ऊपर दबाव डालकर लोकतंत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते
हैं। सरकारें अक्सर धनी और ताकतवर लोगों के अनुचित दबाव में आ जाती हैं। जनसाधारण के
हित समूह इस अनुचित दबाव के प्रतिकार में उपयोगी भूमिका निभाते हैं और आम नागरिकों
की जरूरतों और समस्याओं से सरकार को अवगत कराते हैं।
2. सरकार की निरंकुशता पर रोक लगाते हैं
– सरकार पर यदि कोई एक समूह अपने हित में नीति बनाने के लिए दबाव डालता है तो दूसरा
समूह उसके प्रतिकार में दबाव डालेगा कि नीतियाँ उस तरह से न बनाई जाएँ। सरकार निरंकुश
नहीं हो पाती, ये समूह सरकार पर अंकुश बनाए रखते हैं तथा सरकार को ये भी पता चलता रहता
है कि समाज के विभिन्न वर्ग क्या चाहते हैं। इससे परस्पर विरोधी हितों के बीच सामंजस्य
बिठाना तथा शक्ति संतुलन करना संभव होता है।
12. श्रीलंका के समाज के जातीय बनावट की व्याख्या
करें।
उत्तर - श्रीलंका एक द्वीपीय देश है जो भारत के दक्षिणी तट
से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इसकी आबादी कोई दो करोड़ के लगभग है अर्थात् हरियाणा
के बराबर है। बेल्जियम की ही भाँति यहाँ भी कई जातीय समूहों के लोग रहते हैं। देश की
आबादी का कोई 74% भाग सिंहलियों का है जबकि कोई 18% लोग तमिल हैं। बाकी भाग अन्य छोटे-छोटे
जातीय समूहों जैसे- ईसाईयों और मुसलमानों का है। देश के उत्तर-पूर्वी भागों में तमिल
लोग अधिक हैं जबकि देश के बाकी हिस्सों में सिंहली लोग बहुसंख्या में हैं। यदि श्रीलंका
के लोग चाहते तो वे भी बेल्जियम की भाँति अपने जातीय मसले का कोई उचित हल निकाल सकते
थे, परन्तु वहाँ बहुसंख्यक समुदाय अर्थात् सिंहलियों ने अपने बहुसंख्य वाद् को दूसरों
पर थोपने का प्रयत्न किया जिससे वहाँ गृह-युद्ध शुरू हो गया जो आज तक थमने का नाम नहीं
ले रहा।
13. ऋण की शर्तों का उल्लेख करें।
उत्तर - ऋण की शर्तों
(1) समर्थक ऋणाधारा
- ऋण देने वाले व्यक्ति या संस्था की पहली शर्त
समर्थक ऋणाधारा या ऋण की जमानत होती है जो
ऋण लेने वाले को गिरवी के रूप में रखना पड़ता है।
(2) ब्याज की दर
- ऋण देने वाला ऋण देने के पहले ब्याज की दर को तय करता है और उसी ब्याज दर पर ऋणी
को कर्ज मिलता है।
(3) आवश्यक कागजात
- बैंक की कागजी प्रक्रिया जटिल होती है। बैंक ऋण देने से पहले विभिन्न तरह के कागजात
की मांग ऋण लेने वाले से करता है।
(4) ऋण भुगतान का तरीका
- ऋण देने वाला ऋण देने से पहले यह तय कर देता है की ऋण का भुगतान किस प्रकार करना
है। मासिक किस्त या EMI की रकम क्या होगी। EMI नहीं भरने की स्थिति में क्या होगा।
14. विश्व व्यापार संगठन (WTO) के किन्ही तीन
उद्देश्यों को लिखे।
उत्तर - विश्व व्यापार संगठन की प्रस्तावना मे इसके उद्देश्यों
को स्पष्ट किये गये है, जो इस प्रकार हैं--
1. जीवन स्तर मे वृद्धि करना।
2. पूर्ण रोजगार एवं प्रभावपूर्ण मांग मे वृहस्तरीय, परत
ठोस वृद्धि करना।
3. वस्तुओं के उत्पादन एवं व्यापार का प्रसार करना।
4. सेवाओं के उत्पादन एवं व्यापार का प्रसार करना।
5. विश्व के संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग करना।
6. अविरत विकास की अवधारणा को स्वीकार करना।
7. पर्यावरण का संरक्षण एवं उसकी सुरक्षा करना।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न : किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दें
15. 18वीं सदी के यूरोप में कुछ लोगों को ऐसा
क्यों लगता था कि मुद्रण संस्कृति निरंकुशवाद का अंत और ज्ञानोदय होगा?
उत्तर - (क) 18वीं सदी के यूरोप में यह विश्वास बन गया था
कि किताबों के द्वारा प्रगति और ज्ञानोदय होता है। बहुत सारे लोगों का यह मानना था
कि किताबें दुनिया बदल सकती हैं।
(ख) मुद्रण निरंकुशवाद और आतंकी राजसत्ता में समाज को मुक्ति
दिलाकर ऐसा दौर लाएँगी जब विवेक और बुद्धि का राज होगा।
(ग) 18वीं सदी में फ्रांस के एक उपन्यासकार लुई सेबेस्तिएँ
मर्सिए ने घोषणा की कि छापाखाना प्रगति का सबसे बड़ा ताकतवर औजार है और इससे बन रही
जनमत की आधी में निरंकुशवाद उड़ जाएगा। मर्सिए के उपन्यासों में नायक अकसर किताबें
पढ़ने में बदल जाते हैं। वे किताबों की दुनिया में जीते हैं और इसी क्रम में ज्ञान
प्राप्त कर लेते हैं।
(घ) ज्ञानोदय को लाने और निरंकुशवाद के आधार को नष्ट करने
में छापेखाने की भूमिका के बारे में आश्वस्त मर्सिए ने कहा कि निरंकुशवादी शासक सावधान
हो जाएँ क्योंकि अब उनके काँपने का वक्त आ गया है। आभासी लेखक के कलम के जोर के आगे
तुम हिल उठोगे।
16. लोकतंत्र किन परिस्थितियों में सामाजिक
विविधता को संभालता है और उनके बीच सामंजस्य बैठता है?
