12th अंतरा 14. ब्रजमोहन व्यास (कच्चा चिट्ठा) ब्रजमोहन
व्यास (कच्चा चिट्ठा) प्रश्न 1. पसोवा की प्रसिद्धि का क्या कारण था और लेखक वहाँ क्यों जाना
चाहता था ? उत्तर
: पसोवा एक बड़ा जैन तीर्थ स्थल है, जहाँ प्राचीन काल से प्रतिवर्ष जैनों का एक बड़ा
मेला लगता है जिसमें हजारों यात्री आते हैं। इसी स्थान पर एक छोटी-सी पहाड़ी की गुफा
में बुद्धदेव व्यायाम करते थे। यह भी किंवदंती थी कि सम्राट अशोक ने यहाँ एक स्तूप
बनवाया था। अब पसोवे में व्यायामशाला और स्तूप के चिह्न तो शेष नहीं हैं परन्तु पहाड़ी
अभी तक है। लेखक इस पुरातात्विक महत्त्व वाले गाँव में कुछ पुरातात्विक सामग्री एकत्र
करने के लिए जाना चाहता था। प्रश्न 2. "मैं कहीं जाता हूँतो 'छूछे' हाथ नहीं लौटता।"से
क्या तात्पर्य है ? लेखक कौशाम्बी लौटते हुए अपने साथ क्या-क्या लाया ? उत्तर
: लेखक ब्रजमोहन व्यास जी प्रयाग संग्रहालय के लिए. विभिन्न प्रकार की पुरातात्विक
महत्त्व की सामग्री को तलाशते रहते थे अतः जहाँ कहीं भी जाते वहाँ से कुछ न कुछ ऐसी
सामग्री अवश्य लाते जिसे संग्रहालय में रखा जा सके। इस प्रकार वे खाली हाथ कभी न लौटते,
कुछ न कुछ लेकर ही लौटते थे। कौशाम्बी लौटते समय वे …