10. परिवहन तथा संचार(Transport And Communication) पाठ्यपुस्तक
आधारित प्रश्नोत्तर (क) नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए प्रश्न 1. भारतीय रेल प्रणाली को कितने मंडलों में विभाजित किया गया
है? (क)
9 (ख)
12 (ग) 16 (घ)
14 प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय महामार्ग
है? (क)
एन.एच.-1 (ख)
एन.एच.-6 (ग) एन.एच.-7 (घ)
एन.एच.-8 प्रश्न 3. राष्ट्रीय जल मार्ग संख्या-1 किस नदी पर तथा किन दो स्थानों
के बीच पड़ता है? (क)
ब्रह्मपुत्र-सादिया-घुबरी (ख) गंगा-हल्दिया-इलाहाबाद (घ)
पश्चिमी तट (ग)
नहर-कोट्टा पुरम से कोल्लाम प्रश्न 4. निम्नलिखित में से किस वर्ष पहला रेडियो कार्यक्रम प्रसारित
हुआ था? (क)
1911 (ख)
1936 (ग)
1927 (घ) 1923 (ख) निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें प्रश्न 1. परिवहन किन क्रियाकलापों को अभिव्यक्त करता है? परिवहन के
तीन प्रमुख प्रकारों के नाम बताए। उत्तर:
परिवहन के माध्यम से हम यात्रियों को अपने विचारों, दर्शन, संदेशों और वस्तुओं को एक
स्थान से दूसरे स्थान तक, अथवा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचा सकते हैं। परिवहन
के प्रमुख प्रकार हैं: 1.
स्थल परिवहन 2.
वायु परिवहन 3.
जल परिवहन 4.
पाइप लाइन परिवहन आदि प्रश्…