उत्तर - लोकतंत्र निम्नलिखित स्थितियों में सामाजिक विविधता
को संभालता है और उनके बीच सामंजस्य बैठा था:
1. लोकतंत्र विभिन्न भाषा बोलने वाले लोगों को भी उनकी अपनी
भाषा विकसित करने का मौका देता है।
2. लोकतंत्र में ही यह संभव है की चाहे कोई गरीब हो या अमीर
वोट करने का अधिकार सबको है।
3. लोकतंत्र में ही यह संभव है कि पुरुषों के साथ साथ महिलाओं
को भी वोट का बराबर अधिकार है।
17. एक अर्थव्यवस्था में मुद्रा की भूमिका
की विवेचना कीजिए
उत्तर- आज के इस युग में मुद्रा के अभाव में किसी भी देश
की अर्थव्यवस्था का संचालन संभव नहीं है। किसी देश की आर्थिक प्रगति का अनुमान उस देश
की मुद्रा प्रणाली के विकास से लगाया जा सकता है। देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था में
मुद्रा की भूमिका निम्नलिखित बातों से स्पष्ट हो जाता है।
1. उपभोक्ता को लाभ-
उपभोक्ता अपनी आय को इस प्रकार से खर्च करना चाहता है कि उसे इससे अधिकतम सन्तुष्टि
प्राप्त हो और यह मुद्रा के द्वारा ही संभव हो पाता है। मुद्रा में सामान्य स्वीकृति
व तुलनात्मक स्थायित्व का गुण होने के कारण उपभोक्ता मुद्रा का प्रयोग अपनी इच्छानुसार
चाहे तब कर सकता है।
2. उत्पादक को लाभ-
किसी भी वस्तु का उत्पादन करने से पूर्व उत्पादक को जो निर्णय लेना होते हैं यह निर्णय
मुद्रा की सहायता से काफी आसानी से लिये जा सकते हैं। इसी प्रकार उत्पादन के साधनों
को प्राप्त करने, कच्चा माल खरीदने, पूँजी उधार लेने आदि में मुद्रा सहायक है।
3. पूँजी गतिशीलता में सहायक-
आर्थिक विकास के लिए पूँजी को ऐसे स्थान से हटाया जाए, जहाँ पर उत्पादन कम हो रहा है
तथा उसे ऐसे स्थान पर लगाया जाए, जहाँ उत्पादन अधिक होता है। यह मुद्रा के कारण ही
सम्भव हो सका है।
4. श्रम विभाजन व वितरण सम्भव-
आधुनिक उद्योग पूरी तरह से श्रम विभाजन पर निर्भर है, जिसमें एक उत्पादन क्रिया को
अनेक उप-क्रियाओं में विभाजित करके वस्तु का उत्पादन किया जाता है। सभी व्यक्तियों
का अलग-अलग पारिश्रमिक निर्धारित करना एक समस्या होती है। जिसे मुद्रा की सहायता से
आसानी से दूर किया जा सकता है।
18. जल दुर्लभता क्या है? जल संरक्षण के कैसे
किया जा सकता है?
उत्तर - जल यद्यपि प्रकृति का असमाप्त होने वाला उपहार है
फिर भी असमान वितरण, अत्यधिक माँग एवं दुरुपयोग के कारण जल-स्तर लगातार नीचे जा रहा
है तथा जल दुर्लभ होता जा रहा है। जल की कमी की इस समस्या को जल दुर्लभता कहते हैं।
जल संरक्षण के उपाय :-
(क) जल को संशोधित करके इसे बार-बार प्रयोग में लाया जा सकता
है।
(ख) वर्षा के दिनों में जो जल व्यर्थ में बहकर समुद्र में
चला जाता है उसे नहरें खोदकर सिंचाई के रूप में प्रयोग में लाया जा सकता है।
(ग) बड़े-बड़े गहरे तालाब बनाकर इस पानी को एकत्रित किया
जा सकता है और गर्मी के महीनों में जल का प्रयोग सिंचाई अथवा अन्य कार्यों में किया
जा सकता है।
(घ) पानी का संरक्षण करके हम अधिक उपज पैदा कर सकते हैं और
अधिक बिजली पैदा करके हम कोयले और तेल जैसे अनापूर्ति स्रोतों को बचा सकते हैं। जल
प्रकृति की महान देन है इसलिए इसका उपयोग बड़ी समझदारी से करना चाहिए।
19. मानचित्र में प्रदर्शित खनिज उत्पादक केंद्र
एवं पत्तन के नाम का मिलान करें- हजारीबाग, अजमेर, लौह अयस्क क्षेत्र, विशाखापत्तनम
और मंगलुरु