11. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (International Trade)

11. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (International Trade)
11. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (International Trade)
पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर (क) नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए। प्रश्न 1. दो देशों के मध्य व्यापार कहलाता है – (क) अंतर्देशीय (ख) बाह्य व्यापार (ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (घ) स्थानीय व्यापार प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक स्थलबद्ध पोताश्रय है? (क) विशाखापट्नम (ख) मुंबई (ग) एन्नोर (घ) हल्दिया प्रश्न 3. भारत का अधिकांश विदेशी व्यापार वहन होता है – (क) स्थल और समुद्र द्वारा (ख) स्थल और वायु द्वारा (ग) समुद्र और वायु द्वारा (घ) समुद्र द्वारा प्रश्न 4. वर्ष 2003-04 में निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था? (क) यूनाइटेड किंग्डम (ख) चीन (ग) जर्मनी (घ) स. रा. अमेरिका (ख) निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें प्रश्न 1. भारत के विदेशी व्यापार की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। उत्तर: 1950-51 में भारत का विदेशी व्यापार का मूल्य 1,214 करोड़ रुपए था, जो कि वर्ष 2004-05 में बढ़कर 8,37,133 करोड़ रुपए हो गया। वर्ष 2004-05 में भारत के निर्यात में एशिया एवं ओशेनिया की 47.41 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। उसके बाद पश्चिमी यूरोप (23.80%) और अमेरिका (20.42%) आते है…